logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगरामऊ फोरलेन हादसे में एक महिला की मौत, तीन घायल। बदलापुर-क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना सिंगरामऊ थाना अंतर्गत मिश्रौली पेट्रोल पंप के पास मल्लूपुर मोड़ पर हुई, जहां फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच-01 सीए-3963 ने पीछे से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महाराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी दउदहां निवासी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी बहन सरिता देवी को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि रीता देवी और उनकी बहन सरिता देवी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में रिश्तेदारी जा रही थीं। सरिता देवी अमन की बाइक से फोरलेन पार कर चुकी थीं, जबकि रीता देवी रवी उर्फ छोटू की बाइक पर सवार थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने छोटू की बाइक को टक्कर मारते हुए दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए कार को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_BIPUL SINGH
BIPUL SINGH
Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सिंगरामऊ फोरलेन हादसे में एक महिला की मौत, तीन घायल। बदलापुर-क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना सिंगरामऊ थाना अंतर्गत मिश्रौली पेट्रोल पंप के पास मल्लूपुर मोड़ पर हुई, जहां फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच-01 सीए-3963 ने पीछे से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महाराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी दउदहां निवासी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी बहन सरिता देवी को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि रीता देवी और उनकी बहन सरिता देवी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में रिश्तेदारी जा रही थीं। सरिता देवी अमन की बाइक से फोरलेन पार कर चुकी थीं, जबकि रीता देवी रवी उर्फ छोटू की बाइक पर सवार थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने छोटू की बाइक को टक्कर मारते हुए दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए कार को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में शनिवार को रंगदारी न देने पर बदमाशों ने एक बंगाली डॉक्टर को गोली मार दी। गोली डॉक्टर के पैर में लगी है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घायल डॉ. वी.के. बंगाली ने बताया कि छह फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर अपना नाम शोले सिंह बताते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। डॉक्टर के अनुसार उन्होंने रकम देने से इनकार कर 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी थी। डॉक्टर ने बताया कि शनिवार को करीब तीन बजे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश उनके क्लिनिक पर पहुंचे। इनमें से एक ने असलहा निकालकर उनके पैर में गोली मार दी। गोली चलते ही बाजार में भगदड़ मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
    2
    जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के लखौवा  बाजार में शनिवार को रंगदारी न देने पर बदमाशों ने एक बंगाली डॉक्टर को गोली मार दी। गोली डॉक्टर के पैर में लगी है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। 
घायल डॉ. वी.के. बंगाली ने बताया कि छह फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर अपना नाम शोले सिंह बताते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। डॉक्टर के अनुसार उन्होंने रकम देने से इनकार कर 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी थी।
डॉक्टर ने बताया कि शनिवार को करीब तीन बजे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश उनके क्लिनिक पर पहुंचे। इनमें से एक ने असलहा निकालकर उनके पैर में गोली मार दी। गोली चलते ही बाजार में भगदड़ मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
    user_RAJA JAUNPUR NEWS
    RAJA JAUNPUR NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • बदलापुर-क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना सिंगरामऊ थाना अंतर्गत मिश्रौली पेट्रोल पंप के पास मल्लूपुर मोड़ पर हुई, जहां फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच-01 सीए-3963 ने पीछे से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महाराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी दउदहां निवासी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी बहन सरिता देवी को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि रीता देवी और उनकी बहन सरिता देवी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में रिश्तेदारी जा रही थीं। सरिता देवी अमन की बाइक से फोरलेन पार कर चुकी थीं, जबकि रीता देवी रवी उर्फ छोटू की बाइक पर सवार थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने छोटू की बाइक को टक्कर मारते हुए दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए कार को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    बदलापुर-क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना सिंगरामऊ थाना अंतर्गत मिश्रौली पेट्रोल पंप के पास मल्लूपुर मोड़ पर हुई, जहां फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच-01 सीए-3963 ने पीछे से बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महाराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी दउदहां निवासी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी बहन सरिता देवी को मामूली चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि रीता देवी और उनकी बहन सरिता देवी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में रिश्तेदारी जा रही थीं। सरिता देवी अमन की बाइक से फोरलेन पार कर चुकी थीं, जबकि रीता देवी रवी उर्फ छोटू की बाइक पर सवार थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने छोटू की बाइक को टक्कर मारते हुए दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए कार को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भदोही वाले विजय मिश्रा के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी #samajwadiparty #mataprasadpandey #vijaymishra #akhileshyadav #dimpleyadav #bhartiyajantaparty
