logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षक दिवस पर बगोदर घाघरा इंटर साइंस कॉलेज के शिक्षकों का धरना, झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन बगोदर : शिक्षक दिवस के मौके पर जहां देशभर में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं बगोदर के घाघरा इंटर साइंस कॉलेज में शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित धरने में वित्तीय वर्ष 2025-26 के 223 संस्थानों का रोका गया अनुदान जारी करने, सेवा शर्त नियमावली लागू करने, अनुदान में वृद्धि तथा सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना का लाभ छात्राओं को दिलाने समेत अन्य मांगें उठाई गईं। रांची के लोक भवन में प्रस्तावित धरना कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद मोर्चा के आह्वान पर राज्यभर के वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में संस्थान के मुख्य द्वार पर धरना दिया गया। घाघरा इंटर साइंस कॉलेज में भी शिक्षकों और कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

13 hrs ago
user_BITTU JOURNALIST
BITTU JOURNALIST
Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
13 hrs ago

शिक्षक दिवस पर बगोदर घाघरा इंटर साइंस कॉलेज के शिक्षकों का धरना, झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन बगोदर : शिक्षक दिवस के मौके पर जहां देशभर में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं बगोदर के घाघरा इंटर साइंस कॉलेज में शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित धरने में वित्तीय वर्ष 2025-26 के 223 संस्थानों का रोका गया अनुदान जारी करने, सेवा शर्त नियमावली लागू करने, अनुदान में वृद्धि तथा सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना का लाभ छात्राओं को दिलाने समेत अन्य मांगें उठाई गईं। रांची के लोक भवन में प्रस्तावित धरना कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद मोर्चा के आह्वान पर राज्यभर के वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में संस्थान के मुख्य द्वार पर धरना दिया गया। घाघरा इंटर साइंस कॉलेज में भी शिक्षकों और कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

More news from झारखंड and nearby areas
  • बुढींडीह के ग्रामीणों के सहमति के बाद छाई लदाई कार्य करने में बनी सहमति। दुगदा मिडलिंग वर्कर्स कमेटी ट्रेड यूनियन के बैनर तले बुढींडीह गांव के विभिन्न टोलों के ग्रामीणों की बैठक शनिवार को 5 बजे दुगदा रेलवे साइडिंग परिसर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष रंजित हांसदा ने की। यहां बुढींडीह गांव के महिला -  पुरुष के अलावे यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में दुगदा रेल साइडिंग से छाई ढुलाई का समर्थन करते हुए रविवार से छाई ट्रांसपोर्टिंग प्रारंभ करने पर सहमति बनी।  इस दौरान काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
    1
    बुढींडीह के ग्रामीणों के सहमति के बाद छाई लदाई कार्य करने में बनी सहमति।

दुगदा मिडलिंग वर्कर्स कमेटी ट्रेड यूनियन के बैनर तले बुढींडीह गांव के विभिन्न टोलों के ग्रामीणों की बैठक शनिवार को 5 बजे दुगदा रेलवे साइडिंग परिसर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष रंजित हांसदा ने की। यहां बुढींडीह गांव के महिला -  पुरुष के अलावे यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में दुगदा रेल साइडिंग से छाई ढुलाई का समर्थन करते हुए रविवार से छाई ट्रांसपोर्टिंग प्रारंभ करने पर सहमति बनी।  इस दौरान काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by दैनिक झारखण्ड
    1
    Post by दैनिक झारखण्ड
    user_दैनिक झारखण्ड
    दैनिक झारखण्ड
    जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    2 hrs ago
  • छाताबाद में भोजन वितरण के दौरान विवाद कहासुनी के बाद मारपीट के आरोप दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत पुलिस जांच में जुटी
    1
    छाताबाद में भोजन वितरण के दौरान विवाद
कहासुनी के बाद मारपीट के आरोप
दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत
पुलिस जांच में जुटी
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    14 hrs ago
  • भारी बारिश से जन वितरण प्रणाली की दुकान में घुसा पानी, 25 क्विंटल तक अनाज भीगा डीलर मुकेश कुमार ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से खराब अनाज की व्यवस्था कराकर नया अनाज उपलब्ध कराने की लगाई गुहार भारी बारिश से जन वितरण प्रणाली की दुकान में घुसा पानी, 25 क्विंटल तक अनाज भीगा डीलर मुकेश कुमार ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से खराब अनाज की व्यवस्था कराकर नया अनाज उपलब्ध कराने की लगाई गुहार
    1
    भारी बारिश से जन वितरण प्रणाली की दुकान में घुसा पानी, 25 क्विंटल तक अनाज भीगा

