logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तहसील धौरहरा आयोजन कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत, 10 दिवसीय आयोजन में रामलीला व रासलीला का होगा आयोजन क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे महायज्ञ के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र सिंह, विलियम कौशिक, मोहन सिंह, रुद्र प्रताप पांडेय, राम गौरव और शोभित ने कड़ी मेहनत करते हुए पूरे मार्ग को साफ कराया और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। पुलिस टीम की सतर्कता और मेहनत के कारण कलश यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर कलश यात्रा में भाग लिया और धर्म-कर्म के इस आयोजन में आस्था प्रकट की कलश यात्रा के साथ ही महायज्ञ की विधिवत शुरुआत हो गई है। यह धार्मिक कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, कथा और भजन-कीर्तन होंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के मनोरंजन और धार्मिक संदेश के प्रसार के लिए रामलीला और रासलीला का भी मंचन किया जाएगा

3 hrs ago
user_यज्ञराज
यज्ञराज
Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

तहसील धौरहरा आयोजन कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत, 10 दिवसीय आयोजन में रामलीला व रासलीला का होगा आयोजन क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे महायज्ञ के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र सिंह, विलियम कौशिक, मोहन सिंह, रुद्र प्रताप पांडेय, राम गौरव और शोभित ने कड़ी मेहनत करते हुए पूरे मार्ग को साफ कराया और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। पुलिस टीम की सतर्कता और मेहनत के कारण कलश यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर कलश यात्रा में भाग लिया और धर्म-कर्म के इस आयोजन में आस्था प्रकट की कलश यात्रा के साथ ही महायज्ञ की विधिवत शुरुआत हो गई है। यह धार्मिक कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, कथा और भजन-कीर्तन होंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के मनोरंजन और धार्मिक संदेश के प्रसार के लिए रामलीला और रासलीला का भी मंचन किया जाएगा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीएम लखीमपुर खीरी ने बताया कि डीजल पेट्रोल का स्टॉक पर्याप्त है बराबर सप्लाई की जा रही है किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें आवश्यकता से ज्यादा डीजल पेट्रोल स्टोर ना करें जिले के अधिकारी के द्वारा दी गई जानकारी यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल आप सभी से अनुरोध करता है कि डीजल पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में सरकार के पास उपलब्ध है किसी गलत अफवाह में ध्यान ना दें जितना डीजल पेट्रोल की आवश्यकता है उतना ही खरीद के रखें तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य
    1
    डीएम लखीमपुर खीरी ने बताया कि डीजल पेट्रोल का स्टॉक पर्याप्त है बराबर सप्लाई की जा रही है किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें आवश्यकता से ज्यादा डीजल पेट्रोल स्टोर ना करें 
जिले के अधिकारी के द्वारा दी गई जानकारी यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल आप सभी से अनुरोध करता है कि डीजल पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में सरकार के पास उपलब्ध है किसी गलत अफवाह में ध्यान ना दें जितना डीजल पेट्रोल की आवश्यकता है उतना ही खरीद के रखें तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य
    user_यज्ञराज
    यज्ञराज
    Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धौरहरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: एक शाम, चार हादसे इलाज के अभाव में गई जान धौरहरा क्षेत्र में एक ही शाम चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी के समय डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे घायल को तत्काल इलाज नहीं मिल सका। सभी घायलों को बिना प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान एक मरीज ने दम तोड़ दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. हाशमी पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कई घंटों तक चला हंगामा मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में आक्रोश फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंचे: आदित्य विशाल (तहसीलदार) शमशेर बहादुर सिंह (क्षेत्राधिकारी) रविंद्र सोनकर (एसओ) गोपाल शंकर अवस्थी (विधायक प्रतिनिधि) अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। ⚖️ प्रशासन का आश्वासन अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब धौरहरा सीएससी में लापरवाही सामने आई हो। पहले भी कई बार मरीजों को समय पर इलाज न मिलने की शिकायतें हो चुकी हैं। जनता का सवाल जब सरकार स्वास्थ्य पर करोड़ों खर्च कर रही है, तो गरीबों को इलाज क्यों नहीं? ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद क्यों नहीं रहते? क्या ऐसे ही हर बार किसी गरीब की जान जाती रहेगी? अगर हालात नहीं सुधरते, तो क्या धौरहरा सीएससी को बंद कर देना चाहिए? जनता में आक्रोश की लहर त्योहार के समय हुई इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा है। क्षेत्र में आक्रोश की लहर है और लोग स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल यही है — क्या प्रशासन सिर्फ आश्वासन देगा, या सच में दोषियों पर कार्रवाई होगी? या फिर यूं ही गरीबों की जान लापरवाही की भेंट चढ़ती रहेगी? हक की आवाज न्यूज़ चैनल प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य 8948 98 3388 हर खबर के लिए संपर्क करें
    1
    धौरहरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: एक शाम, चार हादसे इलाज के अभाव में गई जान 
धौरहरा क्षेत्र में एक ही शाम चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन समय पर इलाज न मिलने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।
डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप
परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी के समय डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे घायल को तत्काल इलाज नहीं मिल सका। सभी घायलों को बिना प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
ड्यूटी पर तैनात डॉ. हाशमी पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कई घंटों तक चला हंगामा
मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में आक्रोश फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक प्रदर्शन किया।
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंचे:
आदित्य विशाल (तहसीलदार)
शमशेर बहादुर सिंह (क्षेत्राधिकारी)
रविंद्र सोनकर (एसओ)
गोपाल शंकर अवस्थी (विधायक प्रतिनिधि)
अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
⚖️ प्रशासन का आश्वासन
अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब धौरहरा सीएससी में लापरवाही सामने आई हो। पहले भी कई बार मरीजों को समय पर इलाज न मिलने की शिकायतें हो चुकी हैं।
जनता का सवाल
जब सरकार स्वास्थ्य पर करोड़ों खर्च कर रही है, तो गरीबों को इलाज क्यों नहीं?
ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद क्यों नहीं रहते?
क्या ऐसे ही हर बार किसी गरीब की जान जाती रहेगी?
अगर हालात नहीं सुधरते, तो क्या धौरहरा सीएससी को बंद कर देना चाहिए?
जनता में आक्रोश की लहर
त्योहार के समय हुई इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा है। क्षेत्र में आक्रोश की लहर है और लोग स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यही है — क्या प्रशासन सिर्फ आश्वासन देगा, या सच में दोषियों पर कार्रवाई होगी?
या फिर यूं ही गरीबों की जान लापरवाही की भेंट चढ़ती रहेगी?
हक की आवाज न्यूज़ चैनल 
प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस 
महापात्रा दिनेश आचार्य 
8948 98 3388 
हर खबर के लिए संपर्क करें
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Voice of people Dhaurahara, Lakhimpur Kheri•
    4 hrs ago
  • पहले गुटखा महाराज के भाव बढ़ गए थे 😅 और अब पेट्रोल-डीजल भाई के भाव भी आसमान छू रहे हैं ⛽📈 लगता है महंगाई ने अब हर तरफ अपना डंका बजा दिया है। अब तो बस यही डर है कि कहीं सांस लेने पर भी टैक्स न लग जाए! 😄 #महंगाई #PetrolDiesel #Reality
    1
    पहले गुटखा महाराज के भाव बढ़ गए थे 😅
और अब पेट्रोल-डीजल भाई के भाव भी आसमान छू रहे हैं ⛽📈
लगता है महंगाई ने अब हर तरफ अपना डंका बजा दिया है।
अब तो बस यही डर है कि कहीं
सांस लेने पर भी टैक्स न लग जाए! 😄
#महंगाई #PetrolDiesel #Reality
    user_Up Gram Kranti Digital Media
    Up Gram Kranti Digital Media
    Graphic designer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Lakhimpur Kheri दस्तक
    1
    Post by Lakhimpur Kheri दस्तक
    user_Lakhimpur Kheri दस्तक
    Lakhimpur Kheri दस्तक
    Social Media Manager धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Manoj kumar chursya
    1
    Post by Manoj kumar chursya
    user_Manoj kumar chursya
    Manoj kumar chursya
    Salesperson मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • थाना सुजौली क्षेत्र जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश @Manmohan Tiwari Journalisht आप सभी ग्रामीणों को सूचित करना पड़ रहा है कि कृपया डीजल पेट्रोल को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहों से बचे और फर्जी लोगों के कहने पर मत आइए। आप बुद्धिजीवी और योग ग्रामीण हैं। देखिए आलोक ट्रेडिंग कंपनी गिरिजापुरी पेट्रोल पंप पर किस तरह पुलिस काबू में कर रही डरे हुए ग्रामीणा क्षेत्र के चालकों को।
