चाचा की हत्या करने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, भैंसदेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई , बैतूल 30 अप्रैल 2026। जिले में गंभीर अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भैंसदेही पुलिस ने चाचा की हत्या के मामले में आरोपी भतीजे को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में की गई। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही से मर्ग सूचना प्राप्त हुई। जांच के दौरान मृतक अनिल डिकारे की पत्नी जसमु डिकारे के कथनों के आधार पर आरोपी भतीजे संदीप डिकारे के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। अपराध पंजीयन थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 113/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा विवेचना के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटें पाए जाने की पुष्टि हुई। घटना मृतक की पत्नी के सामने ही घटित होना भी सामने आया। आरोपी ने कबूला जुर्म पुलिस ने 30 अप्रैल को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चाचा द्वारा गाली-गलौज करने पर विवाद हुआ और आवेश में आकर उसने मारपीट कर हत्या कर दी। न्यायालय में पेश, भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी (प्रभार) उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक श्रीकांत वर्मा, प्रधान आरक्षक परसराम, आरक्षक सोनू शर्मा, तनवीर, नारायण जाट, सोनू काजले, नरेंद्र ढोके एवं सुनील ऊईके की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
चाचा की हत्या करने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, भैंसदेही पुलिस की त्वरित कार्रवाई , बैतूल 30 अप्रैल 2026। जिले में गंभीर अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भैंसदेही पुलिस ने चाचा की हत्या के मामले में आरोपी भतीजे को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में की गई। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही से मर्ग सूचना प्राप्त हुई। जांच के दौरान मृतक अनिल डिकारे की पत्नी जसमु डिकारे के कथनों के आधार पर आरोपी भतीजे संदीप डिकारे के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। अपराध पंजीयन थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 113/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पोस्टमार्टम में हुआ
खुलासा विवेचना के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटें पाए जाने की पुष्टि हुई। घटना मृतक की पत्नी के सामने ही घटित होना भी सामने आया। आरोपी ने कबूला जुर्म पुलिस ने 30 अप्रैल को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चाचा द्वारा गाली-गलौज करने पर विवाद हुआ और आवेश में आकर उसने मारपीट कर हत्या कर दी। न्यायालय में पेश, भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी (प्रभार) उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक श्रीकांत वर्मा, प्रधान आरक्षक परसराम, आरक्षक सोनू शर्मा, तनवीर, नारायण जाट, सोनू काजले, नरेंद्र ढोके एवं सुनील ऊईके की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
- , बैतूल 30 अप्रैल 2026। जिले में गंभीर अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भैंसदेही पुलिस ने चाचा की हत्या के मामले में आरोपी भतीजे को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में की गई। घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही से मर्ग सूचना प्राप्त हुई। जांच के दौरान मृतक अनिल डिकारे की पत्नी जसमु डिकारे के कथनों के आधार पर आरोपी भतीजे संदीप डिकारे के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। अपराध पंजीयन थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 113/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा विवेचना के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटें पाए जाने की पुष्टि हुई। घटना मृतक की पत्नी के सामने ही घटित होना भी सामने आया। आरोपी ने कबूला जुर्म पुलिस ने 30 अप्रैल को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चाचा द्वारा गाली-गलौज करने पर विवाद हुआ और आवेश में आकर उसने मारपीट कर हत्या कर दी। न्यायालय में पेश, भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी (प्रभार) उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक श्रीकांत वर्मा, प्रधान आरक्षक परसराम, आरक्षक सोनू शर्मा, तनवीर, नारायण जाट, सोनू काजले, नरेंद्र ढोके एवं सुनील ऊईके की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।2
- मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह आयोजन में हुआ बड़ा हादसा डीजे वाहन अनियंत्रित होकर भीड़ पर चढ़ा विवाह समारोह में मची अफरा तफरी वाहन की चपेट में एक दूल्हा और उसका भाई हुआ घायल घायल दूल्हे के नाम अनुल सरोदे और भाई का नाम राहुल दोनो घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया दोनो को जिला अस्पताल भेजा गया है दूल्हे के परिजनों ने बताया कि एक कंडम वाहन को मोडिफाई करके डीजे वाहन बनाया गया था परिजनों ने प्रशासन से सही इलाज करवाने की मांग रखी मुलताई ब्लॉक के बुकालखापा गाँव का रहने वाला है दूल्हा घोड़ाडोंगरी में आयोजित विवाह कार्यक्रम में विवाह के लिए गया था दूल्हा1
- नाबालिक से दुराचार मामले में बैतूल शाहपुर पुलिस ने रायसेन जिले के निमोद ग्राम से गोविंद कसोरिया के पास से बरामद की बालिका से पुछताछ में दुराचार की पुष्टि पर आरोपी कों जेल भेजा1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- Post by Dushyant dhurvey1
- बैतूल आठनेर रोड़ मांडवी के समीप बड़ा हादसा हो गया अनाज से भरी ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई टाली में भरा पुरा अनाज रोड़ किनारे मिट्टी में बिखर गया। मिली जानकारी अनुसार अनुसार किसान अपनी उपज बैतूल कृषि मंडी लेकर जा रहा था की मांडवी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया गनिमत रही की उस समय कोई वहान नहीं आया वरणा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल चालक सुरक्षित है परन्तु किसान को नुक्सान होना बताया जा रहा है।1
- पांढुर्णा:-भाजपा पांढुर्णा कार्यकर्ता एंव किसानों ने माना आभार। मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले – हर किसान की उपज समय-सीमा में खरीदी जाएगी, किसी को नहीं होगी परेशानी । प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उपार्जन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिसे लेकर राज्य सरकार ने संतोष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि हर किसान की गेहूं फसल की खरीदी तय समय-सीमा के भीतर पूरी हो। साथ ही खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।1
- बैतूल, 30 अप्रैल 2026। जिले में गंभीर अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमरे के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सफलता हासिल की। क्या है मामला फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इस पर थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 205/26, धारा 137(2) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी मदद से मिली सफलता विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सतत प्रयास और तकनीकी सहायता से बालिका को ग्राम निमोद, जिला रायसेन से आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पूछताछ में बालिका ने आरोपी द्वारा दुराचार किए जाने की पुष्टि की। आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी गोविन्द करोसिया निवासी ग्राम निमोद, जिला रायसेन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं बालिका को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक अरविन्द कुमरे, उपनिरीक्षक नीरज खरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, आरक्षक सलमान शाह, आरक्षक जयकिशन विश्वकर्मा तथा साइबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र धाड़से की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और उन्हें अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या डायल-112 पर देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के प्रलोभनों से बच्चों को जागरूक करना बेहद जरूरी है, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।1