49-50 वोट से गिरा, ट्रम्प की पार्टी के एक सांसद ने वोटिंग नहीं की प्रस्ताव का उद्देश्य: इस युद्ध शक्तियों से जुड़े प्रस्ताव (War Powers Resolution) का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के खिलाफ किए जा रहे सैन्य हमलों को रोकना और किसी भी नए हमले से पहले अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की मंजूरी को अनिवार्य बनाना था.पार्टी से हटकर वोटिंग: रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत के बावजूद, ट्रम्प की अपनी ही पार्टी के तीन सीनेटरों—लिसा मुर्कोव्स्की (अलास्का), रैंड पॉल (केंटकी) और सुसान कॉलिन्स (मेन)—ने राष्ट्रपति के फैसलों पर लगाम लगाने के लिए इस प्रस्ताव के पक्ष में (अपनी पार्टी लाइन के खिलाफ) वोट किया.विपक्ष में भी फूट: जहां एक तरफ रिपब्लिकन सांसदों ने बगावत की, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर जॉन फेट्टरमैन (पेनसिल्वेनिया) ने अपनी पार्टी के रुख के विपरीत जाकर इस प्रस्ताव के खिलाफ (यानी ट्रम्प के समर्थन में) मतदान किया.गैर-हाजिरी का असर: पेनसिल्वेनिया से नवनिर्वाचित रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैककॉर्मिक वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहे. सीनेट में रिपब्लिकन नेता मिच मैकोनेल भी चिकित्सीय पुनर्वास (medical rehab) के चलते इस दौरान सदन में मौजूद नहीं थे.अंतिम परिणाम: इस करीबी मुकाबले में प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिल सका और विधेयक सीनेट की विदेश मामलों से जुड़ी समिति में ही अटक गया. इससे पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) ने 23 जुलाई को इसी तरह के एक प्रस्ताव को पारित कर दिया था.“अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। इसके लिए गुरुवार को वोटिंग हुई, जिसमें यह 49-50 के अंतर से खारिज हो गया। पेनसिल्वेनिया से रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।” ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
49-50 वोट से गिरा, ट्रम्प की पार्टी के एक सांसद ने वोटिंग नहीं की प्रस्ताव का उद्देश्य: इस युद्ध शक्तियों से जुड़े प्रस्ताव (War Powers Resolution) का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के खिलाफ किए जा रहे सैन्य हमलों को रोकना और किसी भी नए हमले से पहले अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की मंजूरी को अनिवार्य बनाना था.पार्टी से हटकर वोटिंग: रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत के बावजूद, ट्रम्प की अपनी ही पार्टी के तीन सीनेटरों—लिसा मुर्कोव्स्की (अलास्का), रैंड पॉल (केंटकी) और सुसान कॉलिन्स (मेन)—ने राष्ट्रपति के फैसलों पर लगाम लगाने के लिए इस प्रस्ताव के पक्ष में (अपनी पार्टी लाइन के खिलाफ) वोट किया.विपक्ष में भी फूट: जहां एक तरफ रिपब्लिकन सांसदों ने बगावत की, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर जॉन फेट्टरमैन (पेनसिल्वेनिया) ने अपनी पार्टी के रुख के विपरीत जाकर इस प्रस्ताव के खिलाफ (यानी ट्रम्प के समर्थन में) मतदान किया.गैर-हाजिरी का असर: पेनसिल्वेनिया से नवनिर्वाचित रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैककॉर्मिक वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहे. सीनेट में रिपब्लिकन नेता मिच मैकोनेल भी चिकित्सीय पुनर्वास (medical rehab) के चलते इस दौरान सदन में मौजूद नहीं थे.अंतिम परिणाम: इस करीबी मुकाबले में प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिल सका और विधेयक सीनेट की विदेश मामलों से जुड़ी समिति में ही अटक गया. इससे पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) ने 23 जुलाई को इसी तरह के एक प्रस्ताव को पारित कर दिया था.“अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। इसके लिए गुरुवार को वोटिंग हुई, जिसमें यह 49-50 के अंतर से खारिज हो गया। पेनसिल्वेनिया से रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।” ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
- जज तक पहुंचने की कोशिश की गई; कोडीन कफ सिरप केस से खुद को अलग किया इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई से खुद को अलग (Recuse) कर लिया है। यह कदम उन्होंने तब उठाया जब कुछ वादियों और बिचौलियों द्वारा जमानत के लिए उन तक सीधे या निजी तौर पर 'पहुंच बनाने' (सिफारिश लगाने) की कोशिश की गई। जज ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे न्यायपालिका के इतिहास का "काला दिन" करार दिया है।मामले के मुख्य बिंदु और कोर्ट की सख्त टिप्पणीन्यायपालिका पर आघात: न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने साफ कहा कि किसी भी लंबित मामले में न्यायाधीश से निजी तौर पर संपर्क साधने की कोशिश अदालती आचरण की नैतिकता के खिलाफ है। यह स्वतंत्र न्यायपालिका और कानून के शासन पर सीधा आघात है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते धरे गए नगर निगम के एई, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) सुशील कटारे को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विशेष बात यह रही कि उनकी सेवानिवृत्ति में केवल एक दिन शेष था, लेकिन उससे पहले ही वे भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त के शिकंजे में आ गए। #Viralpostfacebook #gwalior #viralpost Gwalior Municipal Corporation रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते धरे गए नगर निगम के एई, लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) सुशील कटारे को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विशेष बात यह रही कि उनकी सेवानिवृत्ति में केवल एक दिन शेष था, लेकिन उससे पहले ही वे भ्रष्टाचार के मामले में लोकायुक्त के शिकंजे में आ गए। #Viralpostfacebook #gwalior #viralpost Gwalior Municipal Corporation1
