Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेड़ीरामोसी मामले में जयस की एंट्री, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर SDM को सौपा ज्ञापन बैतूल के खेड़ीरामोसी मामले में अब जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन "जयस" के सैकड़ो कार्यकर्ताओ नें कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर SDM को ज्ञापन सौंप कर 15 दिनों में निष्पक्ष कार्यवाही करने की मांग की है, वही जयस जिलाध्यक्ष संदीप धुर्वे नें चेतावनी दी है कि 15 दिनों में प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करता है तो मुलताई बंद किया जाएगा.
M. Afsar khan
खेड़ीरामोसी मामले में जयस की एंट्री, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर SDM को सौपा ज्ञापन बैतूल के खेड़ीरामोसी मामले में अब जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन "जयस" के सैकड़ो कार्यकर्ताओ नें कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर SDM को ज्ञापन सौंप कर 15 दिनों में निष्पक्ष कार्यवाही करने की मांग की है, वही जयस जिलाध्यक्ष संदीप धुर्वे नें चेतावनी दी है कि 15 दिनों में प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करता है तो मुलताई बंद किया जाएगा.
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बैतूल के खेड़ीरामोसी मामले में अब जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन "जयस" के सैकड़ो कार्यकर्ताओ नें कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर SDM को ज्ञापन सौंप कर 15 दिनों में निष्पक्ष कार्यवाही करने की मांग की है, वही जयस जिलाध्यक्ष संदीप धुर्वे नें चेतावनी दी है कि 15 दिनों में प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करता है तो मुलताई बंद किया जाएगा.1
- नीरो की बंसी ट्रंप का डांस, राहुल फार्मूला मोदी+अडानी =मोडानी, भारत ने अहिंसा, एकता का संदेश दिया है मोदी, बीजेपी मांस मच्छी नहीं खाने देगी- ममता, ए नरेंदर दे सिलेंडर के साथ प्रदर्शन, ईरान की अमेरिका को धमकी घर में घुसकर मारेंगे.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- *बोरदेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता – सुने मकान से चोरी करने वाला आरोपी चंद मिनटों में गिरफ्तार* *आरोपी के विरुद्ध बैतूल में भी दर्ज हैं 18अपराधिक मामले बैतूल गंज थाने का हैं निगरानी है बदमाश* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्यवाही हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस को चोरी के आदतन अपराधी को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 30.03.2026 को थाना बोरदेही में आवेदक अभिराम कुमरे पिता नंदन कुमरे उम्र 45 साल निवासी नरेरा द्वारा एफआईआर दर्ज कर बताया कि अमन उर्फ चमन निवासी चुन्नीढाना गंज बैतूल द्वारा घर से 20000 रुपये चोरी कर लिए गए हैं। इस पर थाना बोरदेही में *अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 331(3), 305(ए)* भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन एवं एसडीओपी मुलताई श्री शिव कुमार सिंह के निर्देशन में आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी बोरदेही श्री राधेश्याम बट्टी द्वारा विशेष टीम गठित की गई। *आरोपी गिरफ्तार* पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर *आरोपी *अमन उर्फ चमन पिता शंकर खंडाग्रे,उम्र 26 साल निवासी चुन्नी ढाना गंज जिला बैतूल* को दिनांक 31.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है जिसे आजमाननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। *आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड* आरोपी *चमन उर्फ अमन* के विरुद्ध बैतूल जिले के थानों में चोरी, नकबबजनी, मारपीट, छेड़छाड़ एवं 25 आर्म्स एक्ट के *कुल 18 अपराध पंजीबद्ध* है। आरोपी चमन उर्फ अमन *पूर्व से संपत्ति संबंधी अपराधों का आदतन अपराधी हैं तथा थाना गंज जिला बैतूल का निगरानी बदमाश है* एक अन्य *आरोपी रोसू उर्फ बारीक* फरार है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। 🔹 *जब्ती* आरोपी से चोरी गए 20000 रुपये में से 2000 रुपये जप्त किए गए हैं। 🔹*सराहनीय भूमिका* इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक राधेश्याम बट्टी , सहायक उपनिरीक्षक मिंतलाल धुर्वे, आरक्षक सचिन दीवानजी एवं आरक्षक रोहन उईके, आरक्षक शिव कुमरे, की सराहनीय भूमिका रही। *पुलिस अधीक्षक की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों एवं निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, जैसे CCTV कैमरे, मजबूत ताले एवं नियमित निगरानी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 100 पर दें। उन्होंने यह भी कहा कि बैतूल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रयास जारी रहेंगे। बाइट ---- थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी3
