पिपरिया में स्मैक तस्कर गिरफ्तार स्टेशन रोड थाना पुलिस ने 4.16 ग्राम स्मैक की जब्त, नशे के कारोबार बढ़ता शहर में पिपरिया - नर्मदापुरम जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को 4.16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है । जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया ने एक विशेष टीम का गठन किया था । 4 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजा सिलावट नामक व्यक्ति शिव-हनुमान मंदिर बीजनवाड़ा के पास स्मैक बेचने आने वाला है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.16 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा सिलावट पिता हरनाम सिलावट (36 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 7 कोरीपुरा पिपरिया के रूप में हुई है, आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है । जैसे कि ज्ञात हो कुछ दिन पूर्व ही मंगलवारा थाना पिपरिया में स्मैक मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी पकड़ाया था वही आज स्टेशन रोड थाने में एक आरोपी पकड़ाया, पिपरिया क्षेत्र में नशे कारोबार अपने पैर पसार रहा है, अगर पुलिस इन आरोपियों से कड़ाई ओर सख्ती से पूछताछ करे तो मुख्य आरोपी तक तक पहुंच सकते है, जिससे पिपरिया क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे । इस कार्यवाही में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार, सहायक उपनिरीक्षक रेखा मुनिया, आरक्षक अजय चौहान, दुर्गेश गुर्जर, डीएसबी आरक्षक प्रभाकर चौधरी तथा नगर रक्षा समिति सदस्य अजय सराठे की मुख्य भूमिका रही ।
पिपरिया में स्मैक तस्कर गिरफ्तार स्टेशन रोड थाना पुलिस ने 4.16 ग्राम स्मैक की जब्त, नशे के कारोबार बढ़ता शहर में पिपरिया - नर्मदापुरम जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को 4.16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है । जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया ने एक विशेष टीम का गठन किया था । 4 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजा सिलावट नामक व्यक्ति शिव-हनुमान मंदिर बीजनवाड़ा के पास स्मैक बेचने आने वाला है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.16 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा सिलावट पिता हरनाम सिलावट (36 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 7 कोरीपुरा पिपरिया के रूप में हुई है, आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है । जैसे कि ज्ञात हो कुछ दिन पूर्व ही मंगलवारा थाना पिपरिया में स्मैक मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी पकड़ाया था वही आज स्टेशन रोड थाने में एक आरोपी पकड़ाया, पिपरिया क्षेत्र में नशे कारोबार अपने पैर पसार रहा है, अगर पुलिस इन आरोपियों से कड़ाई ओर सख्ती से पूछताछ करे तो मुख्य आरोपी तक तक पहुंच सकते है, जिससे पिपरिया क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे । इस कार्यवाही में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार, सहायक उपनिरीक्षक रेखा मुनिया, आरक्षक अजय चौहान, दुर्गेश गुर्जर, डीएसबी आरक्षक प्रभाकर चौधरी तथा नगर रक्षा समिति सदस्य अजय सराठे की मुख्य भूमिका रही ।
- सोहागपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप सोहागपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप सोहागपुर पुलिस द्वारा नगर के चौधरी पेट्रोल पंप के पास स्टेट हाईवे 22 पर वाहन चेकिंग के चलते चारको में हड़कंप देखी जा रही है। पुलिस द्वारा रविवार दोपहर 12:00 से मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन नहीं करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिससे वाहन चालक चेकिंग होते देख दूर ही अपना वाहन रोक कर खड़े हुए हैं जिससे कि वह पुलिस जांच से बच सके। पुलिस द्वारा पहले भी राहगीरों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करने के हिदायत दी जाती रही है। परंतु कई वाहन चालक बिना हेलमेट एवं गाड़ी की जरूरी कागजात के बिना गाड़ी चलाते हुए वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जा रहे जिन पर पुलिस द्वारा नियमों अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है1
