Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंच पर गाने को लेकर समय नहीं मिला तो भड़के चंदकिशोर पाण्डेय #viralreelschallenge #viralreels
अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
मंच पर गाने को लेकर समय नहीं मिला तो भड़के चंदकिशोर पाण्डेय #viralreelschallenge #viralreels
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंच पर गाने को लेकर समय नहीं मिला तो भड़के चंदकिशोर पाण्डेय #viralreelschallenge #viralreels1
- बरसात में जलभराव से परेशान वार्ड नं 30 के लोगों ने नगर पालिका में सौंपा ज्ञापन मऊ। डोमनपुरा खुदबाकिया, वार्ड नंबर 30 में बरसात के दौरान जलभराव और साफ-सफाई की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि बारिश के मौसम में क्षेत्र में जलनिकासी और सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ जाती है। समस्या को लेकर पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी आबिद अख़्तर के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और बरसात के दौरान लोगों को राहत दिलाने की मांग की गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।1
- *पीआरडी जवानों के हित में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा* *पीआरडी जवानों के हित में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा* *कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, विधायक एवं सीडीओ ने जवानों को दी बधाई* माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन के अवसर पर लखनऊ के सरोजनी नगर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मधुबन विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक राम विलास चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान जनपद के पीआरडी स्वयंसेवक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी जवानों के कल्याण एवं सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री जी द्वारा सरोजनी नगर, लखनऊ में पीआरडी जवानों के लिए मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा तथा पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय विधायक राम विलास चौहान ने जनपद के सभी पीआरडी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में की गई घोषणाएं उनके कल्याण एवं मनोबल को बढ़ाने वाली हैं। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने पीआरडी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करें। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर ड्यूटी रहती है, इसलिए सभी जवान समय की पाबंदी रखते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनु कुमार सिंह ने विभाग की गतिविधियों एवं पीआरडी की भूमिका के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वे जहां भी ड्यूटी पर तैनात हों, वहां समयबद्धता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सर्वेश चौधरी, शिवमोहन सिंह सहित जनपद के समस्त पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।4
- Post by SONI DEVI1
- चिरैयाकोट: हाफिजपुर में कंक्रीट उखड़ा, सरियों पर टिका बिजली का खंभा; कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी रिपोर्टर: मनीष कुमार स्थान: ग्राम पंचायत हाफिजपुर, चिरैयाकोट (मऊ) चिरैयाकोट। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही किस कदर किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती है, इसकी जीती-जागती तस्वीर ग्राम पंचायत हाफिजपुर (ग्रामीण क्षेत्र) में देखने को मिल रही है। यहाँ मुख्य मार्ग के किनारे लगा एक कंक्रीट का विद्युत पोल नीचे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज होने की कगार पर पहुँच गया है। मौके की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि खंभे का निचला कंक्रीट का हिस्सा पूरी तरह टूटकर अलग हो चुका है। अब यह भारी-भरकम पोल केवल अंदर लगे पतले लोहे के सरियों और ऊपर से गुज़र रहे तारों के सहारे किसी तरह टिका हुआ है। खतरे के साये में ग्रामीण, बेखबर विद्युत विभाग हाफिजपुर ग्रामीण क्षेत्र के जिस रास्ते पर यह पोल क्षतिग्रस्त स्थिति में खड़ा है, वह ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। यहाँ से रोज़ाना दर्जनों वाहन, स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। आंधी-तूफान में बड़ा खतरा: हल्का सा झटका या तेज हवा की एक झोंक इस पोल को पूरी तरह धराशायी कर सकती है। करंट फैलने की आशंका: खंभे के गिरने पर हाई-वोल्टेज तार टूटने से गाँव में करंट फैलने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग हाफिजपुर ग्राम पंचायत के निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि इस जर्जर पोल को तत्काल हटाकर नया खंभा लगाया जाए, ताकि समय रहते किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।1
- भारी बारिश के अलर्ट के बीच गाजीपुर में 19 अगस्त को सभी स्कूल बंद गाजीपुर। जनपद में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर गाजीपुर में 19 अगस्त 2026 को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर प्रकाश सिंह की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्ड से संचालित माध्यमिक विद्यालयों में 19 अगस्त को अवकाश रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम केन्द्र लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान में गाजीपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में अवकाश की सूचना अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के लिए भी कहा गया है। प्रशासन ने बारिश के दौरान लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।1
- भेडियाधर ग्रामसभा में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, सांसद राजीव राय ने किया उद्घाटन चिरैयाकोट, मऊ। ग्राम पंचायत भेडियाधर में मंगलवार को इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामसभा भेडियाधर, चिरैयाकोट, मऊ में सुबह 11 बजे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय रहे। सांसद ने इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर लोगों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सवरू यादव सहित विशिष्ट अतिथि रामप्रताप यादव, नगर चिरैयाकोट, मऊ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग कार्य के पूरा होने पर खुशी जताते हुए इसे गांव के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।2
- #मऊ: #बसपा के #नवनियुक्त जिला #अध्यक्ष का चेयरमैन अरशद जमाल ने किया स्वागत!1