logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र में चत्रो चट्टी और सिधाबरा के बीच सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह ढह चुका है और नीचे गहरी खाई जैसा गड्ढा बन गया है। बिना किसी गार्डवॉल या चेतावनी बोर्ड के यह सड़क राहगीरों और वाहन चालकों के लिए 'मौत का कुआँ' बनी हुई है। घटिया निर्माण और प्रशासनिक अनदेखी का नतीजा आज आम जनता भुगतने को मजबूर है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या संबंधित विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है? इस मार्ग पर कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है, इसलिए राहगीरों से बेहद संभलकर चलने को कहा गया है। सोए हुए प्रशासन तक यह आवाज़ पहुँचाने के लिए इस खबर को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करने की अपील की जा रही है।

2 hrs ago
user_Sach Tak Jharkhand News
Sach Tak Jharkhand News
Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago

हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र में चत्रो चट्टी और सिधाबरा के बीच सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह ढह चुका है और नीचे गहरी खाई जैसा गड्ढा बन गया है। बिना किसी गार्डवॉल या चेतावनी बोर्ड के यह सड़क राहगीरों और वाहन चालकों के लिए 'मौत का कुआँ' बनी हुई है। घटिया निर्माण और प्रशासनिक अनदेखी का नतीजा आज आम जनता भुगतने को मजबूर है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या संबंधित विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है? इस मार्ग पर कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है, इसलिए राहगीरों से बेहद संभलकर चलने को कहा गया है। सोए हुए प्रशासन तक यह आवाज़ पहुँचाने के लिए इस खबर को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करने की अपील की जा रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र में चत्रो चट्टी और सिधाबरा के बीच सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह ढह चुका है और नीचे गहरी खाई जैसा गड्ढा बन गया है। बिना किसी गार्डवॉल या चेतावनी बोर्ड के यह सड़क राहगीरों और वाहन चालकों के लिए 'मौत का कुआँ' बनी हुई है। घटिया निर्माण और प्रशासनिक अनदेखी का नतीजा आज आम जनता भुगतने को मजबूर है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या संबंधित विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है? इस मार्ग पर कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है, इसलिए राहगीरों से बेहद संभलकर चलने को कहा गया है। सोए हुए प्रशासन तक यह आवाज़ पहुँचाने के लिए इस खबर को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करने की अपील की जा रही है।
    1
    हजारीबाग के विष्णुगढ़ क्षेत्र में चत्रो चट्टी और सिधाबरा के बीच सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह ढह चुका है और नीचे गहरी खाई जैसा गड्ढा बन गया है। बिना किसी गार्डवॉल या चेतावनी बोर्ड के यह सड़क राहगीरों और वाहन चालकों के लिए 'मौत का कुआँ' बनी हुई है।

