logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेड़ता पंचायत समिति के कलरु ग्राम में पंचायत चुनाव मे मतदाताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह मेड़ता पंचायत समिति की कल ग्राम पंचायत में चार गांव कलरू गंगारडी गांगारड़ा और पृथ्वीपुर तीनों गांव के वार्ड मेंबर निर्विरोध 3 वार्ड मेंबर तीन गांव से एक-एक की आते हैं बाकी सब कुछ कलरु रे है कलरु बड़ा गांव है पंचायत मुख्यालय है

3 hrs ago
user_तेजाराम लाडणवा
तेजाराम लाडणवा
Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
3 hrs ago

मेड़ता पंचायत समिति के कलरु ग्राम में पंचायत चुनाव मे मतदाताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह मेड़ता पंचायत समिति की कल ग्राम पंचायत में चार गांव कलरू गंगारडी गांगारड़ा और पृथ्वीपुर तीनों गांव के वार्ड मेंबर निर्विरोध 3 वार्ड मेंबर तीन गांव से एक-एक की आते हैं बाकी सब कुछ कलरु रे है कलरु बड़ा गांव है पंचायत मुख्यालय है

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर लांबा जाटान में मेघाराम डांगा की सरपंची दावेदारी, पानी और सफाई को बताया प्राथमिकता 4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर मेड़ता सिटी | तेजाराम लाडणवा मेड़ता पंचायत समिति के लांबा जाटान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गांव की सरकार कार्यक्रम के तहत आपनो सिटी न्यूज़ चैनल की टीम ने गांव पहुंचकर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा से बातचीत की। करीब 4,870 मतदाताओं और 13 वार्डों वाले गांव में सरपंच पद के लिए लगभग 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में मतदाताओं की अपेक्षाएं और गांव के विकास से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं। पानी, सफाई और बिजली पर रहेगा जोर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा ने बातचीत में कहा कि गांव में पेयजल की समस्या और सफाई व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उनका कहना है कि गांव में घर-घर नल कनेक्शन होने के बावजूद पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाना चिंता का विषय है। यदि उन्हें अवसर मिलता है तो पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान और गांव की साफ-सफाई पर काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों से जनसंपर्क के दौरान उन्हें जो समस्याएं बताई गई हैं, उन्हें ध्यान में रखा है। उनका दावा है कि जनता ने जिम्मेदारी सौंपी तो प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। पुस्तकालय और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं की बात मेघाराम डांगा ने शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांव में पुस्तकालय की सुविधा विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके और उन्हें किताबों के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। युवाओं के लिए क्रिकेट सहित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत भी उन्होंने बताई। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने का दावा बातचीत के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभ में भेदभाव और मनरेगा के कामकाज से जुड़े सवाल भी उठे। इस पर मेघाराम डांगा ने कहा कि आवास योजना, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक निष्पक्ष तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि ग्राम पंचायत में जिम्मेदारी मिलने पर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। बोले—36 कौम के साथ मिलकर करूंगा गांव की सेवा मेघाराम डांगा ने कहा कि वे सभी समाजों के लोगों के साथ मिलकर गांव की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि मतदाता उन्हें अवसर देते हैं तो उनके विश्वास का सम्मान करते हुए गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। लांबा जाटान में अब चुनावी चर्चा के बीच मतदाताओं की निगाहें उम्मीदवारों की घोषणाओं और विकास संबंधी योजनाओं पर टिकी हैं। पेयजल, सफाई, बिजली, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन गांव की प्रमुख अपेक्षाएं हैं। इन मुद्दों पर आने वाली ग्राम पंचायत का कामकाज ही ग्रामीणों की उम्मीदों की असली कसौटी होगा।
    1
    4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर
लांबा जाटान में मेघाराम डांगा की सरपंची दावेदारी, पानी और सफाई को बताया प्राथमिकता
4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर
मेड़ता सिटी | तेजाराम लाडणवा
