Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल में आए भीषण बाढ़ में 145 भारतीय पर्यटक लापता ...
Jankari Adda
नेपाल में आए भीषण बाढ़ में 145 भारतीय पर्यटक लापता ...
More news from बिहार and nearby areas
- नेपाल में आए भीषण बाढ़ में 145 भारतीय पर्यटक लापता ...1
- फुलकाहा में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को फुलकाहा क्षेत्र में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के संदेश से सराबोर रहा। जुलूस जामा मस्जिद के समीप स्थित मदरसा परिसर से शुरू होकर फुलकाहा गांधी चौक, शीतला मंदिर, थाना होते हुए पांचू मियां टोला और अटल चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस पुनः मदरसा परिसर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान लोगों ने अनुशासन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा। जुलूस में पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल, नवाबगंज मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव, समाजसेवी मोहम्मद कासिम, जिला पार्षद क्षेत्र संख्या-01 प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव, पूर्व मुखिया नवाबगंज संजय सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजा रक्षित, भाजपा जिला मंत्री आलोक साहा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणविजय ठाकुर,जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास,महेश गुप्ता सहित दर्जनों लोग शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी हमें प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है। समाज में आपसी एकता और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। सभी समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखना चाहिए। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन समिति की ओर से जुलूस के दौरान अनुशासन एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में एसआई शिव शंकर कुमार, जितराज नाग सहित पुलिस बल जुलूस के साथ तैनात रहे। पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर आयोजक डॉक्टर अफताब आलम,परवेज आलम,डॉक्टर शाहनवाज आलम, डॉक्टर आजाद अंसारी,मोजीव अंसारी,जावेद अंसारी,अशलम अंसारी, हसीब अंसारी,नजाम, बेचन,मोहम्मद तूफान आदि शामिल थे।3
- Nepal में आई भीषण बाढ़ ने कैसे मची तबाही, देखें तस्वीरें | Tibet | Nepal Nepal में आई भीषण बाढ़ ने कैसे मची तबाही, देखें तस्वीरें | Tibet | Nepal NepalFloods #Tibet #Nepal #Flood #BreakingNews #FlashFlood #Rasuwa #FloodAlert #Reels #ViralReels1
- बीपी मंडल जयंती पर मधेपुरा में सुरों का महासंगम, रितिका राज की आवाज पर झूमा पूरा स्टेडियम मधेपुरा में बीपी मंडल की 109वीं जयंती सिर्फ श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक न्याय की विरासत के साथ कला और संस्कृति का भी भव्य उत्सव बन गई। बीएन मंडल स्टेडियम में सजी राजकीय सांस्कृतिक संध्या में जब इंडियन आइडल फेम रितिका राज ने मंच संभाला, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। लोकनृत्य, गायकी और सूफी संगीत के रंगों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। मंच पर रोशनी सामने हजारों की भीड़ और माहौल में संगीत की गूंज। बीपी मंडल की 109वीं जयंती पर मधेपुरा में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से बीएन मंडल स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री शीला मंडल, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन समेत तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के बाद मंच पर शुरू हुआ कला और संस्कृति का सिलसिला। सृजन दर्पण के रंगकर्मी विकास कुमार और उनकी टीम ने लोकनृत्य के जरिए बिहार की मिट्टी और परंपरा की खूबसूरत तस्वीर पेश की। इसके बाद इप्टा के कलाकारों ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं। उमेश राम, मधुबाला भारती और संजीव कुमार की गायकी ने भी माहौल में संगीत का रंग घोल दिया। लेकिन कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण तब आया, जब भागलपुर के सूफी बैंड के बाद मंच पर पहुंचीं इंडियन आइडल फेम रितिका राज सिंह। रितिका के मंच पर आते ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। तालियों और सीटियों के बीच रितिका ने अपनी सुरीली आवाज में गीतों की ऐसी महफिल सजाई कि पूरा स्टेडियम सुरों में डूब गया। युवा दर्शक हों या परिवार के साथ पहुंचे लोग हर कोई रितिका की प्रस्तुति का आनंद लेता नजर आया। लोकप्रिय गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कलाकार का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षिका शशि प्रभा जायसवाल ने किया। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। बीपी मंडल की जयंती पर सजी ये सांस्कृतिक शाम एक संदेश भी दे गई,सामाजिक न्याय की जिस चेतना ने बीपी मंडल को पहचान दी, उसी धरती पर कला और संस्कृति की आवाज भी उतनी ही बुलंद है।4
- छातापुर:सुपौल टू पिपरा कटे या NH327E हनुमान मंदिर के बगल 7 आदमी कीर्तन भजन कर रहे थे,इसी दौरान एक कार ने सभी को रौंदा, 3 की मौत पर, दो की इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत , देखिए क्या कुछ हुई घटना, बता रही है मृतक के परिजन छातापुर:सुपौल टू पिपरा कटे या NH327E हनुमान मंदिर के बगल 7 आदमी कीर्तन भजन कर रहे थे,इसी दौरान एक कार ने सभी को रौंदा, 3 की मौत पर, दो की इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत , देखिए क्या कुछ हुई घटना, बता रही है मृतक के परिजन1
- 🚨 सुपौल में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्द#नाक मौ#त! 💥 कीर्तन कर रहे लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंदा, इलाके में मचा हड़कंप! 📍 हादसा कटैया चौक के पास NH-327E किनारे बजरंगबली मंदिर के पास हुआ। ⚠️ हादसे में 5 लोगों की मौ#त, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 🎥 देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें और पूरी खबर 🚨 सुपौल में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्द#नाक मौ#त! 💥 कीर्तन कर रहे लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंदा, इलाके में मचा हड़कंप! 📍 हादसा कटैया चौक के पास NH-327E किनारे बजरंगबली मंदिर के पास हुआ। ⚠️ हादसे में 5 लोगों की मौ#त, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 🎥 देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें और पूरी खबर वीडियो में। #Supaul #SupaulNews #BiharNews #RoadAccident #BreakingNews #SupaulAccident #BiharBreaking #ViralNews #LatestNews #AccidentNews #NH327E #कटैया #सुपौल #बिहार_न्यूज़ #viralnews #BreakingNews #BiharNews #schoolnews #SupaulNews #triveniganj #biharnewstoday #Supaul1
- कटैया चौक पर अनियंत्रित फोर व्हीलर ने छह लोगों को रौंदा, पांच की मौत पिपरा: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया चौक के समीप मंगलवार की रात कटैया चौक पर अनियंत्रित फोर व्हीलर ने छह लोगों को रौंदा, पांच की मौत पिपरा: पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया चौक के समीप मंगलवार की रात एनएच-327ई के किनारे बजरंगबली मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को एक अनियंत्रित फोर व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एनएच-327ई के किनारे बजरंगबली मंदिर के समीप कुछ लोग कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर वहां मौजूद करीब छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सड़क से करीब 50 मीटर दूर जाकर एक दुकान में जा घुसा। हादसे में तिलाई दास (करीब 65 वर्ष), वार्ड संख्या 12, राजू दास (करीब 50 वर्ष), वार्ड संख्या 12 तथा सुरेंद्र यादव (करीब 45 वर्ष), वार्ड संख्या 15 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं भुवनेश्वरी यादव, वार्ड संख्या 11, रामचंद्र यादव, वार्ड संख्या 11 तथा कृष्ण मोहन साह, वार्ड संख्या 13 घायल बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्ति भी इलाज के दौरान मर गया है 6 आदमी में से सिर्फ एक आदमी अस्पताल में इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।4
- छातापुर:पिपरा में रफ्तार का कहर,सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक, पिपरा थाना क्षेत्र स्थित कटैया एनएच-327E पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हुंडई वेन्यू कार ने सड़क किनारे चौक पर खड़े छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सदर अस्पताल सुपौल पहुंचाया, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है छातापुर:पिपरा में रफ्तार का कहर,सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक, पिपरा थाना क्षेत्र स्थित कटैया एनएच-327E पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हुंडई वेन्यू कार ने सड़क किनारे चौक पर खड़े छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं,घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सदर अस्पताल सुपौल पहुंचाया, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है1