Shuru
Apke Nagar Ki App…
नई-नई न्यूज़ मिलती रहेगी 🖕 आज की न्यूज़ 🖕 गरीबों की मदद करने वाले भाई /#==🖕
अंशु दुबे पत्रकार न्यूज़
नई-नई न्यूज़ मिलती रहेगी 🖕 आज की न्यूज़ 🖕 गरीबों की मदद करने वाले भाई /#==🖕
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया,जब गेगासो क्रॉसिंग-बेनी माधवगंज मुख्य मार्ग पर पंडित शिवभूषण शर्मा डिग्री कॉलेज के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।सड़क किनारे शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि शव से कुछ ही दूरी पर एक साइकिल खड़ी मिली हैजिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक उसी साइकिल से आया होगा।हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।सूचना मिलते ही सरेनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।1
- ये ग्राम सभा बांस के हालात हैं बहुत ही बुरा है कोई साफी नहीं है पूरे गांव में गली सड़के नली सभी भरे पड़े हैं4
- रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बाला होटल के पास दबंगई की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।बताया जा रहा है कि विवाद महज कुछ रुपयों के 'चेंज' यानी खुले पैसों को लेकर शुरू हुआ था। मामूली 'चेंज रुपयों' के विवाद में दबंगों ने घेर लिया और उसकी पत्नी के सामने ही उसे सड़क पर घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा। पत्नी की चीख-पुकार के बावजूद हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जेल भेजने की धमकी देकर जबरन समझौता करवा लिया गया। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ा तो सपा विधायक श्याम सुंदर भारती और भाजपा नेता राकेश त्रिवेदी ,सरोज गौतम सहित कई संगठनों ने कोतवाली पहुँचकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- रायबरेली के ऊँचाहार से एक शर्मनाक और हंगामेदार वीडियो सामने आया है, जिसने क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दो युवक सड़क के बीचों-बीच एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। मामूली बात और शराब का नशा मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ऊँचाहार कस्बे के बस स्टैंड की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। किसी बेहद मामूली बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। नशे की हालत में युवक मर्यादा भूलकर सड़क पर ही गुत्थम-गुत्थी करने लगे। तमाशबीन बने रहे लोग हैरानी की बात यह रही कि व्यस्त इलाका होने के बावजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। कुछ राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। नोट: सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का व्यवहार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है। फिलहाल, वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच और युवकों की पहचान की कोशिशें तेज होने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने ऐसे अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- बारात वापसी की खिलाई पिलाई हुई थी3
- मौत' बनकर दौड़ा दूध का टैंकर, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया!1
- विप न्यूज़ में सबका स्वागत है उत्तर प्रदेश रायबरेली 👍1
- रायबरेली में हुआ हादसा, गंगा स्नान करने गए चार किशोर गहरे पानी में जाने से नदी में डूबे, स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे सभी किशोरों को बाहर निकाला गया तीन की मौत एक हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर, सरेनी थाना क्षेत्र के निसगर गंगा घाट की घटना1
- रायबरेली (सरेनी): सरेनी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गेगासो क्रॉसिंग और बेनी माधवगंज कस्बे के बीच स्थित पंडित शिवभूषण शर्मा डिग्री कॉलेज के पास एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पीआरवी 7982 व गेगासो चौकी इंचार्ज अरविंद चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों व थाना लालगंज से संपर्क करने पर शव की पहचान ककराही गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बउआ (45) पुत्र गया प्रसाद के रूप में हुई, जो बीते शनिवार से लापता थे। मृतक के छोटे भाई नितेंद्र बहादुर ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मृतक की साइकिल और चप्पल भी बरामद हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और शनिवार शाम से घर से गायब थे, जिसकी गुमशुदगी थाना लालगंज में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1