- *बाइक स्लिप होने से 2 दोस्त गंभीर घायल, बरमान-चांवरपाठा मोड़ पर हुआ हादसा!* नरसिंहपुर। 6 सितंबर 2026 राजमार्ग से नरसिंहपुर के बांसकुंवारी लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 5 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे बरमान-चांवरपाठा मोड़ के पास हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अमन मेहरा अपने दोस्त के साथ बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान बरमान-चांवरपाठा मोड़ के पास अचानक बाइक स्लिप हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में दोनों युवकों के मुंह, हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना में बाइक के असंतुलित होकर स्लिप होने को हादसे का कारण बताया गया है।1
- पातालकोट के ग्राम पंचायत हरा कछार ग्राम धोरनी मालनी डोमनी मध्य प्रदेश जिला छिंदवाड़ा तहसील तामिया पातालकोट के कई गांव में से हैं गांव तक रोड नहीं है क्यों गांव से ऐसे हैं जो पैदल आना जाना पड़ रहा है अस्पताल जाना सरकारी स्कूल जाना सब मुसीबत हो गया है आखिर हमारी आवाज कब सुनेगी सरकार पातालकोट के ग्राम पंचायत हरा कछार ग्राम धोरनी मालनी डोमनी इस गांव में तो सड़क तक नहीं है पैदल आना-जाना में मुसीबत हो रहा है1
- सागर नकली शराब कांड: बंडा थाना प्रभारी-गूगरा चौकी प्रभारी निलंबित, CM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई1
- खोखले वादों का नया बस स्टैंड या मवेशियों का आशियाना? इटारसी के विकास की खुली पोल! डिस्क्रिप्शन (Description): चुनाव के वक्त मंच से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने इटारसी को नया बस स्टैंड देने की बड़ी घोषणा की थी। करोड़ों रुपए खर्च हुए, उद्घाटन भी हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पिछले एक साल में बस स्टैंड दो बार बंद होकर फिर शुरू हुआ और आज यह खंडहर और गौशाला बन चुका है। चारों तरफ गोबर के ढेर और सन्नाटा पसरा है, जिससे पुरानी इटारसी और पथरोटा के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस वीडियो में जानिए कि आखिर क्यों एक शहर में दोनों बस स्टैंड संचालित नहीं हो सकते? साथ ही देखिए इस समस्या का एक व्यावहारिक समाधान—जिसके तहत होशंगाबाद-भोपाल रूट की बसें नए बस स्टैंड से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड पर रुकें और बैतूल-ऑर्डनेंस फैक्ट्री रूट की बसें पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर नए बस स्टैंड पर स्टॉपेज लें। क्या प्रशासन इस खंडहरनुमा बस स्टैंड की सुध लेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट। हैशटैग्स (Hashtags): #ItarsiUpdate #ItarsiNews #MadhyaPradeshNews #ShivrajSinghChouhan #ItarsiBusStand #MPNews #LocalNews #Itarsi #GroundReport #PublicIssues खोखले वादों का नया बस स्टैंड या मवेशियों का आशियाना? इटारसी के विकास की खुली पोल! डिस्क्रिप्शन (Description): चुनाव के वक्त मंच से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने इटारसी को नया बस स्टैंड देने की बड़ी घोषणा की थी। करोड़ों रुपए खर्च हुए, उद्घाटन भी हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पिछले एक साल में बस स्टैंड दो बार बंद होकर फिर शुरू हुआ और आज यह खंडहर और गौशाला बन चुका है। चारों तरफ गोबर के ढेर और सन्नाटा पसरा है, जिससे पुरानी इटारसी और पथरोटा के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस वीडियो में जानिए कि आखिर क्यों एक शहर में दोनों बस स्टैंड संचालित नहीं हो सकते? साथ ही देखिए इस समस्या का एक व्यावहारिक समाधान—जिसके तहत होशंगाबाद-भोपाल रूट की बसें नए बस स्टैंड से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड पर रुकें और बैतूल-ऑर्डनेंस फैक्ट्री रूट की बसें पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर नए बस स्टैंड पर स्टॉपेज लें। क्या प्रशासन इस खंडहरनुमा बस स्टैंड की सुध लेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट। हैशटैग्स (Hashtags): #ItarsiUpdate #ItarsiNews #MadhyaPradeshNews #ShivrajSinghChouhan #ItarsiBusStand #MPNews #LocalNews #Itarsi #GroundReport #PublicIssues1
- पिपरिया में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 6 टीमों ने लिया हिस्सा 24 फीट ऊंची मटकी फोड़ कर छिंदवाड़ा टीम विजेता बनी 57 हजार रुपए का इनाम जीता1
