42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी से नाबालिग बालिका का रेस्क्यू रुपईडीहा बहराइच 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में रुपईडीहा बॉर्डर पर मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। दिनांक 16 अप्रैल 2026 को लगभग शाम 7:30 बजे बीओपी रुपईडीहा की एएचटीयू टीम एवं बीआईटी स्टाफ द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत आ रही एक नेपाली नाबालिग बालिका एवं एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। पूछताछ के दौरान दोनों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिस पर तत्परता दिखाते हुए लगभग 15 वर्षीय बालिका का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा 20 वर्षीय संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बालिका को नेपाल स्थित संबंधित एनजीओ को सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी युवक को आगे की कार्रवाई हेतु नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सुरक्षा बलों की सतर्कता, सक्रियता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी से नाबालिग बालिका का रेस्क्यू रुपईडीहा बहराइच 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में रुपईडीहा बॉर्डर पर मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। दिनांक 16 अप्रैल 2026 को लगभग शाम 7:30 बजे बीओपी रुपईडीहा की एएचटीयू टीम एवं बीआईटी स्टाफ द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत आ रही एक नेपाली नाबालिग बालिका एवं एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका
गया। पूछताछ के दौरान दोनों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिस पर तत्परता दिखाते हुए लगभग 15 वर्षीय बालिका का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा 20 वर्षीय संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बालिका को नेपाल स्थित संबंधित एनजीओ को सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी युवक को आगे की कार्रवाई हेतु नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सुरक्षा बलों की सतर्कता, सक्रियता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
- लखनऊ जाने वाले यात्री ध्यान दें। बहराइच पुलिस द्वारा जारी रूट डाइवर्जन पढ़कर ही वाहनों से लखनऊ की यात्रा करें। #UPPolice #BahraichPolice #UPPolice #BahraichPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup401
- रुपईडीहा बहराइच 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में रुपईडीहा बॉर्डर पर मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। दिनांक 16 अप्रैल 2026 को लगभग शाम 7:30 बजे बीओपी रुपईडीहा की एएचटीयू टीम एवं बीआईटी स्टाफ द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत आ रही एक नेपाली नाबालिग बालिका एवं एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। पूछताछ के दौरान दोनों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिस पर तत्परता दिखाते हुए लगभग 15 वर्षीय बालिका का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा 20 वर्षीय संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बालिका को नेपाल स्थित संबंधित एनजीओ को सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी युवक को आगे की कार्रवाई हेतु नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सुरक्षा बलों की सतर्कता, सक्रियता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाती है।2
- Post by MOHD NAIM KHAN1
- बहराइच। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में वैसाखी अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों—शिवनगर बस्थनवा स्थित बाबा जंगली नाथ मंदिर तथा रामपुर धोबियाहार स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर—में सुबह तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दोपहर तक जारी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। दूर-दराज़ गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर और आसपास का इलाका पूरी तरह गुलजार रहा। वैसाखी अमावस्या के अवसर पर दोनों मंदिरों के पास विशाल मेले का भी आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद लिया। बच्चों और महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी लगातार मंदिर परिसर और मेले के आसपास गश्त करते रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन प्राचीन शिव मंदिरों की विशेष मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान शिव पूर्ण करते हैं। यही वजह है कि हर वर्ष वैसाखी अमावस्या पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।3
- बहराइच में सनसनीखेज वारदात: देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या की बहराइच। जिले के कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के धर्मपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, धर्मपुर गांव निवासी 32 वर्षीय आरती देवी के पति की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हाल ही में दुर्घटना क्लेम की धनराशि आरती देवी के खाते में आई थी। आरोप है कि इसी रकम को लेकर देवर लगातार भाभी पर पैसे देने का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि पैसे न देने पर आरोपी देवर ने महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बहराइच। जिले के कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के धर्मपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, धर्मपुर गांव निवासी 32 वर्षीय आरती देवी के पति की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हाल ही में दुर्घटना क्लेम की धनराशि आरती देवी के खाते में आई थी। आरोप है कि इसी रकम को लेकर देवर लगातार भाभी पर पैसे देने का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि पैसे न देने पर आरोपी देवर ने महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- Post by आलोक कुमार मिश्रा1
- बहराइच।जनपद के थाना मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम धरमापुर में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद देवर और देवरानी को हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के अनुसार, दिनांक 16 अप्रैल 2026 को थाना मुर्तिहा को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धरमापुर निवासी एक महिला की उसके देवर एवं देवरानी द्वारा हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतका के पति की एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद किसान बीमा योजना के तहत मृतका को 5 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। साथ ही पति के नाम दर्ज जमीन भी मृतका के नाम हो गई थी। इसी संपत्ति और धन को लेकर मृतका का अपने देवर दिनेश यादव और देवरानी से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर देवर दिनेश यादव और उसकी पत्नी ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या कर दी। मुर्तिहा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में मौके पर स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।2