सीएचसी नसीराबाद में धन उगाही का आरोप विधायक अशोक कुमार ने नवागंतुक सीएमओ से की शिकायत, कार्यवाही की मांग बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे अधीक्षक, सीएमओ ने जांच कर त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन सीएचसी नसीराबाद में धन उगाही का आरोप विधायक अशोक कुमार ने नवागंतुक सीएमओ से की शिकायत, कार्यवाही की मांग बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे अधीक्षक, सीएमओ ने जांच कर त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन नसीराबाद रायबरेली। क्षेत्रीय अस्पतालों में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों से हो रही कथित धन उगाही को लेकर सलोन विधायक अशोक कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर विधायक ने नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज कुमार शुक्ला से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार सक्रिय हैं। क्षेत्र के सलोन, डीह और नसीराबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण कर वे लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि आम जनता को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सके। इसी क्रम में नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लगातार मरीजों से अवैध धन उगाही और गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष यादव और अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा मरीजों से अवैध वसूली की जा रही है, जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। विधायक द्वारा पूर्व में अधीक्षक को कार्यशैली सुधारने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक अशोक कुमार ने जिले के नवागंतुक सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला से औपचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने नसीराबाद सीएचसी में अधीक्षक और स्टाफ द्वारा की जा रही अनियमितताओं और धन उगाही का पूरा ब्योरा सीएमओ के समक्ष रखा और त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने विधायक को आश्वस्त किया कि प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि, अब यह देखना बाकी है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है या फिर यह जांच ठंडे बस्ते में चली जाती है।
सीएचसी नसीराबाद में धन उगाही का आरोप विधायक अशोक कुमार ने नवागंतुक सीएमओ से की शिकायत, कार्यवाही की मांग बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे अधीक्षक, सीएमओ ने जांच कर त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन सीएचसी नसीराबाद में धन उगाही का आरोप विधायक अशोक कुमार ने नवागंतुक सीएमओ से की शिकायत, कार्यवाही की मांग बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे अधीक्षक, सीएमओ ने जांच कर त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन नसीराबाद रायबरेली। क्षेत्रीय अस्पतालों में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों से हो रही कथित धन उगाही को लेकर सलोन विधायक अशोक कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। नसीराबाद
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर विधायक ने नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज कुमार शुक्ला से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार सक्रिय हैं। क्षेत्र के सलोन, डीह और नसीराबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण कर वे लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि आम जनता को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सके। इसी क्रम में नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लगातार मरीजों से अवैध धन उगाही और
गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष यादव और अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा मरीजों से अवैध वसूली की जा रही है, जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। विधायक द्वारा पूर्व में अधीक्षक को कार्यशैली सुधारने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक अशोक कुमार ने जिले के नवागंतुक सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला से औपचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने नसीराबाद सीएचसी में अधीक्षक और स्टाफ द्वारा की
जा रही अनियमितताओं और धन उगाही का पूरा ब्योरा सीएमओ के समक्ष रखा और त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने विधायक को आश्वस्त किया कि प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि, अब यह देखना बाकी है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है या फिर यह जांच ठंडे बस्ते में चली जाती है।
