Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी में तीन तलाक को जायज बताकर खुद हलाला कर रहे; देखिए स्टिंग गोरखपुर के दो मौलाना बेनकाब: इस स्टिंग में गोरखपुर के मौलाना रहमतुल्लाह और एक अन्य मौलाना को दैनिक भास्कर की टीम ने कैमरे पर कैद किया।खुद हलाला करने की पेशकश: मौलानाओं ने पीड़ित महिला का ब्रेनवॉश करने की कोशिश की और कहा कि पहले पति के पास वापस जाने के लिए उन्हें खुद मौलाना के साथ निकाह और शारीरिक संबंध (हलाला) बनाना होगा।खर्च और होटल की मांग: स्टिंग में सामने आया कि ये मौलाना हलाला के नाम पर दूसरे की तलाकशुदा पत्नी के साथ होटल में रुकने और रहने-खाने का पूरा खर्च भी दंपती से वसूलते हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
आशीष मिश्रा
यूपी में तीन तलाक को जायज बताकर खुद हलाला कर रहे; देखिए स्टिंग गोरखपुर के दो मौलाना बेनकाब: इस स्टिंग में गोरखपुर के मौलाना रहमतुल्लाह और एक अन्य मौलाना को दैनिक भास्कर की टीम ने कैमरे पर कैद किया।खुद हलाला करने की पेशकश: मौलानाओं ने पीड़ित महिला का ब्रेनवॉश करने की कोशिश की और कहा कि पहले पति के पास वापस जाने के लिए उन्हें खुद मौलाना के साथ निकाह और शारीरिक संबंध (हलाला) बनाना होगा।खर्च और होटल की मांग: स्टिंग में सामने आया कि ये मौलाना हलाला के नाम पर दूसरे की तलाकशुदा पत्नी के साथ होटल में रुकने और रहने-खाने का पूरा खर्च भी दंपती से वसूलते हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लूट का आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार शिवपुरी। थाना कोतवाली पुलिस ने लूट के प्रकरण क्रमांक 578/26 में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी से ₹20,000 की लूट करने के आरोप में सुरेन्द्र शर्मा उर्फ पण्डा को घटना के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में जांच के दौरान टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। थाना कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई: लूट का आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार शिवपुरी। थाना कोतवाली पुलिस ने लूट के प्रकरण क्रमांक 578/26 में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी से ₹20,000 की लूट करने के आरोप में सुरेन्द्र शर्मा उर्फ पण्डा को घटना के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में जांच के दौरान टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। थाना कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।2
- समथर-पंडोखर रोड पर 06 वर्षीय बच्ची को टक्कर मारने के डेढ़ माह बाद केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की तलाश शुरू सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय बच्ची के मामले में पुलिस ने आखिरकार गुरुवार दोपहर 02 बजे एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना करीब डेढ़ माह पहले की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पंडोखर थाना क्षेत्र के सिकरी गाँव निवासी दिनेश केवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 जून 2026 को उनकी छह वर्षीय बेटी रागिनी केवट अपनी दादी और गांव की महिलाओं के साथ गौरैया माता मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान समथर-पंडोखर रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल रागिनी का पहले झांसी, फिर ग्वालियर के अस्पतालों में इलाज कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं, जिनमें तीन युवक बाइक पर जाते दिखाई दे रहे हैं, हालांकि वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।1
- *दतिया एंकर:* *खबर* दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 आज शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो गया। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दतिया में लगभग 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने मतदान की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रशासन और पुलिस ने पूरे दिन सतत निगरानी रखी जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा। दतिया विधानसभा में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 71.44 रहा। इसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का 68.48 और अन्य मतदाताओं का 20 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतदान दल ईवीएम और निर्वाचन सामग्री के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे हैं। वहां सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने मतदान में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं, चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल और मीडिया का आभार व्यक्त किया।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर डबरा और दतिया की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर डबरा और दतिया की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात ग्वालियर दतिया की सीमा पर डबरा में भारी पुलिस बल लगाया गया था, दतिया में आज हुई उपचुनाव की वोटिंग को लेकर ग्वालियर पुलिस सतर्क रही , दतिया की सीमा पर ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा जहां आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई।3
- मतदान के बीच सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर दतिया प्रशासन मतदान के बीच सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर दतिया प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए दतिया पुलिस प्रशासन की चप्पे चप्पे पर पैनी नजर1
