अमेठी में घर के बाहर खेल रहा बच्चा अचानक लापता ,तालाब में डूबने की आशंका, गोताखोरों के बाद SDRF ने संभाला मोर्चा अमेठी के समदिया मोहल्ले में सोमवार सुबह घर के सामने खेल रहा दो साल का अनस अचानक लापता हो गया। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो बच्चा वहां नहीं था। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गलियों, आसपास के घरों और संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश शुरू की। तालाब में डूबने की आशंका को देखते हुए पहले स्थानीय गोताखोरों ने छानबीन की। काफी प्रयास के बाद भी सुराग नहीं मिला तो पुलिस की मदद से SDRF की टीम बुलाई गई। टीम गोताखोरों के साथ तालाब में रेस्क्यू अभियान चला रही है। अनस मूल रूप से मिर्जापुर के विंध्याचल का रहने वाला है। वह करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ अमेठी स्थित ननिहाल आया था। सोमवार सुबह वह घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग आसपास ही थे, लेकिन कुछ देर बाद जब उन्होंने बच्चे को देखा तो वह वहां मौजूद नहीं था। बच्चे के गायब होने का पता चलते ही परिजनों ने आसपास के घरों और गलियों में तलाश शुरू कर दी। मोहल्ले में भी लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन अनस का कोई पता नहीं चला। परिवार ने संभावित अनहोनी की आशंका में मोहल्ले के पास मौजूद तालाब और कुएं में भी बच्चे की तलाश शुरू करवाई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने सुबह से तालाब में छानबीन शुरू कर दी। काफी देर तक पानी में तलाश के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। SDRF के जवान गोताखोरों के साथ तालाब में रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। बच्चे की तलाश के साथ पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा घर के सामने से किस दिशा में गया। आसपास के रास्तों और संभावित स्थानों पर भी तलाश की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक अनस के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई थी। मासूम के अचानक लापता होने से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुजीब और परिवार के अन्य सदस्य भी बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। मुजीब के तीन बच्चे हैं। अनस सबसे छोटा है, जबकि उससे बड़े बेटे अल्तमस और अहद हैं। परिवार लगातार बच्चे के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मासूम की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज की जांच के साथ आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। तालाब में SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस बच्चे के लापता होने की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
अमेठी में घर के बाहर खेल रहा बच्चा अचानक लापता ,तालाब में डूबने की आशंका, गोताखोरों के बाद SDRF ने संभाला मोर्चा अमेठी के समदिया मोहल्ले में सोमवार सुबह घर के सामने खेल रहा दो साल का अनस अचानक लापता हो गया। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो बच्चा वहां नहीं था। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गलियों, आसपास के घरों और संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश शुरू की। तालाब में डूबने की आशंका को देखते हुए पहले स्थानीय गोताखोरों ने छानबीन की। काफी प्रयास के बाद भी सुराग नहीं मिला तो पुलिस की मदद से SDRF की टीम बुलाई गई। टीम गोताखोरों के साथ तालाब में
रेस्क्यू अभियान चला रही है। अनस मूल रूप से मिर्जापुर के विंध्याचल का रहने वाला है। वह करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ अमेठी स्थित ननिहाल आया था। सोमवार सुबह वह घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग आसपास ही थे, लेकिन कुछ देर बाद जब उन्होंने बच्चे को देखा तो वह वहां मौजूद नहीं था। बच्चे के गायब होने का पता चलते ही परिजनों ने आसपास के घरों और गलियों में तलाश शुरू कर दी। मोहल्ले में भी लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन अनस का कोई पता नहीं चला। परिवार ने संभावित अनहोनी की आशंका में मोहल्ले के पास मौजूद तालाब और कुएं में भी बच्चे की तलाश शुरू करवाई। स्थानीय लोगों
और गोताखोरों ने सुबह से तालाब में छानबीन शुरू कर दी। काफी देर तक पानी में तलाश के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। SDRF के जवान गोताखोरों के साथ तालाब में रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। बच्चे की तलाश के साथ पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा घर के सामने से किस दिशा में गया। आसपास के रास्तों और संभावित स्थानों पर भी तलाश की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक अनस के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई
थी। मासूम के अचानक लापता होने से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुजीब और परिवार के अन्य सदस्य भी बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। मुजीब के तीन बच्चे हैं। अनस सबसे छोटा है, जबकि उससे बड़े बेटे अल्तमस और अहद हैं। परिवार लगातार बच्चे के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मासूम की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज की जांच के साथ आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। तालाब में SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस बच्चे के लापता होने की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
- मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार अमेठी। अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मां कालिकन धाम मंदिर में सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। आसपास के जिलों के साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। मान्यता है कि मां कालिकन धाम अमृत कुंड पर विराजमान हैं और यह स्थान बेहद प्राचीन एवं पौराणिक महत्व रखता है। श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और मां से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद मां कालिकन पूरी करती हैं। सोमवार को श्रद्धालु तड़के करीब चार बजे से ही मंदिर पहुंचना शुरू कर देते हैं। दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहता है और रात करीब नौ बजे होने वाली आरती तक भक्त मां के दर्शन करते हैं। हालांकि मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सोमवार को यहां विशेष भीड़ देखने को मिलती है।1
- *गुजरात पुलिस का दमदार वीडियो* *गुजरात पुलिस अपराधियों को जेल ही नहीं भेजती सेवा भी करती है* * *गुजरात के भावनगर बस डिपो में "काजल बारैया" की बेरहमी से हत्या के आरोपी "फैसल" उर्फ खटकी लखानी को गुजरात पुलिस क्राइम सीन को रि- क्रियेट करने के लिए घटनास्थल पर ले गई!!* *सीन समझने के बाद पुलिस ने फैजल कि जमकर लट्ठ से खबर ली!!*1
- लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *सुलतानपुर/लम्भुआ।* तहसील क्षेत्र के लोगों को भूमि, संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के पंजीयन से जुड़े कार्यों के लिए अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। लम्भुआ तहसील परिसर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, एआईजी स्टाम्प धर्मेंद्र कुमार चौधरी और सब रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार राय सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री का बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। *पंजीयन सेवाओं में पारदर्शिता पर जोर* लोकार्पण के बाद मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ, पारदर्शी और बेहतर पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए उप निबंधन कार्यालय के संचालन से लम्भुआ तहसील क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी तथा अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी। उन्होंने अधिकारियों से पंजीयन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया। कार्यालय में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। *अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने रखीं मांगें* कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने भी मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में आवागमन की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए उप निबंधन कार्यालय परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने तथा पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पंजीयन कार्य से जुड़े लोगों के लिए व्यवस्थित स्थान होने से कामकाज में भी सहूलियत होगी। नए कार्यालय के शुरू होने से लम्भुआ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पंजीयन सुविधाओं की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने इसे तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।4
- AAP सांसद संजय सिंह का कोर्ट में बयान दर्ज: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में हुई कार्रवाई, अगली सुनवाई 19 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को धारा 313 के तहत बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी हो गई है। सांसद के वरिष्ठ वकील रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' ने कोर्ट परिसर में मीडिया को इसकी जानकारी दी। यह मामला साल 2021 के जिला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। उस समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में बिना इजाजत जनसभा करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन दरोगा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में आरोप पत्र भेजा गया और फिर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। वकील रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बताया कि आज अदालत में आरोपी का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 19 तारीख तय की है। रुद्र प्रताप सिंह मदन ने इस मुकदमे को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि उस समय न तो कोई सभा हुई थी और न ही धारा 144 का उल्लंघन किया गया था। उन्हें उम्मीद है कि निष्पक्ष सुनवाई के बाद कोर्ट सही फैसला सुनाएगा।1
- लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi1
- पूर्व विधायक राकेश सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित दादा, कविता में कही बड़ी बात राकेश सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित हुए दादा, कविता के जरिए जमकर की तारीफ1
- मुज़फ्फरनगर।सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोलीं साध्वी प्राची,‘अवैध ढांचा था,खुदाई होनी चाहिए, शव मिले तो तुम्हारे और शिव मिले तो हमारे।1
- सुल्तानपुर में सोते समय चाचा और भतीजे को सांप ने डसा:चाचा की मौत, भतीजे को जिला अस्पताल किया रेफर सुल्तानपुर में सांप के काटने की एक घटना सामने आई है। यहां रात में एक साथ सो रहे चाचा और उनके 16 वर्षीय भतीजे को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिवार में चिंता फैल गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी स्नेहा ने बताया कि परसों उसके चाचा घर आए थे। दिन में खाना खाने और आसपास घूमने के बाद रात में सभी लोग भोजन करके सोने चले गए। स्नेहा के अनुसार, रात में जब उसका 16 वर्षीय भाई मंगल दीप (शुभम) लेटा हुआ था, तब अचानक उसके सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने इसे सामान्य चोट समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मंगल दीप को तेज गर्मी लगी और वह घर के अंदर जाकर पानी पीकर लौटा। मंगल दीप को लेटा देख उसके चाचा राकेश (लगभग 40 वर्ष, पिता कौलेश्वर दास, निवासी बरवारीपुर) भी वहीं तकिया लगाकर पास में सो गए। इसी दौरान सांप ने चाचा राकेश के दाहिने हाथ के अंगूठे के बगल में और भतीजे मंगल दीप के सिर पर डस लिया। स्नेहा के छोटे भाई की नजर सांप पर पड़ी जो वहां से हट रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। परिवार के लोग और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लड़के के सिर और चाचा के हाथ पर सांप के डसने के निशान मिले। परिजनों ने तुरंत प्रभावित अंगों को बांधा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्नेहा ने बताया कि मंगल दीप दिल्ली में अपने पिता रमेश कुमार के साथ रहता था और हाल ही में घर आया हुआ था। वह दसवीं क्लास का विद्यार्थी है और क्षेत्र के रणवीर राजकुमार विद्यालय का छात्र है। परिवार का कहना है कि मंगल दीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं, राकेश की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।1
- पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिव प्रताप मिश्रा (बाबा मिश्रा) जी की पुण्यतिथि पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीसीसी सदस्य एवं जिला महासचिव इरफान अली के नेतृत्व में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा मिश्र जी उत्तर प्रदेश से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं, जो 1988 से 1994 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होंने संसद के उच्च सदन में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और भारतीय युवा कांग्रेस की एडवाइजरी कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे। वे प्रतापगढ़ जनपद के रामनगर अठगवां गांव के निवासी थे l पीसीसी सदस्य एवं जिला महासचिव इरफान अली ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि _"बाबा मिश्रा जी गरीबों के मसीहा थे। कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को मजबूत करने एवं गरीबों की सेवा करने में बिता दिया। आज हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।"_इस अवसर पर जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य रोहित कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता एवम पूर्व महासचिव संतोष तिवारी, एडवोकेट बालेन्दु मिश्र, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, करुणा शंकर मिश्र,आशिक अली, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गौतम, घनश्याम मुन्ना लाल यादव,मीरादेवी गौतम, राम मनोहर गौतम, नूर आलम, सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1