कटैया चौक पर अनियंत्रित फोर व्हीलर ने छह लोगों को रौंदा, पांच की मौत पिपरा: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया चौक के समीप मंगलवार की रात कटैया चौक पर अनियंत्रित फोर व्हीलर ने छह लोगों को रौंदा, पांच की मौत पिपरा: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया चौक के समीप मंगलवार की रात एनएच-327ई के किनारे बजरंगबली मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को एक अनियंत्रित फोर व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एनएच-327ई के किनारे बजरंगबली मंदिर के समीप कुछ लोग कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर वहां मौजूद करीब छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सड़क से करीब 50 मीटर दूर जाकर एक दुकान में जा घुसा। हादसे में तिलाई दास (करीब 65 वर्ष), वार्ड संख्या 12, राजू दास (करीब 50 वर्ष), वार्ड संख्या 12 तथा सुरेंद्र यादव (करीब 45 वर्ष), वार्ड संख्या 15 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं भुवनेश्वरी यादव, वार्ड संख्या 11, रामचंद्र यादव, वार्ड संख्या 11 तथा कृष्ण मोहन साह, वार्ड संख्या 13 घायल बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्ति भी इलाज के दौरान मर गया है 6 आदमी में से सिर्फ एक आदमी अस्पताल में इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
कटैया चौक पर अनियंत्रित फोर व्हीलर ने छह लोगों को रौंदा, पांच की मौत पिपरा: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया चौक के समीप मंगलवार की रात कटैया चौक पर अनियंत्रित फोर व्हीलर ने छह लोगों को रौंदा, पांच की मौत पिपरा: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया चौक के समीप मंगलवार की रात एनएच-327ई के किनारे बजरंगबली मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को एक अनियंत्रित फोर व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार
दी। हादसे में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एनएच-327ई के किनारे बजरंगबली मंदिर के समीप कुछ लोग कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर वहां मौजूद करीब छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी
जोरदार थी कि वाहन सड़क से करीब 50 मीटर दूर जाकर एक दुकान में जा घुसा। हादसे में तिलाई दास (करीब 65 वर्ष), वार्ड संख्या 12, राजू दास (करीब 50 वर्ष), वार्ड संख्या 12 तथा सुरेंद्र यादव (करीब 45 वर्ष), वार्ड संख्या 15 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं भुवनेश्वरी यादव, वार्ड संख्या 11, रामचंद्र यादव, वार्ड संख्या 11 तथा कृष्ण मोहन साह, वार्ड संख्या 13 घायल बताए जा रहे
हैं। घायल व्यक्ति भी इलाज के दौरान मर गया है 6 आदमी में से सिर्फ एक आदमी अस्पताल में इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
- महिंद्रा ट्रैक्टर के ऊपर ट्रैक्टर चलाया गया रेलवे पर जो कि गांव पड़ता है लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर 9 में जो की रेलवे में मिटटी भराई चल रहा था वहां पर ट्रैक्टर के ऊपर ट्रैक्टर चला दिया1
- बीपी मंडल जयंती पर मधेपुरा में सुरों का महासंगम, रितिका राज की आवाज पर झूमा पूरा स्टेडियम मधेपुरा में बीपी मंडल की 109वीं जयंती सिर्फ श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक न्याय की विरासत के साथ कला और संस्कृति का भी भव्य उत्सव बन गई। बीएन मंडल स्टेडियम में सजी राजकीय सांस्कृतिक संध्या में जब इंडियन आइडल फेम रितिका राज ने मंच संभाला, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। लोकनृत्य, गायकी और सूफी संगीत के रंगों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। मंच पर रोशनी सामने हजारों की भीड़ और माहौल में संगीत की गूंज। बीपी मंडल की 109वीं जयंती पर मधेपुरा में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से बीएन मंडल स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री शीला मंडल, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के बाद मंच पर शुरू हुआ कला और संस्कृति का सिलसिला। सृजन दर्पण के रंगकर्मी विकास कुमार और उनकी टीम ने लोकनृत्य के जरिए बिहार की मिट्टी और परंपरा की खूबसूरत तस्वीर पेश की। इसके बाद इप्टा के कलाकारों ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं। उमेश राम, मधुबाला भारती और संजीव कुमार की गायकी ने भी माहौल में संगीत का रंग घोल दिया। लेकिन कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण तब आया, जब भागलपुर के सूफी बैंड के बाद मंच पर पहुंचीं इंडियन आइडल फेम रितिका राज सिंह। रितिका के मंच पर आते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। तालियों और सीटियों के बीच रितिका ने अपनी सुरीली आवाज में गीतों की ऐसी महफिल सजाई कि पूरा स्टेडियम सुरों में डूब गया। युवा दर्शक हों या परिवार के साथ पहुंचे लोग हर कोई रितिका की प्रस्तुति का आनंद लेता नजर आया। लोकप्रिय गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कलाकार का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षिका शशि प्रभा जायसवाल ने किया। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। बीपी मंडल की जयंती पर सजी ये सांस्कृतिक शाम एक संदेश भी दे गई,सामाजिक न्याय की जिस चेतना ने बीपी मंडल को पहचान दी, उसी धरती पर कला और संस्कृति की आवाज भी उतनी ही बुलंद है।4
- जिसको पूरे गांव वाले समझ रहा था लड़की वो निकल गई किन्नर जानिए तब क्या हुआ! जिसको पूरे गांव वाले समझ रहा था लड़की वो निकल गई किन्नर जानिए तब क्या हुआ! #किन्नर #ट्रांसजेंडर #जानकारी #समाज #जागरूकता #वैवाहिकजीवन #सच्चाई #HindiNews1
- बीपीएससी टीआरई-4 आंदोलन में घायल छात्र नेता से मिले जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधि📢 ✍️ जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार📍 पटना। बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा की मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान घायल छात्र नेता से एडवोकेट ऑफ जेएसडी काउंसिल के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्रों की आवाज लोकतंत्र की ताकत है और उनकी जायज मांगों को संवेदनशीलता एवं शांतिपूर्ण संवाद के माध्यम से सुना जाना चाहिए। जेएसडी काउंसिल ने सरकार से पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र और न्यायसंगत समाधान करने की मांग की। संगठन ने कहा कि छात्रहित, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वह सदैव छात्रों के साथ खड़ा रहेगा।1
