logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मसौली में डंपर और कार की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक गंभीर बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र में बिंदौरा-बिरौली मार्ग पर भुलभुलपुरियापुर के पास ढाबे के सामने मंगलवार को डंपर और कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से चार की मौत होने की सूचना है। सभी मृतक बहराइच जिले के बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। दो मृतकों के शव जिला अस्पताल लाए जाने की सूचना है जबकि अन्य मृतकों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के संबंध में अन्य जानकारी जुटा रही है। हादसे की सूचना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

12 hrs ago
user_अमित कुमार पत्रकार
अमित कुमार पत्रकार
रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
bb93a2ee-deab-4448-9f1b-c28fe181bb80

मसौली में डंपर और कार की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक गंभीर बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र में बिंदौरा-बिरौली मार्ग पर भुलभुलपुरियापुर के पास ढाबे के सामने मंगलवार को डंपर और कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से चार की मौत होने की सूचना है। सभी मृतक बहराइच जिले के बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। दो मृतकों के शव जिला अस्पताल लाए जाने की सूचना है जबकि अन्य मृतकों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के संबंध में अन्य जानकारी जुटा रही है। हादसे की सूचना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बेरिया पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का सबब, ग्रामीणों ने खुद भरा गड्ढा जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल बाराबंकी /उत्तर प्रदेश जनपद के ग्राम बेरिया के निकट शारदा सहायक नहर पर बना पुल इन दिनों बदहाली और विभागीय उदासीनता की कहानी बयां कर रहा है। कई गांवों और कस्बों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी पड़ी है। पुल के समीप डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर हालत किसी बड़े हादसे की खुली दस्तक बनी हुई है।पुल पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सबसे गंभीर स्थिति टूटी रेलिंग को लेकर है। नीचे गहरी नहर में पानी का बहाव और ऊपर पुल पर बेतरतीब आवागमन ऐसे में सामने से आने वाले वाहन से बचने के दौरान यदि किसी बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाए तो उसके सीधे नहर में गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।कुछ दिन पहले ही इस खतरे की एक बानगी भी सामने आ चुकी है। चर्चा के मुताबिक करीब तीन-चार दिन पूर्व एक युवक पुल पर गिर गया और उसकी बाइक पुलिया की ओर लटक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को संभाला और बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना पुल की भयावह स्थिति को उजागर करने के लिए काफी है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद टूटी रेलिंग के पास बांस लगाकर उस पर लाल कपड़ा बांध दिया गया था, लेकिन यह व्यवस्था भी महज खानापूर्ति साबित हुई। कुछ ही दिनों बाद बांस टूटकर नहर में जा गिरा और खतरा फिर जस का तस खड़ा हो गया।जब व्यवस्था सोई रही, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी पुल पर बने गहरे गड्ढे को भरने के लिए ग्रामीणों ने आखिरकार विभाग का इंतजार छोड़ दिया। उन्होंने आपस में चंदा जुटाया, सीमेंट और कंक्रीट खरीदा और अपने स्तर से गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों की यह पहल केवल सड़क की मरम्मत नहीं, बल्कि व्यवस्था के प्रति एक बड़ा सवाल है।जिस काम की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की थी, उसे ग्रामीणों ने अपनी जेब से पूरा किया, ताकि किसी स्कूली बच्चे, छात्र-छात्रा या राहगीर की जिंदगी खतरे में न पड़े। यह तस्वीर व्यवस्था के उस चेहरे को सामने लाती है, जहां जनता अपने जीवन की सुरक्षा के लिए भी खुद ही इंतजाम करने को मजबूर दिखाई दे रही है।बेरिया पुल पर ग्रामीणों ने सिर्फ एक गड्ढा नहीं भरा है, बल्कि उन्होंने जिम्मेदार व्यवस्था के सामने आईना रख दिया है। टूटी रेलिंग और जर्जर पुलिया किसी हादसे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सवाल अब यह है कि संबंधित अधिकारी इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए पुल की स्थायी मरम्मत कराएंगे या फिर किसी अनहोनी के बाद ही सरकारी मशीनरी की नींद टूटेगी।
    1
    बेरिया पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का सबब, ग्रामीणों ने खुद भरा गड्ढा जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल
बाराबंकी /उत्तर प्रदेश
जनपद के ग्राम बेरिया के निकट शारदा सहायक नहर पर बना पुल इन दिनों बदहाली और विभागीय उदासीनता की कहानी बयां कर रहा है। कई गांवों और कस्बों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी पड़ी है। पुल के समीप डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर हालत किसी बड़े हादसे की खुली दस्तक बनी हुई है।पुल पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सबसे गंभीर स्थिति टूटी रेलिंग को लेकर है। नीचे गहरी नहर में पानी का बहाव और ऊपर पुल पर बेतरतीब आवागमन ऐसे में सामने से आने वाले वाहन से बचने के दौरान यदि किसी बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाए तो उसके सीधे नहर में गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।कुछ दिन पहले ही इस खतरे की एक बानगी भी सामने आ चुकी है। चर्चा के मुताबिक करीब तीन-चार दिन पूर्व एक युवक पुल पर गिर गया और उसकी बाइक पुलिया की ओर लटक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को संभाला और बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना पुल की भयावह स्थिति को उजागर करने के लिए काफी है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद टूटी रेलिंग के पास बांस लगाकर उस पर लाल कपड़ा बांध दिया गया था, लेकिन यह व्यवस्था भी महज खानापूर्ति साबित हुई। कुछ ही दिनों बाद बांस टूटकर नहर में जा गिरा और खतरा फिर जस का तस खड़ा हो गया।