डीलर मुकेश कुमार ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से खराब अनाज की व्यवस्था कराकर नया अनाज उपलब्ध कराने की लगाई गुहार
भारी बारिश से जन वितरण प्रणाली की दुकान में घुसा पानी, 25 क्विंटल तक अनाज भीगा
डीलर मुकेश कुमार ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से खराब अनाज की व्यवस्था कराकर नया अनाज उपलब्ध कराने की लगाई गुहार
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Slug:- भूली ओपी में जेएमएम नेता से कथित दुर्व्यवहार का आरोप, आक्रोशित लोगों ने फूंका ओपी प्रभारी का पुतला भूली ओपी में जेएमएम नेता के साथ कथित दुर्व्यवहार और जातिसूचक गाली का आरोप.................... विरोध में लोगों ने किया पुतला दहन................... Anchor:- धनबाद के भूली ओपी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष राजू हाड़ी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और जातिसूचक अपशब्दों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय नेताओं और जेएमएम समर्थकों में आक्रोश है। राजू हाड़ी ने भूली ओपी के संचालन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पूरे मामले को लेकर शनिवार को भूली की जनता ने सी ब्लॉक सेक्टर-5 के समीप विरोध प्रदर्शन करते हुए भूली ओपी प्रभारी का पुतला दहन किया। भूली ओपी में कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। सी ब्लॉक सेक्टर-5 के समीप बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जेएमएम समर्थक जुटे और भूली ओपी प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ओपी प्रभारी का पुतला दहन कर विरोध जताया। जेएमएम बुद्धिजीवी मंच के धनबाद जिला अध्यक्ष राजू हाड़ी का आरोप है कि सामाजिक कार्य से जुड़े एक मामले को लेकर जब वह भूली ओपी पहुंचे, तो उनके साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया। उनका आरोप है कि ओपी प्रभारी और वहां मौजूद एक कथित निजी ड्राइवर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल किया। राजू हाड़ी ने भूली ओपी के कामकाज को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि एक निजी ड्राइवर खुद को ओपी प्रभारी के तौर पर पेश करता है और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाना में कोई काम उस ड्राइवर के आदेश के बिना नहीं होते और आम लोगों से पैसे लिए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। घटना के बाद भूली क्षेत्र के शांति समिति के सदस्यों में भी नाराजगी है। राजू हाड़ी के अनुसार, शांति समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगे होने वाली सभी शांति समिति की बैठकों के बहिष्कार का निर्णय लिया है। प्रदर्शनकारियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री और धनबाद के एसएसपी से भूली ओपी प्रभारी के साथ-साथ कथित निजी ड्राइवर को भी तत्काल हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुलिस थाने में आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और किसी भी तरह के कथित जातिसूचक दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। Byte:- राजू हाड़ी – जिलाध्यक्ष, जेएमएम बुद्धिजीवी मंच। V/O-Last:- फिलहाल, पूरे मामले को लेकर भूली क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस-प्रशासन इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करती है और मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।
    2
    Slug:- भूली ओपी में जेएमएम नेता से कथित दुर्व्यवहार का आरोप, आक्रोशित लोगों ने फूंका ओपी प्रभारी का पुतला

भूली ओपी में जेएमएम नेता के साथ कथित दुर्व्यवहार और जातिसूचक गाली का आरोप....................

विरोध में लोगों ने किया पुतला दहन...................


Anchor:- धनबाद के भूली ओपी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष राजू हाड़ी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और जातिसूचक अपशब्दों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय नेताओं और जेएमएम समर्थकों में आक्रोश है। राजू हाड़ी ने भूली ओपी के संचालन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पूरे मामले को लेकर शनिवार को भूली की जनता ने सी ब्लॉक सेक्टर-5 के समीप विरोध प्रदर्शन करते हुए भूली ओपी प्रभारी का पुतला दहन किया।

भूली ओपी में कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। सी ब्लॉक सेक्टर-5 के समीप बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जेएमएम समर्थक जुटे और भूली ओपी प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ओपी प्रभारी का पुतला दहन कर विरोध जताया।

जेएमएम बुद्धिजीवी मंच के धनबाद जिला अध्यक्ष राजू हाड़ी का आरोप है कि सामाजिक कार्य से जुड़े एक मामले को लेकर जब वह भूली ओपी पहुंचे, तो उनके साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया। उनका आरोप है कि ओपी प्रभारी और वहां मौजूद एक कथित निजी ड्राइवर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

