logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला सशक्तिकरण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव जखनियां (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में आयोजित अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं के चहुंमुखी विकास और आत्मनिर्भरता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में सीडीपीओ बृजी यादव के नेतृत्व में महिलाओं के जीरो बैलेंस पर बैंक खाते खुलवाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं अबला नहीं हैं। सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने वाराणसी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन और महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी पूरी कराई गई। साथ ही शौचालय, आवास और रसोई से जुड़ी सरकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। आयोग की सदस्य ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, महिला थाना प्रभारी नीतू, वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर प्रियंका प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।

1 hr ago
user_Rahul kumar
Rahul kumar
Local News Reporter जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
f377964c-8dad-40fc-a9ce-a1da70689622

महिला सशक्तिकरण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव जखनियां (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में आयोजित अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं के चहुंमुखी विकास और आत्मनिर्भरता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में सीडीपीओ बृजी यादव के नेतृत्व में महिलाओं के जीरो बैलेंस पर बैंक खाते खुलवाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं अबला नहीं हैं। सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने वाराणसी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन और महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी पूरी कराई गई। साथ ही शौचालय, आवास और रसोई से जुड़ी सरकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। आयोग की सदस्य ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, महिला थाना प्रभारी नीतू, वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर प्रियंका प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आंधी-बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, दंपती घायल दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण करकट का छप्पर अचानक उड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दंपती घायल हो गए। गांव निवासी योगेश चौहान पुत्र केदार चौहान अपनी पत्नी सुमन चौहान और छोटे-छोटे बच्चों के साथ करकट के छप्पर में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उनका छप्पर तेज हवा का झोंका सहन नहीं कर सका और भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय योगेश चौहान और उनकी पत्नी सुमन चौहान छप्पर के नीचे मौजूद थे। दोनों उसके मलबे में दब गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उनका उपचार कराया गया।छप्पर गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने अब सुरक्षित ठिकाने की समस्या खड़ी हो गई है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता सता रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, आवासीय सुविधा और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। साथ ही समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी परिवार की मदद करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सके।
    4
    आंधी-बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, दंपती घायल




दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण करकट का छप्पर अचानक उड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दंपती घायल हो गए।
गांव निवासी योगेश चौहान पुत्र केदार चौहान अपनी पत्नी सुमन चौहान और छोटे-छोटे बच्चों के साथ करकट के छप्पर में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उनका छप्पर तेज हवा का झोंका सहन नहीं कर सका और भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय योगेश चौहान और उनकी पत्नी सुमन चौहान छप्पर के नीचे मौजूद थे। दोनों उसके मलबे में दब गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उनका उपचार कराया गया।छप्पर गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने अब सुरक्षित ठिकाने की समस्या खड़ी हो गई है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता सता रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, आवासीय सुविधा और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। साथ ही समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी परिवार की मदद करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सके।
    user_पन्ना लाल
    पन्ना लाल
    Voice of people जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता। गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता गाजीपुर के पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी नेवल विंग की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर निखिल वैश की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए क्षमता परखी गई। इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का माप और दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण भी शामिल रहे। पीजी कॉलेज के एएनओ एस/लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई। चयनित कैडेट्स को आगे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नौसेना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का मौका मिलेगा। योग्य अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एनसीसी के जरिए युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए तैयार किया जाएगा।
    3
    गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता।

गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता
गाजीपुर के पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी नेवल विंग की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर निखिल वैश की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए क्षमता परखी गई।
इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का माप और दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण भी शामिल रहे। पीजी कॉलेज के एएनओ एस/लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई।
चयनित कैडेट्स को आगे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नौसेना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
योग्य अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एनसीसी के जरिए युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए तैयार किया जाएगा।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    2
    बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर  नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।
जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ... बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। मंजूषा सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ
    4
    सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी 
आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ...
बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत  नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l 
खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।
मंजूषा सिंह
सहायक आयुक्त (खाद्य) ll 
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जौनपुर में जोरदार बारिश से खेतों में भारी पानी मक्का तिलहन की खेती हुई नुकसान जौनपुर में लगातार 24 घंटा से जोरदार बारिश हो रही है
    1
    जौनपुर में जोरदार बारिश से खेतों में भारी पानी मक्का तिलहन की खेती हुई नुकसान
जौनपुर में लगातार 24 घंटा से जोरदार बारिश हो रही है
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान
    1
    चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा  जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चीनी किल्लत को लेकर चल रही प्रदेश भर में खबर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार चीनी की क्राइसिस की चर्चा की चल रही है, लेकिन यूपी में चीनी की कमी नहीं.. यूपी की एक महीने की कुल खपत है 4 लाख टन चीनी,एक महीने की खपत है, हमारे पास मौजूद है 28 लाख टन, आप अनुमान करिए 7 महीने की चीनी हमारे पास मौजूद है और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे, तो 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का फिर से प्रोडक्शन अपनी चीनी मिलों के माध्यम से कर देंगे, यानी इतने बड़े पैमाने पर सामर्थ्य यूपी के पास है। यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य यूपी रखता है और उसके लिए तकनीकी सहायक में आपकी एक बड़ी भूमिका हो सकती है।
    1
    चीनी किल्लत को लेकर चल रही प्रदेश भर में खबर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार
चीनी की क्राइसिस की चर्चा की चल रही है, लेकिन यूपी में चीनी की कमी नहीं..
यूपी की एक महीने की कुल खपत है 4 लाख टन चीनी,एक महीने की खपत है, हमारे पास मौजूद है 28 लाख टन, आप अनुमान करिए 7 महीने की चीनी हमारे पास मौजूद है और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे, तो 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का फिर से प्रोडक्शन अपनी चीनी मिलों के माध्यम से कर देंगे, यानी इतने बड़े पैमाने पर सामर्थ्य यूपी के पास है। 
यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य यूपी रखता है और उसके लिए तकनीकी सहायक में आपकी एक बड़ी भूमिका हो सकती है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल स्थान: चिरैयाकोट ​चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ​हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ​स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।
    1
    चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल


स्थान: चिरैयाकोट
​चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
​हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
​स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.