संस्कार पब्लिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया अपना परचम मोहन बड़ोदिया:- नगर के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ अंकों के साथ विद्यालय और अभिभावक का नाम किया रोशन नगर मो बड़ोदिया में दिनांक 25 मार्च 2026 को मध्यप्रदेश बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणामों में संस्कार पब्लिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नगर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है। विद्यालय के अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है। कक्षा 8वीं: रिद्धिमा पाटीदार ने किया नगर टॉप कक्षा आठवीं के परिणामों में विद्यालय की छात्रा रिद्धिमा पाटीदार पिता दीपक पाटीदार ने 94% अंक प्राप्त कर संपूर्ण नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, कृतिका तेजरा पिता सतीश तेजरा ने 90% अंकों के साथ द्वितीय और लक्षिता रावल पिता दीपक रावल ने 87% अंकों के साथ विद्यालय व नगर की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया वही कक्षा पांचवीं के परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहे। इसमें रितेश बेगाने पिता संतोष बेगाने ने 88% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही सक्षम पाटीदार पिता स्व. अरुण पाटीदार ने 86% अंकों के साथ दूसरा स्थान परिधि जैन पिता विपिन जैन ने तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है साथ ही कक्षा 5 वी के मितांश पाटीदार पिता नारायण पाटीदार का नवोदय विद्यालय में भी चयन हुआ। विद्यार्थियों की इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य श्री *मुकेश जी वर्मा* द्वारा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को घर जाकर मिठाई तथा पुष्पमाला पहना कर बधाई दी गई। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

- शाजापुर जिले के ग्राम मोहना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहना में मां सरस्वती का पूजन कर एवं विद्यालय के प्राचार्य अक्षय चंद्रवंशी ने अतिथियों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा डालकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तके वितरण की गई साथ ही पात्र छात्र-छात्राओं को 50 साइकिल वितरण की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य लोकेंद्र सिंह सोलंकी, ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच सत्यनारायण जामलिया, मोहना मंडल अध्यक्ष अरविंद आर्य,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद पटेल, मोहन बड़ोदिया जनपद सदस्य प्रतिनिधि देवकरण भिलाला उपस्थित रहे। वही विद्यालय प्राचार्य अक्षय चंद्रवंशी ने सोमवार शाम 6 बजे कहा कि शासन की 50 छात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया है, इससे मोहना से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांव के बच्चे जो पैदल आते है उन्हें अब असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा ।1
- Post by हर खबर आपके साथ1
- कालापीपल विधानसभा की ग्राम पंचायत काकाडखेड़ा दुबड़ी के अंतर्गत सुने मकान चोरी की वारदात एक मामला सामने आया है जिसमें मकान मालिक सौरभ भाई पुत्र कमल जिनके मकान में चोरी की वारदात हुई है जब हमने आकर हमारी टीम ने यहां पर सर्च किया तो चोर ने चोरी तो की है लेकिन कुछ सबूत छोड़ गया है 112 डायल को सूचना दी मौका पर पुलिस पहुंची और सर्च किया मेंन रोड के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था और पीछे के दरवाजे से चोर ने दावा बोला जिसमें एलसीडी टीवी और रकम 2 किलो बताई जा रही है मंगलसूत्र दो पांच कुंतल गेहूं चोरी हुए हैं1
- Post by Sajid Pathan1
- जावर में मारपीट व जातिसूचक गालियों का मामला, तीन आरोपियों के नाम नहीं जोड़ने का आरोप; पीड़ित परिवार ने एसडीओपी को दिया आवेदन जावर/सीहोर। थाना जावर क्षेत्र में मारपीट, छेड़छाड़ और जातिसूचक गालियों के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) आष्टा को लिखित आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते एफआईआर में तीन आरोपियों के नाम शामिल नहीं किए गए। आवेदन में पीड़िता अरुण,परमार पिता गणपत सिंह परमार निवासी ग्राम चामसी, तहसील जावर जिला सीहोर ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के अनिल पिता देवनारायण अपने साथ सुनील, सचिन एवं अर्जुन के साथ घर आए। आरोप है कि अनिल और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़कर जबरन सड़क की ओर खींचने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके पिता बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके पिता को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज की। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि जावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन उसके बताए अनुसार सभी आरोपियों के नाम एफआईआर में शामिल नहीं किए गए। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि राजनीतिक दबाव के कारण अर्जुन, सुनील और सचिन पिता देवनारायण के नाम नहीं जोड़े गए। पीड़ित परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ⚖️ दर्ज धाराएं (थाना जावर) पुलिस ने प्रकरण में निम्न धाराएं दर्ज की हैं — भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 धारा 74 – मारपीट / चोट पहुंचाना धारा 296(b) – गाली-गलौज / अशोभनीय कृत्य धारा 115(2) – चोट पहुंचाना धारा 351(3) – आपराधिक धमकी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) धारा 3(1)(द) धारा 3(1)(ध) धारा 3(1)(w)(i) धारा 3(2)(va) पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों के नाम जोड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की1

- बैंक अधिकारियों ने नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा को सौंपी ट्रक की चाबी नगर विकास के बढ़ते कदम में नपा ने एक नई उपलब्धि हासिल कर विकास की नई दिशा में एक कदम औरर बढ़ाते हुए नगर को स्वच्छता कार्य हेतु एक नवीन ट्रक की सौगात दी है। यह एक सराहनीय पहल है जहाँ कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को सशक्त बनाया जा रहा है। आईडीबीआई बैंक द्वारा हमारी नगरपालिका को दिया गया एलपीटी 1416 ट्रक शहर की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन में मील का पत्थर साबित होगा। उक्ताशय के विचार नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में नपा के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि के रूप में मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने उपस्थित नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपाउपाध्यक्ष सिद्दीका बी, आईडीबीआई बैंक के वरिष्ठ क्षैत्रीय महाप्रबंधक महेशचंद्र करी, उपमहाप्रबंधक राजेश ग्रेवाल, सहायक महाप्रबंधक अचल जैन, शाखा प्रबंधक शाहिद हफीज खान का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि आज हमारे नगर के लिए बहुत खुशी का दिन है। हम सभी जानते हैं एक स्वच्छ शहर ही स्वस्थ समाज की नींव होता है, लेकिन स्वच्छता बनाए रखने के लिए संकल्प के साथ-साथ सही संसाधनों का होना भी आवश्यक है। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया है। आईडीबीआई बैंक ने अपनी सीएसआर गतिविधियों के तहत नगरपालिका को 14 टन क्षमता का टाटा एलपीटी 1416 ट्रक प्रदान किया। इस वाहन के शामिल होने से शहर के कचरा संग्रहण और परिवहन कार्य में गति आएगी। आईडीबीआई बैंक के वरिष्ठ क्षैत्रीय महाप्रबंधक महेशचंद्र करी, उपमहाप्रबंधक राजेश ग्रेवाल ने कहा आईडीबीआई बैंक द्वारा सीएसआर के माध्यम से शासकीय सिविल अस्पताल, शासकीय विद्यालयों में इस तरह के सहयोग किए जाते रहे है। यह पहला अवसर है नगरीय निकाय में ट्रक जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने का अवसर बैंक को मिला है। कचरा ट्रांसफर पाईंट होगा स्थापित - मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएसआरद मद के तहत प्रत्येक कंपनी अथवा बैंक अपने वार्षिक मुनाफे का कुछ प्रतिशत सामाजिक कार्यो में व्यय करती है। उसी के चलते आईडीबीआई बैंक ने एलपीटी 1416 शक्तिशाली 14 टन क्षमता का लगभग 24 लाख 50 हजार रूपये की लागत का ट्रक प्रदान किया है जो अपने आपमें एक बड़ी सौगात है। किसी भी बैंक द्वारा इतनी बड़ी सौगात अन्य नगरपालिकाओं को अभी तक नही दी गई है। सीएमओ श्री प्रजापति ने कहा नगर का कचरा संग्रहण कर ट्रेक्टर-ट्रालियों के माध्यम से हमीदखेड़ी स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर एकत्रित किया जाता है, जिसमें समय और आर्थिक क्षति निकाय को होती थी। ट्रक के उपलब्ध होने से नपा द्वारा कचरा ट्रांसफर पाईंट स्थापित किया जाएगा, जिसमें ट्रेक्टर-ट्रालियों की मदद से नगर का कचरा संग्रहित कर प्राप्त ट्रक के माध्यम से ट्रेचिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जाएगा। मैं आईडीबीआई बैंक के प्रबंधन को नगर की जनता की ओर से हृदय से धन्यवाद देता हूँ। हम बैंक को विश्वास दिलाते हैं कि इस संसाधन का उपयोग जनहित में और शहर को नंबर-1 बनाने में किया जाएगा। इस अवसर पर नपा में नेताप्रतिपक्ष डाॅ. राजकुमार मालवीय, पार्षद डाॅ. सलीम खान, कमलेश जैन, हिफज्जुर्रहमान भैया मियां, मेहमूद अंसारी, सुभाष नामदेव, अतीक कुरैशी, शेख रईस, जाहिद गुड्डू, कालू भट्ट, तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, पत्रकारगण सुशील संचेती, कमल पांचाल, ओमकार मालवीय, राज बोड़ाना के साथ ही नपा अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थितजनों का आभार सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति ने व्यक्त किया।4
- Post by हर खबर आपके साथ1