Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी के खिलाफ BIG अभियान चलाया प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया, जिसमें थाना मान्धाता पुलिस और विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय और एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 06 अवैध असलहे, 02 मैगजीन, 08 जिंदा कारतूस, और एक ब्रेजा कार बरामद की गई। इस अभियान के बारे में प्रतापगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की पूरी जानकारी और पुलिस अधीक्षक की प्रतिक्रिया।
VBed Vyas
प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी के खिलाफ BIG अभियान चलाया प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया, जिसमें थाना मान्धाता पुलिस और विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय और एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 06 अवैध असलहे, 02 मैगजीन, 08 जिंदा कारतूस, और एक ब्रेजा कार बरामद की गई। इस अभियान के बारे में प्रतापगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की पूरी जानकारी और पुलिस अधीक्षक की प्रतिक्रिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैस के साथ मां बेला देवी धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।1
- रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना हैं, जो कांग्रेस पार्टी से हैं। वह प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक चुनी गई हैं1
- विद्युत उपकेंद्र खीरों के अंतर्गत फिरोजाबाद गांव में भारी भरकम समस्या1
- *आज दिनांक 13.02.2026 सुबह करीब 04 बजे थाना लम्भुआ क्षेत्रान्तर्गत मदनपुर पेनियार के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा कार में टक्कर मार देने से हुई दुर्घटना में 02 लोगों की मृत्यु व पुलिस द्वारा पंचायतानामा व पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर की बाइटः-*1
- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने बांग्लादेशियों को मतदाता सूची में डालकर देश के साथ इतनी बड़ी गद्दारी की है कि चुनाव आयोग शुद्धिकरण में परेशान है जैसे-जैसे बांग्लादेशी का नाम कट रहा है वैसे-वैसे ममता बनर्जी बौखला जा रही है अब पागल जैसी हो गई है1
- जिलाधिकारी ने संग्रामगढ़ टोल प्लाजा पहुॅचकर गंगा एक्सप्रेसवे की ली जानकारी, ------------------ डीएम ने स्वयं निर्धारित गति सीमा 120 की स्पीड से गाड़ी चलाकर गंगा एक्सप्रेसवे हाइवे का किया परीक्षण -------------------- दिनांक 14 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। जनपद में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी आज संग्रामगढ़ टोल प्लाजा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यूपीड़ा के पीआईओ विजय कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गंगा एक्सप्रेसवे का लगभग 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा वर्तमान में फिनिशिंग एवं अंतिम चरण के कार्य तीव्र गति से कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा परिसर में आपातकालीन सेवाओं के तहत 2 एंबुलेंस, 1 क्रेन तथा 1 मेडिकल सेंटर की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही तैनात कर्मचारी नियमित रूप से रूट पेट्रोलिंग करते रहते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा यातायात संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके। पीआईओ ने यह भी बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक विस्तृत है। प्रतापगढ़ जनपद में इसकी कुल लंबाई 40 किलोमीटर 700 मीटर है, जो अर्रो गांव से बरबसपुर तक फैली हुई है। एक्सप्रेसवे के पूर्ण होने से क्षेत्रीय आवागमन को नई गति मिलेगी तथा व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कुछ अराजक तत्व एक्सप्रेसवे पर वाहनों से स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाते हैं तथा मना करने पर भी नियमों का पालन नहीं करते। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि ऐसे तत्वों की पहचान कर तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाए, ताकि उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जा सके और एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा एवं अनुशासन कायम रखा जा सके। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वयं गंगा एक्सप्रेसवे पर लगभग 15 किलोमीटर तक निर्धारित गति सीमा 120 की स्पीड से वाहन चलाकर सड़क की गुणवत्ता का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान 1-2 स्थानों पर सड़क की सतह में हल्का उतार-चढ़ाव महसूस किया गया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तकनीकी मानकों के अनुरूप सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गंगा एक्सप्रेसवे जनपद के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है और इसकी गुणवत्ता एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन द्वारा कार्यों की निरंतर निगरानी की जाएगी, ताकि निर्धारित समय सीमा में उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ परियोजना पूर्ण हो सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। ---------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित2
- *प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अवैध असलहों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मान्धाता पुलिस व विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय एवं एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 06 नाजायज असलहे, 02 मैगजीन व 08 जिन्दा कारतूस व 01 अदद ब्रेजा कार बरामद की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर का बयान1
- प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया, जिसमें थाना मान्धाता पुलिस और विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय और एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 06 अवैध असलहे, 02 मैगजीन, 08 जिंदा कारतूस, और एक ब्रेजा कार बरामद की गई। इस अभियान के बारे में प्रतापगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की पूरी जानकारी और पुलिस अधीक्षक की प्रतिक्रिया।1