- सई नदी में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मचा हड़कंप रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के कोरचंदामऊ गांव के पास सोमवार को सई नदी में दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान रघुराईया गांव निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। युवक के नदी में शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि शिवम यादव दो दिन पहले अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से परिजन और पुलिस युवक की तलाश में जुटे थे। सोमवार को कोरचंदामऊ गांव के पास सई नदी में शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भदोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।1
- उमरन-रायपुर मार्ग झाड़ियों व बड़े बड़े गड्ढों मे तब्दील शिकायत के बाद भी नही हुई सुनवाई तो ग्रामीणों ने खुद संभाली जिम्मेदारी। *उमरन–रायपुर मार्ग की समस्या — ग्रामीणों ने स्वयं संभाली जिम्मेदारी* उमरन से रायपुर जाने वाले मार्ग की खराब स्थिति, सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों, जलभराव तथा सड़क के किनारे उगी झाड़ियों एवं पेड़-पौधों के कारण लंबे समय से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्राम सभा उमरन के जागरूक ग्रामीणों ने स्वयं आगे बढ़कर श्रमदान किया। सड़क के बीच एवं किनारों की झाड़ियों को हटाया गया तथा बड़े गड्ढों में भरे पानी की निकासी की व्यवस्था की गई। यह केवल साफ-सफाई का कार्य नहीं, बल्कि ग्रामवासियों की एकता, जिम्मेदारी और जनहित की भावना का उदाहरण है। इस जनहित कार्य में अपना समय, श्रम और सहयोग देने वाले— सर्वेश कुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, महेश सरोज, अर्जुन सिंह, विजय प्रताप सिंह, लाल प्रताप सिंह, दृगपाल सिंह, गुड्डू शुक्ला, मोहित सेन, आदित्य सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप सिंह, रावेंद्र कुमार, विनोद, मेहताब, गया रैदास, दशरथ रैदास, रामसेवक रैदास, शंकर रैदास, रंजीत रैदास, राजोले एवं अन्य सभी सहयोगी साथियों का ग्रामवासियों ने आभार व्यक्त किया।2
- रात के सन्नाटे में महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा की पैदल गश्त, महिला सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा (खबर यूपी के रायबरेली से) रात के सन्नाटे में महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा की पैदल गश्त, महिला सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा रायबरेली। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रायबरेली महिला थाना प्रभारी की सक्रियता देर रात भी देखने को मिली। महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा ने रविवार की देर रात अपने पुलिस दल के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान महिला थाना प्रभारी ने रायबरेली के प्रमुख बाजारों, मुख्य सड़कों, रेलवे स्टेशन, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने देर रात आवागमन करने वाली महिलाओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा महसूस हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। देर रात महिला थाना प्रभारी की पैदल गश्त से शहर में पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी से महिलाओं में भी सुरक्षा का भाव देखने को मिला।1
- Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 ऐतिहासिक कुंभ के लिए सम्मानित किए गए विशिष्ट व्यापारी... सिर्फ संगठन नहीं यह है व्यापारी परिवार.... संदीप बंसल लखनऊ...03 सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने लखनऊ के संयोजक समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया.. संदीप बंसल ने कहा कि यह सिर्फ संगठन नहीं व्यापारी परिवार है और हम सभी इस परिवार के सदस्य हैं। समस्त पारिवारिक समस्याओं का निराकरण हमारा उद्देश्य है और हम इसको मिलकर हासिल करेंगे... संदीप बंसल ने बताया कि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को दिए गए मांग पत्र को उन्होंने तत्काल प्रेषित कर दिया है और उनसे आग्रह किया है कि व्यापारियों की इन समस्याओं का निस्तारण कराएं.. आज विधायक निवास दारुल शफा में संपन्न हुए सम्मान समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल ने कुंभ को जबरदस्त सफल बनाने वाले 33 पदाधिकारियों को सम्मानित किया विशिष्ट व्यापारी के रूप में गुइन रोड से सुमित अग्रवाल, कैसरबाग से सुधीर अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अनुज गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग, ललित सक्सेना, पतंजलि यादव, सनत गुप्ता, मलखान सिंह, कामेन्द्र सिंह, सुखविंदर सिंह, कजरा निगम, बीनू मिश्रा, बलजीत सिंह मोदी, आदित्य कमल सक्सेना, मुकेश साहू, विपिन अग्रवाल वीरेन्द्र वर्मा, रमेश शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, असीम चन्द्रा, मनीष अवस्थी अनूप गुप्ता प्रमुख रहे। Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 8574663222 ऐतिहासिक कुंभ के लिए सम्मानित किए गए विशिष्ट व्यापारी... सिर्फ संगठन नहीं यह है व्यापारी परिवार.... संदीप बंसल लखनऊ...03 सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने लखनऊ के संयोजक समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया.. संदीप बंसल ने कहा कि यह सिर्फ संगठन नहीं व्यापारी परिवार है और हम सभी इस परिवार के सदस्य हैं। समस्त पारिवारिक समस्याओं का निराकरण हमारा उद्देश्य है और हम इसको मिलकर हासिल करेंगे... संदीप बंसल ने बताया कि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को दिए गए मांग पत्र को उन्होंने तत्काल प्रेषित कर दिया है और उनसे आग्रह किया है कि व्यापारियों की इन समस्याओं का निस्तारण कराएं.. आज विधायक निवास दारुल शफा में संपन्न हुए सम्मान समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, महानगर के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल ने कुंभ को जबरदस्त सफल बनाने वाले 33 पदाधिकारियों को सम्मानित किया विशिष्ट व्यापारी के रूप में गुइन रोड से सुमित अग्रवाल, कैसरबाग से सुधीर अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अनुज गौतम, युवा महामंत्री शुभम मौर्या, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार नाग, ललित सक्सेना, पतंजलि यादव, सनत गुप्ता, मलखान सिंह, कामेन्द्र सिंह, सुखविंदर सिंह, कजरा निगम, बीनू मिश्रा, बलजीत सिंह मोदी, आदित्य कमल सक्सेना, मुकेश साहू, विपिन अग्रवाल वीरेन्द्र वर्मा, रमेश शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, असीम चन्द्रा, मनीष अवस्थी अनूप गुप्ता प्रमुख रहे। Sanjay Agarwal Triangle News Lucknow 85746632224
- अमेठी में घर के बाहर खेल रहा बच्चा अचानक लापता ,तालाब में डूबने की आशंका, गोताखोरों के बाद SDRF ने संभाला मोर्चा अमेठी के समदिया मोहल्ले में सोमवार सुबह घर के सामने खेल रहा दो साल का अनस अचानक लापता हो गया। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो बच्चा वहां नहीं था। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गलियों, आसपास के घरों और संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश शुरू की। तालाब में डूबने की आशंका को देखते हुए पहले स्थानीय गोताखोरों ने छानबीन की। काफी प्रयास के बाद भी सुराग नहीं मिला तो पुलिस की मदद से SDRF की टीम बुलाई गई। टीम गोताखोरों के साथ तालाब में रेस्क्यू अभियान चला रही है। अनस मूल रूप से मिर्जापुर के विंध्याचल का रहने वाला है। वह करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ अमेठी स्थित ननिहाल आया था। सोमवार सुबह वह घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग आसपास ही थे, लेकिन कुछ देर बाद जब उन्होंने बच्चे को देखा तो वह वहां मौजूद नहीं था। बच्चे के गायब होने का पता चलते ही परिजनों ने आसपास के घरों और गलियों में तलाश शुरू कर दी। मोहल्ले में भी लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन अनस का कोई पता नहीं चला। परिवार ने संभावित अनहोनी की आशंका में मोहल्ले के पास मौजूद तालाब और कुएं में भी बच्चे की तलाश शुरू करवाई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने सुबह से तालाब में छानबीन शुरू कर दी। काफी देर तक पानी में तलाश के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। SDRF के जवान गोताखोरों के साथ तालाब में रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। बच्चे की तलाश के साथ पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा घर के सामने से किस दिशा में गया। आसपास के रास्तों और संभावित स्थानों पर भी तलाश की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक अनस के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई थी। मासूम के अचानक लापता होने से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुजीब और परिवार के अन्य सदस्य भी बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। मुजीब के तीन बच्चे हैं। अनस सबसे छोटा है, जबकि उससे बड़े बेटे अल्तमस और अहद हैं। परिवार लगातार बच्चे के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मासूम की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज की जांच के साथ आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। तालाब में SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस बच्चे के लापता होने की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।4
- *आंगनवाड़ी वर्कर का 4 हजार,सहायिकाओं का 2 हजार मानदेय बढ़ेगा:* योगी कल अयोध्या में ऐलान करेंगे; जॉइनिंग लेटर भी देंगे आदित्यनाथ कल (8 सितंबर) अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) मैदान में आयोजित एक भव्य राज्यस्तरीय समारोह में इसका आधिकारिक ऐलान करेंगे। इसके साथ ही, वे नवनियुक्त महिला कर्मियों को जॉइनिंग लेटर (नियुक्ति पत्र) भी सौंपेंगे। [1] मानदेय वृद्धि मुख्य विवरण इस प्रकार है:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय: इसमें ₹4,000 की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। अब उन्हें हर महीने ₹8,000 के स्थान पर ₹12,000 मिलेंगे। [1]आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय: इसमें ₹2,000 की बढ़ोत्तरी होगी। अब उन्हें हर महीने ₹6,000 की जगह ₹8,000 मिलेंगे। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1
