Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुपौल डिस्टिक निर्मली थाना अंतर्गत रहारिया वार्ड नो 12 मे रोड का समस्या देखिये केसा है
Manoj Kumar
सुपौल डिस्टिक निर्मली थाना अंतर्गत रहारिया वार्ड नो 12 मे रोड का समस्या देखिये केसा है
More news from बिहार and nearby areas
- सुपौल डिस्टिक निर्मली थाना अंतर्गत रहारिया वार्ड नो 12 मे रोड का समस्या देखिये केसा है1
- मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में नरकीय स्थिति: जल जमाव से जूझ रहे ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर आक्रोश सहरसा नौहट्टा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में जल जमाव की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। हालात यह हैं कि मुख्य रास्ते पर महीनों से जल जमाव रहने के कारण तालाब जैसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कामेश्वर सिंह के घर से शमीम खान की दुकान तक मुख्य मार्ग जलमग्न स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह जल जमाव कामेश्वर सिंह के घर से लेकर शमीम खान की दुकान तक लगातार बना रहता है। स्थिति इतनी दयनीय है कि लोगों का इस रास्ते से पैदल गुजरना भी दूभर हो गया है। बच्चों को स्कूल आने-जाने और रोजमर्रा के कामकाज के लिए गंदे पानी के बीच से ही गुजरना पड़ रहा है। बीमारी फैलने की आशंका से सहमे ग्रामीण गंदे पानी के जमा होने और उससे उठने वाली बदबू के कारण इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इस गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीण बदरुद्दीन खान, परमानंद सिंह, मकसूदन सिंह और सोहन नदाफ ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि जल्द से जल्द इस जल जमाव की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई, तो इलाके में कभी भी भयंकर बीमारी फैल सकती है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर फूटा गुस्सा ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि इस गंभीर समस्या की और किसी का ध्यान नहीं है और स्थानीय जनप्रतिनिधि आंखें मूंदकर सोए हुए हैं। जनता की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस नरकीय जीवन से मुक्ति मिल सके।1
- बारिश से जलमग्न जोल्हनिया –कैलाशपुरी ग्रामीण सड़क, आवागमन बाधित; नाग पंचमी से पहले ग्रामीणों ने की समाधान की मांग बारिश से जलमग्न जोल्हनिया –कैलाशपुरी ग्रामीण सड़क, आवागमन बाधित; नाग पंचमी से पहले ग्रामीणों ने की समाधान की मांग कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र के जोल्हनिया से कैलाशपुरी होते हुए राजपुर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क वार्ड संख्या 6 एवं 7 से होकर कैलाशपुरी और आगे राजपुर तक जाती है तथा आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। लगातार वर्षा के कारण सड़क के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है, जिससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी भर जाने से फिसलन बढ़ गई है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। विशेष रूप से विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आगामी नाग पंचमी के अवसर पर कैलाशपुरी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में यदि समय रहते जलनिकासी एवं सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सदरुल हसन से दूरभाष के माध्यम से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। रिपोर्टर द्वारा किए गए फोन पर घंटी बजती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है, ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।4
- आजादी से अब तक गाँव में नहीं बनी सड़कें लोगों में आक्रोश की कब बनेगी सड़क मार्ग सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र का एक ऐसा पंचायत जहां के वार्ड वासियों को आजादी से अब तक सड़क मार्ग सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाया है ऐसे में कई बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। बात है सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सुहथ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 6 की जहां हजारों की आबादी में रह रहे महादलित परिवार कई समस्याओं से ग्रस्त है। इसको लेकर वार्ड वासियों ने बताया की एक किलोमीटर दूर तक मुख्य सड़क मार्ग नहीं रहने के कारण बीमारी से ग्रस्त मरीज ने दम तोड़ चुका है इतना ही नहीं महादलित टोले में स्थित प्राथमिक विद्यालय तक सड़क मार्ग नहीं रहने के कारण कोई भी योग्य शिक्षक ज्यादा दिन तक नहीं रह पाते हैं वे अपना बदली करवाकर दूसरे गांव के विद्यालय में चले जाते हैं क्योंकि उसे एक किलोमीटर तक खेत में बने मेड़ के सहारे पैदल चलकर विद्यालय तक पहुंचना पड़ता है। इसके अलावा विद्यालय परिसर में अर्धनिर्मित भवन भी अब जर्जर हो चुका है जिससे कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है। साथ ही वार्ड में पीने के शुद्ध पानी का कोई व्यवस्था नहीं है क्योंकि हर घर नल योजना के तहत जो पानी टंकी लगाया गया है उससे पानी भी नहीं निकलता है। सबसे बड़ी समस्या तो ये है की हजारों की आबादी में रहने वाले एक भी महादलित परिवार को आज तक जमीन का पर्चा नहीं मिला है। इन सारी समस्या को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारी को कई बार आवेदन भी दिया गया है मगर किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जो घोर चिन्ता का विषय है।पंचायत के जन प्रतिनिधि द्वारा भी किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब अगर हम लोगों के समस्या पर अविलंब ध्यान नहीं दिया गया तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।1
- महिषी प्रखंड अंतर्गत तेलवा पश्चिमी में जलई थाना से सामनी गांव जाने वाले रास्ते में एप्रोच नहीं होने के कारण बहुत परेशानी होता है1
- बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर जीत के करीब ,जनसुराज कार्यकर्ता ने शुरू किया जश्न मनाना1
- सावन की पहली सोमवारी पर महादेव मंदिर तुमहा बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड सावन की पहली सोमवारी पर महादेव मंदिर तुमहा बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुमहा बाजार स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान शिव के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली। श्रद्धालु जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते नजर आए। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह महादेव-पार्वती मंदिर लगभग 30 वर्ष पुराना है और सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव तथा माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।3
- समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 4 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के बीच वाले इंजन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इंजन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री और रेलवे कर्मचारी सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि इंजन को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। इस घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रेलवे अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर इंजन में आग कैसे लगी। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया।1