- 49-50 वोट से गिरा, ट्रम्प की पार्टी के एक सांसद ने वोटिंग नहीं की प्रस्ताव का उद्देश्य: इस युद्ध शक्तियों से जुड़े प्रस्ताव (War Powers Resolution) का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के खिलाफ किए जा रहे सैन्य हमलों को रोकना और किसी भी नए हमले से पहले अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की मंजूरी को अनिवार्य बनाना था.पार्टी से हटकर वोटिंग: रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत के बावजूद, ट्रम्प की अपनी ही पार्टी के तीन सीनेटरों—लिसा मुर्कोव्स्की (अलास्का), रैंड पॉल (केंटकी) और सुसान कॉलिन्स (मेन)—ने राष्ट्रपति के फैसलों पर लगाम लगाने के लिए इस प्रस्ताव के पक्ष में (अपनी पार्टी लाइन के खिलाफ) वोट किया.विपक्ष में भी फूट: जहां एक तरफ रिपब्लिकन सांसदों ने बगावत की, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर जॉन फेट्टरमैन (पेनसिल्वेनिया) ने अपनी पार्टी के रुख के विपरीत जाकर इस प्रस्ताव के खिलाफ (यानी ट्रम्प के समर्थन में) मतदान किया.गैर-हाजिरी का असर: पेनसिल्वेनिया से नवनिर्वाचित रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैककॉर्मिक वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहे. सीनेट में रिपब्लिकन नेता मिच मैकोनेल भी चिकित्सीय पुनर्वास (medical rehab) के चलते इस दौरान सदन में मौजूद नहीं थे.अंतिम परिणाम: इस करीबी मुकाबले में प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिल सका और विधेयक सीनेट की विदेश मामलों से जुड़ी समिति में ही अटक गया. इससे पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) ने 23 जुलाई को इसी तरह के एक प्रस्ताव को पारित कर दिया था.“अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। इसके लिए गुरुवार को वोटिंग हुई, जिसमें यह 49-50 के अंतर से खारिज हो गया। पेनसिल्वेनिया से रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।” ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- भांडेर में श्रावण महोत्सव: 10 शिवालयों में तीर्थ जल से हुआ सामूहिक जलाभिषेक, सामाजिक समरसता मंगल टोली का माहभर चलेगा अभियान। भांडेर में श्रावण मास के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता मंगल टोली के तत्वावधान में शुक्रवार को भांडेर नगर के 10 शिवालयों में सामूहिक जलाभिषेक अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पवित्र तीर्थों का जल भगवान भोलेनाथ को श्रद्धा और विधि-विधान से अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। सुबह निर्धारित समय पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग शिवालयों में पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक अभियान पूरे श्रावण माह तक प्रतिदिन निर्धारित मार्ग और शिवालयों में जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का संदेश देना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए तथा पूरे माह इस अभियान में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।1
- अंतरराज्यीय जुआ गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपी गिरफ्तार, 45.15 लाख की संपत्ति जब्त शिवपुरी। शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय जुआ गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 65 हजार रुपये नकद, चार कारें, 17 मोबाइल फोन तथा दो ताश की गड्डियां बरामद की गई हैं। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 45 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश धाकड़, विजय पाल, अंकित रजक, इन्द्रपाल खटीक, अरविंद ओझा, आदित्य जैन, अजीत राय, सूरज खटीक, पंकज शर्मा, अवतार सिंह धाकड़, विजय शर्मा, अंकु उर्फ रवि उर्फ रोहित राय, भूरा बाथम, नागेश रावत, सुनील बाथम, सोनेराम रजक तथा विनोद पाराशर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अंतरराज्यीय जुआ गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपी गिरफ्तार, 45.15 लाख की संपत्ति जब्त शिवपुरी। शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय जुआ गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 65 हजार रुपये नकद, चार कारें, 17 मोबाइल फोन तथा दो ताश की गड्डियां बरामद की गई हैं। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 45 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश धाकड़, विजय पाल, अंकित रजक, इन्द्रपाल खटीक, अरविंद ओझा, आदित्य जैन, अजीत राय, सूरज खटीक, पंकज शर्मा, अवतार सिंह धाकड़, विजय शर्मा, अंकु उर्फ रवि उर्फ रोहित राय, भूरा बाथम, नागेश रावत, सुनील बाथम, सोनेराम रजक तथा विनोद पाराशर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान दतिया विधानसभा में लगभग 71.44 प्रतिशत हुआ मतदान दतिया 30 जुलाई 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदान की समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी गई, जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दिन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर निरंतर निगरानी रखी गई। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 71.44 रहा। विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.48 तथा अन्य मतदाताओं का प्रतिशत 20 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्त होने के पश्चात सभी मतदान दल निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ सुरक्षित रूप से प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे है जहाँ सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान करने वाले सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। क्रमांक 146/2026 --------0000-------1