बधाई देने के बहाने गांव पहुंचे किन्नरों से विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव में मंगलवार सुबह बधाई देने पहुंचे किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता करने के आरोप लगाए। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। ग्राम प्रधान जगदंबा प्रसाद का आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे किन्नर समुदाय के कुछ लोग बधाई देने के बहाने गांव में पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जबरदस्ती उनके आभूषण भी छीन लिया गांव की महिला सुमन पत्नी संजय और सपना पत्नी संजय का आरोप है कि उनके आभूषण छीनने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की। वहीं, किन्नर समुदाय की गुरु एवं अध्यक्ष किरन किन्नर ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके समुदाय के कुछ लोग बनकट जगदीश गांव में बधाई देने गए थे। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के इशारे पर ग्रामीणों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत कप्तानगंज थाने में की गई। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि किरन किन्नर की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विपक्षियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाने के बाहर फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष मामला उस समय और गरमा गया जब ग्रामीण शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने के बाहर किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच फिर विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बधाई देने के बहाने गांव पहुंचे किन्नरों से विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव में मंगलवार सुबह बधाई देने पहुंचे किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता करने के आरोप लगाए। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। ग्राम प्रधान जगदंबा प्रसाद का आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे किन्नर समुदाय के कुछ लोग बधाई देने के बहाने गांव में पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जबरदस्ती उनके आभूषण भी छीन लिया गांव की महिला सुमन पत्नी संजय और सपना पत्नी संजय का आरोप है कि उनके आभूषण छीनने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की। वहीं, किन्नर समुदाय की गुरु एवं
अध्यक्ष किरन किन्नर ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके समुदाय के कुछ लोग बनकट जगदीश गांव में बधाई देने गए थे। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के इशारे पर ग्रामीणों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत कप्तानगंज थाने में की गई। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि किरन किन्नर की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विपक्षियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाने के बाहर फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष मामला उस समय और गरमा गया जब ग्रामीण शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने के बाहर किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच फिर विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- अतरौलिया: भोराजपुर कला में देर रात जनता के बीच पहुंचे अरुण राजभर,जल निकासी की समस्या का जल्द होगा निस्तारण1
- कप्तानगंज में किन्नरों से विवाद के बाद बड़ा कदम! थाने के बाहर भी हुआ हंगामा | Azamgarh News कप्तानगंज में बधाई देने पहुंचे किन्नरों से विवाद के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं। विवाद के बाद किन्नर समुदाय की ओर से कप्तानगंज थाने में शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाने के बाहर भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। आखिर विवाद की पूरी वजह क्या थी और किन्नर समुदाय ने कौन-सा बड़ा कदम उठाया? पूरी खबर वीडियो में देखें। ⚠️ नोट: पोस्ट में बताए गए आरोप संबंधित पक्षों की शिकायत/बयानों पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही तथ्य पूरी तरह स्पष्ट होंगे। #कप्तानगंज #आजमगढ़ #AzamgarhNews #KaptanganjNews #UPNews #LocalNews #BreakingNews1
- ग्राम पंचायत भेडियाधार में राजीव राय ने किया संवाद, चेयरमैन रामप्रताप भी रहे मौजूद; सड़क व विकास कार्यों पर हुई चर्चा स्थान: ग्राम पंचायत भेडियाधार दिनांक: 18 अगस्त 2026 (दिन: मंगलवार) ग्राम पंचायत भेडियाधार। ग्राम पंचायत भेडियाधार में जनसमस्याओं और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव राय शामिल हुए और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में चिरैयाकोट के चेयरमैन रामप्रताप जी ने भी विशेष रूप से शिरकत की। सड़क निर्माण और विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा: कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत भेडियाधार की मुख्य समस्याओं, विशेषकर सड़क निर्माण, मरम्मत और आवागमन की सुलभता को लेकर गहन चर्चा की गई। राजीव राय और चेयरमैन रामप्रताप जी ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की रही भारी उपस्थिति: जनसभा में गाँव के बुजुर्गों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। राजीव राय ने अपने संबोधन में कहा कि गाँव का सर्वांगीण विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम में चिरैयाकोट चेयरमैन रामप्रताप जी, स्थानीय प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की प्राथमिकताओं को सामने रखा और विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने पर जोर दिया।3
- Post by SONI DEVI1
- भारी बारिश के अलर्ट के बीच गाजीपुर में 19 अगस्त को सभी स्कूल बंद गाजीपुर। जनपद में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर गाजीपुर में 19 अगस्त 2026 को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर प्रकाश सिंह की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्ड से संचालित माध्यमिक विद्यालयों में 19 अगस्त को अवकाश रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम केन्द्र लखनऊ की ओर से जारी पूर्वानुमान में गाजीपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में अवकाश की सूचना अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के लिए भी कहा गया है। प्रशासन ने बारिश के दौरान लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।1
- मंच पर गाने को लेकर समय नहीं मिला तो भड़के चंदकिशोर पाण्डेय #viralreelschallenge #viralreels1
- उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे, क्षेत्रवासियों ने किया सम्मान।1
- पूर्व प्रधान झिनकू जी के निधन पर गहरा शोक, बसपा नेता अतुल राय और समर्थकों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि स्थान: ग्राम पंचायत हाफिजपुर दिनांक: 18 अगस्त 2026 (दिन: मंगलवार) ग्राम पंचायत हाफिजपुर। क्षेत्र के लोकप्रिय एवं पूर्व प्रधान झिनकू जी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों, ग्रामीणों और क्षेत्रीय नागरिकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। बच्चों और बुजुर्गों के प्रति था बेहद स्नेह पूर्ण व्यवहार: स्थानीय लोगों ने झिनकू जी के योगदान और उनके सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए बताया कि वे बेहद सहृदय, दयालु और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका व्यवहार बच्चों के प्रति अत्यंत स्नेही तथा बुजुर्गों व बड़ों के प्रति सदैव आदरपूर्ण एवं समर्पित रहता था। गांव का हर छोटा-बड़ा व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास बेझिझक पहुँचता था और वे सभी की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। बसपा नेता अतुल राय ने जताया शोक: इस दुखद घड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता अतुल राय अपने समर्थकों और प्रतिनिधियों के साथ ग्राम पंचायत हाफिजपुर स्थित दिवंगत पूर्व प्रधान झिनकू जी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।2
- बरसात में जलभराव से परेशान वार्ड नं 30 के लोगों ने नगर पालिका में सौंपा ज्ञापन मऊ। डोमनपुरा खुदबाकिया, वार्ड नंबर 30 में बरसात के दौरान जलभराव और साफ-सफाई की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि बारिश के मौसम में क्षेत्र में जलनिकासी और सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ जाती है। समस्या को लेकर पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी आबिद अख़्तर के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और बरसात के दौरान लोगों को राहत दिलाने की मांग की गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।1