मेड़ता पंचायत समिति के लांबा जाटान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गांव की सरकार कार्यक्रम के तहत आपनो सिटी न्यूज़ चैनल की टीम ने गांव पहुंचकर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा से बातचीत की। करीब 4,870 मतदाताओं और 13 वार्डों वाले गांव में सरपंच पद के लिए लगभग 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में मतदाताओं की अपेक्षाएं और गांव के विकास से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं।
पानी, सफाई और बिजली पर रहेगा जोर
सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा ने बातचीत में कहा कि गांव में पेयजल की समस्या और सफाई व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उनका कहना है कि गांव में घर-घर नल कनेक्शन होने के बावजूद पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाना चिंता का विषय है। यदि उन्हें अवसर मिलता है तो पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान और गांव की साफ-सफाई पर काम करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि गांव के लोगों से जनसंपर्क के दौरान उन्हें जो समस्याएं बताई गई हैं, उन्हें ध्यान में रखा है। उनका दावा है कि जनता ने जिम्मेदारी सौंपी तो प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।
पुस्तकालय और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं की बात
मेघाराम डांगा ने शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांव में पुस्तकालय की सुविधा विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके और उन्हें किताबों के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। युवाओं के लिए क्रिकेट सहित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत भी उन्होंने बताई।
उन्होंने कहा कि गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने का दावा
बातचीत के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभ में भेदभाव और मनरेगा के कामकाज से जुड़े सवाल भी उठे। इस पर मेघाराम डांगा ने कहा कि आवास योजना, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक निष्पक्ष तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि ग्राम पंचायत में जिम्मेदारी मिलने पर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।
बोले—36 कौम के साथ मिलकर करूंगा गांव की सेवा
मेघाराम डांगा ने कहा कि वे सभी समाजों के लोगों के साथ मिलकर गांव की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि मतदाता उन्हें अवसर देते हैं तो उनके विश्वास का सम्मान करते हुए गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
लांबा जाटान में अब चुनावी चर्चा के बीच मतदाताओं की निगाहें उम्मीदवारों की घोषणाओं और विकास संबंधी योजनाओं पर टिकी हैं। पेयजल, सफाई, बिजली, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन गांव की प्रमुख अपेक्षाएं हैं। इन मुद्दों पर आने वाली ग्राम पंचायत का कामकाज ही ग्रामीणों की उम्मीदों की असली कसौटी होगा।
    user_तेजाराम लाडणवा
    तेजाराम लाडणवा
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city uae कंट्री दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city#city uae कंट्री
    1
    दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city uae कंट्री 
दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city#city uae कंट्री
    user_JITENDRA SINGH
    JITENDRA SINGH
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पग घुँघरू बांध मीरां नाची रे " दो दिवसीय मीरा जयंती उत्सव का प्रथम दिवस कार्यक्रम  मेड़तासिटी 27 अक्टूम्बर : राजस्थान  उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय ,भारत सरकार) एवं उपखंड स्तरीय पर्यटन विकास समिति ,मेड़तासिटी (राजस्थान धरोहर प्राधिकरण, राजस्थान सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय मीरा जयंती उत्सव का आयोजन मीरा स्मारक पैनोरमा, राव दूदागढ़ प्रांगण में किया गया। दिनांक 26 अक्टूबर, सोमवार कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, गांधी दर्शन जिला संयोजक जगदीशनारायण शर्मा , सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज कार्यक्रम समन्वयक आकाश अग्रवाल, मीरा महिला मंडल अध्यक्ष उमाशर्मा रजत, श्री चारभुजानाथ धर्मशाला ट्रस्ट के सचिव सत्यदेव सानंदु, उपकोषाधिकारी विजय अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि अशोक सांखला के द्वारा मां मीराबाई चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल, पूजा अर्चना कर किया गया।  