Shuru
Apke Nagar Ki App…
kamariya Ghat Ambedkar dholipur post on Facebook and Twitter
Akash Kumar
kamariya Ghat Ambedkar dholipur post on Facebook and Twitter
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *लखनऊ: नगर निगम टीम और पुलिस पर पथराव करने वाली दो सगी बहनें गिरफ्तार, भेजा गया जेल लखनऊ:लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में अवैध मवेशियों को पकड़ने गई नगर निगम की कैटल कैचर टीम और पुलिस बल पर लाठी-डंडों व पत्थरों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. घटना की जांच और वीडियो फुटेज के आधार पर पारा पुलिस ने पथराव व उपद्रव में शामिल दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पारा थाना क्षेत्र के गादियाना आदर्श विहार में अवैध रूप से संचालित डेयरियों और मवेशियों के खिलाफ नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी. टीम ने जब मौके से 18 अवैध भैंसों को पकड़कर गाड़ियों में चढ़ाना शुरू किया, तभी स्थानीय पशुपालकों और उपद्रवियों ने विरोध शुरू कर दिया. पथराव में दरोगा समेत चार लोग हुए घायल:देखते ही देखते भीड़ ने नगर निगम कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला बोलते हुए भीषण पथराव कर दिया था. उपद्रवियों द्वारा किए गए इस हमले में बीच-बचाव कराने पहुंचे बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे वह लहूलुहान हो गए थे. इसके अलावा नगर निगम के तीन अन्य कर्मचारी भी घायल हुए थे. पथराव में नगर निगम के चार कैटल कैचर वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए थे. वीडियो फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई:पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की तहरीर पर पारा पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. पारा प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि मौके के वीडियो और साक्ष्यों की जांच के दौरान उपद्रव और पथराव में दो युवतियों की सक्रिय भूमिका सामने आई. इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर खुशबून (24 वर्ष) और आफरीन (26 वर्ष), निवासी गादियाना, आदर्श विहार, थाना पारा को गिरफ्तार कर लिया. दोनों बहनों को भेजा जेल, अन्य आरोपियों की तलाश जारी:इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाओं को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. घटना में शामिल अन्य हमलावरों और उपद्रवियों की पहचान फुटेज के जरिए की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. पुलिस अन्य उपद्रवियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.1
- आजमगढ़ : जहानागंज के पंचमुखी हनुमान मंदिर में थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने टेका माथा, आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर की चौखट पर माथा टेककर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी बाबा ने थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा को हनुमान चालीसा और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष के मंदिर पहुंचने पर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का एक अलग ही माहौल देखने को मिला। उन्होंने मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर भी गहरी आस्था व्यक्त की। सावन के तीसरे मंगलवार पर होगा सुंदरकांड का भव्य आयोजन सावन मास के पावन तीसरे मंगलवार के अवसर पर जहानागंज विकासखंड स्थित सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर में एक भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का भी विशेष आयोजन किया गया है। मंदिर समिति की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तों से इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।1
- बधाई लेने गांव पहुंचे किन्नरों और ग्रामीणों में विवाद, दोनों पक्षों ने लगाया मारपीट का आरोप बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव में मंगलवार सुबह बधाई देने पहुंचे किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता करने के आरोप लगाए। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। ग्राम प्रधान जगदंबा प्रसाद का आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे किन्नर समुदाय के कुछ लोग बधाई देने के बहाने गांव में पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जबरदस्ती उनके आभूषण भी छीन लिया गांव की महिला सुमन पत्नी संजय और सपना पत्नी संजय का आरोप है कि उनके आभूषण छीनने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की। वहीं, किन्नर समुदाय की गुरु एवं अध्यक्ष किरन किन्नर ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके समुदाय के कुछ लोग बनकट जगदीश गांव में बधाई देने गए थे। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के इशारे पर ग्रामीणों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत कप्तानगंज थाने में की गई। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि किरन किन्नर की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विपक्षियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाने के बाहर फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष मामला उस समय और गरमा गया जब ग्रामीण शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने के बाहर किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच फिर विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।2
