बधाई लेने गांव पहुंचे किन्नरों और ग्रामीणों में विवाद, दोनों पक्षों ने लगाया मारपीट का आरोप बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव में मंगलवार सुबह बधाई देने पहुंचे किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता करने के आरोप लगाए। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। ग्राम प्रधान जगदंबा प्रसाद का आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे किन्नर समुदाय के कुछ लोग बधाई देने के बहाने गांव में पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जबरदस्ती उनके आभूषण भी छीन लिया गांव की महिला सुमन पत्नी संजय और सपना पत्नी संजय का आरोप है कि उनके आभूषण छीनने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की। वहीं, किन्नर समुदाय की गुरु एवं अध्यक्ष किरन किन्नर ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके समुदाय के कुछ लोग बनकट जगदीश गांव में बधाई देने गए थे। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के इशारे पर ग्रामीणों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत कप्तानगंज थाने में की गई। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि किरन किन्नर की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विपक्षियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाने के बाहर फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष मामला उस समय और गरमा गया जब ग्रामीण शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने के बाहर किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच फिर विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बधाई लेने गांव पहुंचे किन्नरों और ग्रामीणों में विवाद, दोनों पक्षों ने लगाया मारपीट का आरोप बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव में मंगलवार सुबह बधाई देने पहुंचे किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता करने के आरोप लगाए। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। ग्राम प्रधान जगदंबा प्रसाद का आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे किन्नर समुदाय के कुछ लोग बधाई देने के बहाने गांव में पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जबरदस्ती उनके आभूषण भी छीन लिया गांव की महिला सुमन पत्नी संजय और सपना पत्नी संजय का आरोप है कि उनके आभूषण छीनने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की। वहीं, किन्नर समुदाय की
गुरु एवं अध्यक्ष किरन किन्नर ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके समुदाय के कुछ लोग बनकट जगदीश गांव में बधाई देने गए थे। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के इशारे पर ग्रामीणों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत कप्तानगंज थाने में की गई। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि किरन किन्नर की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विपक्षियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाने के बाहर फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष मामला उस समय और गरमा गया जब ग्रामीण शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने के बाहर किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच फिर विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- पूर्व प्रधान झिनकू जी के निधन पर गहरा शोक, बसपा नेता अतुल राय और समर्थकों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि स्थान: ग्राम पंचायत हाफिजपुर दिनांक: 18 अगस्त 2026 (दिन: मंगलवार) ग्राम पंचायत हाफिजपुर। क्षेत्र के लोकप्रिय एवं पूर्व प्रधान झिनकू जी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों, ग्रामीणों और क्षेत्रीय नागरिकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। बच्चों और बुजुर्गों के प्रति था बेहद स्नेह पूर्ण व्यवहार: स्थानीय लोगों ने झिनकू जी के योगदान और उनके सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए बताया कि वे बेहद सहृदय, दयालु और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका व्यवहार बच्चों के प्रति अत्यंत स्नेही तथा बुजुर्गों व बड़ों के प्रति सदैव आदरपूर्ण एवं समर्पित रहता था। गांव का हर छोटा-बड़ा व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास बेझिझक पहुँचता था और वे सभी की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। बसपा नेता अतुल राय ने जताया शोक: इस दुखद घड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता अतुल राय अपने समर्थकों और प्रतिनिधियों के साथ ग्राम पंचायत हाफिजपुर स्थित दिवंगत पूर्व प्रधान झिनकू जी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।2
- Post by SONI DEVI1
- #मऊ: #बसपा के #नवनियुक्त जिला #अध्यक्ष का चेयरमैन अरशद जमाल ने किया स्वागत!1
- कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, विधायक एवं सीडीओ ने जवानों को दी बधाई मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन के अवसर पर लखनऊ के सरोजनी नगर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मधुबन विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक राम विलास चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान जनपद के पीआरडी स्वयंसेवक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी जवानों के कल्याण एवं सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री द्वारा सरोजनी नगर, लखनऊ में पीआरडी जवानों के लिए मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा तथा पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक राम विलास चौहान ने जनपद के सभी पीआरडी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में की गई घोषणाएं उनके कल्याण एवं मनोबल को बढ़ाने वाली हैं। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने पीआरडी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करें। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर ड्यूटी रहती है, इसलिए सभी जवान समय की पाबंदी रखते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनु कुमार सिंह ने विभाग की गतिविधियों एवं पीआरडी की भूमिका के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वे जहां भी ड्यूटी पर तैनात हों, वहां समयबद्धता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सर्वेश चौधरी, शिवमोहन सिंह सहित जनपद के समस्त पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।2
- *पीआरडी जवानों के हित में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा* *पीआरडी जवानों के हित में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा* *कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, विधायक एवं सीडीओ ने जवानों को दी बधाई* माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन के अवसर पर लखनऊ के सरोजनी नगर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मधुबन विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक राम विलास चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान जनपद के पीआरडी स्वयंसेवक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी जवानों के कल्याण एवं सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री जी द्वारा सरोजनी नगर, लखनऊ में पीआरडी जवानों के लिए मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा तथा पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय विधायक राम विलास चौहान ने जनपद के सभी पीआरडी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में की गई घोषणाएं उनके कल्याण एवं मनोबल को बढ़ाने वाली हैं। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने पीआरडी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करें। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर ड्यूटी रहती है, इसलिए सभी जवान समय की पाबंदी रखते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनु कुमार सिंह ने विभाग की गतिविधियों एवं पीआरडी की भूमिका के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वे जहां भी ड्यूटी पर तैनात हों, वहां समयबद्धता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सर्वेश चौधरी, शिवमोहन सिंह सहित जनपद के समस्त पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।4
- kamariya Ghat Ambedkar dholipur post on Facebook and Twitter1
- आजमगढ़ : देवगांव में नौकरी का झांसा देकर आभूषण लूटने वाला शातिर टप्पेबाज मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार आजमगढ़। देवगांव पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से आभूषण ठगने और लूटने वाले शातिर अंतर्जनपदीय अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, मोटरसाइकिल, लूटे गए आभूषण और नकदी बरामद हुई है। मामले में लूटे गए आभूषण खरीदने वाले एक सुनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक जोड़ी कान के टप्स बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आजमगढ़, वाराणसी और चंदौली में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पूरे मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय ने दी। कार्रवाई में थाना देवगांव पुलिस की भूमिका रही। संबंधित पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में टप्पेबाजी और लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।1
- मऊ में दो महिलाओं से तमंचे के बल पर चेन और लॉकेट लूट, पुलिस जांच में जुटी मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय अंडरपास के पास मंगलवार सुबह टहलने निकली दो महिलाओं चंदा देवी और सीमा देवी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चंदा देवी के गले से चेन और सीमा देवी का लॉकेट छीन लिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। पीड़िता चंदा देवी ने बताया कि वह सुबह करीब 4:30 बजे टहलने निकली थीं। इसी दौरान काले कपड़े पहने तीन लोग पहुंचे और उनकी कनपटी पर कट्टा लगाकर गले की चेन तोड़ने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और चेन का कुछ हिस्सा लेकर फरार हो गए। इसी दौरान साथ मौजूद सीमा देवी का लॉकेट भी बदमाशों ने छीन लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बदमाश किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में भागे, इसकी भी जांच की जा रही है। तीन पुलिस टीमों का गठन घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि नदवासराय अंडरपास के पास सुबह टहलने निकलीं दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने चेन और लॉकेट छीना है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें CCTV फुटेज समेत अन्य माध्यमों से बदमाशों की पहचान करने में जुटी हैं।1
- क्या आपके गांव का कोटेदार भी ऐसा करता है? कमेंट करके बताएं—आपके गांव का सच क्या है? #मऊ #राशन #कोटेदार #जनताकीसवाल #abdul #rahman #journalist1