Shuru
Apke Nagar Ki App…
फिरोजाबाद सिरसागंज में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर 28 अप्रैल शाम 6 बजे भव्य 'नगर शोभा यात्रा' निकलेगी। यात्रा अंबेडकर नगर, कुंजपुरा तिराहा से शुरू होकर नगर भ्रमण करेगी। मुख्य अतिथि भंते आनंद रत्न रहेंगे। बैठक में समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण व संरक्षक सेठ राम सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से शोभा यात्रा में शामिल होकर बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। #AmbedkarJayanti #Sirsaganj #ShobhaYatra #Firozabad
Gaurav Mishra patrakaar
फिरोजाबाद सिरसागंज में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर 28 अप्रैल शाम 6 बजे भव्य 'नगर शोभा यात्रा' निकलेगी। यात्रा अंबेडकर नगर, कुंजपुरा तिराहा से शुरू होकर नगर भ्रमण करेगी। मुख्य अतिथि भंते आनंद रत्न रहेंगे। बैठक में समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण व संरक्षक सेठ राम सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से शोभा यात्रा में शामिल होकर बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। #AmbedkarJayanti #Sirsaganj #ShobhaYatra #Firozabad
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्कूलों की मनमानी पर अभिभावकों का वार! DM को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग तेज1
- घरेलू विवाद के बाद सनसनीखेज वारदात, आरोपी पति फरार, आगरा रेफर1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- "फिरोजाबाद में अभिभावकों का हल्ला बोल! DM ऑफिस पहुंचकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बड़ा खुलासा | अब होगा एक्शन?"1
- मामूली विवाद और कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते दोहरी हत्या में बदल गया. सत्तू बेचने वाले रवि चौहान ने पिकअप चालक नबी हसन की चाकू से हमला कर हत्या कर दी. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने रवि चौहान को पीट-पीटकर मार डाला | अररिया: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. मामूली विवाद और कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते दोहरी हत्या में बदल गया. सत्तू बेचने वाले रवि चौहान ने पिकअप चालक नबी हसन की चाकू से हमला कर हत्या कर दी. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने रवि चौहान को पीट-पीटकर मार डाला | घटना का पूरा विवरण स्थानीय लोगों अंशू सिंह और गुड्डू कुमार भगत के अनुसार, नबी हसन और रवि चौहान के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. गुरुवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक रूप ले लिया. घटना के बाद आरोपी कुछ देर तक झाड़ियों में छिपा रहा, लेकिन बाद में भीड़ के हत्थे चढ़ गया | पार्किंग विवाद से शुरू हुआ झगड़ा बताया जाता है कि विवाद की जड़ पार्किंग को लेकर था. जिस स्थान पर रवि चौहान सत्तू का ठेला लगाता था, वहीं नबी हसन अपनी पिकअप गाड़ी खड़ी कर देता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कहासुनी होती रहती थी. कई बार स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था |गुरुवार सुबह भी इसी तरह की स्थिति बनी. नबी हसन की गाड़ी खड़ी देखकर रवि चौहान नाराज हो गया और उसके पास पहुंचा. इसी दौरान मौजूद लोगों के बीच नबी हसन ने कथित तौर पर मजाक में रवि की पत्नी को लेकर टिप्पणी कर दी. इस टिप्पणी से रवि चौहान गुस्से में आ गया. चाकू से हमला, मौके पर हुई मौत गुस्से में रवि चौहान ने अपने पास मौजूद चाकू से नबी हसन पर हमला कर दिया. हमले में नबी गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने बचाव की कोशिश की, लेकिन वह हमले से नहीं बच सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद बताई जा रही है. भीड़ का फूटा गुस्सा, आरोपी की मौत नबी हसन की हत्या के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा. भागने की कोशिश कर रहे रवि चौहान को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इलाके में तनाव, पुलिस तैनात दोहरी हत्या की इस घटना के बाद फारबिसगंज में तनाव की स्थिति बनी हुई है. हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. Updated News- 11/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट1
- Post by Gyadeen Verma1
- पत्नी पर जानलेवा हमला कर आरोपी पति फरार महिला की स्थित गंभीर आगरा रेफर किय1
- *फिरोजाबाद: सर्विस रोड पर छेड़छाड़ कर रहे युवक को पीड़िता ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया* फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पताल सर्विस रोड पर गुरुवार को छेड़छाड़ की घटना सामने आई। विभव नगर निवासी युवती मंजू पुत्री स्वर्गीय रमेश चंद ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और थाना उत्तर ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता मंजू के अनुसार, वह सर्विस रोड से गुजर रही थीं, तभी भाऊ के नगला निवासी बंटू पुत्र रामजीलाल ने उनके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने बिना डरे आरोपी का विरोध किया और उसे पकड़कर थाने पहुंची। मंजू ने घटना के संबंध में थाना उत्तर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटू को हिरासत में ले लिया है। थाना उत्तर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।4
- मथुरा के वृंदावन में केशी घाट के पास यमुना नदी में शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) दोपहर 3:15 बजे एक नाव के पैंटून पुल से टकराकर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। लुधियाना से आए पर्यटकों से भरी नाव में 30 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और कई लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। राहत कार्य: प्रशासन और पुलिस द्वारा 14 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, बचाव अभियान जारी। Updated News-10/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत1