Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर जीत के करीब ,जनसुराज कार्यकर्ता ने शुरू किया जश्न मनाना
Amardip Kumar
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर जीत के करीब ,जनसुराज कार्यकर्ता ने शुरू किया जश्न मनाना
More news from बिहार and nearby areas
- new sabji Mandi ajadpur Delhi mein mirchi ka rate hai quality main sabji Mandi ajadpur Delhi ₹50 Pepsi1
- सुपौल डिस्टिक निर्मली थाना अंतर्गत रहारिया वार्ड नो 12 मे रोड का समस्या देखिये केसा है1
- बारिश से जलमग्न जोल्हनिया –कैलाशपुरी ग्रामीण सड़क, आवागमन बाधित; नाग पंचमी से पहले ग्रामीणों ने की समाधान की मांग बारिश से जलमग्न जोल्हनिया –कैलाशपुरी ग्रामीण सड़क, आवागमन बाधित; नाग पंचमी से पहले ग्रामीणों ने की समाधान की मांग कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र के जोल्हनिया से कैलाशपुरी होते हुए राजपुर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क वार्ड संख्या 6 एवं 7 से होकर कैलाशपुरी और आगे राजपुर तक जाती है तथा आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। लगातार वर्षा के कारण सड़क के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है, जिससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी भर जाने से फिसलन बढ़ गई है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। विशेष रूप से विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आगामी नाग पंचमी के अवसर पर कैलाशपुरी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में यदि समय रहते जलनिकासी एवं सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सदरुल हसन से दूरभाष के माध्यम से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। रिपोर्टर द्वारा किए गए फोन पर घंटी बजती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है, ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।4
- पहले सावन की पहली बारिश भक्तों के लिए बहुत आरामदायक हो रही है पहले सावन की पहली बारिश भक्तों के लिए बहुत आरामदायक हो रही है1
- डीएओ के निर्देश पर कृषि कोर्डिनेटर ने किया खाद बीज दुकानों की जांच कुमारखंड। प्रखंड के रामनगर महेश में रविवार सुबह दर्जनों किसान द्वारा टिकुलिया रामनगर रोड़ को जाम कर खाद की कालाबाजारी व अधिक दाम वसूली करने को लेकर प्रदर्शन किया गया। बाद में पहुंचे बीडीओ शशिभूषण सुमन के आश्वासन पर जाम समाप्त किया गया। बीडीओ द्वारा विभाग के वरीय अधिकारी को इस मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद दोपहर तीन बजे ही डीएओ के निर्देश पर कृषि कोर्डिनेटर सुमन सौरभ रामनगर बाजार पहुंचे और करीब आधा दर्जन दुकानों का स्थलीय जांच किया। कृषि कोर्डिनेटर ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर रामनगर बाजार स्थित अनिल किशोर चौधरी, गुड्डू कुमार झा, निलाबंर चौधरी, अनिल चौधरी, मो कलिमुल्ला, अमित कुमार के खाद बीज दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में जगदम्बा खाद बीज भंडार बिना किसी सूचना के बंद पाया गया एवं क्षेत्रीय खाद बीज भंडार के प्रोपराइटर के द्वारा पोश मशीन से स्टॉक एवं स्टाक पंजी नही उपलब्ध करवाया गया। जिसके कारण स्टॉक का निरीक्षण नहीं हो पाया। इसके बाद अन्य दुकान का स्टाक गोदाम, स्टाक पंजी, वितरण पंजी, पोश मशीन आदि की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान मौजूद खाद-बीज दुकानदार को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में खाद की कालाबाजारी व अधिक दाम वसूली करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। सभी दुकानदारों द्वारा उचित मूल्य पर खाद और बीज किसानों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण किया गया है और रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दी जाएगी। फोटो 4- रामनगर बाजार में खाद दुकानों की जांच करते कृषि कोर्डिनेटर2
- सावन की पहली सोमवारी पर महादेव मंदिर तुमहा बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड सावन की पहली सोमवारी पर महादेव मंदिर तुमहा बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुमहा बाजार स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान शिव के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली। श्रद्धालु जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते नजर आए। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह महादेव-पार्वती मंदिर लगभग 30 वर्ष पुराना है और सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव तथा माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।3
- जन सुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए क्या कुछ कहा सुनिए Jan Suraaj1
- वज्रपात से दो भैंस की हुई मौत पशुपालक के परिवार में मचा कोहराम एक दुखद घटना निकलकर सामने आ रही है सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन ठेंगहा गांव से जहां से रविवार को हुई बज्रपात में दो भैंस की मौत हो गई जिससे पशुपालक में कोहराम मच गया है। घटना को लेकर पशुपालक ने बताया की रविवार को हुई बारिश के दौरान बज्रपात से एक जगह बंधी दो भैंस की मौत हो गई जिसका कीमत लाखों रुपए होगा। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की पशुपालक बिल्कुल निर्धन और निसहाय है जिसका भरण पोषण भैंस से ही चलता था ऐसे में इस प्रकार की हुई घटना से पशुपालक बिल्कुल टूट चुका है। अगर पशुपालक को किसी प्रकार का सरकारी सहायता राशि नहीं मिलती है तो भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। घटना को लेकर बताया जा रहा है की सौर बाजार अंचलाधिकारी और सौर बाजार थाना को सूचित कर दिया गया है। अब देखना है की स्थानीय प्रशासन द्वारा जांच कर किस प्रकार की पहल की जाती है जिससे पशुपालक को हुई क्षति की भरपाई की जा सके। पशुपालक का नाम सोफिंदर यादव और रोबिंद यादव बताया जा रहा है जिसका उचित देखभाल जवाहर यादव कर रहे थे।1