logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जैतारण क्षेत्र के बलाडा ग्राम में आज जैतारण गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष श्री मोतीलाल जी उपाध्याय एवं श्री राजेश जी शर्मा ताराचंद जी श्रो सुखदेव जी तिवारी एवं मुकेश जी सेवरिया संहित गणमान्य नागरिक ने बलाडा मे श्री ओमप्रकाश जी तिवारी ईशवर जी तिवारी श्रीं कालुराम जी तिवारी को सपरिवार सहित सबको श्रो महर्षि गोतम जी एवं माता अहिल्याबाई कि ऐतिहासिक एवं भव्य दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आने का निमंत्रण पत्र दिया।

9 hrs ago
user_Mahesh Sharma
Mahesh Sharma
Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
9 hrs ago

जैतारण क्षेत्र के बलाडा ग्राम में आज जैतारण गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष श्री मोतीलाल जी उपाध्याय एवं श्री राजेश जी शर्मा ताराचंद जी श्रो सुखदेव जी तिवारी एवं मुकेश जी सेवरिया संहित गणमान्य नागरिक ने बलाडा मे श्री ओमप्रकाश जी तिवारी ईशवर जी तिवारी श्रीं कालुराम जी तिवारी को सपरिवार सहित सबको श्रो महर्षि गोतम जी एवं माता अहिल्याबाई कि ऐतिहासिक एवं भव्य दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आने का निमंत्रण पत्र दिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Mahesh Sharma
    1
    Post by Mahesh Sharma
    user_Mahesh Sharma
    Mahesh Sharma
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) बादशाह मेले में ‘बादशाह’ बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल का निधन,बादशाह सवारी के दौरान आया हार्ट अटैक, शहर में शोक की लहर ब्यावर में ऐतिहासिक बादशाह मेला के दौरान इस वर्ष ‘बादशाह’ बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल का सवारी के समय अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से मेले की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और पूरे शहर में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार बादशाह सवारी के दौरान चंद्रप्रकाश अग्रवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मेले में चल रहे कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। अजमेरी गेट के बाहर चल रहा डीजे बंद कर दिया गया तथा जिला कलेक्टर कार्यालय ब्यावर में होने वाला पारंपरिक गुलाल युद्ध भी नहीं खेला गया। प्रशासन द्वारा केवल औपचारिक रूप से फरमान जारी कर मेले के समापन की घोषणा की गई। अचानक हुए इस हादसे से बादशाह मेला समिति सहित समूचे जिला वासियों में गहरा शोक व्याप्त है। शहर में जहां सुबह तक उत्सव और उल्लास का माहौल था, वहीं शाम होते-होते वातावरण गमगीन हो गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक मंडलों और नागरिकों ने चंद्रप्रकाश अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहरवासियों ने इसे मेले के इतिहास की अत्यंत दुखद घटना बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
बादशाह मेले में ‘बादशाह’ बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल का निधन,बादशाह सवारी के दौरान आया हार्ट अटैक, शहर में शोक की लहर
ब्यावर में ऐतिहासिक बादशाह मेला के दौरान इस वर्ष ‘बादशाह’ बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल का सवारी के समय अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से मेले की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और पूरे शहर में शोक की लहर छा गई।
जानकारी के अनुसार बादशाह सवारी के दौरान चंद्रप्रकाश अग्रवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मेले में चल रहे कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। अजमेरी गेट के बाहर चल रहा डीजे बंद कर दिया गया तथा जिला कलेक्टर कार्यालय ब्यावर में होने वाला पारंपरिक गुलाल युद्ध भी नहीं खेला गया। प्रशासन द्वारा केवल औपचारिक रूप से फरमान जारी कर मेले के समापन की घोषणा की गई।
अचानक हुए इस हादसे से बादशाह मेला समिति सहित समूचे जिला वासियों में गहरा शोक व्याप्त है। शहर में जहां सुबह तक उत्सव और उल्लास का माहौल था, वहीं शाम होते-होते वातावरण गमगीन हो गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक मंडलों और नागरिकों ने चंद्रप्रकाश अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहरवासियों ने इसे मेले के इतिहास की अत्यंत दुखद घटना बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • आंखें मूँदे बिजली विभाग! हवा में लटका जर्जर पोल दे रहा हादसे को न्योता ⚡ 📍 रायपुर क्षेत्र के ग्राम झूँठा के मुख्य मार्ग “चरणों का बाँस” पर लगा कई वर्षों पुराना लोहे का बिजली पोल इन दिनों गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है और उसका निचला हिस्सा कमजोर पड़ने से वह हवा में टिका हुआ नजर आ रहा है। क्या है पूरा मामला? ग्रामीणों के अनुसार यह लोहे का पोल वर्षों पहले लगाया गया था। समय के साथ पोल का आधार जंग लगने से सड़ चुका है। वर्तमान में पोल हल्का सा झुका हुआ है और ऊपर से बिजली के तारों का भार उसे और अधिक अस्थिर बना रहा है। यह मार्ग गांव का मुख्य रास्ता है, जहाँ से रोजाना स्कूली बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग और दुपहिया-चारपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में जर्जर पोल कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की शिकायत, लेकिन कार्रवाई नहीं ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है। मौखिक