जब व्यवस्था सोई रही, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी पुल पर बने गहरे गड्ढे को भरने के लिए ग्रामीणों ने आखिरकार विभाग का इंतजार छोड़ दिया। उन्होंने आपस में चंदा जुटाया, सीमेंट और कंक्रीट खरीदा और अपने स्तर से गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों की यह पहल केवल सड़क की मरम्मत नहीं, बल्कि व्यवस्था के प्रति एक बड़ा सवाल है।जिस काम की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की थी, उसे ग्रामीणों ने अपनी जेब से पूरा किया, ताकि किसी स्कूली बच्चे, छात्र-छात्रा या राहगीर की जिंदगी खतरे में न पड़े। यह तस्वीर व्यवस्था के उस चेहरे को सामने लाती है, जहां जनता अपने जीवन की सुरक्षा के लिए भी खुद ही इंतजाम करने को मजबूर दिखाई दे रही है।बेरिया पुल पर ग्रामीणों ने सिर्फ एक गड्ढा नहीं भरा है, बल्कि उन्होंने जिम्मेदार व्यवस्था के सामने आईना रख दिया है। टूटी रेलिंग और जर्जर पुलिया किसी हादसे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सवाल अब यह है कि संबंधित अधिकारी इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए पुल की स्थायी मरम्मत कराएंगे या फिर किसी अनहोनी के बाद ही सरकारी मशीनरी की नींद टूटेगी।
    user_खबरों का रणक्षेत्र
    खबरों का रणक्षेत्र
    Teacher रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • CM Yogi Adityantah ने Raebareli में Ajay Rai के मछली भोज मामले पर Congress को सुनाया
    1
    CM Yogi Adityantah ने Raebareli में Ajay
Rai के मछली भोज मामले पर Congress को
सुनाया
    user_Newindianews Network
    Newindianews Network
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष पर खिले स्वर्ण आभा वाले पुष्प, सावन में उमड़ी भीड़ बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील के बरौलिया गांव में स्थित महाभारत कालीन पौराणिक पारिजात वृक्ष इन दिनों अपने सुंदर स्वरूप में है और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। छह माह की लंबी पतझड़ के बाद पहले वृक्ष में हरी-भरी पत्तियां आईं और अब इस पर सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण आभा वाले सुंदर सफेद पुष्प खिले हैं। पुष्पों की खुशबू से पूरा परिसर सुगंधित हो गया है। इसे देखने के लिए रोज हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार यह पारिजात वृक्ष समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में से एक है। अज्ञातवास के दौरान अर्जुन इसे स्वर्ग लोक से माता कुंती के लिए यहां लाए थे। मान्यता है कि आज भी माता कुंती अदृश्य रूप में किंतूर स्थिति भगवान कुंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक करती हैं और पारिजात पुष्प भगवान शिव को अर्पित करती हैं। सावन के महीने में तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। श्रद्धालु पारिजात पुष्प को भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए उत्सुक रहते हैं। विश्वास है कि शिव पर चढ़ाए गए पुष्प से धन-धान्य में वृद्धि,मन में शांति और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां पर्यटक लखनऊ, अयोध्या,अमेठी, बहराइच सीतापुर, गोंडा, कानपुर, हरदोई, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ उन्नाव, अगरा, प्रयागराज, सहित आदि जगहों से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।
    4
    महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष पर खिले स्वर्ण आभा वाले पुष्प, सावन में उमड़ी भीड़
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील के बरौलिया गांव में स्थित महाभारत कालीन पौराणिक पारिजात वृक्ष इन दिनों अपने सुंदर स्वरूप में है और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 
छह माह की लंबी पतझड़ के बाद पहले वृक्ष में हरी-भरी पत्तियां आईं और अब इस पर सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण आभा वाले सुंदर सफेद पुष्प खिले हैं। पुष्पों की खुशबू से पूरा परिसर सुगंधित हो गया है। इसे देखने के लिए रोज हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं।
स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार यह पारिजात वृक्ष समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में से एक है। अज्ञातवास के दौरान अर्जुन इसे स्वर्ग लोक से माता कुंती के लिए यहां लाए थे। मान्यता है कि आज भी माता कुंती अदृश्य रूप में किंतूर स्थिति भगवान कुंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक करती हैं और पारिजात पुष्प भगवान शिव को अर्पित करती हैं।
सावन के महीने में तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। श्रद्धालु पारिजात पुष्प को भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए उत्सुक रहते हैं। विश्वास है कि शिव पर चढ़ाए गए  पुष्प से धन-धान्य में वृद्धि,मन में शांति और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
यहां पर्यटक लखनऊ, अयोध्या,अमेठी, बहराइच सीतापुर, गोंडा, कानपुर, हरदोई, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ उन्नाव, अगरा, प्रयागराज, सहित आदि जगहों से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।
    user_अनिल कनौजिया पत्रकार
    अनिल कनौजिया पत्रकार
    Local News Reporter सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में तेंदुए की आहट की सूचना के बाद वन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते करीब 10 दिनों से गांव के आसपास जंगली जानवरों के शिकार किए जाने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम होते ही गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की आशंका बनी रहती है। वहीं, एक बछड़े को तेंदुए द्वारा खींचकर ले जाने की बात भी सामने आई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। रेंजर रामचंद्र सिंह और वन दरोगा अनुज सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में कांबिंग कर रही है।तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा भी लगाया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन एवं वन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 📍पूरा मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव का है। #Barabanki #Subeha #Sharifabad #LeopardAlert #ForestDepartment BarabankiNews UPNews WildlifeAlert InstagramNews
