logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत मां के लिए शहीद हुए अग्निवीर मनीष गुप्ता, पार्थिव शरीर पहुंचा नवलपुर भारत मां के लिए शहीद हुए अग्निवीर मनीष गुप्ता, पार्थिव शरीर पहुंचा नवलपुर पश्चिमी चंपारण जिले के नवलपुर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारत मां के वीर सपूत अग्निवीर मनीष गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा इलाका गमगीन हो गया और लोगों की आंखें नम हो गईं। शहीद मनीष गुप्ता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। लोगों ने “भारत माता की जय” और “शहीद मनीष गुप्ता अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें नम आंखों से विदाई दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष गुप्ता बचपन से ही देश सेवा का जज्बा रखते थे और सेना में भर्ती होकर अपने सपने को पूरा किया था। शहीद के सम्मान में प्रशासन द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए जुटे हुए हैं।

4 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
4 hrs ago

भारत मां के लिए शहीद हुए अग्निवीर मनीष गुप्ता, पार्थिव शरीर पहुंचा नवलपुर भारत मां के लिए शहीद हुए अग्निवीर मनीष गुप्ता, पार्थिव शरीर पहुंचा नवलपुर पश्चिमी चंपारण जिले के नवलपुर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारत मां के वीर सपूत अग्निवीर मनीष गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा इलाका गमगीन हो गया और लोगों की आंखें नम हो गईं। शहीद मनीष गुप्ता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। लोगों ने “भारत माता की जय” और “शहीद मनीष गुप्ता अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें नम आंखों से विदाई दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष गुप्ता बचपन से ही देश सेवा का जज्बा रखते थे और सेना में भर्ती होकर अपने सपने को पूरा किया था। शहीद के सम्मान में प्रशासन द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए जुटे हुए हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • तेज रफ्तार हाइवा दुकान में घुसा, चालक की दर्दनाक मौत पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर चौक के समीप सोमवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतिहारी की ओर से बेतिया की तरफ आ रहा एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जोरदार आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने वाहन में फंसे चालक को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। काफी मशक्कत के बाद जब उसे वाहन से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दुर्घटना में सड़क किनारे स्थित दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हाइवा के सीधे दुकान में घुस जाने से दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    तेज रफ्तार हाइवा दुकान में घुसा, चालक की दर्दनाक मौत
पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर चौक के समीप सोमवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतिहारी की ओर से बेतिया की तरफ आ रहा एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और जोरदार आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने वाहन में फंसे चालक को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। काफी मशक्कत के बाद जब उसे वाहन से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस दुर्घटना में सड़क किनारे स्थित दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हाइवा के सीधे दुकान में घुस जाने से दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य करने की कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बेतिया मझौलिया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार कि रिपोर्ट। सोमवार के दिन मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के माधोपुर में वार्ड नंबर 2 निवास उमेश शर्मा के पुत्र शिवम कुमार को चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से गिरफ्तार कर मझौलिया थाना लाया गया। उक्त जानकारी इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने थाना कांड संख्या 70 ऑब्लिक 2026 बीएनएस धारा 126 (2), 115 (2), 109, 76, 303 (2), 352, 351 (2), 315 नामजद अभियुक्त शिवम कुमार शर्मा पिता उमेश कुमार शर्मा साकिन माधोपुर वार्ड नंबर दो निवासी है। मेडिकल जांचों उपरांत जेल भेज दिया गया। बाकी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    बेतिया मझौलिया पश्चिम चंपारण से संवाददाता मनीष कुमार कि रिपोर्ट।