शिकायतों के साथ-साथ लिखित सूचना भी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों में आक्रोश है कि अगर समय रहते पोल को नहीं बदला गया तो किसी भी दिन जान-माल का नुकसान हो सकता है। संभावित खतरे तेज हवा या बारिश में पोल गिरने की आशंका करंट फैलने से बिजली हादसे का खतरा राहगीरों और आसपास के मकानों को नुकसान यातायात बाधित होने की संभावना जिम्मेदारी किसकी? सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि यदि कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है और तत्काल समाधान की मांग की है। ग्रामीणों की मांग जर्जर पोल की तुरंत तकनीकी जांच पुराने पोल को हटाकर नया मजबूत पोल लगाया जाए क्षेत्र की अन्य बिजली व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जाए ⚠️ प्रशासन और बिजली विभाग को चाहिए कि किसी अनहोनी से पहले ही इस गंभीर समस्या का समाधान करे, ताकि ग्राम झूँठा में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। #तीखी_न्यूज #ग्राम_झूँठा #रायपुर #बिजली_विभाग #जनसुरक्षा
    1
    आंखें मूँदे बिजली विभाग! हवा में लटका जर्जर पोल दे रहा हादसे को न्योता ⚡
📍 रायपुर क्षेत्र के ग्राम झूँठा के मुख्य मार्ग “चरणों का बाँस” पर लगा कई वर्षों पुराना लोहे का बिजली पोल इन दिनों गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है और उसका निचला हिस्सा कमजोर पड़ने से वह हवा में टिका हुआ नजर आ रहा है।
क्या है पूरा मामला?
ग्रामीणों के अनुसार यह लोहे का पोल वर्षों पहले लगाया गया था। समय के साथ पोल का आधार जंग लगने से सड़ चुका है। वर्तमान में पोल हल्का सा झुका हुआ है और ऊपर से बिजली के तारों का भार उसे और अधिक अस्थिर बना रहा है।
यह मार्ग गांव का मुख्य रास्ता है, जहाँ से रोजाना स्कूली बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग और दुपहिया-चारपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में जर्जर पोल कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों की शिकायत, लेकिन कार्रवाई नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है। मौखिक शिकायतों के साथ-साथ लिखित सूचना भी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों में आक्रोश है कि अगर समय रहते पोल को नहीं बदला गया तो किसी भी दिन जान-माल का नुकसान हो सकता है।
संभावित खतरे
तेज हवा या बारिश में पोल गिरने की आशंका
करंट फैलने से बिजली हादसे का खतरा
राहगीरों और आसपास के मकानों को नुकसान
यातायात बाधित होने की संभावना
जिम्मेदारी किसकी?
सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि यदि कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? विभागीय लापरवाही पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है और तत्काल समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों की मांग
जर्जर पोल की तुरंत तकनीकी जांच
पुराने पोल को हटाकर नया मजबूत पोल लगाया जाए
क्षेत्र की अन्य बिजली व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जाए
⚠️ प्रशासन और बिजली विभाग को चाहिए कि किसी अनहोनी से पहले ही इस गंभीर समस्या का समाधान करे, ताकि ग्राम झूँठा में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
#तीखी_न्यूज #ग्राम_झूँठा #रायपुर #बिजली_विभाग #जनसुरक्षा
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    7 hrs ago
  • Post by जगदीश माली पत्रका र
    1
    Post by जगदीश माली पत्रका र
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • होली की अलग अलग परंपराएं हमारे क्षेत्र मे अलग अलग तरीके से होली मनाई जाती हे
    1
    होली की अलग अलग परंपराएं  हमारे क्षेत्र मे अलग अलग तरीके से होली मनाई जाती हे
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गिरी मे ओरण बचाओ की टीम मौजूद
    1
    गिरी मे ओरण बचाओ की टीम मौजूद
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • झूंठा - राष्ट्रीय छात्र संघ एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार ब्यावर जिले की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जारी आदेश में झूंठा गांव के छात्र नेताओं निखिल नोगिया एवं विकास चौहान को जिला महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया है।जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। संगठन पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।एनएसयूआई परिवार ने आशा व्यक्त की कि नई जिला कार्यकारिणी पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगी।
    1
    झूंठा -  राष्ट्रीय छात्र संघ एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार ब्यावर जिले की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जारी आदेश में झूंठा गांव के छात्र नेताओं निखिल नोगिया एवं विकास चौहान को जिला महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया है।जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। संगठन पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।एनएसयूआई परिवार ने आशा व्यक्त की कि नई जिला कार्यकारिणी पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगी।
    user_Shree Chamunda N.S. JHOONTHA
    Shree Chamunda N.S. JHOONTHA
    Court reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Mahesh Sharma
    2
    Post by Mahesh Sharma
    user_Mahesh Sharma
    Mahesh Sharma
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.