राजू हाड़ी ने भूली ओपी के कामकाज को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि एक निजी ड्राइवर खुद को ओपी प्रभारी के तौर पर पेश करता है और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाना में कोई काम उस ड्राइवर के आदेश के बिना नहीं होते और आम लोगों से पैसे लिए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।

घटना के बाद भूली क्षेत्र के शांति समिति के सदस्यों में भी नाराजगी है। राजू हाड़ी के अनुसार, शांति समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगे होने वाली सभी शांति समिति की बैठकों के बहिष्कार का निर्णय लिया है।

प्रदर्शनकारियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री और धनबाद के एसएसपी से भूली ओपी प्रभारी के साथ-साथ कथित निजी ड्राइवर को भी तत्काल हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुलिस थाने में आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और किसी भी तरह के कथित जातिसूचक दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Byte:- राजू हाड़ी – जिलाध्यक्ष, जेएमएम बुद्धिजीवी मंच।

V/O-Last:- फिलहाल, पूरे मामले को लेकर भूली क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस-प्रशासन इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करती है और मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस गिरिडीह। झारखंड के नगर विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं खेल मंत्री तथा गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की बेहद दुखद खबर सामने आई है। उन्होंने गिरिडीह स्थित मर्सी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक हार्ट अटैक आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में गहरा दुःख है। विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।💐💐🙏🏹🏹 #BigBreaking #SudivyaKumarSonu #Giridih #Jharkhand #BreakingNews
    2
    झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस



झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस
गिरिडीह। झारखंड के नगर विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं खेल मंत्री तथा गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की बेहद दुखद खबर सामने आई है। उन्होंने गिरिडीह स्थित मर्सी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि देर रात अचानक हार्ट अटैक आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में गहरा दुःख है।
विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।💐💐🙏🏹🏹
#BigBreaking #SudivyaKumarSonu #Giridih #Jharkhand #BreakingNews
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर बगोदर घाघरा इंटर साइंस कॉलेज के शिक्षकों का धरना, झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन बगोदर : शिक्षक दिवस के मौके पर जहां देशभर में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं बगोदर के घाघरा इंटर साइंस कॉलेज में शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित धरने में वित्तीय वर्ष 2025-26 के 223 संस्थानों का रोका गया अनुदान जारी करने, सेवा शर्त नियमावली लागू करने, अनुदान में वृद्धि तथा सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना का लाभ छात्राओं को दिलाने समेत अन्य मांगें उठाई गईं। रांची के लोक भवन में प्रस्तावित धरना कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद मोर्चा के आह्वान पर राज्यभर के वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में संस्थान के मुख्य द्वार पर धरना दिया गया। घाघरा इंटर साइंस कॉलेज में भी शिक्षकों और कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
    1
    शिक्षक दिवस पर बगोदर घाघरा इंटर साइंस कॉलेज के शिक्षकों का धरना, झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर  मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन

बगोदर : शिक्षक दिवस के मौके पर जहां देशभर में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं बगोदर के घाघरा इंटर साइंस कॉलेज में शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया।
झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित धरने में वित्तीय वर्ष 2025-26 के 223 संस्थानों का रोका गया अनुदान जारी करने, सेवा शर्त नियमावली लागू करने, अनुदान में वृद्धि तथा सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना का लाभ छात्राओं को दिलाने समेत अन्य मांगें उठाई गईं।
रांची के लोक भवन में प्रस्तावित धरना कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद मोर्चा के आह्वान पर राज्यभर के वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में संस्थान के मुख्य द्वार पर धरना दिया गया। घाघरा इंटर साइंस कॉलेज में भी शिक्षकों और कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    13 hrs ago
  • गिरिडीह: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। उन्होंने गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। शिक्षक दिवस कार्यक्रम में हुए थे शामिल
    1
    गिरिडीह: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। उन्होंने गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।
शिक्षक दिवस कार्यक्रम में हुए थे शामिल
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि घर पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल ले जाया गया। रात करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। समर्थकों और शुभचिंतकों में मायूसी का माहौल है। 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। #SudivyaKumarSona #Giridih #JharkhandNews #BreakingNews
    1
    झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि घर पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल ले जाया गया। रात करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। समर्थकों और शुभचिंतकों में मायूसी का माहौल है।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
#SudivyaKumarSona #Giridih #JharkhandNews #BreakingNews
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter डोमचांच, कोडरमा, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.