कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, विधायक एवं सीडीओ ने जवानों को दी बधाई मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन के अवसर पर लखनऊ के सरोजनी नगर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मधुबन विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक राम विलास चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान जनपद के पीआरडी स्वयंसेवक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी जवानों के कल्याण एवं सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री द्वारा सरोजनी नगर, लखनऊ में पीआरडी जवानों के लिए मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा तथा पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक राम विलास चौहान ने जनपद के सभी पीआरडी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में की गई घोषणाएं उनके कल्याण एवं मनोबल को बढ़ाने वाली हैं। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने पीआरडी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करें। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर ड्यूटी रहती है, इसलिए सभी जवान समय की पाबंदी रखते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनु कुमार सिंह ने विभाग की गतिविधियों एवं पीआरडी की भूमिका के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वे जहां भी ड्यूटी पर तैनात हों, वहां समयबद्धता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सर्वेश चौधरी, शिवमोहन सिंह सहित जनपद के समस्त पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, विधायक एवं सीडीओ ने जवानों को दी बधाई मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन के अवसर पर लखनऊ के सरोजनी नगर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मधुबन विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक राम विलास चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान जनपद के पीआरडी स्वयंसेवक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी जवानों के कल्याण एवं सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री द्वारा सरोजनी नगर, लखनऊ में पीआरडी जवानों के लिए मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा तथा पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं
पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक राम विलास चौहान ने जनपद के सभी पीआरडी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में की गई घोषणाएं उनके कल्याण एवं मनोबल को बढ़ाने वाली हैं। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने पीआरडी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करें। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर ड्यूटी रहती है, इसलिए सभी जवान समय की पाबंदी रखते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनु कुमार सिंह ने विभाग की गतिविधियों एवं पीआरडी की भूमिका के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वे जहां भी ड्यूटी पर तैनात हों, वहां समयबद्धता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सर्वेश चौधरी, शिवमोहन सिंह सहित जनपद के समस्त पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
- क्या आपके गांव का कोटेदार भी ऐसा करता है? कमेंट करके बताएं—आपके गांव का सच क्या है? #मऊ #राशन #कोटेदार #जनताकीसवाल #abdul #rahman #journalist1
- पूर्व प्रधान झिनकू जी के निधन पर गहरा शोक, बसपा नेता अतुल राय और समर्थकों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि स्थान: ग्राम पंचायत हाफिजपुर दिनांक: 18 अगस्त 2026 (दिन: मंगलवार) ग्राम पंचायत हाफिजपुर। क्षेत्र के लोकप्रिय एवं पूर्व प्रधान झिनकू जी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों, ग्रामीणों और क्षेत्रीय नागरिकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। बच्चों और बुजुर्गों के प्रति था बेहद स्नेह पूर्ण व्यवहार: स्थानीय लोगों ने झिनकू जी के योगदान और उनके सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए बताया कि वे बेहद सहृदय, दयालु और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका व्यवहार बच्चों के प्रति अत्यंत स्नेही तथा बुजुर्गों व बड़ों के प्रति सदैव आदरपूर्ण एवं समर्पित रहता था। गांव का हर छोटा-बड़ा व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास बेझिझक पहुँचता था और वे सभी की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। बसपा नेता अतुल राय ने जताया शोक: इस दुखद घड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता अतुल राय अपने समर्थकों और प्रतिनिधियों के साथ ग्राम पंचायत हाफिजपुर स्थित दिवंगत पूर्व प्रधान झिनकू जी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।2
- नागपंचमी पर जखनियां में विराट दंगल, हरियाणा और वाराणसी और मऊ आज़मगढ़ के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच जखनियां (गाजीपुर)। नागपंचमी के पावन पर्व पर क्षेत्र के मंझरिया गांव में आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा और वाराणसी और मऊ आज़मगढ़ के पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक स्व. भानु पहलवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजक शिवानंद पहलवान, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू और अलीपर मदरा के भावी प्रधान प्रत्याशी राहुल रावते समेत कई गणमान्य लोगों ने पहलवानों और अतिथियों का स्वागत किया। दंगल में पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। अखाड़े में उतरते ही पहलवानों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मऊ के आरिफ और वाराणसी के रिंकू के बीच मुकाबला काफी देर तक चला। मुकाबले के दौरान कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति भी बनी, जिसके बाद आयोजकों ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली और मुकाबला दोबारा कराया। प्रतियोगिता में हरियाणा, वाराणसी, मऊ, बलवंत, सैरी, सेवक, करमपुर, विशाल और गाजीपुर सहित कई क्षेत्रों से आए नामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दर्शकों की भारी भीड़ ने तालियों और उत्साहवर्धन से पहलवानों का हौसला बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। नागपंचमी पर आयोजित इस विराट दंगल ने क्षेत्र में खेल और परंपरा का उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया।4
- "पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को सरौली हरिजन बस्ती के कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम ने कुंदन सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा। गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: 8 मुकदमों में वांछित कुंदन सिंह घायल, गिरफ्तार; तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र में करंडा और नंदगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद 8 मुकदमों में वांछित बदमाश कुंदन सिंह उर्फ विशाल सिंह को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को सरौली हरिजन बस्ती के कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम ने कुंदन सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ करंडा और नंदगंज थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 312 बोर का देशी तमंचा, 2 खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- maudhiya bajar me barish bahut joro se ho rahi hai yaha ka mausam bahut hi achcha hai maudhiya bajar me barish ghamasan ho rahi hai yaha ka mausam सुहावना hai1
- Post by Suni Kumar1
- कटान प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे आप नेता के प्रतिनिधि, सरकार के दावों पर उठाए सवाल कटान प्रभावित क्षेत्र में मंत्री ए.के. शर्मा के दौरे के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी के प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर कटान की स्थिति का जायजा लिया और कटान रोकने को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर स्थिति सरकार के दावों से अलग दिखाई दे रही है।1
- हमारे गाँव के कुछ लोग यह नला नहीं बने देते हैं| P•H•Wरोड पर नला के पानी बहता हैं| हम लोग के जाने के लिए रास्ता नहीं हैं हम आप से निवेदन है की यह नला बन जाए तो बहुत आछा हो जायेगा | गाँव का नाम -पारों, पोस्ट-लौवाडीह, थाना -भाँवरकोल, तहसील-मुहदाबाद, जिला-गाजीपुर, मेरा नाम-Ramashankar Kumar हमारे गाँव के कुछ लोग यह नला नहीं बने देते हैं | P•H•W रोड पर नला के पानी बहता हैं | हम लोग के जाने के लिए रास्ता नहीं हम आप से निवेदन हैं की यह नला बन जाए तो बहुत आछा हो जायेगा |हमारे गाँव का नाम है -पारों ,पोस्ट -लौवाडीह, थाना-भाँवरकोल, तहसील -मुहदाबाद, जिला-गाजीपुर, मेरा नाम-Ramashankar,Kumar1
- आजमगढ़ : जहानागंज के पंचमुखी हनुमान मंदिर में थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने टेका माथा, आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर की चौखट पर माथा टेककर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी बाबा ने थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा को हनुमान चालीसा और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष के मंदिर पहुंचने पर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का एक अलग ही माहौल देखने को मिला। उन्होंने मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर भी गहरी आस्था व्यक्त की। सावन के तीसरे मंगलवार पर होगा सुंदरकांड का भव्य आयोजन सावन मास के पावन तीसरे मंगलवार के अवसर पर जहानागंज विकासखंड स्थित सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर में एक भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का भी विशेष आयोजन किया गया है। मंदिर समिति की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तों से इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।1