- नकली शराब से मौतों पर सरकार का कड़ा एक्शन, तीन अधिकारी निलंबित सागर की बंडा तहसील में कार्रवाई; एक अधिकारी ग्वालियर मुख्यालय अटैच, प्रभावित परिवारों से मिला अधिकारी दल1
- आधी रात में बहा पानी तो तुरंत दौड़े पार्षद मंजीत कलोशिया! जानिए कैसे चुटकियों में दूर की समस्या डिफ़्रैक्शन/डिस्क्रिप्शन (Description): शनिवार शाम को अचानक पाइपलाइन फटने से पानी बहने लगा और छुट्टी का दिन होने के कारण नगर पालिका कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में वार्ड के लोकप्रिय पार्षद मंजीत कलोशिया ने बिना एक पल गंवाए मौके का मोर्चा संभाला। अपने निजी खर्च से प्राइवेट प्लंबर बुलवाकर रात में ही लीकेज को ठीक करवाया और पानी की सप्लाई सुचारू की। जनता की परेशानी को दूर करने के लिए उठाया गया यह सराहनीय कदम वाकई मिसाल है! पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक देखें। हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #ManjitKaloshiya #ItarsiNews #PublicService #Itarsi #LocalNews #WardCouncillor #GoodWork #MadhyaPradeshNews आधी रात में बहा पानी तो तुरंत दौड़े पार्षद मंजीत कलोशिया! जानिए कैसे चुटकियों में दूर की समस्या डिफ़्रैक्शन/डिस्क्रिप्शन (Description): शनिवार शाम को अचानक पाइपलाइन फटने से पानी बहने लगा और छुट्टी का दिन होने के कारण नगर पालिका कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में वार्ड के लोकप्रिय पार्षद मंजीत कलोशिया ने बिना एक पल गंवाए मौके का मोर्चा संभाला। अपने निजी खर्च से प्राइवेट प्लंबर बुलवाकर रात में ही लीकेज को ठीक करवाया और पानी की सप्लाई सुचारू की। जनता की परेशानी को दूर करने के लिए उठाया गया यह सराहनीय कदम वाकई मिसाल है! पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक देखें। हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #ManjitKaloshiya #ItarsiNews #PublicService #Itarsi #LocalNews #WardCouncillor #GoodWork #MadhyaPradeshNews1
- तीन उफनती नदियों व पगडंडियों को पार कर छह घंटे में दमुआ पहुंची बीमार नवविवाहिता सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की खुलती पोल तीन उफनती नदियों व पगडंडियों को पार कर छह घंटे में दमुआ पहुंची बीमार नवविवाहिता सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की खुलती पोल जुन्नारदेव ------ जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पील्हावाड़ी की एक नवविवाहिता को पेट में तकलीफ होने पर शनिवार को डोली में बिठाकर तीन उफनती नदियों और जंगल की पगडंडियों के रास्ते कट्टा (बिचबेहरी) तक करीब छह किमी लाना पड़ा। स्वजन ने निजी खर्च पर चार पहिया वाहन की व्यवस्था की और गोरखघाट के रास्ते करीब 13 किमी दूर दमुआ पहुंचे। पील्हावाड़ी से दमुआ तक पहुंचने में परिवार को करीब छह घंटे का समय लग गया। यहां नवविवाहिता को एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। नदी पार कर डोली में महिला को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल ----- इस ग्राम की बदहाली का पता इसी से लगता है कि ग्राम में आवागमन के सभी रास्ते बंद है और ना तो बारिश के दिनों में दो पहिया वाहन ग्राम में पहुंच सकते हैं और ना ही चौपहिया ऐसे में पीड़िता कड्डे ढ़ीकू (22) पत्नी राजू ढ़ीकू को शनिवार सुबह अचानक पेट में तेज दर्द उठा पील्हावाड़ी से सड़क मार्ग न होने के कारण स्वजन ने इलाज के लिए डोली (लाठी में साड़ी बांधकर व गद्दा रखकर) तैयार की। ससुर मन्नू ढ़ीकू ने गांव के ही चैतराम भोपा, बारेलाल भोपा, हीरो दर्शमा और सुकरलाल ढ़ीकू को साथ लिया और सुबह 10 बजे पैदल सफर शुरू किया। मन्नू ढ़ीकू ने बताया कि पील्हावाड़ी से झालमऊ के बीच डोबरी डोह और दानी घाट नदी को तो उन्होंने किसी तरह पार कर लिया, लेकिन झालमऊ के पास रिंदों नदी में पानी अधिक होने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद भी स्वजन ने हार न मानते हुए मरीज को पहाड़ के किनारे-किनारे बनी पथरीली जंगली पगडंडी से लंबा चक्कर काटकर किसी तरह कट्टा (बिचबेहरी) तक पहुंचाया इसके बाद महिला को दमुआ के एक निजी क्लीनिक में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां महिला उपचाररत है। इस घटनाक्रम के बाद सिस्टम की नाकामी और विकास के दावों की पोल खोल नजर आ रही है जहां पर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा के लिए कोषों पैदल चलना पड़ रहा है।1