logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी ने संग्रामगढ़ टोल प्लाजा पहुॅचकर गंगा एक्सप्रेसवे की ली जानकारी, ------------------ डीएम ने स्वयं निर्धारित गति सीमा 120 की स्पीड से गाड़ी चलाकर गंगा एक्सप्रेसवे हाइवे का किया परीक्षण -------------------- दिनांक 14 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। जनपद में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी आज संग्रामगढ़ टोल प्लाजा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यूपीड़ा के पीआईओ विजय कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गंगा एक्सप्रेसवे का लगभग 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा वर्तमान में फिनिशिंग एवं अंतिम चरण के कार्य तीव्र गति से कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा परिसर में आपातकालीन सेवाओं के तहत 2 एंबुलेंस, 1 क्रेन तथा 1 मेडिकल सेंटर की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही तैनात कर्मचारी नियमित रूप से रूट पेट्रोलिंग करते रहते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा यातायात संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके। पीआईओ ने यह भी बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक विस्तृत है। प्रतापगढ़ जनपद में इसकी कुल लंबाई 40 किलोमीटर 700 मीटर है, जो अर्रो गांव से बरबसपुर तक फैली हुई है। एक्सप्रेसवे के पूर्ण होने से क्षेत्रीय आवागमन को नई गति मिलेगी तथा व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कुछ अराजक तत्व एक्सप्रेसवे पर वाहनों से स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाते हैं तथा मना करने पर भी नियमों का पालन नहीं करते। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि ऐसे तत्वों की पहचान कर तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाए, ताकि उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जा सके और एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा एवं अनुशासन कायम रखा जा सके। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वयं गंगा एक्सप्रेसवे पर लगभग 15 किलोमीटर तक निर्धारित गति सीमा 120 की स्पीड से वाहन चलाकर सड़क की गुणवत्ता का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान 1-2 स्थानों पर सड़क की सतह में हल्का उतार-चढ़ाव महसूस किया गया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तकनीकी मानकों के अनुरूप सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गंगा एक्सप्रेसवे जनपद के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है और इसकी गुणवत्ता एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन द्वारा कार्यों की निरंतर निगरानी की जाएगी, ताकि निर्धारित समय सीमा में उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ परियोजना पूर्ण हो सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। ---------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

2 hrs ago
user_Dharmendra Mishra
Dharmendra Mishra
रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जिलाधिकारी ने संग्रामगढ़ टोल प्लाजा पहुॅचकर गंगा एक्सप्रेसवे की ली जानकारी, ------------------ डीएम ने स्वयं निर्धारित गति सीमा 120 की स्पीड से गाड़ी चलाकर गंगा एक्सप्रेसवे हाइवे का किया परीक्षण -------------------- दिनांक 14 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। जनपद में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी आज संग्रामगढ़ टोल प्लाजा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यूपीड़ा के पीआईओ विजय कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गंगा एक्सप्रेसवे का लगभग 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा वर्तमान में फिनिशिंग एवं अंतिम चरण के कार्य तीव्र गति से कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा परिसर में आपातकालीन सेवाओं के तहत 2 एंबुलेंस, 1 क्रेन तथा 1 मेडिकल सेंटर की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही तैनात कर्मचारी नियमित रूप से रूट पेट्रोलिंग करते रहते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा यातायात संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके। पीआईओ ने यह भी बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक विस्तृत है। प्रतापगढ़ जनपद में इसकी कुल लंबाई 40 किलोमीटर 700 मीटर है, जो अर्रो गांव से बरबसपुर तक फैली हुई है। एक्सप्रेसवे के पूर्ण होने से क्षेत्रीय आवागमन को नई गति मिलेगी तथा व्यापार, उद्योग और

रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कुछ अराजक तत्व एक्सप्रेसवे पर वाहनों से स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाते हैं तथा मना करने पर भी नियमों का पालन नहीं करते। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि ऐसे तत्वों की पहचान कर तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाए, ताकि उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जा सके और एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा एवं अनुशासन कायम रखा जा सके। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वयं गंगा एक्सप्रेसवे पर लगभग 15 किलोमीटर तक निर्धारित गति सीमा 120 की स्पीड से वाहन चलाकर सड़क की गुणवत्ता का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान 1-2 स्थानों पर सड़क की सतह में हल्का उतार-चढ़ाव महसूस किया गया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तकनीकी मानकों के अनुरूप सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गंगा एक्सप्रेसवे जनपद के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है और इसकी गुणवत्ता एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन द्वारा कार्यों की निरंतर निगरानी की जाएगी, ताकि निर्धारित समय सीमा में उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ परियोजना पूर्ण हो सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। ---------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस एवं यातायात व्यवस्था तैनात की गई है। सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रतापगढ़ पुलिस आपके साथ है और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    1
    *महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस एवं यातायात व्यवस्था तैनात की गई है। सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रतापगढ़ पुलिस आपके साथ है और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण महाशिवरात्रि सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*
*इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रताप गढ़ में स्थित अंतू थाना क्षेत्र ग्राम सभा बासी यादव परिवार के साथ मुस्लिमों ने जबरन मार पीट किया और मां बहन को भद्दी भद्दी गालियां भी दिया UGC कि राज नीत करने वाले में दम हो तो उठाओ आवाज हम लोगों के जैसा बजरंग दल के कार्य करता क्या आश्वासन दिया सुनिए उनकी जुबानी। प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।
    1
    प्रताप गढ़ में स्थित अंतू थाना क्षेत्र ग्राम सभा बासी यादव परिवार के साथ मुस्लिमों ने जबरन मार पीट किया और मां बहन को भद्दी भद्दी गालियां भी दिया UGC कि राज नीत करने वाले में दम हो तो उठाओ आवाज हम लोगों के जैसा बजरंग दल के कार्य करता क्या आश्वासन दिया सुनिए उनकी जुबानी।                      प्रतापगढ़ से शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    33 min ago
  • शनिवार की दोपहर श्रीकांत दुबे निवासी जलालपुर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरी आबादी की भूमि है जिस पर मैं पूर्वजों पर जमाने से कब्जा दखल चल रहा हूं इस जमीन पर विपक्षी शनिवार को ट्रैक्टर लेकर जुताई करने लगे पीड़ित मना करने गया तो पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी लहू लुहान पीड़ित पट्टी कोतवाली पहुंचकर फरियाद लगाई।एस आई रविंद्र सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    शनिवार की दोपहर श्रीकांत दुबे निवासी जलालपुर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरी आबादी की भूमि है जिस पर मैं पूर्वजों पर जमाने से कब्जा दखल चल रहा हूं इस जमीन पर विपक्षी शनिवार को ट्रैक्टर लेकर जुताई करने लगे पीड़ित मना करने गया तो पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी लहू लुहान पीड़ित पट्टी कोतवाली पहुंचकर फरियाद लगाई।एस आई रविंद्र सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया, जिसमें थाना मान्धाता पुलिस और विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय और एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 06 अवैध असलहे, 02 मैगजीन, 08 जिंदा कारतूस, और एक ब्रेजा कार बरामद की गई। इस अभियान के बारे में प्रतापगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की पूरी जानकारी और पुलिस अधीक्षक की प्रतिक्रिया।
    1
    प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया, जिसमें थाना मान्धाता पुलिस और विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय और एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 06 अवैध असलहे, 02 मैगजीन, 08 जिंदा कारतूस, और एक ब्रेजा कार बरामद की गई। इस अभियान के बारे में प्रतापगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की पूरी जानकारी और पुलिस अधीक्षक की प्रतिक्रिया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *आज दिनांक 13.02.2026 सुबह करीब 04 बजे थाना लम्भुआ क्षेत्रान्तर्गत मदनपुर पेनियार के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा कार में टक्कर मार देने से हुई दुर्घटना में 02 लोगों की मृत्यु व पुलिस द्वारा पंचायतानामा व पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइटः-*
    1
    *आज दिनांक 13.02.2026 सुबह करीब 04 बजे थाना लम्भुआ क्षेत्रान्तर्गत मदनपुर पेनियार के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा कार में टक्कर मार देने से हुई दुर्घटना में 02 लोगों की मृत्यु व पुलिस द्वारा पंचायतानामा व पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइटः-*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people Pratapgarh, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • विद्युत उपकेंद्र खीरों के अंतर्गत फिरोजाबाद गांव में भारी भरकम समस्या
    1
    विद्युत उपकेंद्र खीरों के अंतर्गत फिरोजाबाद गांव में भारी भरकम समस्या
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    8 hrs ago
  • *बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत जनपद के सभी डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केंद्रों व आवासीय क्षेत्रों के आसपास ध्वनि सीमा का कड़ाई से पालन करें। निर्धारित मानक से अधिक साउंड पूर्णतः प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों को शांत वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है।* इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर का बयान
    1
    *बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत जनपद के सभी डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केंद्रों व आवासीय क्षेत्रों के आसपास ध्वनि सीमा का कड़ाई से पालन करें। निर्धारित मानक से अधिक साउंड पूर्णतः प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों को शांत वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है।*
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ  दीपक भूकर का बयान
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत जनपद के सभी डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केंद्रों व आवासीय क्षेत्रों के आसपास ध्वनि सीमा का कड़ाई से पालन करें। निर्धारित मानक से अधिक साउंड पूर्णतः प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों को शांत वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    1
    *बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत जनपद के सभी डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केंद्रों व आवासीय क्षेत्रों के आसपास ध्वनि सीमा का कड़ाई से पालन करें। निर्धारित मानक से अधिक साउंड पूर्णतः प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों को शांत वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है।*
*इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जिले के सांडवा चंडिका ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा कोल बजरडीह के सई नदी पर स्थित कईसौ बरसों पुराना हर शंकरी मंदिर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम बन जाते हुए इस धाम पर रात को शयन किए थे। इसलिए भी यहां का स्थान पूजनीय है। प्रति वर्ष यहां अखंड रामायण के बाद महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भी कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे।। शीतला प्रसाद की रिपोर्ट प्रतापगढ़।
    1
    प्रतापगढ़ जिले के सांडवा चंडिका ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा कोल बजरडीह के सई नदी पर स्थित कईसौ बरसों पुराना हर शंकरी मंदिर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम बन जाते हुए इस धाम पर रात को शयन किए थे। इसलिए भी यहां का स्थान पूजनीय है। प्रति वर्ष यहां अखंड रामायण के बाद महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भी कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे।।  शीतला प्रसाद की रिपोर्ट प्रतापगढ़।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.