- पटना की लाठी का जवाब मधेपुरा में आग से: छात्रों ने फूंका सरकार का पुतला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का गुस्सा अब मधेपुरा की सड़कों पर फूट पड़ा है। छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भूपेंद्र चौक पर जुटे छात्र नेताओं ने सरकार पर छात्रों की आवाज को लाठी के दम पर दबाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने घायल छात्र नेता गौतम आनंद के बेहतर इलाज, उचित मुआवजे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर छात्रों की मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। तस्वीरें मधेपुरा के भूपेंद्र चौक की हैं। जहां हाथों में नारे लिखे पोस्टर, जुबां पर सरकार के खिलाफ नाराजगी और बीच सड़क पर जलता हुआ पुतला।पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया। ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। छात्र नेताओं का आरोप है कि पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। संगठन ने छात्र नेता गौतम आनंद के घायल होने को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्र नेताओं के मुताबिक गौतम आनंद के सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें कई टांके लगाए गए हैं। संगठन ने सरकार से उनके बेहतर इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने और उनके परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मुरारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी के दम पर दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र नेता गौतम आनंद के साथ हुई घटना बेहद गंभीर है और सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। बाइट — ई. मुरारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मुरारी ने साफ कहा कि अगर सरकार छात्रों की जायज मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उनका कहना है कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अंशु यादव ने बीपीएससी, एसएससी, पीएचडी स्कॉलर समेत प्रतियोगी छात्रों की मांगों को लेकर सरकार से तत्काल निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार को यह समझना होगा कि युवाओं के सवाल सिर्फ सड़क पर नारे लगाने से खत्म नहीं होंगे। रोजगार, परीक्षा व्यवस्था, भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी छात्रों की मांगों पर सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। जिला प्रधान महासचिव विकास कुमार राजा और छात्र नेता गुड्डू कुमार ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को लाठी-डंडे के बल पर दबाया नहीं जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने पटना लाठीचार्ज की जिम्मेदारी तय करने की मांग की और कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं विश्वविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि मधेपुरा में हुआ पुतला दहन सरकार के लिए स्पष्ट संदेश है। जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, संगठन आंदोलन जारी रखेगा। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में छात्र नेत्री रूबी कुमारी, खुशबू कुमारी, रानी कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार, राजा कुमार, ओम यादव, रवि यादव, अस्मित आनंद, बिट्टू कुमार, निखिल आनंद, अमन कुमार और दर्शन कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र नेता मौजूद रहे। फिलहाल छात्र संगठन ने सरकार के सामने अपनी मांगें रख दी हैं।घायल छात्र को बेहतर इलाज, उचित मुआवजा, लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और छात्रों की जायज मांगों का समाधान। सवाल अब सरकार से है। क्या छात्रों की आवाज सुनी जाएगी या सड़कों पर आंदोलन का दायरा और बढ़ेगा4
- कटैया चौक पर अनियंत्रित फोर व्हीलर ने छह लोगों को रौंदा, पांच की मौत पिपरा: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया चौक के समीप मंगलवार की रात कटैया चौक पर अनियंत्रित फोर व्हीलर ने छह लोगों को रौंदा, पांच की मौत पिपरा: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया चौक के समीप मंगलवार की रात एनएच-327ई के किनारे बजरंगबली मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को एक अनियंत्रित फोर व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एनएच-327ई के किनारे बजरंगबली मंदिर के समीप कुछ लोग कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर वहां मौजूद करीब छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सड़क से करीब 50 मीटर दूर जाकर एक दुकान में जा घुसा। हादसे में तिलाई दास (करीब 65 वर्ष), वार्ड संख्या 12, राजू दास (करीब 50 वर्ष), वार्ड संख्या 12 तथा सुरेंद्र यादव (करीब 45 वर्ष), वार्ड संख्या 15 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं भुवनेश्वरी यादव, वार्ड संख्या 11, रामचंद्र यादव, वार्ड संख्या 11 तथा कृष्ण मोहन साह, वार्ड संख्या 13 घायल बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्ति भी इलाज के दौरान मर गया है 6 आदमी में से सिर्फ एक आदमी अस्पताल में इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।4
- छातापुर:पिपरा में रफ्तार का कहर,सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक, पिपरा थाना क्षेत्र स्थित कटैया एनएच-327E पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हुंडई वेन्यू कार ने सड़क किनारे चौक पर खड़े छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सदर अस्पताल सुपौल पहुंचाया, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है छातापुर:पिपरा में रफ्तार का कहर,सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक, पिपरा थाना क्षेत्र स्थित कटैया एनएच-327E पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हुंडई वेन्यू कार ने सड़क किनारे चौक पर खड़े छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सदर अस्पताल सुपौल पहुंचाया, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है1
- खबर- सुपौल जिलान्तर्गत पिपरा प्रखंड में भीषण सड़क हादसा में चार की मौ/त, दो की हालत गंभीर,कीर्तन कर रहे लोग को कार ने कुचला,सड़क जाम।1