सोमवार के दिन मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के माधोपुर में वार्ड नंबर 2 निवास उमेश शर्मा के पुत्र शिवम कुमार को चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से  गिरफ्तार कर मझौलिया थाना लाया गया। उक्त जानकारी इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने थाना कांड संख्या 70 ऑब्लिक 2026 बीएनएस धारा 126 (2), 115 (2), 109, 76, 303 (2), 352, 351 (2), 315 नामजद अभियुक्त शिवम कुमार शर्मा पिता उमेश कुमार शर्मा साकिन माधोपुर वार्ड नंबर दो निवासी है। मेडिकल जांचों उपरांत जेल भेज दिया गया। बाकी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • हमेशा की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और मौत हुई है इसका जिम्मेदार कौन है यह जानने की कौन करेगा कोशिश ?? आपको बता दें की बेतिया के अधिकारियो की लापरवाही रविवार को एक और बड़ी दुर्घटना की वजह बनी हालाँकि दुर्घटना के कई कारण हो सकते है पर अधिकारियो की लापरवाही एक बड़ा कारण है। आपको बता दें की शायद बेतिया एकलौता शहर है जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोकल वाहनो के लिये सर्विस लेन नहीं है। ऐसा नहीं है की राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ने सर्विस लेन नहीं बनाया था परन्तु सर्विस लेन का कुछ लोहा बड़े व्यापारियों ने हटवा दिया और कुछ अधिकारियो ने। और जहाँ बचा है वहाँ नगर निगम ठेला, दुकाने लगवा कर रोजगार सृजन कर रहा है। और अगर इसके बाद भी कुछ जगह बच जाती है वो जगह नगर निगम ने बड़े व्यापारियों को पार्किंग के लिये अघोषित रूप से दें दी है। अब मज़बूरी मे मोटर बाईक और स्कूटी जैसे छोटे वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते हैं और अक्सर बड़े वाहनों के चपेट में आ जाते हैं। ऐसा ही हुआ रविवार की शाम जहां गैस सिलेंडर से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई बाइकों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद सड़क किनारे दो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिलीं, जबकि एक स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी हुई थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक को रोक लिया। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
    1
    हमेशा की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और मौत हुई है इसका जिम्मेदार कौन है यह जानने की कौन करेगा कोशिश ??
आपको बता दें की बेतिया के अधिकारियो की लापरवाही रविवार को एक और बड़ी दुर्घटना की वजह बनी हालाँकि दुर्घटना के कई कारण हो सकते है पर अधिकारियो की लापरवाही एक बड़ा कारण है। आपको बता दें की शायद बेतिया एकलौता शहर है जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोकल वाहनो के लिये सर्विस लेन नहीं है। ऐसा नहीं है की राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ने सर्विस लेन नहीं बनाया था परन्तु सर्विस लेन का कुछ लोहा बड़े व्यापारियों ने हटवा दिया और कुछ अधिकारियो ने। और जहाँ बचा है वहाँ नगर निगम ठेला, दुकाने लगवा कर रोजगार सृजन कर रहा है। और अगर इसके बाद भी कुछ जगह बच जाती है वो जगह नगर निगम ने बड़े व्यापारियों को पार्किंग के लिये अघोषित रूप से दें दी है।
अब मज़बूरी मे मोटर बाईक और स्कूटी जैसे छोटे वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते हैं और अक्सर बड़े वाहनों के चपेट में आ जाते हैं।
ऐसा ही हुआ रविवार की शाम जहां गैस सिलेंडर से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई बाइकों को कुचल दिया।  जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद सड़क किनारे दो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिलीं, जबकि एक स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी हुई थी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक को रोक लिया। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • पश्चिम चम्पारण के बेतिया में सोमवार, 16 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ, बेतिया इकाई के बैनर तले सैकड़ों ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने टांगा यूनियन राजकचहरी से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। राज प्रबंधक की अनुपस्थिति में चालकों ने राज प्रशासन व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सीटू के बिहार राज्य सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि व्यवहार प्रक्रिया संहिता की धारा 80 और बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 409 के तहत राज प्रबंधक द्वारा किया गया ठेका विधि सम्मत नहीं है। खेसरा संख्या 5620, 5622, 5627, 5640, 5043 व 5044 नगरपालिका क्षेत्र में होने के कारण इसे रद्द करने की मांग की गई। साथ ही पर्यावरण हित में ई-रिक्शा को कौड़ी शुल्क से मुक्त करने की भी मांग उठाई गई। मौके पर समी आलम, हनीफ अंसारी, नितेश कुमार, अजय कुमार पटेल, सूरज कुमार सहित कई चालक मौजूद रहे।
    1
    पश्चिम चम्पारण के बेतिया में सोमवार, 16 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ, बेतिया इकाई के बैनर तले सैकड़ों ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने टांगा यूनियन राजकचहरी से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। राज प्रबंधक की अनुपस्थिति में चालकों ने राज प्रशासन व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सीटू के बिहार राज्य सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि व्यवहार प्रक्रिया संहिता की धारा 80 और बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 409 के तहत राज प्रबंधक द्वारा किया गया ठेका विधि सम्मत नहीं है। खेसरा संख्या 5620, 5622, 5627, 5640, 5043 व 5044 नगरपालिका क्षेत्र में होने के कारण इसे रद्द करने की मांग की गई। साथ ही पर्यावरण हित में ई-रिक्शा को कौड़ी शुल्क से मुक्त करने की भी मांग उठाई गई।
मौके पर  समी आलम,  हनीफ अंसारी,  नितेश कुमार, अजय कुमार पटेल, सूरज कुमार सहित कई चालक मौजूद रहे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • सुगौली के श्रीपुर में अनियंत्रित डंपर दुकान में घुस कर पलटी। चालक की मौके पर हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस।