- *शराब की दुकानों एवं आसपास अराजक तत्वों के विरुद्ध सतर्कता अभियान — पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर* *थाना महुली पुलिस द्वारा शराब की दुकानों एवं उनके आसपास पैनी निगरानी रखते हुए की गई सघन चेकिंग* थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आदेश निर्देश के क्रम में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शराब की दुकानों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान शराब की दुकानों के आसपास अनावश्यक रूप से बैठने वाले व्यक्तियों, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस टीमों द्वारा आसपास मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा कानून-विरोधी गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा दुकानदारों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दुकान के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें तथा किसी भी प्रकार की विवादित, संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। थाना महुली पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध की संभावना को उसके जन्म से पहले ही रोकना है। इसी उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों, बाजारों, शराब की दुकानों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में लगातार पुलिस भ्रमण एवं निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आमजन से भी अपील की गई कि शराब का सेवन कर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग, गाली-गलौज, महिलाओं एवं राहगीरों से अभद्रता अथवा किसी भी प्रकार की अराजकता न करें। कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस द्वारा बिना किसी भेदभाव के विधिक कार्रवाई की जाएगी। थाना महुली पुलिस की स्पष्ट प्राथमिकता है— शांतिपूर्ण वातावरण, सुरक्षित बाजार और भयमुक्त समाज। पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान करना नहीं, बल्कि असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। थाना महुली पुलिस द्वारा इस प्रकार की चेकिंग एवं निगरानी निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अराजक तत्व के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें। “सजग पुलिस—सुरक्षित समाज। अपराध से पहले रोकथाम, शांति के लिए सतत प्रयास।”4
- आजाद समाज पार्टी की जिलेवार समीक्षा बैठक 23 अगस्त को संतकबीरनगर में, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मकसूद अहमद होंगे शामिल संगठनको मजबूत करने और पदाधिकारियों के कार्यों की होगी समीक्षा, विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य संतकबीरनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलेवार समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अगस्त को संतकबीरनगर में जिलेवार समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पार्टी में शामिल पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मकसूद अहमद प्रमुख रूप से शामिल होंगे। आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राम अनुज फौजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मकसूद अहमद के नेतृत्व में अगस्त माह से विभिन्न जनपदों में संगठनात्मक समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 23 अगस्त को संतकबीरनगर के खलीलाबाद बाईपास चौराहे स्थित आदर्श होटल में समीक्षा बैठक आयोजित होगी। जिला अध्यक्ष राम अनुज फौजी ने बताया कि बैठक में जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों तथा बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। पिछले एक महीने के संगठनात्मक कार्यों की होगी समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों से उनके द्वारा पिछले एक महीने के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए संगठनात्मक कार्यों का पूरा विवरण साथ लेकर आने को कहा गया है। इसके आधार पर संगठन की सक्रियता, सदस्यता, बूथ स्तर पर गतिविधियों और क्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। पार्टी नेतृत्व द्वारा आयोजित इन समीक्षा बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करना बताया जा रहा है। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक स्थल पर पहुंचकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।1
- पाली क्षेत्र के नेवास गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित गोरखपुर। जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत नेवास गांव में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बिजली गुल होने से गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से घरों में पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, जबकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार जिस ट्रांसफार्मर से गांव में बिजली आपूर्ति की जाती थी, उसमें पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर ऑयल (तेल) नहीं था। इसी कारण ट्रांसफार्मर अधिक गर्म होकर जल गया और पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। विभाग के अनुसार नया ट्रांसफार्मर आज उपलब्ध कराया जा रहा है और उसे स्थापित करने का कार्य पूरा होते ही गांव की बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। इस बीच ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और समय-समय पर उनकी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की समस्याओं से लोगों को बार-बार परेशान न होना पड़े। लोगों का कहना है कि नियमित निरीक्षण और समय पर मरम्मत से ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। ग्रामीणों को अब बिजली विभाग से उम्मीद है कि नया ट्रांसफार्मर जल्द स्थापित कर आपूर्ति बहाल की जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिल सके।1
