Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रतापगढ़ जिले के सांडवा चंडिका ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा कोल बजरडीह के सई नदी पर स्थित कईसौ बरसों पुराना हर शंकरी मंदिर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम बन जाते हुए इस धाम पर रात को शयन किए थे। इसलिए भी यहां का स्थान पूजनीय है। प्रति वर्ष यहां अखंड रामायण के बाद महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भी कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे।। शीतला प्रसाद की रिपोर्ट प्रतापगढ़।
Sheetla Prasad
प्रतापगढ़ जिले के सांडवा चंडिका ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा कोल बजरडीह के सई नदी पर स्थित कईसौ बरसों पुराना हर शंकरी मंदिर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम बन जाते हुए इस धाम पर रात को शयन किए थे। इसलिए भी यहां का स्थान पूजनीय है। प्रति वर्ष यहां अखंड रामायण के बाद महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भी कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे।। शीतला प्रसाद की रिपोर्ट प्रतापगढ़।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शनिवार की दोपहर श्रीकांत दुबे निवासी जलालपुर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरी आबादी की भूमि है जिस पर मैं पूर्वजों पर जमाने से कब्जा दखल चल रहा हूं इस जमीन पर विपक्षी शनिवार को ट्रैक्टर लेकर जुताई करने लगे पीड़ित मना करने गया तो पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी लहू लुहान पीड़ित पट्टी कोतवाली पहुंचकर फरियाद लगाई।एस आई रविंद्र सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- प्रतापगढ़ जिले के सांडवा चंडिका ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा कोल बजरडीह के सई नदी पर स्थित कईसौ बरसों पुराना हर शंकरी मंदिर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम बन जाते हुए इस धाम पर रात को शयन किए थे। इसलिए भी यहां का स्थान पूजनीय है। प्रति वर्ष यहां अखंड रामायण के बाद महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भी कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे।। शीतला प्रसाद की रिपोर्ट प्रतापगढ़।1
- जिलाधिकारी ने संग्रामगढ़ टोल प्लाजा पहुॅचकर गंगा एक्सप्रेसवे की ली जानकारी, ------------------ डीएम ने स्वयं निर्धारित गति सीमा 120 की स्पीड से गाड़ी चलाकर गंगा एक्सप्रेसवे हाइवे का किया परीक्षण -------------------- दिनांक 14 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। जनपद में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी आज संग्रामगढ़ टोल प्लाजा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यूपीड़ा के पीआईओ विजय कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गंगा एक्सप्रेसवे का लगभग 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा वर्तमान में फिनिशिंग एवं अंतिम चरण के कार्य तीव्र गति से कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा परिसर में आपातकालीन सेवाओं के तहत 2 एंबुलेंस, 1 क्रेन तथा 1 मेडिकल सेंटर की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही तैनात कर्मचारी नियमित रूप से रूट पेट्रोलिंग करते रहते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा यातायात संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके। पीआईओ ने यह भी बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक विस्तृत है। प्रतापगढ़ जनपद में इसकी कुल लंबाई 40 किलोमीटर 700 मीटर है, जो अर्रो गांव से बरबसपुर तक फैली हुई है। एक्सप्रेसवे के पूर्ण होने से क्षेत्रीय आवागमन को नई गति मिलेगी तथा व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कुछ अराजक तत्व एक्सप्रेसवे पर वाहनों से स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाते हैं तथा मना करने पर भी नियमों का पालन नहीं करते। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि ऐसे तत्वों की पहचान कर तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाए, ताकि उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जा सके और एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा एवं अनुशासन कायम रखा जा सके। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वयं गंगा एक्सप्रेसवे पर लगभग 15 किलोमीटर तक निर्धारित गति सीमा 120 की स्पीड से वाहन चलाकर सड़क की गुणवत्ता का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान 1-2 स्थानों पर सड़क की सतह में हल्का उतार-चढ़ाव महसूस किया गया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तकनीकी मानकों के अनुरूप सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गंगा एक्सप्रेसवे जनपद के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है और इसकी गुणवत्ता एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन द्वारा कार्यों की निरंतर निगरानी की जाएगी, ताकि निर्धारित समय सीमा में उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ परियोजना पूर्ण हो सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। ---------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित2
- जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में शनिवार को रंगदारी न देने पर बदमाशों ने एक बंगाली डॉक्टर को गोली मार दी। गोली डॉक्टर के पैर में लगी है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घायल डॉ. वी.के. बंगाली ने बताया कि छह फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर अपना नाम शोले सिंह बताते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। डॉक्टर के अनुसार उन्होंने रकम देने से इनकार कर 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी थी। डॉक्टर ने बताया कि शनिवार को करीब तीन बजे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश उनके क्लिनिक पर पहुंचे। इनमें से एक ने असलहा निकालकर उनके पैर में गोली मार दी। गोली चलते ही बाजार में भगदड़ मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।2
- सरकार विरोधी नारे लगाते हुए किसान हित में नारे लगाए गए लम्भुआ। मनरेगा की पुनः बहाली की मांग को लेकर “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” के अंतर्गत लम्भुआ क्षेत्र में एक विरोध पदयात्रा निकाली गयी। यह पदयात्रा परशरामपुर से शुरू होकर लंभुआ नगर पंचायत के विभिन्न नगर में होते हुए हनुमान नगर स्थित राधा मंदिर तक पहुंच कर समापन किया गया।यह कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर नारेबाजी करते हुए पदयात्रा की। कांग्रेस यूथ के जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा ने बताया कि पूरा कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक संबंधित कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा द्वारा लाई गई “बीबीजी रामजी योजना” का भी जोरदार विरोध किया गया। कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता ओम प्रकाश चौटाला, ओम प्रकाश सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी,आदि मौजूद रहे।4
- *प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अवैध असलहों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मान्धाता पुलिस व विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय एवं एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 06 नाजायज असलहे, 02 मैगजीन व 08 जिन्दा कारतूस व 01 अदद ब्रेजा कार बरामद की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर का बयान1
- बदलापुर-क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना सिंगरामऊ थाना अंतर्गत मिश्रौली पेट्रोल पंप के पास मल्लूपुर मोड़ पर हुई, जहां फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच-01 सीए-3963 ने पीछे से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महाराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी दउदहां निवासी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी बहन सरिता देवी को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि रीता देवी और उनकी बहन सरिता देवी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में रिश्तेदारी जा रही थीं। सरिता देवी अमन की बाइक से फोरलेन पार कर चुकी थीं, जबकि रीता देवी रवी उर्फ छोटू की बाइक पर सवार थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने छोटू की बाइक को टक्कर मारते हुए दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए कार को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अवैध असलहों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मान्धाता पुलिस व विशेष टीम ने एक अंतरजनपदीय एवं एक स्थानीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 06 नाजायज असलहे, 02 मैगजीन व 08 जिन्दा कारतूस व 01 अदद ब्रेजा कार बरामद की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर की बाइट ।1