    1
    सुगौली के श्रीपुर में अनियंत्रित डंपर  दुकान में घुस कर पलटी। चालक की मौके पर हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • 9054901779 Milne ka pata ramgarhwa
    1
    9054901779 Milne ka pata ramgarhwa
    user_Suraj Sahni
    Suraj Sahni
    रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • नौतन प्रखंड के झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत सोमवार के दोपहर करीब दो बजे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन Piramal Foundation के प्रतिनिधि सुप्रभात सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार होने से मां और बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें इन उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित दवाओं और आवश्यक सामग्रियों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों से स्वस्थ और खुशहाल परिवार के निर्माण में भागीदारी की अपील की गई।
    1
    नौतन प्रखंड के झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत सोमवार के दोपहर करीब दो बजे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन Piramal Foundation के प्रतिनिधि सुप्रभात सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार होने से मां और बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है।
इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें इन उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित दवाओं और आवश्यक सामग्रियों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में लोगों से स्वस्थ और खुशहाल परिवार के निर्माण में भागीदारी की अपील की गई।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    47 min ago
  • भारत मां के लिए शहीद हुए अग्निवीर मनीष गुप्ता, पार्थिव शरीर पहुंचा नवलपुर पश्चिमी चंपारण जिले के नवलपुर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारत मां के वीर सपूत अग्निवीर मनीष गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा इलाका गमगीन हो गया और लोगों की आंखें नम हो गईं। शहीद मनीष गुप्ता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। लोगों ने “भारत माता की जय” और “शहीद मनीष गुप्ता अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें नम आंखों से विदाई दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष गुप्ता बचपन से ही देश सेवा का जज्बा रखते थे और सेना में भर्ती होकर अपने सपने को पूरा किया था। शहीद के सम्मान में प्रशासन द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए जुटे हुए हैं।
    1
    भारत मां के लिए शहीद हुए अग्निवीर मनीष गुप्ता, पार्थिव शरीर पहुंचा नवलपुर
पश्चिमी चंपारण जिले के नवलपुर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब भारत मां के वीर सपूत अग्निवीर मनीष गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा इलाका गमगीन हो गया और लोगों की आंखें नम हो गईं।
शहीद मनीष गुप्ता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। लोगों ने “भारत माता की जय” और “शहीद मनीष गुप्ता अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें नम आंखों से विदाई दी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष गुप्ता बचपन से ही देश सेवा का जज्बा रखते थे और सेना में भर्ती होकर अपने सपने को पूरा किया था।
शहीद के सम्मान में प्रशासन द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए जुटे हुए हैं।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बेतिया नगर थाना परिसर में आज 16मार्च सोमवार साम करीब 4 बजे रामनवमी, ईद और चैती छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने की, जिसमें प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पर्व के दौरान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर पुलिस की गश्ती टीम भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करती रहेगी, ताकि सभी पर्व शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सकें। बैठक में कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय कुमार, एएसआई नितिन कुमार, उदय पासवान, ब्रजकिशोर, निशा कुमारी, समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी बैठक में शामिल हुए और प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
    1
    बेतिया नगर थाना परिसर में आज 16मार्च सोमवार साम करीब 4 बजे रामनवमी, ईद और चैती छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने की, जिसमें प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पर्व के दौरान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर पुलिस की गश्ती टीम भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करती रहेगी, ताकि सभी पर्व शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सकें।
बैठक में कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय कुमार, एएसआई नितिन कुमार, उदय पासवान, ब्रजकिशोर, निशा कुमारी,  समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी बैठक में शामिल हुए और प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा  दिलाया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.