पाक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम अनूपशहर: एलडीएवी इंटर कालेज में पाक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि भाटी तथा प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को पाक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से असुरक्षित परिस्थितियों को पहचानने और किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक या विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने का आह्वान किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि भाटी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बाल सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक हैं। संचालन प्रवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान अभय सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुबोध कुमार गिरी, विनोद कुमार, संजय सैनी, धीरज कुमार, रजनी रावल व चिंकी राघव आदि मौजूद रहे।
पाक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम अनूपशहर: एलडीएवी इंटर कालेज में पाक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि भाटी तथा प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को पाक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से असुरक्षित परिस्थितियों को पहचानने और किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक या विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने का आह्वान किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि भाटी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बाल सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक हैं। संचालन प्रवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान अभय सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुबोध कुमार गिरी, विनोद कुमार, संजय सैनी, धीरज कुमार, रजनी रावल व चिंकी राघव आदि मौजूद रहे।
- भारी बारिश में भी ड्यूटी पर डटे रहे एसडीएम पुलिस के साथ सड़क पर उतरकर खुलवाया जाम बुलन्दशहर : डिबाई श्राद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भारी बारिश और कड़ाके की ठण्ड भी डिबाई प्रशासन के हौसले को नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते भीमपुर दोराहे पर यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई सूचना मिलते ही डिबाई एसडीएम रविकान्त चौबे स्वयं मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतर कर यातायात व्यवस्था सम्भाली अलीगढ़ और बुलन्दशहर की ओर से आने वाले श्रद्धालु भीमपुर दोराहे से होकर डिबाई, अनूपशहर, नरौरा, रामघाट, और कर्णवास, की ओर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ ऐसे में एसडीएम रविकान्त चौबे, ने मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों के साथ जाम खुलवाया और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवा कर श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू कराई भारी बारिश के बीच एसडीएम को स्वयं मौके पर मौजूद रह कर व्यवस्था सम्भालते देख पुलिस कर्मियों का भी उत्साह बढ़ा दौलतपुर खुर्द चौकी प्रभारी राहुल राजपूत, ट्रैफिक पुलिस के ललित कुमार, अंकित वशिष्ठ, सहित पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे पुलिस कर्मियों ने बारिश की परवाह किए बिना सड़क पर मोर्चा सम्भाले रखा और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए लगातार प्रयास किए स्थानीय लोगों ने एसडीएम रविकान्त चौबे, की सक्रियता और पुलिस-प्रशासन की तत्परता की सराहना की लोगों का कहना था कि भारी बारिश और ठण्ड के बावजूद अधिकारी एवं पुलिसकर्मी स्वयं सड़क पर डटे रहे जिसके चलते यातायात व्यवस्था को जल्द नियंत्रित करने में मदद मिली प्रशासन की इस सक्रियता से श्रद्धालुओं को राहत मिली और गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रही ।1
- राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना राजेश सिंघल के बयान पर सियासी पलटवार, असद अब्दुल्ला-बर्क-मुशीर ने साधा निशाना असद बोले- धर्म का काम अहिंसा, करुणा और ईमानदारी; बर्क ने NSA के तहत कार्रवाई की मांग की, चौधरी मुशीर बोले- संविधान से चलेगा मुल्क संभल। जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद को लेकर भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान के बाद संभल की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। राजेश सिंघल ने रहटौल में रामलीला कार्यक्रम के दौरान कहा था कि संभल में अब मस्जिद नहीं, मंदिर बनेंगे और हरिहर मंदिर जाने वालों पर गोली नहीं, पुष्पवर्षा होगी। राजेश सिंघल के इस बयान पर AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि धर्म का काम भड़काऊ भाषण देना नहीं, बल्कि अहिंसा, करुणा और ईमानदारी है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण देकर कोई संभल का लीडर नहीं बन सकता, बल्कि इससे माहौल खराब हो सकता है। असद अब्दुल्ला ने भाजपा के उन नेताओं का भी जिक्र किया, जिन पर उन्होंने भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोगों का कोई नाम लेने वाला नहीं है। राजनीति ऐसी होनी चाहिए जिससे भाईचारा बढ़े और लोगों के बीच नफरत न फैले। