Shuru
Apke Nagar Ki App…
कल हमको अवसर मिला राज कुमार गुप्ता के यहां प्रीत भोज में शामिल होने का मौका मिला बारात वापसी की खिलाई पिलाई हुई थी
संतोष कुमार नागवंशी बरई
कल हमको अवसर मिला राज कुमार गुप्ता के यहां प्रीत भोज में शामिल होने का मौका मिला बारात वापसी की खिलाई पिलाई हुई थी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारात वापसी की खिलाई पिलाई हुई थी3
- मौत' बनकर दौड़ा दूध का टैंकर, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया!1
- सेण्ट जेवियर्स स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत से सटे गढ़ी सतरही सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रांगण में अर्थ डे बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह रही, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प लिया । इसके पश्चात विद्यालय में विभिन्न पृथ्वी से रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर सेव अर्थ और गो ग्रीन जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक प्रेरणादायक दृश्य भी प्रस्तुत किया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधों को पानी देकर प्रकृति के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षक शिक्षकाएं और विद्यार्थियों ने मिलकर पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार एंड्रयू ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा के लिए हमें दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए, जैसे पानी की बचत, अधिक से अधिक पेड़ लगाना और प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाना यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि उन्हें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का भी संदेश देकर गया हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक पंकज कुमार सिंह एवं जुही सिंह ने पर्यावरण के प्रति छात्राओं को सचेत करते हुए पौध रोपण में भी प्रतिभाग किया। और कहा पृथ्वी हमारी मातृभूमि जननी है जिसकी सौंदर्यता में हम सबको मिलकर एक - एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक होना हम सबकी जिम्मेदारी है। आओ हम सब मिलकर स्वच्छ सुंदर पर्यावरण को गति प्रदान करें।4
- Post by Rakesh Rawat1
- आज की न्यूज़ 🖕 गरीबों की मदद करने वाले भाई /#==🖕1
- डीएम ने जनगणना के सफल संचालन हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ_ सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूर्ण निष्ठा, शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें संपादित - सरनीत कौर रायबरेलीः- 23 अप्रैल 2026 भारत की जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारु संचालन के दृष्टिगत 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा सदर तहसील में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली की समस्त तहसीलों एवं नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं एवं दायित्वों के प्रति दक्ष बनाना है। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में जनगणना को एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण एवं नीतिगत निर्णयों के लिए आधार प्रदान करते हैं। अतः सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूर्ण निष्ठा, शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना प्रपत्रों के सही एवं त्रुटिरहित भरने, डिजिटल माध्यमों/पोर्टल के उपयोग, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, डेटा की गोपनीयता बनाए रखने, संवेदनशील सूचनाओं के संकलन में सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने हेतु विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी गणनाकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाएं और कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए तथा प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त ज्ञान का प्रभावी क्रियान्वयन क्षेत्र में किया जाए। किसी भी प्रकार की शंका अथवा समस्या की स्थिति में संबंधित उच्चाधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित किया जाए। इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं- जैसे जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, प्रपत्रों का संधारण, डिजिटल एंट्री, निगरानी व्यवस्था, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन- पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे जनपद में जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा तथा तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।1
- रायबरेली: बाइक चोर गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर करते थे चोरी, इंजन-चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे बाइक, शहर व ऊंचाहार कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए1
- बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। यह घटना लोनीकटरा क्षेत्र के मकनपुर सड़क पर हुई। घायल व्यक्ति की पहचान अनिल (40) पुत्र शिवमोहन, निवासी गढ़ी भिलवल के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से घायल अनिल को त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने अनिल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अनिल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ भेजा गया है।3