फतेहपुर में एसपी ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी ने थाना मगरोन की चौकी फतेपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेपुर में रात्रिकालीन जन चौपाल आयोजित की। इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने कानून-व्यवस्था, सामाजिक मुद्दों एवं स्थानीय समस्याओं से जुड़ी बातें रखीं। एसपी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। भविष्य में भी ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास व समन्वय मजबूत हो सके। कार्यक्रम में थाना मगरोन पुलिस स्टाफ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
फतेहपुर में एसपी ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी ने थाना मगरोन की चौकी फतेपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेपुर में रात्रिकालीन जन चौपाल आयोजित की। इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने कानून-व्यवस्था, सामाजिक मुद्दों एवं स्थानीय समस्याओं से जुड़ी बातें रखीं। एसपी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। भविष्य में भी ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास व समन्वय मजबूत हो सके। कार्यक्रम में थाना मगरोन पुलिस स्टाफ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
- दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी ने थाना मगरोन की चौकी फतेपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेपुर में रात्रिकालीन जन चौपाल आयोजित की। इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों ने कानून-व्यवस्था, सामाजिक मुद्दों एवं स्थानीय समस्याओं से जुड़ी बातें रखीं। एसपी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। भविष्य में भी ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास व समन्वय मजबूत हो सके। कार्यक्रम में थाना मगरोन पुलिस स्टाफ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- Post by Shailesh Shrivastava1
- ओबीसी एससी एसटी संगठन पर हमला करने वाले मनु वादियों को जूता मारो सालों को........महेंद्र लोधी के फांसी लगाने के बाद 11 फरवरी2026 को बड़ी संख्या में लोगों ने कलेक्टर परिसर में आंदोलन किया था फिर आंदोलनकारियों पर St SC ACT में FIR की गई थी #ओबीसी_महासभा ने आंदोलन की चेतावनी दी थी कि 28 फरवरी को आंदोलन करेंगे जिसके दवाब में SIT बनाई गई थी 15 दिन का समय दिया गया था लेकिन 48 दिन को गए अभी तक जांच नहीं आई Collector Office Damoh महोदय जी जो भी जांच हो उसको सार्वजनिक किया जाए। और उन दोषियों पर कार्यवाही की जाए जो कुछ पत्रकार और उपद्रवी बनकर आंदोलन को विफल करने का षड्यंत्र रचे थे जिसके वीडियो फोटो हे सबूत हे रिकॉर्डिंग हे सच तो आयेगा सामने, हम पीछे नहीं हटेंगे। हम इस केस का पूरे देश में प्रचार करेंगे कि कैसे फर्जी ST SC ACT लगवाकर OBC समाज के क्रांतिकारियों पर लगाकर पिछड़ा वर्ग को ST SC ACT के खिलाफ खड़ा किया जा रहा हे,यह केस मावूली नहीं हे ये हम जानते हे कि प्रशासन और नेताओं ने कितनी बड़ी भूल की हे अब अति हो रही हे ओबीसी महासभा को मजबूर किया जा रहा हे Damoh Police महोदय जी बहुत लंबा समय हो गया अब जांच रिपोर्ट प्रदर्शित की जाए 15 दिन की जगह 48 दिन हो गए। इससे प्रशासन का लचक रवैया प्रदर्शित होता हे 28 फरवरी को जो आंदोलन होने जा रहा था उससे 10 गुना बड़ा आंदोलन होगा और 2दिन बाद हम इसकी date तय कर देगे उम्मीद हे कि दो दिन में रिपोर्ट प्रदर्शित कर दी जाएगी जय संविधान जय भारत जोहार इंकलाब जिंदाबाद1
- गौमाता के प्रति करूणा भाव, दया भाव रखते हुए सेवा करेंगे तो निश्चित ही उसका प्रतिफल प्राप्त होगा-कलेक्टर श्री यादव दमोह गौ-वंश संरक्षण एवं गौशाला व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा जिले के समस्त गौशाला संचालकों, पशु चिकित्सा विभाग एवं जनपद पंचायत अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौशालाओं में बेहतर भोजन, स्वच्छ पेयजल, नियमित देखभाल एवं समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक समान कार्ययोजना लागू कर समय-निर्धारित रूप से चारा-पानी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।1
- Post by बसंत राय प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ आप पार्टी मध्य प्रदेश1
- हजारों लीटर पानी बर्बाद पाइपलाइन लीकेज होने से1
- एसपी अभिनय विश्वकर्मा का बहोरीबंद व बाकल थानों का औचक निरीक्षण.... गोकुल पटेल/बाकल। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने गुरुवार को बहोरीबंद एवं बाकल थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस और शस्त्रागार सहित व्यवस्थाओं की जांच की गई। एसपी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, गंभीर अपराधों को प्राथमिकता देने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावी पेट्रोलिंग, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब पर कार्रवाई और गुंडा निगरानी बदमाशों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए। नवनिर्मित थाना बाकल भवन का निरीक्षण कर स्टाफ से चर्चा की गई और बेहतर पुलिसिंग के जरिए आमजन में विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया गया। सड़क हादसे कम करने के लिए बैरिकेडिंग व लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।4
- दमोह जिला जेल में आज शनिवार दोपहर वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक परामर्श शिविर आयोजित किया गया। राज्य विधिक सेवा अधिकरण जबलपुर के निर्देश पर हुए कार्यक्रम की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई, जिसमें चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल जुड़े। शिविर की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने की। जिला अस्पताल से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें अस्थि, नेत्र, महिला रोग, सर्जरी, दंत, ईएनटी व मेडिकल विशेषज्ञ शामिल रहे। जिसमें पैरामेडिकल स्टाफ ने भी सहयोग दिया। विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने बताया कि बंदियों को उनके प्रकरणों की अद्यतन जानकारी दी गई। लीगल डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता मनीष नगाइच की टीम ने 48 बंदियों से संवाद कर कानूनी सहायता उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में जिला जज सुभाष सोलंकी ने चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। उन्होंने स्वयं भी बीपी व शुगर की जांच कराई। अंत में जेलर मांगीलाल पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया।1