Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SONI DEVI1
- चिरैयाकोट: हाफिजपुर में कंक्रीट उखड़ा, सरियों पर टिका बिजली का खंभा; कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी रिपोर्टर: मनीष कुमार स्थान: ग्राम पंचायत हाफिजपुर, चिरैयाकोट (मऊ) चिरैयाकोट। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही किस कदर किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती है, इसकी जीती-जागती तस्वीर ग्राम पंचायत हाफिजपुर (ग्रामीण क्षेत्र) में देखने को मिल रही है। यहाँ मुख्य मार्ग के किनारे लगा एक कंक्रीट का विद्युत पोल नीचे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज होने की कगार पर पहुँच गया है। मौके की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि खंभे का निचला कंक्रीट का हिस्सा पूरी तरह टूटकर अलग हो चुका है। अब यह भारी-भरकम पोल केवल अंदर लगे पतले लोहे के सरियों और ऊपर से गुज़र रहे तारों के सहारे किसी तरह टिका हुआ है। खतरे के साये में ग्रामीण, बेखबर विद्युत विभाग हाफिजपुर ग्रामीण क्षेत्र के जिस रास्ते पर यह पोल क्षतिग्रस्त स्थिति में खड़ा है, वह ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। यहाँ से रोज़ाना दर्जनों वाहन, स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। आंधी-तूफान में बड़ा खतरा: हल्का सा झटका या तेज हवा की एक झोंक इस पोल को पूरी तरह धराशायी कर सकती है। करंट फैलने की आशंका: खंभे के गिरने पर हाई-वोल्टेज तार टूटने से गाँव में करंट फैलने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग हाफिजपुर ग्राम पंचायत के निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि इस जर्जर पोल को तत्काल हटाकर नया खंभा लगाया जाए, ताकि समय रहते किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।1
- मंच पर गाने को लेकर समय नहीं मिला तो भड़के चंदकिशोर पाण्डेय #viralreelschallenge #viralreels1
- बरसात में जलभराव से परेशान वार्ड नं 30 के लोगों ने नगर पालिका में सौंपा ज्ञापन मऊ। डोमनपुरा खुदबाकिया, वार्ड नंबर 30 में बरसात के दौरान जलभराव और साफ-सफाई की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि बारिश के मौसम में क्षेत्र में जलनिकासी और सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ जाती है। समस्या को लेकर पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी आबिद अख़्तर के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और बरसात के दौरान लोगों को राहत दिलाने की मांग की गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।1
- भेडियाधर ग्रामसभा में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, सांसद राजीव राय ने किया उद्घाटन चिरैयाकोट, मऊ। ग्राम पंचायत भेडियाधर में मंगलवार को इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामसभा भेडियाधर, चिरैयाकोट, मऊ में सुबह 11 बजे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय रहे। सांसद ने इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर लोगों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सवरू यादव सहित विशिष्ट अतिथि रामप्रताप यादव, नगर चिरैयाकोट, मऊ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग कार्य के पूरा होने पर खुशी जताते हुए इसे गांव के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।2
- *पीआरडी जवानों के हित में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा* *पीआरडी जवानों के हित में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा* *कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, विधायक एवं सीडीओ ने जवानों को दी बधाई* माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन के अवसर पर लखनऊ के सरोजनी नगर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मधुबन विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक राम विलास चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान जनपद के पीआरडी स्वयंसेवक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी जवानों के कल्याण एवं सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री जी द्वारा सरोजनी नगर, लखनऊ में पीआरडी जवानों के लिए मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा तथा पीआरडी स्वयंसेवकों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में 100 रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय विधायक राम विलास चौहान ने जनपद के सभी पीआरडी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में की गई घोषणाएं उनके कल्याण एवं मनोबल को बढ़ाने वाली हैं। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने पीआरडी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करें। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर ड्यूटी रहती है, इसलिए सभी जवान समय की पाबंदी रखते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनु कुमार सिंह ने विभाग की गतिविधियों एवं पीआरडी की भूमिका के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वे जहां भी ड्यूटी पर तैनात हों, वहां समयबद्धता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सर्वेश चौधरी, शिवमोहन सिंह सहित जनपद के समस्त पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।4
- बधाई देने के बहाने गांव पहुंचे किन्नरों से विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव में मंगलवार सुबह बधाई देने पहुंचे किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता करने के आरोप लगाए। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। ग्राम प्रधान जगदंबा प्रसाद का आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे किन्नर समुदाय के कुछ लोग बधाई देने के बहाने गांव में पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जबरदस्ती उनके आभूषण भी छीन लिया गांव की महिला सुमन पत्नी संजय और सपना पत्नी संजय का आरोप है कि उनके आभूषण छीनने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की। वहीं, किन्नर समुदाय की गुरु एवं अध्यक्ष किरन किन्नर ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके समुदाय के कुछ लोग बनकट जगदीश गांव में बधाई देने गए थे। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के इशारे पर ग्रामीणों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत कप्तानगंज थाने में की गई। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि किरन किन्नर की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विपक्षियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाने के बाहर फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष मामला उस समय और गरमा गया जब ग्रामीण शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने के बाहर किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच फिर विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।2
- #मऊ: #बसपा के #नवनियुक्त जिला #अध्यक्ष का चेयरमैन अरशद जमाल ने किया स्वागत!1