व्यापारी और अधिवक्ता समाज के मजबूत स्तंभ, मिलकर करेंगे जनहित के कार्य रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शहर के एक निजी हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष यादव जी, महामंत्री संजय प्रताप सिंह समेत पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा सेंट्रल बार एसोसिएशन की पूरी कमेटी का सम्मान करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि व्यापारी और अधिवक्ता समाज के दो मजबूत एवं जागरूक स्तंभ हैं। दोनों संगठनों के आपसी समन्वय और सहयोग से जिले के विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों को और गति दी जा सकती है। बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं का सहयोग समय-समय पर मिलता रहा है। आगे भी दोनों संगठन मिलकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे। समारोह में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
व्यापारी और अधिवक्ता समाज के मजबूत स्तंभ, मिलकर करेंगे जनहित के कार्य रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शहर के एक निजी हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष यादव जी, महामंत्री संजय प्रताप सिंह समेत पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा सेंट्रल बार एसोसिएशन की पूरी कमेटी का सम्मान करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि व्यापारी और अधिवक्ता समाज के दो मजबूत एवं जागरूक स्तंभ हैं। दोनों संगठनों के आपसी समन्वय और सहयोग से जिले के विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों को और गति दी जा सकती है। बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं का सहयोग समय-समय पर मिलता रहा है। आगे भी दोनों संगठन मिलकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे। समारोह में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
- उमरन-रायपुर मार्ग झाड़ियों व बड़े बड़े गड्ढों मे तब्दील शिकायत के बाद भी नही हुई सुनवाई तो ग्रामीणों ने खुद संभाली जिम्मेदारी। *उमरन–रायपुर मार्ग की समस्या — ग्रामीणों ने स्वयं संभाली जिम्मेदारी* उमरन से रायपुर जाने वाले मार्ग की खराब स्थिति, सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों, जलभराव तथा सड़क के किनारे उगी झाड़ियों एवं पेड़-पौधों के कारण लंबे समय से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्राम सभा उमरन के जागरूक ग्रामीणों ने स्वयं आगे बढ़कर श्रमदान किया। सड़क के बीच एवं किनारों की झाड़ियों को हटाया गया तथा बड़े गड्ढों में भरे पानी की निकासी की व्यवस्था की गई। यह केवल साफ-सफाई का कार्य नहीं, बल्कि ग्रामवासियों की एकता, जिम्मेदारी और जनहित की भावना का उदाहरण है। इस जनहित कार्य में अपना समय, श्रम और सहयोग देने वाले— सर्वेश कुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, महेश सरोज, अर्जुन सिंह, विजय प्रताप सिंह, लाल प्रताप सिंह, दृगपाल सिंह, गुड्डू शुक्ला, मोहित सेन, आदित्य सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप सिंह, रावेंद्र कुमार, विनोद, मेहताब, गया रैदास, दशरथ रैदास, रामसेवक रैदास, शंकर रैदास, रंजीत रैदास, राजोले एवं अन्य सभी सहयोगी साथियों का ग्रामवासियों ने आभार व्यक्त किया।2
- रात के सन्नाटे में महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा की पैदल गश्त, महिला सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा (खबर यूपी के रायबरेली से) रात के सन्नाटे में महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा की पैदल गश्त, महिला सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा रायबरेली। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रायबरेली महिला थाना प्रभारी की सक्रियता देर रात भी देखने को मिली। महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा ने रविवार की देर रात अपने पुलिस दल के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान महिला थाना प्रभारी ने रायबरेली के प्रमुख बाजारों, मुख्य सड़कों, रेलवे स्टेशन, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने देर रात आवागमन करने वाली महिलाओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। महिला थाना प्रभारी पुष्पा शर्मा ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा महसूस हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। देर रात महिला थाना प्रभारी की पैदल गश्त से शहर में पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी से महिलाओं में भी सुरक्षा का भाव देखने को मिला।1
- सीएचसी नसीराबाद में धन उगाही का आरोप विधायक अशोक कुमार ने नवागंतुक सीएमओ से की शिकायत, कार्यवाही की मांग बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे अधीक्षक, सीएमओ ने जांच कर त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन सीएचसी नसीराबाद में धन उगाही का आरोप विधायक अशोक कुमार ने नवागंतुक सीएमओ से की शिकायत, कार्यवाही की मांग बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे अधीक्षक, सीएमओ ने जांच कर त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन नसीराबाद रायबरेली। क्षेत्रीय अस्पतालों में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों से हो रही कथित धन उगाही को लेकर सलोन विधायक अशोक कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर विधायक ने नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज कुमार शुक्ला से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार सक्रिय हैं। क्षेत्र के सलोन, डीह और नसीराबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण कर वे लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि आम जनता को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सके। इसी क्रम में नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लगातार मरीजों से अवैध धन उगाही और गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष यादव और अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा मरीजों से अवैध वसूली की जा रही है, जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। विधायक द्वारा पूर्व में अधीक्षक को कार्यशैली सुधारने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक अशोक कुमार ने जिले के नवागंतुक सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला से औपचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने नसीराबाद सीएचसी में अधीक्षक और स्टाफ द्वारा की जा रही अनियमितताओं और धन उगाही का पूरा ब्योरा सीएमओ के समक्ष रखा और त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने विधायक को आश्वस्त किया कि प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि, अब यह देखना बाकी है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है या फिर यह जांच ठंडे बस्ते में चली जाती है।4
