रायबरेली: मामूली विवाद में दबंगों का तांडव, पत्नी के सामने पति को बीच सड़क पर घसीटकर पीटा। रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बाला होटल के पास दबंगई की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।बताया जा रहा है कि विवाद महज कुछ रुपयों के 'चेंज' यानी खुले पैसों को लेकर शुरू हुआ था। मामूली 'चेंज रुपयों' के विवाद में दबंगों ने घेर लिया और उसकी पत्नी के सामने ही उसे सड़क पर घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा। पत्नी की चीख-पुकार के बावजूद हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जेल भेजने की धमकी देकर जबरन समझौता करवा लिया गया। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ा तो सपा विधायक श्याम सुंदर भारती और भाजपा नेता राकेश त्रिवेदी ,सरोज गौतम सहित कई संगठनों ने कोतवाली पहुँचकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- ये ग्राम सभा बांस के हालात हैं बहुत ही बुरा है कोई साफी नहीं है पूरे गांव में गली सड़के नली सभी भरे पड़े हैं4
- लोकसभा मे महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन बिल गिरने पर आज रायबरेली मे भी आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला भी फूका गया। भाजपा महिला मोर्चा से जुडी पदाधिकारियों ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर भड़ास निकाली। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बिल का गिरना विपक्ष की मानसिकता को दिख़ाता है जो आधी आबादी के खिलाफ खड़ा है।1
- घूमने आई लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक बलात्कार लखनऊ- राजधानी में होटल में ठहरने के दौरान 22 वर्ष की पहले से लव जिहाद का शिकार लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर विभूतिखंड थाना क्षेत्र में स्थित होटल में बंधक बना कर मारपीट किया गया और सामूहिक बलात्कार किया गया होटल संचालक भी घटना में शामिल स्थानीय पुलिस की घोर लापरवाही घटना के 3 दिन बीत जाने के बावजूद पीड़ित का नहीं कराया मेडिकल परीक्षण न ही दर्ज की fir होटल व आरोपी को पुलिस द्वारा सरक्षण पीड़िता ने सुनाई आपबीती मुस्लिम लड़के भी घटना में शामिल वही करते हैं होटल का संचालन* रिपोर्ट- सागर तिवारी1
- पीतांबरा माई के प्रसाद वितरण आईटीआई रोड1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- जिम्मेदार खनन माफियाओं के आगे बौने...!! अढ़ावल खदान खण्ड संख्या 2 संचालक की बल्ले-बल्ले। कहता रुपए में बड़ा दम है, तभी तो जितना अवैध खनन व परिवहन करो कम है???1
- थाना महराजगंज से संबंधित प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी महराजगंज श्री प्रदीप कुमार का वक्तव्य1
- ऊंचाहार:बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल ऊंचाहार, रायबरेली: जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर अरखा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात निजी बस ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है। ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सबीसपुर निवासी दशरथ (36) अपनी पत्नी माधुरी और बेटे प्रिंस के साथ कल्याणी गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। बुधवार रात करीब 10:30 बजे वापस लौटते समय, अरखा कोल्ड स्टोर के पास मौत बनकर आई एक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बाइक करीब 1 किलोमीटर दूर 'मनऊ का इंदारा' तक घिसटती चली गई। इस भयावह मंजर को देख लोगों के होश उड़ गए। हादसे में दशरथ और माधुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मासूम की हालत नाजुक गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय प्रिंस को तत्काल CHC ले जाया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि घायलों के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या- प्रवीण पाण्डेय विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी संवाद का हुआ आयोजन फतेहपुर: विकास खंड धाता के ग्राम गुरसंडी स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर कॉलेज में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, गंगा समग्र, पर्यावरण गतिविधि एवं विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और समस्त जीवों की जीवनदायिनी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अंधाधुंध दोहन से प्राकृतिक संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। यदि समय रहते हम नहीं चेते तो भविष्य में मानव जीवन के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जाए तथा जल स्रोतों, पेड़ों और पारंपरिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि वे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्षरत हैं और जनजागरूकता के लिए अब तक 52 बार खून से पत्र लिख चुके हैं। उनकी पुस्तक “जलनिधियों को जीने दो” को जलशक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रिया तिवारी, साधी पाण्डेय, वेदान्त सिंह, शिवानी देवी, लक्ष्मी देवी, नैन्सी देवी, सोनालिका देवी, प्रज्ञा देवी, रचना देवी, प्रतिमा देवी, सोनिका देवी, गीता देवी, रोशनी देवी, आकांक्षा देवी, निधि सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पृथ्वी एवं पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।3