पृथ्वी दिवस पर सेण्ट जेवियर्स स्कूल के छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने वृक्षारोपण कर मातृभूमि को संवारने का दिया संदेश व पर्यावरण के प्रति लिया संकल्प सेण्ट जेवियर्स स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत से सटे गढ़ी सतरही सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रांगण में अर्थ डे बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह रही, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प लिया । इसके पश्चात विद्यालय में विभिन्न पृथ्वी से रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर सेव अर्थ और गो ग्रीन जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक प्रेरणादायक दृश्य भी प्रस्तुत किया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधों को पानी देकर प्रकृति के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षक शिक्षकाएं और विद्यार्थियों ने मिलकर पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार एंड्रयू ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा के लिए हमें दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए, जैसे पानी की बचत, अधिक से अधिक पेड़ लगाना और प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाना यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि उन्हें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का भी संदेश देकर गया हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक पंकज कुमार सिंह एवं जुही सिंह ने पर्यावरण के प्रति छात्राओं को सचेत करते हुए पौध रोपण में भी प्रतिभाग किया। और कहा पृथ्वी हमारी मातृभूमि जननी है जिसकी सौंदर्यता में हम सबको मिलकर एक - एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक होना हम सबकी जिम्मेदारी है। आओ हम सब मिलकर स्वच्छ सुंदर पर्यावरण को गति प्रदान करें।
पृथ्वी दिवस पर सेण्ट जेवियर्स स्कूल के छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने वृक्षारोपण कर मातृभूमि को संवारने का दिया संदेश व पर्यावरण के प्रति लिया संकल्प सेण्ट जेवियर्स स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत से सटे गढ़ी सतरही सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रांगण में अर्थ डे बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह रही, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न
करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प लिया । इसके पश्चात विद्यालय में विभिन्न पृथ्वी से रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर सेव अर्थ और गो ग्रीन जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक प्रेरणादायक दृश्य भी प्रस्तुत किया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए
पौधों को पानी देकर प्रकृति के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षक शिक्षकाएं और विद्यार्थियों ने मिलकर पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार एंड्रयू ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा के लिए हमें दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए, जैसे पानी की बचत, अधिक से अधिक पेड़ लगाना और प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाना यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल प्रेरणादायक
रहा, बल्कि उन्हें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का भी संदेश देकर गया हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक पंकज कुमार सिंह एवं जुही सिंह ने पर्यावरण के प्रति छात्राओं को सचेत करते हुए पौध रोपण में भी प्रतिभाग किया। और कहा पृथ्वी हमारी मातृभूमि जननी है जिसकी सौंदर्यता में हम सबको मिलकर एक - एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक होना हम सबकी जिम्मेदारी है। आओ हम सब मिलकर स्वच्छ सुंदर पर्यावरण को गति प्रदान करें।
- तिलोई कस्बा में स्थित आयुष्मान आरोग मंदिर खोलकर लोगों को सुविधा देने के लिए सरकार प्रयास रत है लेकिन अस्पताल के बाहर ब्यापक गंदगी का अम्बार लगा होने के कारण रोगियों पर बुरा असर पड़ रहा है ये नज़ारा शकरगंज कस्वा स्थित आरोग्य मंदिर के साथ सभी आरोग्य मंदिरों का है यहां साफ सफाई ग़ाम सभा के तैनात सफाई कर्मचारी के जिम्मे होने के नाते वह कब आते है कुछ पता नहीं कुछ ग़मीणो ने बताया यहां महीने में दोबार सफाई के लिए आतेहै जिसका खामियाजा रोगियों को भुगतना पड़ रहा है गंदगी से होकर अपने बच्चों को लेकर जाने को बाध्य है2
- लखनऊ पारा के भपटामऊ गांव में 55 वर्षी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित भपटामऊ गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है सरदार कप्तान सिंह ने अपने ही राइफल से बंद कमरे में गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल यहाँ सरदार कप्तान सिंह जिनकी उम्र लगभग (55) वर्ष बताई जा रही है जिन्होंने बंद कमरे में अपनी ही राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली मौके पर राइफल पुलिस ने बरामद की गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर सरदार कप्तान सिंह ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया1
- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.04.2026 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 90/2026 धारा 305(ए)/331(4)/ 352/351(3)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तण 1. आनन्द प्रकाश उर्फ लवकुश पुत्र रामविलास, 2. चाँदबाबू उर्फ मदन पुत्र वसीम निवासीगण ग्राम दौलतपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी बरबसौली के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के आभूषण सफेद धातु की 12 अदद बिछिया, 02 अदद पायल तथा पीली धातु की 01 नाक की नथ, 01 नाक की कील बरामद किया गया।1
- Post by Sanjay Lal1
- डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पुस्तकालय एवं कौशल विकास से संबंधित नवीन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन, आनंद कुमार रिपोर्टर इंचार्ज #बाराबंकी मसौली बाराबंकी। राजकीय #औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नवाबगंज (बड़ागांव) बाराबंकी में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पुस्तकालय एवं कौशल विकास से संबंधित नवीन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने की। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार पूर्वक बताया और कौशल विकास को आत्मनिर्भर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया इससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जा सकते हैं उन्होंने कौशल विकास के अंतर्गत “जूनियर टेक्निशियन – स्मार्ट एनर्जी मीटर" नए कोर्स एव पुस्तकालय का उद्घाटन किया4
- फेफना। थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ गांव के सामने बुधवार सुबह युवक सूरज पटेल उम्र 30 का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में काम करने जा रहे लोगों ने शव देखा और तुरंत फेफना थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक की पहचान सूरज पटेल (30) पुत्र स्व. शिवजी पटेल, निवासी सागरपाली के रूप में हुई है। वह लाल रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहने हुए था। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार तड़के युवक किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।1
- गर्मी 🥵 में गर्म होता उत्तर प्रदेश की राजनीति का पारा 📍 यूपी के गाजीपुर में ये पत्थरबाजी हो रही है. यहां आज अखिलेश यादव की पार्टी का डेलिगेशन एक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा है. लेकिन परिवार से मिलने से पहले ही डेलिगेशन पर हमला हो गया. दरअसल, पिछले दिनों यहाँ निशा विश्वकर्मा नाम की युवती की लाश मिली थी. इसी मामले को लेकर सपा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा है. सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा का सिर फूट गया है. कई घायल है. कई पुलिसकर्मी को भी गंभीर चोटें आई ✍🏻1
- Post by Sanjay Lal1
- Post by पत्रकार कमलेश कुमार पोरवाल1