Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर-सुपौल DM सावन कुमार ने जिलेवासियों से की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील, बोले- कोसी नदी का जलस्तर डेढ़ लाख क्यूसेक से भी कम, घबराने की कोई जरूरत नहीं।
Soyal alam DAT/MDE news
खबर-सुपौल DM सावन कुमार ने जिलेवासियों से की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील, बोले- कोसी नदी का जलस्तर डेढ़ लाख क्यूसेक से भी कम, घबराने की कोई जरूरत नहीं।
More news from बिहार and nearby areas
- नेपाल में आए भीषण बाढ़ में 145 भारतीय पर्यटक लापता ...1
- फुलकाहा में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को फुलकाहा क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के संदेश से सराबोर रहा। जुलूस जामा मस्जिद के समीप स्थित मदरसा परिसर से शुरू होकर फुलकाहा गांधी चौक, शीतला मंदिर, थाना होते हुए पांचू मियां टोला और अटल चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस पुनः मदरसा परिसर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान लोगों ने अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा। जुलूस में पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, नवाबगंज मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव, समाजसेवी मोहम्मद कासिम, जिला पार्षद क्षेत्र संख्या-01 प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव, पूर्व मुखिया नवाबगंज संजय सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजा रक्षित, भाजपा जिला मंत्री आलोक साहा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणविजय ठाकुर,जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास,महेश गुप्ता सहित दर्जनों लोग शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी हमें प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है। समाज में आपसी एकता और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। सभी समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखना चाहिए। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन समिति की ओर से जुलूस के दौरान अनुशासन एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में एसआई शिव शंकर कुमार, जितराज नाग सहित पुलिस बल जुलूस के साथ तैनात रहे। पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर आयोजक डॉक्टर अफताब आलम,परवेज आलम,डॉक्टर शाहनवाज आलम, डॉक्टर आजाद अंसारी,मोजीव अंसारी,जावेद अंसारी,अशलम अंसारी, हसीब अंसारी,नजाम, बेचन,मोहम्मद तूफान आदि शामिल थे।3
- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला अब मधेपुरा में भी राजनीतिक और छात्र आंदोलन का मुद्दा बन गया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के खिलाफ विरोध जताया. संगठन ने मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद के घायल होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया. संगठन के नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को बातचीत के जरिये समाधान निकालना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिये आंदोलन को रोकने की कोशिश करनी चाहिए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी ने आरोप लगाया कि मधेपुरा के छात्र नेता गौतम आनंद को पुलिस कार्रवाई के दौरान गंभीर चोट लगी है. उनके अनुसार, गौतम आनंद के सिर में 13 टांके लगे हैं और उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. ई. मुरारी ने कहा कि सरकार लाठी के दम पर छात्रों की आवाज दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा में किया गया प्रदर्शन पटना में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में है. उन्होंने सरकार से घायल छात्र के इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने, उचित मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गयीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष ई. अंशु यादव ने कहा कि बीपीएससी, पीएचडी स्कॉलर और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों की जायज मांगों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर नहीं दबाया जा सकता. संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन को सड़क से सदन तक आगे बढ़ाया जाएगा. जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा और छात्र नेता गुड्डू कुमार ने भी पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि लाठी-डंडे के बल पर छात्रों की मांगों को दबाया नहीं जा सकता. नेताओं ने लाठीचार्ज की जिम्मेदारी तय करने और शिक्षा मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की. विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे. ऐसे में उन पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा. भूपेंद्र चौक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाये और पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया. मौके पर रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यदुवंशी, रवि यदुवंशी, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार और दर्शन कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे. मधेपुरा में हुए प्रदर्शन से साफ है कि पटना में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा अब दूसरे जिलों में भी छात्र संगठनों को लामबंद कर रहा है. ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाने की चेतावनी दी है. अब संगठन की अगली रणनीति पर नजर रहेगी. वहीं, छात्रों की ओर से उठाये गये लाठीचार्ज, घायल छात्र के इलाज, मुआवजे और प्रतियोगी छात्रों की मांगों पर सरकार की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी.1
- Nepal में आई भीषण बाढ़ ने कैसे मची तबाही, देखें तस्वीरें | Tibet | Nepal Nepal में आई भीषण बाढ़ ने कैसे मची तबाही, देखें तस्वीरें | Tibet | Nepal NepalFloods #Tibet #Nepal #Flood #BreakingNews #FlashFlood #Rasuwa #FloodAlert #Reels #ViralReels1
- आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नाटक एवं रंगमंच विधा को शामिल करने की मांग आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नाटक एवं रंगमंच विधा को शामिल करने और इस क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को प्रशिक्षक के रूप में अवसर देने की मांग उठी है। इस संबंध में रंगकर्मी एवं नाट्यकला से जुड़े सुनीत साना, अमित कुमार अंशु एवं अमित आनंद सहित अन्य ने बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डा. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को आवेदन देकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। मंत्री डा. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मधेपुरा पहुंचे हुए थे। इस दौरान कलाकारों ने भाजपा नेता प्रो. अमोल राय के आवास पर मंत्री को आवेदन सौंपा। मंत्री को दिए गए आवेदन में रंगकर्मियों ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा बिहार के सभी जिलों में कला एवं संस्कृति की विभिन्न विधाओं को बढ़ावा देने व छात्र- छात्राओं एवं युवाओं को प्रशिक्षण तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जा रहा है। केंद्र में कला की कई विधाओं को शामिल किया गया है, लेकिन नाटक एवं रंगमंच जैसी महत्वपूर्ण विधा को अब तक शामिल नहीं किया गया है। नाटक एवं रंगमंच बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राज्य में बड़ी संख्या में कलाकार, रंगकर्मी व संस्थाएं इस क्षेत्र में सक्रिय है। वहीं विभिन्न विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों से नाट्यशास्त्र, नाटक एवं रंगमंच विषय में डिग्री प्राप्त करने वाले कई युवा भी अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रंगकर्मियों ने मंत्री से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नाटक एवं रंगमंच को आधिकारिक रूप से शामिल करने तथा योग्य एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त करने का प्रावधान करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि इस पहल से नाट्यकला के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में अभिनय, संवाद, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना व सामाजिक जागरूकता विकसित करने में भी मदद मिलेगी। रंगकर्मियों ने विश्वास जताया कि सरकार की सकारात्मक पहल से बिहार में नाटक एवं रंगमंच के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा इस क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं मंत्री डा. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा बिहार सरकार, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है। नाटक में डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विचार किया जा रहा है।1
- छातापुर:सुपौल टू पिपरा कटे या NH327E हनुमान मंदिर के बगल 7 आदमी कीर्तन भजन कर रहे थे,इसी दौरान एक कार ने सभी को रौंदा, 3 की मौत पर, दो की इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत , देखिए क्या कुछ हुई घटना, बता रही है मृतक के परिजन छातापुर:सुपौल टू पिपरा कटे या NH327E हनुमान मंदिर के बगल 7 आदमी कीर्तन भजन कर रहे थे,इसी दौरान एक कार ने सभी को रौंदा, 3 की मौत पर, दो की इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत , देखिए क्या कुछ हुई घटना, बता रही है मृतक के परिजन1
- 🚨 सुपौल में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्द#नाक मौ#त! 💥 कीर्तन कर रहे लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंदा, इलाके में मचा हड़कंप! 📍 हादसा कटैया चौक के पास NH-327E किनारे बजरंगबली मंदिर के पास हुआ। ⚠️ हादसे में 5 लोगों की मौ#त, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 🎥 देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें और पूरी खबर 🚨 सुपौल में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्द#नाक मौ#त! 💥 कीर्तन कर रहे लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंदा, इलाके में मचा हड़कंप! 📍 हादसा कटैया चौक के पास NH-327E किनारे बजरंगबली मंदिर के पास हुआ। ⚠️ हादसे में 5 लोगों की मौ#त, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 🎥 देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें और पूरी खबर वीडियो में। #Supaul #SupaulNews #BiharNews #RoadAccident #BreakingNews #SupaulAccident #BiharBreaking #ViralNews #LatestNews #AccidentNews #NH327E #कटैया #सुपौल #बिहार_न्यूज़ #viralnews #BreakingNews #BiharNews #schoolnews #SupaulNews #triveniganj #biharnewstoday #Supaul1
- कटैया चौक पर अनियंत्रित फोर व्हीलर ने छह लोगों को रौंदा, पांच की मौत पिपरा: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया चौक के समीप मंगलवार की रात कटैया चौक पर अनियंत्रित फोर व्हीलर ने छह लोगों को रौंदा, पांच की मौत पिपरा: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया चौक के समीप मंगलवार की रात एनएच-327ई के किनारे बजरंगबली मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को एक अनियंत्रित फोर व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एनएच-327ई के किनारे बजरंगबली मंदिर के समीप कुछ लोग कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर वहां मौजूद करीब छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सड़क से करीब 50 मीटर दूर जाकर एक दुकान में जा घुसा। हादसे में तिलाई दास (करीब 65 वर्ष), वार्ड संख्या 12, राजू दास (करीब 50 वर्ष), वार्ड संख्या 12 तथा सुरेंद्र यादव (करीब 45 वर्ष), वार्ड संख्या 15 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं भुवनेश्वरी यादव, वार्ड संख्या 11, रामचंद्र यादव, वार्ड संख्या 11 तथा कृष्ण मोहन साह, वार्ड संख्या 13 घायल बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्ति भी इलाज के दौरान मर गया है 6 आदमी में से सिर्फ एक आदमी अस्पताल में इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।4