घटिया निर्माण और प्रशासनिक अनदेखी का नतीजा आज आम जनता भुगतने को मजबूर है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या संबंधित विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतज़ार है? इस मार्ग पर कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है, इसलिए राहगीरों से बेहद संभलकर चलने को कहा गया है। सोए हुए प्रशासन तक यह आवाज़ पहुँचाने के लिए इस खबर को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करने की अपील की जा रही है।
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का शनिवार को पटाक्षेप हो गया, जिसमें आंदोलनकारियों की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। मंत्री के इस्तीफे की खुशी में शनिवार की शाम गिरिडीह के डुमरी स्थित वनांचल चौक पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और इसे आंदोलन की जीत बताया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गुड्डु मलिक ने कहा कि इस आंदोलन को कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया था और उसी दबाव का नतीजा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हर गलत नीति का इसी तरह विरोध किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के जिला महासचिव महेश भगत ने कहा कि केंद्र में बैठी जनविरोधी और तानाशाही सरकार 2029 में उखड़ जाएगी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल, युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष छोटू शर्मा, मनोज जायसवाल, असीम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, आसिफ अंसारी, जब्बार अंसारी, संदीप कुमार और महेन्द्र बिन्द सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    2
    नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का शनिवार को पटाक्षेप हो गया, जिसमें आंदोलनकारियों की मांग पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। मंत्री के इस्तीफे की खुशी में शनिवार की शाम गिरिडीह के डुमरी स्थित वनांचल चौक पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और इसे आंदोलन की जीत बताया।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गुड्डु मलिक ने कहा कि इस आंदोलन को कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया था और उसी दबाव का नतीजा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हर गलत नीति का इसी तरह विरोध किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के जिला महासचिव महेश भगत ने कहा कि केंद्र में बैठी जनविरोधी और तानाशाही सरकार 2029 में उखड़ जाएगी।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल, युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष छोटू शर्मा, मनोज जायसवाल, असीम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, आसिफ अंसारी, जब्बार अंसारी, संदीप कुमार और महेन्द्र बिन्द सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Ajay Kumar Rajak
    Ajay Kumar Rajak
    Local News Reporter डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    3 hrs ago
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का 11वां स्थापना दिवस शुक्रवार को पूरे झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर संगठन विस्तार तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। राजधानी रांची में प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, युवा प्रदेश सचिव इंदल शर्मा, अंकित पांडे और मदन मोहन प्रसाद की उपस्थिति में समारोह का शुभारंभ किया तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। चतरा में जिलाध्यक्ष मनोज भुंइया, गिरिडीह में युवा प्रदेश महासचिव अनिल सिंह, कोडरमा में युवा जिलाध्यक्ष नीतीश राज, धनबाद में अजय कुमार व सुरेश शर्मा तथा पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में वरिष्ठ नेता शहाबुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बधाई दी। हजारीबाग में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा व प्रदेश संगठन सचिव शमीम अख्तर के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा लातेहार में राजन खान, सरायकेला-खरसावां में कलीम खान, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में इम्तियाज खान और रामगढ़ में मुकेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया और पार्टी को मजबूती देने का संकल्प दोहराया। समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने संदेश दिया कि पार्टी के संरक्षक सह केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडे और झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे लगातार राज्य का दौरा कर संगठनात्मक विस्तार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का संदेश पहुँचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती के बल पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड में नया इतिहास रचेगा और जल्द ही पूरे राज्य में 'हम' का दम दिखाई देगा।
    1
    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का 11वां स्थापना दिवस शुक्रवार को पूरे झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर संगठन विस्तार तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। राजधानी रांची में प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, युवा प्रदेश सचिव इंदल शर्मा, अंकित पांडे और मदन मोहन प्रसाद की उपस्थिति में समारोह का शुभारंभ किया तथा कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। चतरा में जिलाध्यक्ष मनोज भुंइया, गिरिडीह में युवा प्रदेश महासचिव अनिल सिंह, कोडरमा में युवा जिलाध्यक्ष नीतीश राज, धनबाद में अजय कुमार व सुरेश शर्मा तथा पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में वरिष्ठ नेता शहाबुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बधाई दी। हजारीबाग में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा व प्रदेश संगठन सचिव शमीम अख्तर के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा लातेहार में राजन खान, सरायकेला-खरसावां में कलीम खान, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में इम्तियाज खान और रामगढ़ में मुकेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया और पार्टी को मजबूती देने का संकल्प दोहराया।

समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने संदेश दिया कि पार्टी के संरक्षक सह केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडे और झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे लगातार राज्य का दौरा कर संगठनात्मक विस्तार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का संदेश पहुँचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती के बल पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड में नया इतिहास रचेगा और जल्द ही पूरे राज्य में 'हम' का दम दिखाई देगा।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 तय की गई है। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूट न जाए, इसके लिए 27 और 28 जुलाई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बीएलओ (BLO) मौजूद रहेंगे, ताकि मतदाता अपना फॉर्म जमा कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ के पास प्रपत्र जमा नहीं कराया जाता है, तो मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में प्रकाशित नहीं हो सकेगा। इसे ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से इस विशेष शिविर का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ यह जानकारी साझा कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।
    1
    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 तय की गई है। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूट न जाए, इसके लिए 27 और 28 जुलाई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बीएलओ (BLO) मौजूद रहेंगे, ताकि मतदाता अपना फॉर्म जमा कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ के पास प्रपत्र जमा नहीं कराया जाता है, तो मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में प्रकाशित नहीं हो सकेगा। इसे ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से इस विशेष शिविर का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ यह जानकारी साझा कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    1 hr ago
  • हजारीबाग में 10 गुना रॉयल्टी और अफसरशाही के खिलाफ संवेदक संघ का गुस्सा फूट पड़ा है, जिसके बाद संघ ने टेंडर का पूर्ण बहिष्कार करने का फैसला किया है। संवेदकों ने मार्च महीने से बकाया भुगतान न मिलने और काम के एवज में 12 से 15 प्रतिशत तक कमीशन मांगे जाने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। संवेदक संघ ने अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे विधानसभा का घेराव करेंगे।
    1
    हजारीबाग में 10 गुना रॉयल्टी और अफसरशाही के खिलाफ संवेदक संघ का गुस्सा फूट पड़ा है, जिसके बाद संघ ने टेंडर का पूर्ण बहिष्कार करने का फैसला किया है। संवेदकों ने मार्च महीने से बकाया भुगतान न मिलने और काम के एवज में 12 से 15 प्रतिशत तक कमीशन मांगे जाने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है।

