बेतिया में रामनवमी, ईद और चैती छठ को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की कि अपील। बेतिया नगर थाना परिसर में आज 16मार्च सोमवार साम करीब 4 बजे रामनवमी, ईद और चैती छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने की, जिसमें प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पर्व के दौरान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर पुलिस की गश्ती टीम भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करती रहेगी, ताकि सभी पर्व शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सकें। बैठक में कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय कुमार, एएसआई नितिन कुमार, उदय पासवान, ब्रजकिशोर, निशा कुमारी, समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी बैठक में शामिल हुए और प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

- लौरिया (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। नन्दनगढ़ पडरौल गांव में पट्टीदारों के बीच चल रहे पुराने भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घायलों की पहचान वीरेंद्र यादव के पुत्र आलोक कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना रविवार (15 मार्च) की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों का अपने पट्टीदारों के साथ कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की शाम जब दोनों भाई दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि पट्टीदारों ने धारदार हथियार से हमला कर आलोक कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आलोक कुमार ने सोमवार (16 मार्च) दोपहर करीब 2 बजे बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जैसे ही वे लोग दूसरी जमीन पर घर बनाने की तैयारी करने लगे, तभी पट्टीदारों ने हमला कर दिया। बड़े भाई पर हमला होते देख जब छोटे भाई गोलू कुमार उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन इस तरह की हिंसक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- Breaking - कुशीनगर - DIOS कार्यालय के अवैध कर्मचारी के खिलाफ फूटा अध्यापकों का गुस्सा - अवैध रूप से जमे सिद्धेश्वर उर्फ सोनू तिवारी की हटाने की मांग - डीआईओएस की कृपा से अवैध रूप कार्यालय में जमा है सोनू तिवारी - राजकीय जिला पुस्तकालय में आऊट सोर्सिंग कर्मचारी हैं सोनू तिवारी - डीआईओएस कार्यालय में अवैध रूप से करते हैं काम - उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन - मांग पूरी ना होने पर कॉपी मूल्याकंन के बहिष्कार की चेतावनी1
- पुजहा पिपा पुल के समीप से श्रीनगर पुजहा थाना के पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार श्रीनगर थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग गंडक दियारा के रास्ते शराब लेकर पूजहा पीपा पुल के पास आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर पूजाहा पीपा पुल के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा निवासी अनिरुद्ध मुखिया और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- नौतन। पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन के सुप्रभात सिंह ने किया। इस मौके पर एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार न केवल मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों (एलिजिबल कपल) को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों जैसे अस्थायी और स्थायी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित दवाओं व आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने की अपील की। इस पहल से पंचायत में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी और ग्रामीणों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।1
- बेतिया नगर निगम पार्षद सह पार्षद संघ अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने बेतिया नगर निगम में हो रहे फर्जीवाड़ा को किया उजागर1
- जनताओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुये उन्हें गोदाम deleveri देकर भी होम deleveri की रसीद देकर कर रहे है लाखो की कमाई इसमे गैस अधिकारियो की मिली भगत भी है शामिल1
- पश्चिम चम्पारण के बेतिया में सोमवार, 16 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ, बेतिया इकाई के बैनर तले सैकड़ों ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने टांगा यूनियन राजकचहरी से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। राज प्रबंधक की अनुपस्थिति में चालकों ने राज प्रशासन व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सीटू के बिहार राज्य सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि व्यवहार प्रक्रिया संहिता की धारा 80 और बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 409 के तहत राज प्रबंधक द्वारा किया गया ठेका विधि सम्मत नहीं है। खेसरा संख्या 5620, 5622, 5627, 5640, 5043 व 5044 नगरपालिका क्षेत्र में होने के कारण इसे रद्द करने की मांग की गई। साथ ही पर्यावरण हित में ई-रिक्शा को कौड़ी शुल्क से मुक्त करने की भी मांग उठाई गई। मौके पर समी आलम, हनीफ अंसारी, नितेश कुमार, अजय कुमार पटेल, सूरज कुमार सहित कई चालक मौजूद रहे।1