Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला कौशांबी में बहुत बड़ी दुर्घटना कार और मोटरसाइकिल में हो गई और मोटरसाइकिल सवार बाल बाल बच्चे थाना कोखराज इंटरनेशनल हाईवे का मामला
PHOOL CHANDRA vishwkrma
जिला कौशांबी में बहुत बड़ी दुर्घटना कार और मोटरसाइकिल में हो गई और मोटरसाइकिल सवार बाल बाल बच्चे थाना कोखराज इंटरनेशनल हाईवे का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- कौशांबी: पत्रकार उत्पीड़न मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग प्रेस क्लब कौशांबी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशांबी ने किया धरना प्रदर्शन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS बलराम साहू कौशांबी में पत्रकार उत्पीड़न का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के बैनर तले जिले के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक कड़ा ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में साफ कहा गया है कि यदि इस प्रकरण में शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो पत्रकार समुदाय सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन के अनुसार, सराय अकिल थाना क्षेत्र की कनैली चौकी से जुड़े इस प्रकरण में थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि स्थानीय पत्रकार संजय सिंह के साथ न केवल अभद्र भाषा और गाली-गलौज की गई, बल्कि उन्हें अपमानित करते हुए अमर्यादित और शर्मनाक धमकियां भी दी गईं। यह भी कहा गया कि अवैध खनन से जुड़ी खबर प्रकाशित करने से नाराज होकर पुलिसकर्मियों ने पत्रकार को हिरासत में लिया और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पत्रकारों ने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि यदि सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आम जनता की आवाज कौन उठाएगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह की घटनाएं न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं, बल्कि पुलिस विभाग की साख को भी गहरा आघात पहुंचाती हैं। पत्रकार संगठन ने मांग की है कि दोनों आरोपित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा मुहैया कराते हुए निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि इस मामले में लीपापोती की कोशिश की गई या कार्रवाई में देरी हुई, तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सभी पत्रकार एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल, इस मामले ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष ब्रजेश गौतम, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के अध्यक्ष अली मुक्तेदा, महामंत्री इंतेज़ार रिजवी, संस्थापक धारा सिंह, राम किशन, मो. नौसेब, पंकज केसरवानी, धर्मेंद्र सोनकर, सतेंद्र खरे, शिव शंकर मोदनवाल, अंकित मिश्रा, अयमान अहमद, शानिराज वर्मा, मेराज शेख, मो. आबिद, एनडी तिवारी, मो. बाकर समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।1
- Post by Virendra singh6
- रायबरेली: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद, 10 केंद्रों पर होगी परीक्षा रायबरेली। जिले में आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। डीएम ने स्पष्ट किया कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जनपद में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसपी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने जोर दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और धांधली रोकने के लिए सचल दल (फ्लाइंग स्क्वाड) लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।1
- रायबरेली। जिले को नई जिलाधिकारी के रूप में सरनीत कौर ब्रोका मिली हैं। उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार संभालने के बाद जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को आम जनता तक सही और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी के इस आश्वासन से जिलेवासियों में नई उम्मीद जगी है कि प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होगा और आम जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जाएगा।1
- कौशांबी: पत्रकार उत्पीड़न मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग प्रेस क्लब कौशांबी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशांबी ने किया धरना प्रदर्शन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी में पत्रकार उत्पीड़न का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के बैनर तले जिले के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक कड़ा ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में साफ कहा गया है कि यदि इस प्रकरण में शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो पत्रकार समुदाय सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन के अनुसार, सराय अकिल थाना क्षेत्र की कनैली चौकी से जुड़े इस प्रकरण में थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह और चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि स्थानीय पत्रकार संजय सिंह के साथ न केवल अभद्र भाषा और गाली-गलौज की गई, बल्कि उन्हें अपमानित करते हुए अमर्यादित और शर्मनाक धमकियां भी दी गईं। यह भी कहा गया कि अवैध खनन से जुड़ी खबर प्रकाशित करने से नाराज होकर पुलिसकर्मियों ने पत्रकार को हिरासत में लिया और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पत्रकारों ने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि यदि सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आम जनता की आवाज कौन उठाएगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस तरह की घटनाएं न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं, बल्कि पुलिस विभाग की साख को भी गहरा आघात पहुंचाती हैं। पत्रकार संगठन ने मांग की है कि दोनों आरोपित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा मुहैया कराते हुए निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि इस मामले में लीपापोती की कोशिश की गई या कार्रवाई में देरी हुई, तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सभी पत्रकार एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फिलहाल, इस मामले ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष ब्रजेश गौतम, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के अध्यक्ष अली मुक्तेदा, महामंत्री इंतेज़ार रिजवी, संस्थापक धारा सिंह, राम किशन, मो. नौसेब, पंकज केसरवानी, धर्मेंद्र सोनकर, सतेंद्र खरे, शिव शंकर मोदनवाल, अंकित मिश्रा, अयमान अहमद, शानिराज वर्मा, मेराज शेख, मो. आबिद, एनडी तिवारी, मो. बाकर समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।1
- Post by Virendra singh6
- लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल ऊँचाहार। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहाँ एक अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अरखा गाँव के समीप घटित हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक अपनी दिशा में जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मानवीयता को ताक पर रखते हुए वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान सनुज विश्वकर्मा (निवासी पूरे अभिमान सिंह) और राकेश (निवासी पूरे भीम मजरे अरखा) के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ऊँचाहार में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।1