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की। बर्क बोले- सिंघल भाजपा नेता नहीं, फर्जी नेता वहीं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने राजेश सिंघल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन्हें भाजपा नेता के बजाय “फर्जी नेता” बताया। बर्क ने कहा कि वह संभल में शांति और अमन चाहते हैं तथा कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते, लेकिन उनके मुताबिक राजेश सिंघल कानून अपने हाथ में लेने और संभल के अमन में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। बर्क ने प्रशासन से राजेश सिंघल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की। इससे पहले भी वह राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। चौधरी मुशीर बोले- TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी AIMIM नेता और चेयरमैन पति चौधरी मुशीर ने भी राजेश सिंघल के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि TRP घट रही है, इसलिए ऐसी बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह संभल की शांति व्यवस्था को भंग करने की साजिश है। चौधरी मुशीर ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “यह मुल्क संविधान से चलेगा, किसी के कहने से या किसी के चाहने से नहीं चलेगा।” उन्होंने कहा कि उनकी जुबान भी है और “उससे लंबी है”, लेकिन वह अपनी जुबान का इस्तेमाल समाज में नफरत फैलाने के लिए नहीं करना चाहते। लगातार सामने आ रहे इन बयानों के बीच संभल में एक बार फिर मंदिर-मस्जिद मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी निगाहें टिकी हैं कि विवादित बयानों को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है। बाइट :- ममलुकुर रहमान बर्क (सांसद पिता) बाइट :- मुशीर चौधरी (चेयरमैन पति) बाइट :- असद अब्दुल्ला (एआइएमआइएम जिला अध्यक्ष संभल)3
- New amazon store Noida sarvottam school near by zepto store hiring for new candidate so jo join karna chahta hai call me 96272771561
- जनपद अमरोहा के मोहल्ला काजिस्तान में 33 लाख रुपए की चोरी को चोरों की घटना को अंजाम दिया1
- खुर्जा जेवर रोड सूर्य गेस्ट हाउस जिस्मो का झंडा1
- sudhir1
- संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान और संभल में नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान और संभल की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि संभल में दंगा भड़काने की साजिश की गई और सपा सांसद के परिवार की भूमिका पर सवाल उठाए। हाजी सलमान के समर्थन में हो रही पंचायतों को लेकर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की। इस दौरान विधायक ने विवादित बयान भी दिया। सुनिए उनकी पूरी बात। विओ- संभल में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर हाजी सलमान के समर्थन में हो रही पंचायतों और संभल की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि संभल में माहौल बिगाड़ने और दंगा भड़काने की साजिश की गई। उन्होंने सपा सांसद के परिवार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि कथित बयानों के जरिए तनाव बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। नंद किशोर गुर्जर ने लोनी की आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र किया और दावा किया कि उनकी सरकार में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि अलग-अलग घटनाओं पर राजनीतिक रूप से अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जाती है। संभल में 1978 के दंगों का जिक्र और कथित धमकियों को लेकर विधायक ने सख्त कार्रवाई की मांग की और एनएसए के तहत कार्रवाई की बात कही। वहीं, प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कथित तौर पर दंगा भड़काने की धमकी देने वालों को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था करनी पड़ेगी।” बाइट, नन्द किशोर गुर्जर, लोनी विधायक1
- उझारी में आम के पेड़ों को केमिकल डालकर सुखाने की साजिश, दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज आम के पेड़ों को केमिकल डालकर सुखाने की साजिश, दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज हसनपुर , संवाददाता थाना सैदनगली क्षेत्र के कस्बा उझारी-ढबारसी मार्ग पर स्थित भीम नगर के पास पेड़ों को काटकर नुकसान पहुँचाने और सुखाने की नियत से केमिकल छिड़कने का मामला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच की और दो सगे भाइयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।वनदरोगा अमित कुमार ने तहरीर में बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन रक्षक अंकित कुमार और गूगल फिक्शल कम्पनी के कर्मचारियों के साथ उझारी ढबारसी मार्ग स्थित गाटा संख्या 0-551 पर पहुंचे। वहाँ आरोपी फहीमुद्दीन और नईमुद्दीन पुत्रगण अनीसुद्दीन निगम, निवासी भाटोवाला कुआं, उझारी ट्रैक्टर-टैंकर की मदद से आम के पेड़ों पर घातक केमिकल का छिड़काव कर रहे थे।टीम को देखते ही दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। निरीक्षण के दौरान पेड़ों पर रासायनिक छिड़काव पाया गया, जो वृक्षों को जानबूझकर सुखाने की साजिश थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- घर में घुसा विशालकाय अजगर, परिवार में मचा हड़कंप वन्य प्रेमी ने घंटों की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू, परिवार ने ली राहत की सांस पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के परतापुर फाटक के पास नितिन गोयल पुत्र विजेंद्र गोयल के घर में विशालकाय अजगर घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया। अजगर ने घर में पल रहे खरगोश के दो बच्चों को निशाना बना लिया। उन्हें बचाने पहुंची मां खरगोशनी पर भी अजगर ने हमला कर दिया। अचानक घर में अजगर दिखाई देने से परिवार के लोग भयभीत हो गए। उन्होंने मामले की सूचना गांव फगोता निवासी वन्य प्रेमी संदीप पुत्र जगपाल को दी। सूचना मिलते ही संदीप मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अजगर के घर से बाहर निकलने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। वन्य प्रेमी संदीप ने बताया कि जंगली जीवों को मारने या नुकसान पहुंचाने के बजाय उनकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि किसी के घर में सांप, अजगर या अन्य जंगली जीव घुसने पर उन्हें सूचना दी जा सकती है। वह निशुल्क रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का प्रयास करेंगे।2