    1
    थाना सुजौली क्षेत्र जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश
@Manmohan Tiwari Journalisht 
आप सभी ग्रामीणों को सूचित करना पड़ रहा है कि कृपया डीजल पेट्रोल को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहों से बचे और फर्जी लोगों के कहने पर मत आइए।
आप बुद्धिजीवी और योग ग्रामीण हैं।
देखिए आलोक ट्रेडिंग कंपनी गिरिजापुरी पेट्रोल पंप पर किस तरह पुलिस काबू में कर रही डरे हुए ग्रामीणा क्षेत्र के चालकों को।
    user_Manmohan Tiwari
    Manmohan Tiwari
    Local News Reporter मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच तेल कमी की अफवाह, मोतीपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ बहराइच। ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर जनपद बहराइच में तेल की संभावित कमी की चर्चाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते मोतीपुर तहसील क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, मोतीपुर तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल व डीजल फुल कराने के साथ-साथ ड्रम और कैन में भी तेल भरवाते नजर आए। बढ़ती भीड़ के कारण कई स्थानों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके कारण लोगों में और भी अधिक अफवाह फैल रही है। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से तेल का भंडारण न करें। प्रशासन की ओर से भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की जा रही है।
    1
    ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच तेल कमी की अफवाह, मोतीपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़
बहराइच। ईरान, अमेरिका व इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर जनपद बहराइच में तेल की संभावित कमी की चर्चाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते मोतीपुर तहसील क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
जानकारी के अनुसार, मोतीपुर तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल व डीजल फुल कराने के साथ-साथ ड्रम और कैन में भी तेल भरवाते नजर आए। बढ़ती भीड़ के कारण कई स्थानों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
इस दौरान पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके कारण लोगों में और भी अधिक अफवाह फैल रही है।
हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से तेल का भंडारण न करें।
प्रशासन की ओर से भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की जा रही है।
    user_Saket
    Saket
    पत्रकार मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • थाना खमरिया पुलिस की जन सूचना सरकारी डीजल व पेट्रोल को लेकर फैल रही झूठी अफवाहों पर ध्यान न देंथाना खमरिया प्रभारी ओ पी राय द्वारा आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि क्षेत्र में सरकारी डीजल एवं पेट्रोल को लेकर कुछ भ्रामक और झूठी अफवाहें फैलायी जा रही हैं। ये सूचनाएं पूरी तरह असत्य हैं और इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। थाना खमरिया पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाने या भ्रामक सूचना प्रसारित करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। – थाना खमरिया पुलिस यूपी ग्राम क्रांति न्यूज चैनल आप सभी लोगों से अनुरोध कर्ता है की डीजल पैट्रोल की कोई कमी नहीं है अधिक से अधिक भंडार ना करें जितनी की अवशयकता है उतना ही खरीदे
    1
    थाना खमरिया पुलिस की जन सूचना सरकारी डीजल व पेट्रोल को लेकर फैल रही झूठी अफवाहों पर ध्यान न देंथाना खमरिया प्रभारी ओ पी राय द्वारा आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि क्षेत्र में सरकारी डीजल एवं पेट्रोल को लेकर कुछ भ्रामक और झूठी अफवाहें फैलायी जा रही हैं। ये सूचनाएं पूरी तरह असत्य हैं और इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।
थाना खमरिया पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
यदि किसी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाने या भ्रामक सूचना प्रसारित करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
– थाना खमरिया पुलिस यूपी ग्राम क्रांति न्यूज चैनल आप सभी लोगों से अनुरोध कर्ता है की डीजल पैट्रोल की कोई कमी नहीं है अधिक से अधिक भंडार ना करें जितनी की अवशयकता है उतना ही खरीदे
    user_यज्ञराज
    यज्ञराज
    Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.