- विद्युत पोल के नीचे से निकला धुआं, लोगों में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंचा विद्युत विभाग विद्युत पोल के नीचे से निकला धुआं, लोगों में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंचा विद्युत विभाग बछरावा रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर समोधा गांव में स्थित शनि देव मंदिर के पीछे लगे एक विद्युत पोल के नीचे से सोमवार की सुबह अचानक धुआं निकलने लगा। जैसे ही स्थानीय नागरिकों की नजर उस विद्युत पोल पर पड़ी तो वह सब आश्चर्यचकित रह गए। वहीं विद्युत पोल से धुआं निकलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते उक्त स्थान पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। वहीं मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों के द्वारा तत्काल उक्त घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उक्त विद्युत पोल का निरीक्षण कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। अधिकारी एवं कर्मचारियों की मानी जाए तो उनका कहना है कि संभवत विद्युत पोल में करंट उतर रही है और बारिश के कारण जमीन गीली होने के कारण विद्युत पोल के नीचे से धुआं निकल रहा है। फिलहाल आसपास रहने वाले ग्रामीणों में घटना के बाद से अफरा-तफरी मची हुई है और वह सभी दहशत में है। वही विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लोगों को उक्त पोल के पास न जाने की भी हिदायत दी गई है।2
- व्यापारी और अधिवक्ता समाज के मजबूत स्तंभ, मिलकर करेंगे जनहित के कार्य रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शहर के एक निजी हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष यादव जी, महामंत्री संजय प्रताप सिंह समेत पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा सेंट्रल बार एसोसिएशन की पूरी कमेटी का सम्मान करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि व्यापारी और अधिवक्ता समाज के दो मजबूत एवं जागरूक स्तंभ हैं। दोनों संगठनों के आपसी समन्वय और सहयोग से जिले के विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों को और गति दी जा सकती है। बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं का सहयोग समय-समय पर मिलता रहा है। आगे भी दोनों संगठन मिलकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे। समारोह में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कृष्णा एकेडमी शाहगढ़ के बच्चों ने जुटाई सहयोग राशि नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कृष्णा एकेडमी शाहगढ़ के बच्चों ने जुटाई सहयोग राशि अमेठी। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए कृष्णा एकेडमी शाहगढ़ के छात्र-छात्राओं ने मानवता की मिसाल पेश की। बच्चों ने अपने जेब खर्च से बचाई गई धनराशि को एकत्रित कर सहयोग राशि जुटाई। वहीं विद्यालय के प्रबंधक एवं शिक्षकों ने भी अपनी ओर से अंशदान देकर इस पुनीत कार्य में सहयोग किया। विद्यालय परिवार द्वारा एकत्रित सहयोग राशि को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए भेजा गया, ताकि आपदा से प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। विद्यालय के प्रबंधक दिलीप सिंह ने कहा, “मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग अत्यंत दयनीय परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे कठिन समय में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि आगे आकर पीड़ितों की यथासंभव सहायता करें।” विद्यालय की प्रधानाचार्या किरन सिंह ने कहा कि जब से समाचार-पत्रों के माध्यम से नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बारे में जानकारी मिली और वहां के भयावह हालात के बारे में पढ़ा, तभी से विद्यालय परिवार के मन में पीड़ितों की सहायता करने की इच्छा थी। इसी भावना के साथ बच्चों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने मिलकर सहयोग राशि एकत्रित की। उन्होंने कहा, “हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति से उबरने का साहस और शक्ति प्रदान करें तथा उन्हें जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर मिले।” विद्यालय की छात्रा गौरी शुक्ला ने कहा, “जब से हम लोगों ने नेपाल में बाढ़ के दौरान घरों और लोगों के बहने के वीडियो देखे, तभी से हम सभी ने विचार किया कि अपने जेब खर्च में से कुछ राशि बचाकर पीड़ित लोगों की सहायता करेंगे। इसी भावना से हम बच्चों ने अपनी बचाई हुई धनराशि एकत्रित की।” इस अवसर पर किशन, ललिता, सोनल, छात्र दिव्यांश पाण्डेय, दिव्यांश शुक्ला, आरुषि, अदिति, आन्या, काव्य शुक्ला सहित विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।2