logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहेज हत्या में फरार पति गिरफ्तार, खमहैला रोड से पुलिस ने दबोचा झींझक/मंगलपुर: शुक्रवार को चौकी प्रभारी झींझक उमेश शर्मा ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू को खमहैला रोड पर नासरसेड़ा गांव के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। निरीक्षक मंगलपुर महेश दुबे ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी पति की गिरफ्तारी कर उसे विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

17 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

दहेज हत्या में फरार पति गिरफ्तार, खमहैला रोड से पुलिस ने दबोचा झींझक/मंगलपुर: शुक्रवार को चौकी प्रभारी झींझक उमेश शर्मा ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू को खमहैला रोड पर नासरसेड़ा गांव के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। निरीक्षक मंगलपुर महेश दुबे ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी पति की गिरफ्तारी कर उसे विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

  • user_Sandeep verma
    Sandeep verma
    Rasulabad, Kanpur Dehat
    😡
    17 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंगलपुर मे संचालित भारत गैस एजेंसी घनी आवादी के बीच मे संचालित है अगर कोई हादसा होता है, तो क्या एजेंसी संचालक जिम्मेदारी लेगा, और इस एजेंसी मे कभी भी किसी उपभोक्ता को समय पर गैस नहीं मिलती, क्योंकि संचालक खुद गैस को गैस्ट हॉउस, व होटलों मे ब्लैक करता है
    1
    मंगलपुर मे संचालित भारत गैस एजेंसी घनी आवादी के बीच मे संचालित है अगर कोई हादसा होता है, तो क्या एजेंसी संचालक जिम्मेदारी लेगा, और इस एजेंसी मे कभी भी किसी उपभोक्ता को समय पर गैस नहीं मिलती, क्योंकि संचालक खुद गैस को गैस्ट हॉउस, व होटलों मे ब्लैक करता है
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हनुमान मंडल की चौरासी कोसी परिक्रमा अमानीगंज पहुंची, श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत अमानीगंज। हनुमान मंडल की चौरासी कोसी परिक्रमा शुक्रवार को सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रात्रि विश्राम के लिए अमानीगंज बाजार स्थित बाबा चतुरगिरीश्वर महादेव मंदिर, पक्का ताल पहुंची। परिक्रमा के इस पड़ाव पर श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पड़ाव प्रभारी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने परिक्रमा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान, भोजन और विश्राम की समुचित व्यवस्था की। इस दौरान अजय शर्मा, नीतेश गुप्ता, हरीश सिंह सहित अन्य सहयोगियों ने भी सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    3
    हनुमान मंडल की चौरासी कोसी परिक्रमा अमानीगंज पहुंची, श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत
अमानीगंज। हनुमान मंडल की चौरासी कोसी परिक्रमा शुक्रवार को सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रात्रि विश्राम के लिए अमानीगंज बाजार स्थित बाबा चतुरगिरीश्वर महादेव मंदिर, पक्का ताल पहुंची। परिक्रमा के इस पड़ाव पर श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
पड़ाव प्रभारी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने परिक्रमा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान, भोजन और विश्राम की समुचित व्यवस्था की। इस दौरान अजय शर्मा, नीतेश गुप्ता, हरीश सिंह सहित अन्य सहयोगियों ने भी सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।
श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने शनिवार की देर रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (45 वर्ष) निवासी भोगनीपुर के रूप में हुई है, जो मैजिक वाहन चला रहा था। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बाराती चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने खड़ी मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कंटेनर ने दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    4
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने शनिवार की देर रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (45 वर्ष) निवासी भोगनीपुर के रूप में हुई है, जो मैजिक वाहन चला रहा था। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बाराती चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने रुके थे।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने खड़ी मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कंटेनर ने दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के निर्देशन में शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने किया। पुलिस टीम ने सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, रॉयल्टी न होने तथा नंबर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में एसएसआई तबारक अहमद, एसआई मेवालाल यादव, रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, एसआई उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
    1
    सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के निर्देशन में शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने किया। पुलिस टीम ने सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, रॉयल्टी न होने तथा नंबर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
इस दौरान करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में एसएसआई तबारक अहमद, एसआई मेवालाल यादव, रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, एसआई उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में अज्ञात कार की चपेट में आकर दो वर्षीय मासूम की मौत,परिजनों में मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में अज्ञात कार की चपेट में आकर करीब 2 वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे तब हुई, जब मासूम जाह्नवी (2 वर्ष) पुत्री विक्रांत सिंह घर के बाहर खेल रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक मासूम के बाबा रामवीर सिंह ने घटना की फौती थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही मंगलपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे व झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। मासूम के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना के बावत पूछताछ शुरू की। मासूम की मौत से बाबा रामवीर सिंह, पिता विक्रांत, मां सुधा रो-रोकर बेहाल हो गए। मृतका की दो बहनें मानवी, पायल व छोटा भाई कृष्णा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में बच्ची की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में अज्ञात कार की चपेट में आकर दो वर्षीय मासूम की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में अज्ञात कार की चपेट में आकर करीब 2 वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे तब हुई, जब मासूम जाह्नवी (2 वर्ष) पुत्री विक्रांत सिंह घर के बाहर खेल रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
मृतक मासूम के बाबा रामवीर सिंह ने घटना की फौती थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही मंगलपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे व झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। मासूम के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना के बावत पूछताछ शुरू की।
मासूम की मौत से बाबा रामवीर सिंह, पिता विक्रांत, मां सुधा रो-रोकर बेहाल हो गए। मृतका की दो बहनें मानवी, पायल व छोटा भाई कृष्णा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में बच्ची की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु के साथ हुई थी और उसके एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता का कहना है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु के साथ हुई थी और उसके एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं।
पीड़िता का कहना है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
फिलहाल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दहेज हत्या में फरार पति गिरफ्तार, खमहैला रोड से पुलिस ने दबोचा झींझक/मंगलपुर: शुक्रवार को चौकी प्रभारी झींझक उमेश शर्मा ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू को खमहैला रोड पर नासरसेड़ा गांव के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। निरीक्षक मंगलपुर महेश दुबे ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी पति की गिरफ्तारी कर उसे विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया गया।
    1
    दहेज हत्या में फरार पति गिरफ्तार, खमहैला रोड से पुलिस ने दबोचा
झींझक/मंगलपुर:
शुक्रवार को चौकी प्रभारी झींझक उमेश शर्मा ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू को खमहैला रोड पर नासरसेड़ा गांव के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
निरीक्षक मंगलपुर महेश दुबे ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी पति की गिरफ्तारी कर उसे विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया गया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.