    1
    सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में तेंदुए की आहट की सूचना के बाद वन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते करीब 10 दिनों से गांव के आसपास जंगली जानवरों के शिकार किए जाने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम होते ही गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की आशंका बनी रहती है। वहीं, एक बछड़े को तेंदुए द्वारा खींचकर ले जाने की बात भी सामने आई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। रेंजर रामचंद्र सिंह और वन दरोगा अनुज सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में कांबिंग कर रही है।तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा भी लगाया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन एवं वन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 📍पूरा मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव का है। #Barabanki #Subeha #Sharifabad #LeopardAlert #ForestDepartment BarabankiNews UPNews WildlifeAlert InstagramNews
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • विधायक साकेंद्र वर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र आलू भंडारण, अनुदान में किसानों क रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू भंडारण और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किसानों को हो रही तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों का उल्लेख करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। वर्ष 2026 में इन कोल्ड स्टोरेज में करीब 93 लाख 74 हजार पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी आलू की उपज को सुरक्षित रखने के लिए इन कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि आलू भंडारण के बाद किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त करने में तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पात्र किसानों को अनुदान की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ मिल सके
    1
    विधायक साकेंद्र वर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र आलू भंडारण, अनुदान में किसानों क
रवि रावत की रिपोर्ट 
बाराबंकी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू भंडारण और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किसानों को हो रही तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों का उल्लेख करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है।
विधायक ने अपने पत्र में बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। वर्ष 2026 में इन कोल्ड स्टोरेज में करीब 93 लाख 74 हजार पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी आलू की उपज को सुरक्षित रखने के लिए इन कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया।
उन्होंने बताया कि आलू भंडारण के बाद किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त करने में तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पात्र किसानों को अनुदान की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है।
विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ मिल सके
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आप सभी देशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद अब्दुल मुईद जिला संवाददाता बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार 9936900677
    1
    आप सभी देशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद 
अब्दुल मुईद जिला संवाददाता बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार 9936900677
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक आपातकालीन बैठक अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के आवास त्रिभुवन आश्रम, त्रिभुवन दत्त पुरा, तहसील कैसरगंज मे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम मौजूद रही। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी किए जाने के बाद सर्वसम्मति से कुंवर दहौरा को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी दौरान उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता भी प्रदान की गई। बैठक में दिल्ली से पहुंचे पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द सिंह रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति राय सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद कुंवर दहौरा को पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मलिक को अचानक अपने एक रिश्तेदार के निधन की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक रूप से कैसरगंज से वापस अपने गृह जनपद मेरठ जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भी निर्धारित कागजी एवं संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा किया गया। कुंवर दहौरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बहराइच के लिए यह गौरव और सम्मान की बात है कि जिले के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि कुंवर दहौरा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से भी समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुंवर दहौरा की नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि यह नियुक्ति न केवल कुंवर दहौरा के लिए बल्कि पूरे बहराइच जनपद के लिए सम्मान का विषय है।
    1
    राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक आपातकालीन बैठक अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के आवास त्रिभुवन आश्रम, त्रिभुवन दत्त पुरा, तहसील कैसरगंज मे आयोजित की गई। 

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम मौजूद रही। 

आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी किए जाने के बाद सर्वसम्मति से कुंवर दहौरा को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी दौरान उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता भी प्रदान की गई।

बैठक में दिल्ली से पहुंचे पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द सिंह रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति राय सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। 

सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद कुंवर दहौरा को पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई।

बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मलिक को अचानक अपने एक रिश्तेदार के निधन की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक रूप से कैसरगंज से वापस अपने गृह जनपद मेरठ जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भी निर्धारित कागजी एवं संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा किया गया।

कुंवर दहौरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

क्षेत्रवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बहराइच के लिए यह गौरव और सम्मान की बात है कि जिले के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

समर्थकों ने उम्मीद जताई कि कुंवर दहौरा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से भी समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कुंवर दहौरा की नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। 

समर्थकों का कहना है कि यह नियुक्ति न केवल कुंवर दहौरा के लिए बल्कि पूरे बहराइच जनपद के लिए सम्मान का विषय है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • “केवल सैफई सिंडिकेट को सम्मान मिले...” Akhilesh Yadav पर CM Yogi Adityanath का बड़ा हमला
    1
    “केवल सैफई सिंडिकेट को सम्मान मिले...”
Akhilesh Yadav पर CM Yogi Adityanath
का बड़ा हमला
    user_Newindianews Network
    Newindianews Network
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.