कोटा (राजस्थान)। देशभर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं, विशेषकर IIT-JEE की तैयारी के केंद्र के रूप में पहचान बना चुका कोटा शहर इन दिनों आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा छात्रों की घटती संख्या का सीधा असर शहर की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है, जिससे रियल एस्टेट, किराया बाजार और स्थानीय व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। इस संबंध में रजिस्ट्रार कार्यालय की अधिकारी शिक्षा पवन से विशेष बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि जब कोटा में छात्रों की संख्या अधिक थी, तब शहर के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई थी। बाहरी राज्यों से आने वाले अभिभावकों और निवेशकों ने जमीन व संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में खास रुचि दिखाई थी। उन्होंने कहा, “कोटा और अन्य राज्यों के लोगों ने कोचिंग संस्थानों की बढ़ती शाखाओं को देखते हुए जमीन और संपत्ति में निवेश किया। इससे हमारे विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ। लेकिन वर्तमान में छात्रों की संख्या कम होने के कारण संपत्ति खरीद-फरोख्त में गिरावट आई है।”

- Post by VKH NEWS1
- कोटा पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध देसी कट्टा, एक कारतूस, 2 चाकू, मिर्ची पाउडर और एक रस्सी बरामद की है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों के पास से महिला के कपड़े भी मिले हैं।1
- Post by Kishan Lal jangid1
- मायला गांव में एक 19 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को फंदे से उतारकर रामगंजमंडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #kotarajasthan #रामगंजमंडी #कोटाग्रामीण_पुलिस #susaide #kotacitydigital1
- Post by Sabdi Lal1
- कांग्रेस नेता अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, कोहिनूर 007 गैंग से खरीदी थी पिस्टल, पत्नी जिला परिषद सदस्य कोटा शहर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के नया नोहरा इलाके में कार्रवाई करते हुए कैथून थाना क्षेत्र के बड़ोदिया गांव निवासी देशराज चौधरी को पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थानाधिकारी अनिल टेलर के अनुसार, आरोपी ने यह हथियार ‘कोहिनूर 007’ गैंग से कम कीमत में खरीदा था और उसे अधिक दाम में बेचने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट का एक मुकदमा भी दर्ज है।देशराज चौधरी की पत्नी रेनू चौधरी वार्ड नंबर 3 से जिला परिषद सदस्य हैं। उनके क्षेत्र में मंडाना, कसर बनियानी, काल्याखेड़ी और आलनिया इलाके शामिल हैं। देशराज लाडपुरा ब्लॉक का पूर्व यूथ अध्यक्ष भी रह चुका है और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- कोटा। राहुल गांधी को गोली मारने और कांग्रेस सांसदों के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कोटा के प्रेम नगर निवासी राजसिंह आमेरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता और बीजेपी कार्यकर्ता बताता है। धमकी से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस शहर व देहात जिलाध्यक्ष राखी गौतम, भानुप्रताप सहित अन्य नेता एसपी कार्यालय पहुंचे और Tejaswini Gautam को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उद्योगनगर थाने में परिवाद दिया गया। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।1
- Post by VKH NEWS1