- भीषण गर्मी और तपती धूप में एक युवक की कठिन भक्ति देखने को मिली आठनेर नगर निवासी शुभम् सोनारे मां अम्बा के भगत बनें शरीर पर हल्दी पाव में घुंघरू और गले में माला धारण किए तपती धूप में नग्न पाव कच्चे रास्तों से होते हुए आठनेर से 12 किलोमीटर दूर हिवरा की अम्बा देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पुजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की बताया जा रहा है कि शुभम् सोनारे प्रतिवर्ष इसी तरह कठिन भक्ति कर मां अम्बा की आराधना करते हैं। शुभम् सोनारे ने बताया कि मां अम्बा पर विश्वास भक्ति में आस्था होने पर कोई कष्ट नहीं होता है बल्कि सभी कार्य सरल और सहज हो जाते हैं।1
- पांढुर्णा:-मोहगांव नगर में नगर के अंदर संचालित की जा रही शराब दुकान के खिलाफ नगरवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लगातार विरोध के चलते प्रशासन को आखिरकार दुकान को नगर के बाहर स्थानांतरित करना पड़ा। इस विरोध प्रदर्शन में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद नितिन ढोबले, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद प्रवीण सोमकुवर, कांग्रेस नेता सैय्यद जुबेर अली सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नगरवासी शामिल रहे। नगरवासियों ने एकजुट होकर शराब दुकान को नगर से बाहर हटाने की मांग रखी, जिसे प्रशासन ने स्वीकार करते हुए दुकान को नगर सीमा से बाहर स्थानांतरित कर दिया। इस सफल विरोध के बाद नगर में संतोष का माहौल देखा गया और लोगों ने इसे अपनी एकजुटता की जीत बताया।2
- मुलताई थाना प्रांगण में हनुमान जयंती पर्व को लेकर हुई शांति समिति कि बैठक संपन्न शामिल हुए सभी अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि1
- बैतूल 200 KM की तपती धुप में पदयात्रा: बैतूल से भोपाल तक छात्र नेता निकला आशा-आंगनवाड़ी बहनों की आवाज बनकर” मध्य प्रदेश की तपती गर्मी में बैतूल का एक युवा छात्र नेता ने संघर्ष की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही है। बुधवार दोपहर 12 बजे अंबेडकर चौक बैतूल से करीब 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकला यह छात्र नेता रामकुमार नागवंशी आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के हक की आवाज बन गया है। गांव-गांव, घर-घर जाकर माताओं और बच्चों की सेवा करने वाली आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वर्षों से अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें ना सम्मानजनक वेतन मिला है और ना ही सरकारी कर्मचारी का दर्जा। इन्हीं मांगों को लेकर यह छात्र नेता “आंगनवाड़ी न्याय पदयात्रा” पर निकल पड़ा है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद, यह युवा बिना रुके लगातार आगे बढ़ रहा है, सिर्फ इस उम्मीद के साथ कि उसकी यह यात्रा सरकार तक उन लाखों महिलाओं की आवाज पहुंचा सकेगी, जो वर्षों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। इस पदयात्रा का उद्देश्य साफ है — आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाना, उन्हें नियमित वेतनमान में शामिल करना और पेंशन, बीमा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी बुनियादी सुरक्षा उपलब्ध कराना। छात्र नेता का कहना है कि जब तक इन कर्मियों को उनका हक नहीं मिलेगा, तब तक यह आवाज यूं ही बुलंद होती रहेगी। भोपाल पहुंचकर वह मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपेगा और उम्मीद करेगा कि सरकार इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाए। अब देखना होगा कि यह पदयात्रा सिर्फ एक आंदोलन बनकर रह जाती है या फिर हजारों मेहनतकश महिलाओं के जीवन में बदलाव की शुरुआत करती है।1
- मुलताई नगर में संजीवनी क्लीनिक के समीप प्रस्तावित पंच महापुरुषों की प्रतिमाओं के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर आज पंच समाज समन्वय संगठन ने कड़ा रुख अपनाया। संगठन के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व उक्त स्थल पर भूमिपूजन किया गया था, जिसके बाद यहाँ तथागत बुद्ध, संत रविदास, मातंग ऋषि, वाल्मीकि ऋषि एवं सुपल भगत की प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं। इसके लिए चबूतरा, पेडस्टल तथा बाउंड्री निर्माण भी प्रस्तावित है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ज्ञापन में संगठन ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह स्थल सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है,लिए निर्माण कार्य में हो रही देरी को तत्काल समाप्त किया जाए। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल इंजीनियर महेश शर्मा को डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कितनी तेजी से इस दिशा में कदम उठाता है और नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को कब तक पूरा किया जाता है।1