कार्यक्रम का आगाज  ग्वालियर मध्यप्रदेश के डॉ संजय कुमार सिंह द्वारा गणेश वंदना के साथ किया ।तत्पश्चात भक्त शिरोमणि मीराबाई के सुप्रसिद्ध भजन पग घुंघरू बांध मीरा नाची रे ,कोई कहियो रे प्रभु आवन की ,प्रेम दीवानी मीरा श्याम की , हैरी में तो प्रेम दीवानी , मेरा दर्द न जाने कोई जैसे मधुर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद भोपाल मध्यप्रदेश की डॉ श्यामा पंडित के निर्देशन में मीराबाई की जीवनी पर नृत्य नाटिका कथक बैले की प्रस्तुति दी गई। वही भावनगर के नितिन दवे दल के कलाकारों द्वारा गुजरात का प्रसिद्ध लोक गरबा की प्रस्तुति दी गई । इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक भाटी , पार्षद नंदूश्री मंत्री, निरंजन सोनी, विशाल बोराणा, सुरेश बोराणा, महेंद्र बोराणा, पार्षद प्रतिनिधि धनपतमल सिंघवी, मीरा शोध संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सिखवाल, मीरा स्मारक प्रबंधक नरेंद्रसिंहजसनगर , नवरतनमल पवार, देवकिशन पवार , गोरधनराम माली, धनसिंह राठौड़ ,लीलाधर सोनी, घनश्याम पारीक , रविन्द्र कुमार ,फकीरचंद शर्मा, सी. पी. बिरला ,राजीव पुरोहित, कैलाश गौड़,अनिल सारस्वत, दीपक राखेचा, गणेश व्यास, पुखराज नाडावत, सुनील भाटी, पुखराज टाक,आरिफ अंसारी ,जुगल सोलंकी, छोटूराम प्रजापति,महेंद्र ट्रेलर, धर्मीचंद सोनी, जितेंद्र दाधीच, राकेश दहिया, सुनीलकुमार मिंडा सहित बड़ी संख्या में शहरवासीयों की उपस्थित रही । मंच का संचालन नगर पालिका मेड़ता के सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल चौधरी ने किया। फोटो कैप्शन : मीरा जयंती महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार । फोटो एम टेलर
    3
    पग घुँघरू बांध मीरां नाची रे " दो दिवसीय मीरा जयंती उत्सव का प्रथम दिवस कार्यक्रम 
मेड़तासिटी 27 अक्टूम्बर : राजस्थान  उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय ,भारत सरकार) एवं उपखंड स्तरीय पर्यटन विकास समिति ,मेड़तासिटी (राजस्थान धरोहर प्राधिकरण, राजस्थान सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय मीरा जयंती उत्सव का आयोजन मीरा स्मारक पैनोरमा, राव दूदागढ़ प्रांगण में किया गया। दिनांक 26 अक्टूबर, सोमवार कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, गांधी दर्शन जिला संयोजक जगदीशनारायण शर्मा , सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज कार्यक्रम समन्वयक आकाश अग्रवाल, मीरा महिला मंडल अध्यक्ष उमाशर्मा रजत, श्री चारभुजानाथ धर्मशाला ट्रस्ट के सचिव सत्यदेव सानंदु, उपकोषाधिकारी विजय अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि अशोक सांखला के द्वारा मां मीराबाई चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल, पूजा अर्चना कर किया गया। 
कार्यक्रम का आगाज 
ग्वालियर मध्यप्रदेश के डॉ संजय कुमार सिंह द्वारा गणेश वंदना के साथ किया ।तत्पश्चात भक्त शिरोमणि मीराबाई के सुप्रसिद्ध भजन पग घुंघरू बांध मीरा नाची रे ,कोई कहियो रे प्रभु आवन की ,प्रेम दीवानी मीरा श्याम की , हैरी में तो प्रेम दीवानी , मेरा दर्द न जाने कोई जैसे मधुर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद भोपाल मध्यप्रदेश की डॉ श्यामा पंडित के निर्देशन में मीराबाई की जीवनी पर नृत्य नाटिका कथक बैले की प्रस्तुति दी गई। वही भावनगर के नितिन दवे दल के कलाकारों द्वारा गुजरात का प्रसिद्ध लोक गरबा की प्रस्तुति दी गई ।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक भाटी , पार्षद नंदूश्री मंत्री, निरंजन सोनी, विशाल बोराणा, सुरेश बोराणा, महेंद्र बोराणा, पार्षद प्रतिनिधि धनपतमल सिंघवी, मीरा शोध संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सिखवाल, मीरा स्मारक प्रबंधक नरेंद्रसिंहजसनगर , नवरतनमल पवार, देवकिशन पवार , गोरधनराम माली, धनसिंह राठौड़ ,लीलाधर सोनी, घनश्याम पारीक , रविन्द्र कुमार ,फकीरचंद शर्मा, सी. पी. बिरला ,राजीव पुरोहित, कैलाश गौड़,अनिल सारस्वत, दीपक राखेचा, गणेश व्यास, पुखराज नाडावत, सुनील भाटी, पुखराज टाक,आरिफ अंसारी ,जुगल सोलंकी, छोटूराम प्रजापति,महेंद्र ट्रेलर, धर्मीचंद सोनी, जितेंद्र दाधीच, राकेश दहिया, सुनीलकुमार मिंडा सहित बड़ी संख्या में शहरवासीयों की उपस्थित रही । मंच का संचालन नगर पालिका मेड़ता के सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल चौधरी ने किया।
फोटो कैप्शन : मीरा जयंती महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार । फोटो एम टेलर
    user_M tailor
