वैसाखी अमावस्या पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवपुर क्षेत्र में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम बहराइच। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में वैसाखी अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों—शिवनगर बस्थनवा स्थित बाबा जंगली नाथ मंदिर तथा रामपुर धोबियाहार स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर—में सुबह तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दोपहर तक जारी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। दूर-दराज़ गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर और आसपास का इलाका पूरी तरह गुलजार रहा। वैसाखी अमावस्या के अवसर पर दोनों मंदिरों के पास विशाल मेले का भी आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद लिया। बच्चों और महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी लगातार मंदिर परिसर और मेले के आसपास गश्त करते रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन प्राचीन शिव मंदिरों की विशेष मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान शिव पूर्ण करते हैं। यही वजह है कि हर वर्ष वैसाखी अमावस्या पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
वैसाखी अमावस्या पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवपुर क्षेत्र में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम बहराइच। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में वैसाखी अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों—शिवनगर बस्थनवा स्थित बाबा जंगली नाथ मंदिर तथा रामपुर धोबियाहार स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर—में सुबह तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दोपहर तक जारी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस
दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। दूर-दराज़ गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर और आसपास का इलाका पूरी तरह गुलजार रहा। वैसाखी अमावस्या के अवसर पर दोनों मंदिरों के पास विशाल मेले का भी आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद लिया। बच्चों और महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी लगातार मंदिर परिसर और मेले के आसपास गश्त करते रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन प्राचीन शिव मंदिरों की विशेष मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान शिव पूर्ण करते हैं। यही वजह है कि हर वर्ष वैसाखी अमावस्या पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
- Post by MOHD NAIM KHAN1
- बहराइच। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में वैसाखी अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों—शिवनगर बस्थनवा स्थित बाबा जंगली नाथ मंदिर तथा रामपुर धोबियाहार स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर—में सुबह तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दोपहर तक जारी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। दूर-दराज़ गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर और आसपास का इलाका पूरी तरह गुलजार रहा। वैसाखी अमावस्या के अवसर पर दोनों मंदिरों के पास विशाल मेले का भी आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद लिया। बच्चों और महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी लगातार मंदिर परिसर और मेले के आसपास गश्त करते रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन प्राचीन शिव मंदिरों की विशेष मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान शिव पूर्ण करते हैं। यही वजह है कि हर वर्ष वैसाखी अमावस्या पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।3
- *अवैध अतिक्रमण पर एसडीएम नानपारा की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी* *एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने फिर गरजाई जे.सी.बी* *🚜🚜* *सरकारी भूमि पर बने पक्के निर्माण को जे.सी.बी से कराया ध्वस्त* बहराइच। नानपारा तहसील क्षेत्रान्तर्गत आज ग्राम रामनगर सेमरा परगना चरदा स्थित गाटा संख्या:-56 रकबा 0.122है0 जोकि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के नाम दर्ज है पर ग्राम के ही व्यक्ति के द्वारा लंबे समय से उपरोक्त सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण करके अवैध कब्जा कर रखा था को उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल ने जे.सी.बी के माध्यम से पक्के बने निर्माण को नियमों के अंतर्गत ध्वस्त करवा दिया। सरकारी भूमि पर लबे समय से बने अतिक्रमण पर जेसीबी से धवस्तीकरण होने पर अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान राजस्व टीम के साथ पुलिस बल भी उपस्थित रहा। तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश क्षेत्र में गया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम नानपारा द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने पर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियो में भय का माहौल है वही यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब प्रशासन अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्यवाही कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम नानपारा की इस निष्पक्ष और जनहितकारी कार्यशैली की खुले तौर पर प्रशंसा की है। आमजन में यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि वर्तमान प्रशासन अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध पूरी दृढ़ता से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड एवं सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी का भी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #UPPolice #BahraichPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup401
- नानपारा, बहराइच। तहसील क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की भारी कमी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आमजन को घंटों लाइन में लगने के बाद भी ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोग अपनी गाड़ियां लेकर वापस लौटने को मजबूर हैं। खासतौर पर गेहूं की कटाई के इस महत्वपूर्ण समय में डीजल की कमी ने किसानों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर लेकर आए किसान पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन डीजल न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कटाई का समय तेजी से निकल रहा है, लेकिन डीजल के अभाव में हार्वेस्टर और ट्रैक्टर बंद पड़े हैं। इससे फसल खेतों में खड़ी है और समय पर कटाई न होने से नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, शहर के लोग भी अपने दैनिक कार्यों के लिए वाहनों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं और सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक सप्लाई कम होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में ईंधन संकट गहराता जा रहा है। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू कराई जाए, ताकि किसानों की फसल समय पर कट सके और आमजन को राहत मिल सके।3
- Post by आलोक कुमार मिश्रा1
- ,बहराइच जिले में नानपारा तहसील क्षेत्रान्तर्गत आज ग्राम रामनगर सेमरा परगना चरदा स्थित गाटा संख्या:-56 रकबा 0.122है0 जोकि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के नाम दर्ज है पर ग्राम के ही व्यक्ति के द्वारा लंबे समय से उपरोक्त सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण करके अवैध कब्जा कर रखा था को उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल ने जे.सी.बी के माध्यम से पक्के बने निर्माण को नियमों के अंतर्गत ध्वस्त करवा दिया। सरकारी भूमि पर लबे समय से बने अतिक्रमण पर जेसीबी से धवस्तीकरण होने पर अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान राजस्व टीम के साथ पुलिस बल भी उपस्थित रहा। तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश क्षेत्र में गया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम नानपारा द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने पर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियो में भय का माहौल है वही यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब प्रशासन अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्यवाही कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम नानपारा की इस निष्पक्ष और जनहितकारी कार्यशैली की खुले तौर पर प्रशंसा की है। आमजन में यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि वर्तमान प्रशासन अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध पूरी दृढ़ता से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड एवं सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी का भी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबिया के महादेवा में मनोकामना सिद्ध बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर में शुक्रवार को वैशाखी अमावस्या के उपलक्ष्य में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धांलुओं का आगमन होगा,, जो शिव को जलाभिषेक कर वांछित की कामना करेंगें,,सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह दल बल सहित मंदिर परिसर में ही मौजूद हैं।1
- बहराइच। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में इन दिनों डीजल-पेट्रोल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आमजन के साथ-साथ किसान भी खासे परेशान नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस समय गेहूं की कटाई-मड़ाई, भूसा बनाने का काम जोरों पर है, वहीं मक्का और गन्ने की फसलों की सिंचाई भी चल रही है। ऐसे में डीजल की कमी किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त डीजल न मिलने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं और नुकसान का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि पेट्रोल पंपों पर डीजल की सप्लाई होते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंप संचालक एक व्यक्ति को अधिकतम 1000 रुपये तक का ही डीजल दे रहे हैं, जो जरूरत के हिसाब से काफी कम है। अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिले में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, लेकिन डीजल की खपत अधिक होने के कारण दबाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाहों के चलते ईंधन का भंडारण कर रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है।4