- पालतू लेब्राडोर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, महिला शव लेकर थाने पहुंची शिवपुरी। शहर के शांति नगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने 8 माह के पालतू लेब्राडोर की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप पड़ोसियों पर लगाया है। मामले को लेकर महिला शुक्रवार को कुत्ते का शव लेकर फिजिकल थाना पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शिकायतकर्ता प्रीति परिहार के अनुसार, दिव्यांश आरओ प्लांट संचालक मूलचंद खटीक, उनके बेटे गोलू तथा एक ड्राइवर ने कथित रूप से उनके पालतू कुत्ते की लाठियों से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद कुत्ते के शव को दूर फेंक दिया गया। महिला ने आरोपियों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा आरओ प्लांट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं फिजिकल थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पालतू लेब्राडोर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, महिला शव लेकर थाने पहुंची शिवपुरी। शहर के शांति नगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने 8 माह के पालतू लेब्राडोर की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप पड़ोसियों पर लगाया है। मामले को लेकर महिला शुक्रवार को कुत्ते का शव लेकर फिजिकल थाना पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शिकायतकर्ता प्रीति परिहार के अनुसार, दिव्यांश आरओ प्लांट संचालक मूलचंद खटीक, उनके बेटे गोलू तथा एक ड्राइवर ने कथित रूप से उनके पालतू कुत्ते की लाठियों से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद कुत्ते के शव को दूर फेंक दिया गया। महिला ने आरोपियों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा आरओ प्लांट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं फिजिकल थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- मतदान हुआ संपन्न, अब 3 अगस्त को खुलेगा जनता के जनादेश का पिटारा #Hashtags: #दतिया_उपचुनाव #DatiaByElection #मतदान_संपन्न #मतगणना #3अगस्त #Election2026 #जनादेश #MadhyaPradesh #LakshyaNewsTV #ElectionUpdate1
- नगर परिषद ने वार्ड 9, 12 और 13 में चलाया विशेष सफाई अभियान, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने जेसीबी से उठवाया जमा कचरा। भांडेर नगर परिषद द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 9, 12 और 13 में गुरुवार शाम 04 बजे से 06 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से जमा कचरे को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और जेसीबी से कचरा उठवाने की व्यवस्था कराई। बताया गया कि पिछले करीब 25 दिनों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके कारण नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। कई वार्डों में कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए नगर परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मशीनों की मदद से सफाई अभियान शुरू किया। परिषद का कहना है कि अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जाएगी, ताकि नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।1
- लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान दतिया विधानसभा में लगभग 71.44 प्रतिशत हुआ मतदान दतिया 30 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.) मध्यप्रदेश शासन समाचार दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान दतिया विधानसभा में लगभग 71.44 प्रतिशत हुआ मतदान दतिया 30 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदान की समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी गई, जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दिन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर निरंतर निगरानी रखी गई। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 71.44 रहा। विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.48 तथा अन्य मतदाताओं का प्रतिशत 20 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्त होने के पश्चात सभी मतदान दल निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ सुरक्षित रूप से प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे है जहाँ सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान करने वाले सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। क्रमांक 146/2026 --------0000-------3
- यूपी में तीन तलाक को जायज बताकर खुद हलाला कर रहे; देखिए स्टिंग गोरखपुर के दो मौलाना बेनकाब: इस स्टिंग में गोरखपुर के मौलाना रहमतुल्लाह और एक अन्य मौलाना को दैनिक भास्कर की टीम ने कैमरे पर कैद किया।खुद हलाला करने की पेशकश: मौलानाओं ने पीड़ित महिला का ब्रेनवॉश करने की कोशिश की और कहा कि पहले पति के पास वापस जाने के लिए उन्हें खुद मौलाना के साथ निकाह और शारीरिक संबंध (हलाला) बनाना होगा।खर्च और होटल की मांग: स्टिंग में सामने आया कि ये मौलाना हलाला के नाम पर दूसरे की तलाकशुदा पत्नी के साथ होटल में रुकने और रहने-खाने का पूरा खर्च भी दंपती से वसूलते हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- *AI-जनरेटेड फर्जी वीडियो मामले में FIR दर्ज, व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना पड़ा भारी...* *रतलाम*। _प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का कथित AI-जनरेटेड एवं एडिट किया गया आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर साझा करने के मामले में दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने लालचंद राठौड़ निवासी ब्राह्मणों का वास के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 560/2026 दर्ज की है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(4) के तहत दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक पंकज राजपूत को सौंपी गई है।_ _शिकायतकर्ता अंकुश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके मित्र कृष्णा डिंडोर ने उन्हें आरोपी के व्हाट्सएप स्टेटस का स्क्रीनशॉट और वीडियो भेजा, जिसमें प्रधानमंत्री के विरुद्ध कथित फर्जी व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गई थी। इसके बाद अंकुश श्रीवास्तव अपने साथियों मोहित बंजारा, जयेश जाजोरिया और नवीन चौधरी के साथ दीनदयाल नगर थाने पहुंचे और पुलिस को मोबाइल1