Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया,जब गेगासो क्रॉसिंग-बेनी माधवगंज मुख्य मार्ग पर पंडित शिवभूषण शर्मा डिग्री कॉलेज के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।सड़क किनारे शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि शव से कुछ ही दूरी पर एक साइकिल खड़ी मिली हैजिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक उसी साइकिल से आया होगा।हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।सूचना मिलते ही सरेनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Journalist Anurag Srivastava
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया,जब गेगासो क्रॉसिंग-बेनी माधवगंज मुख्य मार्ग पर पंडित शिवभूषण शर्मा डिग्री कॉलेज के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।सड़क किनारे शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि शव से कुछ ही दूरी पर एक साइकिल खड़ी मिली हैजिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक उसी साइकिल से आया होगा।हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।सूचना मिलते ही सरेनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- आज की न्यूज़ 🖕 गरीबों की मदद करने वाले भाई /#==🖕1
- डीएम ने जनगणना के सफल संचालन हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ_ सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूर्ण निष्ठा, शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें संपादित - सरनीत कौर रायबरेलीः- 23 अप्रैल 2026 भारत की जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारु संचालन के दृष्टिगत 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा सदर तहसील में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली की समस्त तहसीलों एवं नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं एवं दायित्वों के प्रति दक्ष बनाना है। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में जनगणना को एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण एवं नीतिगत निर्णयों के लिए आधार प्रदान करते हैं। अतः सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूर्ण निष्ठा, शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना प्रपत्रों के सही एवं त्रुटिरहित भरने, डिजिटल माध्यमों/पोर्टल के उपयोग, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, डेटा की गोपनीयता बनाए रखने, संवेदनशील सूचनाओं के संकलन में सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने हेतु विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी गणनाकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाएं और कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए तथा प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त ज्ञान का प्रभावी क्रियान्वयन क्षेत्र में किया जाए। किसी भी प्रकार की शंका अथवा समस्या की स्थिति में संबंधित उच्चाधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित किया जाए। इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं- जैसे जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, प्रपत्रों का संधारण, डिजिटल एंट्री, निगरानी व्यवस्था, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन- पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे जनपद में जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा तथा तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।1
- रायबरेली: बाइक चोर गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर करते थे चोरी, इंजन-चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे बाइक, शहर व ऊंचाहार कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए1
- ये बांस गांव में आंगनवाड़ी केंद्र सिर्फ नाम का कोई काम नहीं होता है राशन जो महिलाओं और बच्चों को दिया जाता है दो या तीन महीने में मिलता है वो भी सबको नहीं मिलता हैं गांव के लोग बहुत परेशान है1
- yah nali hamare Gram Sabha mein padhati Hai Jahan per kafi din mein Safai na hone ke Karan nali mein jaam lag chuka hai1
- रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।निसगर गंगा नदी घाट पर नहाने गए चार युवकों में से तीन की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि रानीखेड़ा गांव के चार युवक गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी तीन युवक भी नदी में कूद पड़े, लेकिन देखते ही देखते चारों गहरे पानी में समा गए।मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू कर चारों युवकों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज जारी है।मृतकों की पहचान हरिओम, हरिशंकर और सत्येंद्र के रूप में हुई है1
- बाद में जो सच्चाई सामने आई,उसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया।जानकारी के अनुसार,सुमन पुत्री स्व. रामकुमार साहू की शादी उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू पुत्र कैलाश चंद्र के साथ तय थी।शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।घर मेहमानों से भरा था और आज बारात के स्वागत की तैयारियां भी मुकम्मल थीं।लेकिन तय समय बीतने के बाद भी बारात नहीं आई। जब दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष से संपर्क किया तो पता चला कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका है।यह सुनते ही खुशी का माहौल गुस्से और मायूसी में बदल गया।पीड़िता के अनुसार तिलक,बरीक्षा और शादी की तैयारियों में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं।दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्हें पूरी तरह अंधेरे में रखकर यह रिश्ता तय किया गया और जानबूझकर धोखा दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात दुल्हन को लेकर सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया।सवाल उठता है कि आखिर शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह का छल कब तक चलता रहेगा? अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।1
- उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण 3% है1