संवेदक संघ ने अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे विधानसभा का घेराव करेंगे।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • हजारीबाग में यादव समाज की ओर से समरसता की मिसाल पेश करते हुए एक सामूहिक विवाह भवन का भव्य उद्घाटन किया गया है।
    1
    हजारीबाग में यादव समाज की ओर से समरसता की मिसाल पेश करते हुए एक सामूहिक विवाह भवन का भव्य उद्घाटन किया गया है।
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार हजारीबाग के जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में NEET और सीबीएसई परीक्षा संबंधी अनियमितताओं तथा छात्रों पर हुए दमन के विरोध में राज्यव्यापी मौन सत्याग्रह एवं विजय मार्च का आयोजन किया गया। वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे की अध्यक्षता में निकला यह विजय मार्च कांग्रेस रोड और मालवीय मार्ग होते हुए झंडा चौक पर समाप्त हुआ। यह मार्च देश के युवाओं के साहस, संघर्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दृढ़ नेतृत्व को समर्पित किया गया। कार्यक्रम के अंत में "युवा के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में" के नारे लगाए गए। सत्याग्रह के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि युवाओं के सत्य के सामने नरेंद्र मोदी का घमंड टूटा है और उनके झूठ व हठधर्मिता की हार हुई है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं और भारत की 'Gen Z' की जीत बताया। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक के पहले दिन से ही राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं—शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, संसद में पूरे प्रकरण पर चर्चा कराकर जवाबदेही तय करना, और आंदोलन के दौरान छात्रों व युवाओं पर दर्ज आपराधिक मामलों को तत्काल वापस लेना। इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, प्रदेश कोऑर्डिनेटर बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव नवीन कुमार और अशोक देव समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार हजारीबाग के जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में NEET और सीबीएसई परीक्षा संबंधी अनियमितताओं तथा छात्रों पर हुए दमन के विरोध में राज्यव्यापी मौन सत्याग्रह एवं विजय मार्च का आयोजन किया गया। वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे की अध्यक्षता में निकला यह विजय मार्च कांग्रेस रोड और मालवीय मार्ग होते हुए झंडा चौक पर समाप्त हुआ। यह मार्च देश के युवाओं के साहस, संघर्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दृढ़ नेतृत्व को समर्पित किया गया। कार्यक्रम के अंत में "युवा के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में" के नारे लगाए गए।

सत्याग्रह के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि युवाओं के सत्य के सामने नरेंद्र मोदी का घमंड टूटा है और उनके झूठ व हठधर्मिता की हार हुई है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं और भारत की 'Gen Z' की जीत बताया। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक के पहले दिन से ही राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं—शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, संसद में पूरे प्रकरण पर चर्चा कराकर जवाबदेही तय करना, और आंदोलन के दौरान छात्रों व युवाओं पर दर्ज आपराधिक मामलों को तत्काल वापस लेना। इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, प्रदेश कोऑर्डिनेटर बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव नवीन कुमार और अशोक देव समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • डुमरी और गिरिडीह क्षेत्र के लोगों को अब मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी एवं नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रांची या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसरी बाजार स्थित क्षितिज हॉस्पिटल में अब प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को विशेष न्यूरो सर्जरी ओपीडी का नियमित आयोजन किया जाएगा। 25 जुलाई, शनिवार को आयोजित पहली विशेष ओपीडी में रांची के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन डॉ. विजेंद्र कुमार यादव (एमबीएस, डीएनबी, एफआईएजईएस, एम.सीएच न्यूरो सर्जरी) ने मरीजों का परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने अपनी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ सलाह ली। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उनके घर के निकट ही उच्च गुणवत्ता वाली न्यूरोसर्जरी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूसरे शहरों की यात्रा न करनी पड़े। इस ओपीडी में स्लिप डिस्क, सर्वाइकल एवं लंबर स्पॉन्डिलाइटिस, रीढ़ की हड्डी की चोट व संक्रमण, सिरदर्द एवं माइग्रेन, ब्रेन ट्यूमर, सिर की गंभीर चोट, नसों से संबंधित रोग तथा मस्तिष्क व रीढ़ से जुड़ी अन्य बीमारियों का विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।
    3
    डुमरी और गिरिडीह क्षेत्र के लोगों को अब मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी एवं नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रांची या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसरी बाजार स्थित क्षितिज हॉस्पिटल में अब प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को विशेष न्यूरो सर्जरी ओपीडी का नियमित आयोजन किया जाएगा। 25 जुलाई, शनिवार को आयोजित पहली विशेष ओपीडी में रांची के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन एवं स्पाइन सर्जन डॉ. विजेंद्र कुमार यादव (एमबीएस, डीएनबी, एफआईएजईएस, एम.सीएच न्यूरो सर्जरी) ने मरीजों का परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन किया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने अपनी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ सलाह ली।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उनके घर के निकट ही उच्च गुणवत्ता वाली न्यूरोसर्जरी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूसरे शहरों की यात्रा न करनी पड़े। इस ओपीडी में स्लिप डिस्क, सर्वाइकल एवं लंबर स्पॉन्डिलाइटिस, रीढ़ की हड्डी की चोट व संक्रमण, सिरदर्द एवं माइग्रेन, ब्रेन ट्यूमर, सिर की गंभीर चोट, नसों से संबंधित रोग तथा मस्तिष्क व रीढ़ से जुड़ी अन्य बीमारियों का विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।
    user_Ajay Kumar Rajak
    Ajay Kumar Rajak
    Local News Reporter डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.