सीएचसी में उल्टा टंगा मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला होर्डिंग, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर सीएचसी में उल्टा टंगा मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला होर्डिंग, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाला जागरूकता होर्डिंग कई दिनों से उल्टा टंगा हुआ है। होर्डिंग की इस स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन अधिकारियों, कर्मचारियों और मरीजों की आवाजाही रहती है, इसके बावजूद किसी की नजर इस उल्टे होर्डिंग पर क्यों नहीं पड़ी? यह सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हैरानी की बात यह भी है कि होर्डिंग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर तो दिखाई दे रही है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक की तस्वीर गायब होने को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में बेहतर व्यवस्थाओं और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के दावे किए जाते हैं, लेकिन सीएचसी परिसर में जागरूकता के लिए लगाए गए होर्डिंग की यह स्थिति विभागीय निगरानी पर सवाल उठा रही है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी होर्डिंग को दुरुस्त कराते हैं और जिम्मेदारों से जवाब तलब करते हैं या मामला केवल सोशल मीडिया की चर्चाओं तक ही सीमित रह जाता है।
सीएचसी में उल्टा टंगा मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला होर्डिंग, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर सीएचसी में उल्टा टंगा मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला होर्डिंग, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाला जागरूकता होर्डिंग कई दिनों से उल्टा टंगा हुआ है। होर्डिंग की इस स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन अधिकारियों, कर्मचारियों और मरीजों की आवाजाही रहती है, इसके बावजूद किसी की नजर इस उल्टे होर्डिंग पर क्यों नहीं पड़ी? यह सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हैरानी की बात यह भी है कि होर्डिंग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर तो दिखाई दे रही है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक की तस्वीर गायब होने को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में बेहतर व्यवस्थाओं और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के दावे किए जाते हैं, लेकिन सीएचसी परिसर में जागरूकता के लिए लगाए गए होर्डिंग की यह स्थिति विभागीय निगरानी पर सवाल उठा रही है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी होर्डिंग को दुरुस्त कराते हैं और जिम्मेदारों से जवाब तलब करते हैं या मामला केवल सोशल मीडिया की चर्चाओं तक ही सीमित रह जाता है।
- सीएचसी में उल्टा टंगा मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला होर्डिंग, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर सीएचसी में उल्टा टंगा मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला होर्डिंग, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाला जागरूकता होर्डिंग कई दिनों से उल्टा टंगा हुआ है। होर्डिंग की इस स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन अधिकारियों, कर्मचारियों और मरीजों की आवाजाही रहती है, इसके बावजूद किसी की नजर इस उल्टे होर्डिंग पर क्यों नहीं पड़ी? यह सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हैरानी की बात यह भी है कि होर्डिंग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर तो दिखाई दे रही है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक की तस्वीर गायब होने को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में बेहतर व्यवस्थाओं और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के दावे किए जाते हैं, लेकिन सीएचसी परिसर में जागरूकता के लिए लगाए गए होर्डिंग की यह स्थिति विभागीय निगरानी पर सवाल उठा रही है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी होर्डिंग को दुरुस्त कराते हैं और जिम्मेदारों से जवाब तलब करते हैं या मामला केवल सोशल मीडिया की चर्चाओं तक ही सीमित रह जाता है।1
- दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्ष के 5 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी बागपत। शहर कोतवाली क्षेत्र के धनश्याम मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली से चारा उतारने के दौरान लगे जाम को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। वही सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस से शिकायत करने हुए प्रथम पक्ष के घायल अरुण चौहान का आरोप है कि सत्यम ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। हमले में उनके पक्ष के चार लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल सत्यम का कहना है कि धनश्याम मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली से चारा उतारने के कारण जाम लग गया था। इसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने चार-पांच युवकों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं 🚩 प्रेस विज्ञप्ति | भारतीय गोरक्षा परिषद 🚩 घायल अवस्था में मिली गौ माता का भारतीय गोरक्षा परिषद ने कराया उपचार, नगर पालिका के सहयोग से सुरक्षित गौशाला भिजवाया हापुड़, उत्तर प्रदेश। आज भारतीय गोरक्षा परिषद को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद हापुड़ में बुलंदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर के पास एक गौ माता घायल अवस्था में इधर-उधर भटक रही है। सूचना मिलते ही भारतीय गोरक्षा परिषद के जिला सचिव वंश प्रजापति अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर गौ माता की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके बाद पशुपालन विभाग की सहायता से घायल गौ माता का उपचार कराया गया। उपचार के उपरांत नगर पालिका के सहयोग से गौ माता को सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवाया गया। भारतीय गोरक्षा परिषद ने इस मानवीय कार्य में सहयोग करने वाले पशुपालन विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा कि गौवंश की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण संगठन की प्राथमिकता है। किसी भी स्थान पर घायल, बीमार या निराश्रित गौवंश की सूचना मिलने पर संगठन के गौसेवक यथासंभव तत्काल सहायता के लिए पहुंचते हैं। भारतीय गोरक्षा परिषद का संकल्प — गौवंश की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के साथ जनहित की सेवा। 🚩 जय गौ माता! जय गोपाल! 🚩 भारतीय गोरक्षा परिषद टीम मोहित चौधरी, उत्तर प्रदेश 24 घंटे निःस्वार्थ और निःशुल्क सेवा1
- यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी हापुड़। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को जनपद हापुड़ में यातायात माह नवंबर का शुभारंभ किया गया। एसपी मधुबन कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पुलिसकर्मियों, स्टाफ तथा एनसीसी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से नशे की हालत में वाहन न चलाने और सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन संचालन करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एएसपी महेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात समेत पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और एनसीसी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यातायात माह के दौरान जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।1
- हापुड़ में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, एसपी मधुबन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना हापुड़ में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, एसपी मधुबन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना हापुड़। जनपद हापुड़ में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए पुलिसकर्मियों एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान एसपी मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात जितेंद्र कुमार सहित संबंधित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं एनसीसी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।2
- मेरठ में लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार; तमंचा और लूटा गया मोबाइल बरामद मेरठ। थाना लालकुर्ती पुलिस ने लूट की घटना का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, एक टैबलेट और तमंचा बरामद किया है। थानेदार विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान गिरने से आरोपी का हाथ टूट गया, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लूट की घटना के खुलासे में बड़ी सफलता माना जा रहा है। NEWS TIME | सचिन कुमार #MeerutPolice #LalkurtiPolice #MeerutNews #CrimeNews #PoliceAction #मेरठ #लालकुर्ती #पुलिसकार्रवाई1
- मेरठ में आनंद विहार कॉलोनी की सड़कें बदहाल, नगर निगम पर उठे सवाल मेरठ में बागपत बाईपास स्थित आनंद विहार कॉलोनी के वार्ड 38 में सड़कों की हालत खराब बताई जा रही है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय समस्या के कारण मच्छरों के पनपने और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कॉलोनी की बदहाल स्थिति को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए सड़कों की मरम्मत और जलभराव दूर करने के लिए नगर निगम से कार्रवाई की मांग की जा रही है। #Meerut #MeerutNews #AnandViharColony #BaghpatBypass #NagarNigamMeerut #RoadProblems #Waterlogging #DenguePrevention #ERadioIndia1
- दीपावली से पहले अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार हापुड़। दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ हापुड़ नगर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने रामपुर रोड स्थित ओम बिल्डिंग मैटेरियल के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 19 कार्टून अवैध पटाखे बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहसिन पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला नवीकरीम, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन कर पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें ऐसे लोगों पर लगातार नजर रख रही हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।1