- यूजीसी आरक्षण संशोधन के विरोध में बांदा में सवर्ण समाज का महाआंदोलन, उमड़ा भारी जनसैलाब यूजीसी आरक्षण संशोधन के विरोध में बांदा में सवर्ण समाज का महाआंदोलन, उमड़ा भारी जनसैलाब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों में प्रस्तावित आरक्षण संशोधन के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सवर्ण समाज का आक्रोश खुलकर सड़कों पर आ गया है। इस संशोधन के विरोध में आज बांदा में एक विशाल महाआंदोलन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों पर उतरे इस प्रदर्शन के दौरान भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा इलाका सवर्ण समाज के नारों से गूंज उठा। आंदोलनकारियों का आरोप है कि यूजीसी के नए प्रावधानों से सामान्य वर्ग के युवाओं के शैक्षणिक और भविष्य के रोजगार के अवसरों पर सीधा कुठाराघात होगा। प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने केंद्र सरकार और संबंधित विभागों से इस विवादास्पद संशोधन को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की पुरजोर मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते इस पर गंभीर निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। महाआंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील चौराहों और मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि, इस ऐतिहासिक भीड़ और रैलियों के कारण शहर के कई मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के बाद बांदा सहित पूरे मंडल की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल काफी तेज हो गई है।1
- महिला से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद जगतपुर (रायबरेली)। थाना जगतपुर पुलिस ने महिला से लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया लॉकेट, पर्स और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की शाम करीब सात बजे श्रीमती मनोजा पत्नी अजय कुमार, निवासी बम्हनपुर मजरे जमुनापुर चौहार, थाना गदागंज, अपने मायके से ससुराल जा रही थीं। विश्वनाथगंज तिराहे से गदागंज रोड पर टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनके गले से लॉकेट व पर्स लूट लिया और फरार हो गए। मामले में जगतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना अध्यक्ष वागीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। सोमवार को पुलिस ने अभिषेक सिंह पुत्र रामबख्श सिंह निवासी चांदमऊ मजरे धर्मदासपुर तथा सुशील सिंह पुत्र स्व. धीरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी सराय श्रीबख्शा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लॉकेट, एक पर्स और घटना में प्रयुक्त टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- ऊँचाहार में पूज्य प्रदीप मिश्रा जी की शिवमहापुराण कथा: मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया आमंत्रण, सीएम ने सहर्ष किया स्वीकार रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊँचाहार में आयोजित होने जा रही परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) की प्रसिद्ध ‘श्री शिव महापुराण कथा’ को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। सनातन आस्था और संस्कृति के इस भव्य आयोजन के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री आवास पर श्रद्धेय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी से स्नेहपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री जी को ऊँचाहार में आयोजित होने वाली इस पावन शिवमहापुराण कथा में सम्मिलित होने का सादर निमंत्रण पत्र सौंपा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा आमंत्रण स्वीकार किए जाने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का स्नेह और आशीर्वाद इस आयोजन की भव्यता को और बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन की सूचना मिलते ही रायबरेली एवं ऊँचाहार क्षेत्र के समस्त शिवभक्तों और स्थानीय जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सभी श्रद्धालु अब मुख्यमंत्री जी के पावन आगमन और भव्य स्वागत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का भी एक अद्भुत और भव्य संगम सिद्ध होगा।1
- व्यापारी और अधिवक्ता समाज के मजबूत स्तंभ, मिलकर करेंगे जनहित के कार्य रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शहर के एक निजी हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष यादव जी, महामंत्री संजय प्रताप सिंह समेत पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा सेंट्रल बार एसोसिएशन की पूरी कमेटी का सम्मान करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि व्यापारी और अधिवक्ता समाज के दो मजबूत एवं जागरूक स्तंभ हैं। दोनों संगठनों के आपसी समन्वय और सहयोग से जिले के विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों को और गति दी जा सकती है। बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं का सहयोग समय-समय पर मिलता रहा है। आगे भी दोनों संगठन मिलकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे। समारोह में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- विद्युत पोल के नीचे से निकला धुआं, लोगों में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंचा विद्युत विभाग विद्युत पोल के नीचे से निकला धुआं, लोगों में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंचा विद्युत विभाग बछरावा रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर समोधा गांव में स्थित शनि देव मंदिर के पीछे लगे एक विद्युत पोल के नीचे से सोमवार की सुबह अचानक धुआं निकलने लगा। जैसे ही स्थानीय नागरिकों की नजर उस विद्युत पोल पर पड़ी तो वह सब आश्चर्यचकित रह गए। वहीं विद्युत पोल से धुआं निकलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते उक्त स्थान पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। वहीं मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों के द्वारा तत्काल उक्त घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उक्त विद्युत पोल का निरीक्षण कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। अधिकारी एवं कर्मचारियों की मानी जाए तो उनका कहना है कि संभवत विद्युत पोल में करंट उतर रही है और बारिश के कारण जमीन गीली होने के कारण विद्युत पोल के नीचे से धुआं निकल रहा है। फिलहाल आसपास रहने वाले ग्रामीणों में घटना के बाद से अफरा-तफरी मची हुई है और वह सभी दहशत में है। वही विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लोगों को उक्त पोल के पास न जाने की भी हिदायत दी गई है।2
- रायबरेली में मिशन शक्ति के तहत बहु-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन गदागंज (रायबरेली)। मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को थाना गदागंज क्षेत्र के धमधमा व धूता गांव में मिशन शक्ति बहु-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। सम्मेलन में साइबर बुलिंग, फर्जी प्रोफाइल सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 102, 1930 और 101 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि 1090 पर शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन तथा मातृशक्ति वंदन योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना और आवश्यक सहायता का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक सर्व देव सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा, महिला आरक्षी कल्पना यादव, नीलम कुशवाहा, अपर्णा व महिला कांस्टेबल पारुल सहित संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता की। टीम ने महिलाओं से किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।1