    1
    भदोही वाले विजय मिश्रा के समर्थन  में उतरी समाजवादी पार्टी 
#samajwadiparty #mataprasadpandey #vijaymishra #akhileshyadav #dimpleyadav #bhartiyajantaparty
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🐘 प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र के छींटपुर गांव में भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी को दान में मिला आठ वर्षीय हाथी ‘जात्रा सिंह’। 📍 अरुणाचल प्रदेश के नामसाई से करीब 2000 किमी की यात्रा तय कर ट्रक से प्रतापगढ़ पहुंचा हाथी। 💰 परिवहन में लगभग 1.50 लाख रुपये खर्च, डेढ़ साल की कानूनी प्रक्रिया के बाद मिली अनुमति। 🙏 गांव पहुंचते ही ‘गणपति बप्पा मोरया’ के उद्घोष के साथ भव्य स्वागत, विधि-विधान से पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण। 🏡 हाथी के लिए 8 से 10 हजार वर्गफीट का विशेष बाड़ा तैयार, देखभाल के लिए दो महावत तैनात। 🔥 पूरे क्षेत्र में ‘जात्रा सिंह’ को लेकर चर्चा, हाथी देखने उमड़ रही भीड़। पूरी खबर के लिए अपने शहर, जिला, पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
🐘 प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र के छींटपुर गांव में भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी को दान में मिला आठ वर्षीय हाथी ‘जात्रा सिंह’।
📍 अरुणाचल प्रदेश के नामसाई से करीब 2000 किमी की यात्रा तय कर ट्रक से प्रतापगढ़ पहुंचा हाथी।
💰 परिवहन में लगभग 1.50 लाख रुपये खर्च, डेढ़ साल की कानूनी प्रक्रिया के बाद मिली अनुमति।
🙏 गांव पहुंचते ही ‘गणपति बप्पा मोरया’ के उद्घोष के साथ भव्य स्वागत, विधि-विधान से पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण।
🏡 हाथी के लिए 8 से 10 हजार वर्गफीट का विशेष बाड़ा तैयार, देखभाल के लिए दो महावत तैनात।
🔥 पूरे क्षेत्र में ‘जात्रा सिंह’ को लेकर चर्चा, हाथी देखने उमड़ रही भीड़।
पूरी खबर के लिए अपने शहर, जिला, पंचायत की ताजा खबरें दिनभर पढ़ें
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उपकेंद्र शाहपुर में आशा आंगनबाड़ी की हुई बैठक जौनपुर जिला के बदलापुर तहसील क्षेत्र की उप केंद्र शाहपुर में स्वास्थ्य विभाग की ऐनम द्वारा आशा और आंगनबाड़ी की बैठक की गई जिसमें क्षेत्र में छूटें बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने की पूरी जानकारी दी गई बताया गया कि क्षेत्र में कोई भी बच्चा छूटने न पाए सभी को टीकाकरण कराया जाना अति आवश्यक हैं मौके पर सभी आंगनबाड़ी आशा उपस्थित रहे
    1
    उपकेंद्र शाहपुर में आशा आंगनबाड़ी की हुई बैठक
जौनपुर जिला के बदलापुर तहसील क्षेत्र की उप केंद्र शाहपुर में स्वास्थ्य विभाग की ऐनम द्वारा आशा और आंगनबाड़ी की बैठक की गई जिसमें क्षेत्र में छूटें बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने की पूरी जानकारी दी गई बताया गया कि क्षेत्र में कोई भी बच्चा छूटने  न पाए सभी को टीकाकरण कराया जाना अति आवश्यक  हैं मौके पर सभी आंगनबाड़ी आशा उपस्थित रहे
    user_रामू गौतम (DB7 News) तहसील संवाददाता बदलापुर
    रामू गौतम (DB7 News) तहसील संवाददाता बदलापुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शनिवार की दोपहर श्रीकांत दुबे निवासी जलालपुर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरी आबादी की भूमि है जिस पर मैं पूर्वजों पर जमाने से कब्जा दखल चल रहा हूं इस जमीन पर विपक्षी शनिवार को ट्रैक्टर लेकर जुताई करने लगे पीड़ित मना करने गया तो पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी लहू लुहान पीड़ित पट्टी कोतवाली पहुंचकर फरियाद लगाई।एस आई रविंद्र सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    शनिवार की दोपहर श्रीकांत दुबे निवासी जलालपुर पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरी आबादी की भूमि है जिस पर मैं पूर्वजों पर जमाने से कब्जा दखल चल रहा हूं इस जमीन पर विपक्षी शनिवार को ट्रैक्टर लेकर जुताई करने लगे पीड़ित मना करने गया तो पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी लहू लुहान पीड़ित पट्टी कोतवाली पहुंचकर फरियाद लगाई।एस आई रविंद्र सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रतापगढ़ जिले के सांडवा चंडिका ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा कोल बजरडीह के सई नदी पर स्थित कईसौ बरसों पुराना हर शंकरी मंदिर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम बन जाते हुए इस धाम पर रात को शयन किए थे। इसलिए भी यहां का स्थान पूजनीय है। प्रति वर्ष यहां अखंड रामायण के बाद महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भी कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे।। शीतला प्रसाद की रिपोर्ट प्रतापगढ़।
    1
    प्रतापगढ़ जिले के सांडवा चंडिका ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा कोल बजरडीह के सई नदी पर स्थित कईसौ बरसों पुराना हर शंकरी मंदिर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम बन जाते हुए इस धाम पर रात को शयन किए थे। इसलिए भी यहां का स्थान पूजनीय है। प्रति वर्ष यहां अखंड रामायण के बाद महाशिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भी कल दिनांक 15 फरवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करने अवश्य पधारे।।  शीतला प्रसाद की रिपोर्ट प्रतापगढ़।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    3 hrs ago
  • यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ ! ये तस्वीर महोबा के ढिकवाहा गांव के प्राथमिक स्कूल की है जहां क्लास रूम में पढ़ाने के बजाय स्कूल टीचर खर्राटे मारकर सोती नजर आईं..जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। #Mahoba #UPNews #SchoolControversy #ViralVideo #EducationSystem #GovernmentSchool
    1
    यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ ! ये तस्वीर महोबा के ढिकवाहा गांव के प्राथमिक स्कूल की है जहां क्लास रूम में पढ़ाने के बजाय स्कूल टीचर खर्राटे मारकर सोती नजर आईं..जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
#Mahoba #UPNews #SchoolControversy #ViralVideo #EducationSystem #GovernmentSchool
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.