खबर महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिजौली में मनरेगा कार्य पर सवाल, बाहरी व्यक्ति द्वारा फोटो खींचने और कार्य कराने का आरोप इटावा। महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिजौली में मनरेगा के अंतर्गत विकास कार्य चल रहे हैं। इसी बीच स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति बिजौली पार्क में पहुंचकर मनरेगा कार्य की फोटो खींचता हुआ देखा गया। सूत्रों / का दावा है कि संबंधित व्यक्ति न तो ग्राम पंचायत का रोजगार सेवक है और न ही उसके पास ग्राम प्रधान द्वारा कोई अधिकृत जिम्मेदारी (अथॉरिटी) होने की जानकारी है। इसके बावजूद उसके द्वारा मनरेगा कार्य की निगरानी या कार्य कराने जैसी गतिविधियां किए जाने की चर्चा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि संबंधित व्यक्ति किस अधिकार से मनरेगा कार्य से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है। यदि वह अधिकृत नहीं है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती नोट: यह खबर स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों के दावों पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
खबर महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिजौली में मनरेगा कार्य पर सवाल, बाहरी व्यक्ति द्वारा फोटो खींचने और कार्य कराने का आरोप इटावा। महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिजौली में मनरेगा के अंतर्गत विकास कार्य चल रहे हैं। इसी बीच स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति बिजौली पार्क में पहुंचकर मनरेगा कार्य की फोटो खींचता हुआ देखा गया। सूत्रों / का दावा है कि संबंधित व्यक्ति न तो ग्राम पंचायत का रोजगार सेवक है और न ही उसके पास ग्राम प्रधान द्वारा कोई अधिकृत जिम्मेदारी (अथॉरिटी) होने की जानकारी है। इसके बावजूद उसके द्वारा मनरेगा कार्य की निगरानी या कार्य कराने जैसी गतिविधियां किए जाने की चर्चा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि संबंधित व्यक्ति किस अधिकार से मनरेगा कार्य से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है। यदि वह अधिकृत नहीं है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती नोट: यह खबर स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों के दावों पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
- समाजवादी पार्टी के यादवों द्वारा कब्जा किया गया NH हाईवे से लगी हुई खेत की पक्की ईट की बाउंड्री वॉल और फसल नष्ट की तोड़कर पर एक गरीब परिवार की महिला महिला के परिवार में दहशत का माहौल है और परिवार को जान से मारने की धमकी दी2
- खबर महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिजौली में मनरेगा कार्य पर सवाल, बाहरी व्यक्ति द्वारा फोटो खींचने और कार्य कराने का आरोप इटावा। महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिजौली में मनरेगा के अंतर्गत विकास कार्य चल रहे हैं। इसी बीच स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति बिजौली पार्क में पहुंचकर मनरेगा कार्य की फोटो खींचता हुआ देखा गया। सूत्रों / का दावा है कि संबंधित व्यक्ति न तो ग्राम पंचायत का रोजगार सेवक है और न ही उसके पास ग्राम प्रधान द्वारा कोई अधिकृत जिम्मेदारी (अथॉरिटी) होने की जानकारी है। इसके बावजूद उसके द्वारा मनरेगा कार्य की निगरानी या कार्य कराने जैसी गतिविधियां किए जाने की चर्चा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि संबंधित व्यक्ति किस अधिकार से मनरेगा कार्य से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है। यदि वह अधिकृत नहीं है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती नोट: यह खबर स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों के दावों पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- 🌸 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त गुरुजनों को कोटि-कोटि नमन। गुरु ही जीवन में ज्ञान, संस्कार, सत्य और सही मार्ग का प्रकाश फैलाते हैं। आइए, अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करें। जय भीम! 💙 जय बुद्ध! ☸️ जय संविधान! 📘 #गुरुपूर्णिमा #GuruPurnima #गुरु_का_सम्मान #गुरु_वंदन #जयभीम #जयबुद्ध #जयसंविधान #डॉ_भीमराव_अंबेडकर #बुद्ध #बहुजन #भारतीयसंविधान #समता #मानवता #Buddha #Ambedkar #JaiBhim #Trending #Viral #FacebookReels #India 🌸 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त गुरुजनों को कोटि-कोटि नमन। गुरु ही जीवन में ज्ञान, संस्कार, सत्य और सही मार्ग का प्रकाश फैलाते हैं। आइए, अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करें। जय भीम! 💙 जय बुद्ध! ☸️ जय संविधान! 📘 #गुरुपूर्णिमा #GuruPurnima #गुरु_का_सम्मान #गुरु_वंदन #जयभीम #जयबुद्ध #जयसंविधान #डॉ_भीमराव_अंबेडकर #बुद्ध #बहुजन #भारतीयसंविधान #समता #मानवता #Buddha #Ambedkar #JaiBhim #Trending #Viral #FacebookReels #India1
- वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बॉलीवुड स्टार श्री करिश्मा कपूर ने कहा कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर आज यहां पर आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है कल्याण ज्वेलर्स ने उत्तर प्रदेश में बढ़ाया अपना दायरा; इटावा में भव्य शोरूम का किया शुभारंभ नया शोरूम परंपरा और आधुनिक ट्रेंड का एक अनूठा संगम है, जो ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदारी का एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा इटावा, 29 जुलाई, 2026: भारत की सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने आज इटावा में अपने नए शोरूम का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन बॉलीवुड स्टार सुश्री करिश्मा कपूर द्वारा किया गया। इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और अधिक मज़बूत करने के उद्देश्य से ब्रांड ने यह अगला कदम बढ़ाया है। यह उत्तर प्रदेश में कल्याण ज्वेलर्स का 38वां शोरूम है। यहाँ ग्राहकों को शानदार माहौल के साथ कल्याण ज्वेलर्स की विभिन्न सिग्नेचर ज्वेलरी लाइन्स से डिज़ाइनों का विस्तृत संग्रह मिलेगा। नया शोरूम इस क्षेत्र के लोगों को खरीदारी का एक बेजोड़ और बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, बॉलीवुड स्टार सुश्री करिश्मा कपूर ने कहा, "कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर आज यहाँ आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। कल्याण ज्वेलर्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है, जिसकी बुनियाद भरोसा, पारदर्शिता और ग्राहकों की संतुष्टि जैसे मज़बूत मूल्यों पर टिकी है। मुझे पूरा विश्वास है कि यहाँ के लोग कल्याण ज्वेलर्स को ढेर सारा प्यार देंगे। वे न केवल हमारी बेहतरीन सेवाओं की तारीफ करेंगे, बल्कि यहाँ पेश किए गए शानदार ज्वेलरी कलेक्शन्स को भी बेहद पसंद करेंगे।" नए शोरूम के शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए, कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, "इटावा में हमारे नए शोरूम की शुरूआत के साथ, हमारा उद्देश्य एक समग्र इकोसिस्टम तैयार करना और अपने ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उनके शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाना है। हम कंपनी के भरोसे और पारदर्शिता के मूल सिद्धांतों पर कायम रहते हुए, ग्राहकों को विश्व स्तरीय माहौल प्रदान करने और समय के साथ खुद को लगातार अपग्रेड करने की इच्छा रखते हैं।" इस शुभारंभ की ख़ुशी में, कल्याण ज्वेलर्स ने 1 लाख रुपये से अधिक की खरीदारी पर 0% मेकिंग चार्ज (वैल्यू एडिशन) की घोषणा की है। इसके साथ ही, मेकिंग चार्ज पर 30% तक की छूट और स्टोन वैल्यू पर 15% तक की छूट* भी दी जा रही है। इन ज्वेलरी खरीदारियों पर 'कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट' भी लागू होगा, जो कि बाज़ार में सबसे कम है और कंपनी के सभी शोरूमों में एक समान (स्टैंडर्डाइज्ड) है। ये सभी ऑफर्स केवल एक सीमित अवधि के लिए ही वैध हैं। कल्याण ज्वेलर्स में बेची जाने वाली सभी ज्वेलरी बीआईएस हॉलमार्क प्रमाणित होती है और कई शुद्धता जांचों से गुज़रती है। इसके साथ ही, ग्राहकों को 'कल्याण ज्वेलर्स 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट' भी मिलेगा, जो शुद्धता, गहनों के मुफ्त लाइफटाइम मेंटेनेंस, उत्पाद की विस्तृत जानकारी, और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक पॉलिसियों की गारंटी देता है। यह सर्टिफिकेशन अपने वफादार ग्राहकों को सबसे बेहतरीन सेवाएं और उत्पाद देने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूरत (शादी के शानदार आभूषणों की विशेष श्रेणी), मुद्रा (हाथों से बनी एंटीक ज्वैलरी), निमाह (टेंपल ज्वैलरी), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), ज़िया (सॉलिटेयर जैसे हीरों के आभूषण), अनोखी (अनकट हीरे), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए हीरों के आभूषण), अंतरा (शादी के लिए हीरों के खास आभूषण), हेरा (हीरे, जिन्हें आप हर दिन पहन सकती हैं), रंग (कीमती रत्नों के आभूषण) और हाल ही में लॉन्च किया गया लीला (रंगीन स्टोन और हीरे के आभूषण) शामिल हैं।1
- *गुरु पूर्णिमा पर नीलकंठ महादेव मंदिर में हुआ भोले बाबा का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया गुरु वंदन* अषाढ़ शुक्ल की गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पर आज आज भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने भोले बाबा की पूजा अर्चना कर दर्शन किये। तथा सनातन हिन्दू परम्पराओं के अनुसार मंदिर पर स्थित सिद्ध नेपाली बाबा की प्रतिमा पर गुरु परम्पराओं को मानते हुए उनकी मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। तथा उनके सैकड़ों शिष्यों ने नेपाली बाबा की सेवा व उनकी परम्पराओं के आदेशों का कार्य करीब 50 वर्षों से उनके आश्रम से सेवा कर रहे हैं। गुरु बाजपेई जी दादा का चरण स्पर्श कर गुरु दक्षिणा ली। आपकों बताते चलें कि गुरु पूर्णिमा के दिन हिन्दू परम्पराओं के अनुसार श्रृद्धालु मंदिरों व आश्रमों में जाकर अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं। क्योंकि गुरु का सम्मान भक्तों के लिए सर्वोपरि है। रजत यादव पत्रकार मो.74171970641
- इटावा में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों ने पत्नी पर लगाए गम्भीर आरोप नमस्कार आप देख रहे हैं इटावा एक्सप्रेस इटावा शहर थाना कोतवाली क्षेत्र आनन्द नगर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जहाँ एक 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने इस घटना के लिए मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट इटावा के थाना कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर निवासी 28 वर्षीय विनय यादव ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, विनय यादव ने करीब 10 वर्ष पहले रंजना यादव से प्रेम विवाह किया था। दंपति के दो बच्चे हैं—9 वर्षीय बेटी सिद्दी और 7 वर्षीय बेटा विराट।घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और वृद्ध माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवाह के कुछ वर्षों बाद रंजना यादव के व्यवहार में बदलाव आ गया था और उसके किसी अन्य युवक से संबंध थे। परिजनों का यह भी दावा है कि विनय ने कई बार अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। इसके अलावा उनका आरोप है कि पत्नी और उसके परिचितों द्वारा विनय को जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इन्हीं परिस्थितियों के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। कैमरामैन के साथ, ब्यूरो रिपोर्ट, इटावा एक्सप्रेस।1