- आजमगढ़ : अजमतगढ़ मे अध्यापकों की कमी को लेकर छात्रों का धरना, तीन प्रमुख विषयों की पढ़ाई प्रभावित अजमतगढ़। अजमतगढ़ इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के अध्यापकों की कमी को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन कर संबंधित विषयों के नियमित अध्यापकों की नियुक्ति की मांग की। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में पिछले करीब 26 वर्षों से रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के नियमित अध्यापक नहीं हैं। वहीं, पिछले कुछ वर्षों से गणित के शिक्षक की भी कमी बनी हुई है। विद्यार्थियों का कहना है कि महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक न होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ रही है। छात्रों ने शिक्षण व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कुछ शिक्षक समय से विद्यालय नहीं आते और नियमित रूप से शिक्षण कार्य नहीं कराते। विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि निजी अध्यापक की व्यवस्था के नाम पर उनसे 50-50 रुपये लिए जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब वे सरकारी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो निजी शिक्षकों के लिए अतिरिक्त शुल्क क्यों लिया जाए। प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि अधिकांश छात्र-छात्राएं गरीब परिवारों से आते हैं और उनके परिवार अतिरिक्त शुल्क वहन करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने विद्यालय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के नियमित अध्यापकों की नियुक्ति के साथ ही शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- ऑपरेशन मजनू: महुली पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार *स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वालों, रास्तों में छेड़खानी करने वालों और कम उम्र में वाहन चलाने वाले लापरवाह युवकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आज दिनांक 18/08/26 को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थाना महुली पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मजनू” के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के सभी चौकी,हल्का,के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों के आसपास, प्रमुख मार्गों एवं ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी की गई, जहाँ कुछ युवक अनावश्यक रूप से घूमते हुए अथवा छात्राओं एवं महिलाओं को असहज करने वाली गतिविधियों में लिप्त पाए जा सकते हैं। पुलिस टीमों द्वारा ऐसे मनचलों, अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों, कम उम्र में वाहन चलाने वाले किशोरों तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले लापरवाह वाहन चालकों की चेकिंग की गई। रास्तों पर अशोभनीय हरकत, छेड़खानी अथवा किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस की नजर से बच नहीं पाएगा कोई मनचला महुली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमना, छात्राओं का पीछा करना, अशोभनीय टिप्पणी करना, रास्तों में छेड़खानी करना अथवा महिलाओं को असहज महसूस कराने वाली कोई भी गतिविधि किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में भी अभिभावकों को जागरूक किया गया कि बच्चों को समय से पहले वाहन की चाबी देना उनके जीवन को जोखिम में डालना है। एक छोटी सी लापरवाही सड़क हादसे का कारण बन सकती है और पूरे परिवार की खुशियां प्रभावित हो सकती हैं। बेटियों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है महुली पुलिस का यह अभियान केवल कार्रवाई करने के लिए नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षित वातावरण और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास है। हर बेटी को यह भरोसा होना चाहिए कि वह बिना डर के स्कूल जा सकती है, सड़क पर चल सकती है और अपने सपनों की ओर बढ़ सकती है। किसी बेटी की राह में खड़े होकर उसे असहज करने वाला व्यक्ति यह याद रखे कि उसके सामने केवल एक लड़की नहीं, बल्कि किसी परिवार की बेटी, बहन और किसी की उम्मीद खड़ी है। महुली पुलिस का संकल्प है कि बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा और सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। महुली पुलिस का संदेश* “बेटियां निडर होकर स्कूल जाएं, युवा जिम्मेदारी से वाहन चलाएं, और हर नागरिक सुरक्षित वातावरण में अपने कदम बढ़ाए— यही ऑपरेशन मजनू का उद्देश्य है।” पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में महुली पुलिस द्वारा अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। आमजन से अपील है कि किसी भी मनचले अथवा संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी एक सूचना किसी बेटी को असहज होने से बचा सकती है। “सुरक्षित बेटी, सुरक्षित समाज महुली पुलिस सदैव आपके साथ। थाना महुली पुलिस महिला सुरक्षा • जनसुरक्षा • अपराध नियंत्रण • जनविश्वास4
- कांवड़ियों और महिला सिपाही में विवाद, बोलीं—DM को बुला लो या DSP को! AajKal NEWS 24 | हर खबर का तेज असर सावन के महीने में देशभर में कांवड़ यात्रा का माहौल है। इसी बीच कानपुर-इटावा हाईवे पर महिला सिपाही और कांवड़ियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में महिला सिपाही कथित तौर पर कहती नजर आ रही हैं—“चाहे डीएम को बुला लो, डीएसपी को बुला लो या किसी नेता को।” वहीं कांवड़ियों ने महिला सिपाही पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र की है। रविवार को महिला सिपाही औरैया से कानपुर जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने कार से जा रहे एक डॉक्टर से लिफ्ट ली। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर उनकी कांवड़ियों से बहस हो गई। कांवड़ियों का आरोप है कि विवाद के बाद उन्होंने महिला सिपाही की कार का करीब 30 किलोमीटर तक पीछा किया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस वीडियो और सामने आए आरोपों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही विवाद की पूरी सच्चाई सामने आएगी। 📍 अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश AajKal NEWS 24 — हर खबर का तेज असर1