    M tailor
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में चार पंचायत समितियों की ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न ब्यावर, 27 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा आयोजित पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत तृतीय चरण में जिले की चार पंचायत समितियों में होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जिले की जैतारण, जवाजा, नरबदखेड़ा, व रास पंचायत समितियों के मतदान के लिए कुल 411 मतदान बूथों के लिए 1084 बैलेट यूनिट एवं 543 कंट्रोल यूनिट का आवंटन किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित सभी संबंधित उपस्थित रहे।
    1
    जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में चार पंचायत समितियों की ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न
ब्यावर, 27 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा आयोजित पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत तृतीय चरण में जिले की चार पंचायत समितियों में होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जिले की  जैतारण, जवाजा, नरबदखेड़ा,  व रास पंचायत समितियों के मतदान के लिए कुल 411 मतदान बूथों के लिए 1084 बैलेट यूनिट एवं  543 कंट्रोल यूनिट का आवंटन किया गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित सभी संबंधित उपस्थित रहे।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सरवाड़ के निकटवर्ती स्यार गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध, समस्या के समाधान के बाद यातायात हुआ सुचारू
    1
    सरवाड़ के निकटवर्ती स्यार गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध, समस्या के समाधान के बाद यातायात हुआ सुचारू
    user_खबरों का सफर न्यूज़
    खबरों का सफर न्यूज़
    Graphic designer Ajmer, Rajasthan•
    45 min ago
  • अजमेर में अवैध निर्माण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! G+2 का नक्शा, G+4 तक निर्माण… बहुमंजिला इमारत सीज अजमेर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली गेट के पास पीर मीठा गली स्थित मनोज बिरयानी की बहुमंजिला इमारत को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि भवन का नक्शा G+2 मंजिल तक स्वीकृत था, जबकि मौके पर G+4 तक निर्माण किया गया। अवैध निर्माण को लेकर शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने जांच की थी। जानकारी के अनुसार, भवन मालिक को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और इमारत को सीज करने की कार्रवाई की। अब नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण और अन्य कथित अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    1
    अजमेर में अवैध निर्माण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन! G+2 का नक्शा, G+4 तक निर्माण… बहुमंजिला इमारत सीज
अजमेर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली गेट के पास पीर मीठा गली स्थित मनोज बिरयानी की बहुमंजिला इमारत को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि भवन का नक्शा G+2 मंजिल तक स्वीकृत था, जबकि मौके पर G+4 तक निर्माण किया गया।
अवैध निर्माण को लेकर शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने जांच की थी। जानकारी के अनुसार, भवन मालिक को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और इमारत को सीज करने की कार्रवाई की।
अब नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण और अन्य कथित अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मेड़ता पंचायत समिति के कलरु ग्राम में पंचायत चुनाव मे मतदाताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह मेड़ता पंचायत समिति की कल ग्राम पंचायत में चार गांव कलरू गंगारडी गांगारड़ा और पृथ्वीपुर तीनों गांव के वार्ड मेंबर निर्विरोध 3 वार्ड मेंबर तीन गांव से एक-एक की आते हैं बाकी सब कुछ कलरु रे है कलरु बड़ा गांव है पंचायत मुख्यालय है
    1
    मेड़ता पंचायत समिति के कलरु ग्राम में पंचायत चुनाव मे मतदाताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह
मेड़ता पंचायत समिति की कल ग्राम पंचायत में चार गांव कलरू गंगारडी गांगारड़ा और पृथ्वीपुर तीनों गांव के वार्ड मेंबर निर्विरोध 3 वार्ड मेंबर तीन गांव से एक-एक की आते हैं बाकी सब कुछ कलरु रे है कलरु बड़ा गांव है पंचायत मुख्यालय है
    user_तेजाराम लाडणवा
    तेजाराम लाडणवा
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.