logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 hrs ago
user_Ramraj meena 9950518498
Ramraj meena 9950518498
Khanpur, Jhalawar•
15 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रामगंजमंडी में एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुर्घटना रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पंचमुखी पुलिया के सामने हुई।
    1
    रामगंजमंडी में एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुर्घटना रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पंचमुखी पुलिया के सामने हुई।
    user_मोहम्मद अन्नू बारां
    मोहम्मद अन्नू बारां
    बारां, बारां, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रायपुर क्षेत्र के सुनेल रोड पर स्थित परासली गांव के नजदीक बड़े नाले की पुलिया निर्माण का बजट घोषित होने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में रिर्पोट तैयार की गई। मौके पर बद्रीलाल गुर्जर, शिवराज सिंह झाला, बजरंग टेलर, लक्ष्मण सिंह झाला, जगदीश पाटीदार, भैरूलाल गुर्जर, नरेंद्र सिंह, भगवान सिंह,बालचंद मेघवाल कैलाश शर्मा सहित कई थे।
    2
    रायपुर क्षेत्र के सुनेल रोड पर स्थित परासली गांव के नजदीक बड़े नाले की पुलिया निर्माण का बजट घोषित होने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में रिर्पोट तैयार की गई।
मौके पर बद्रीलाल गुर्जर, शिवराज सिंह झाला, बजरंग टेलर, लक्ष्मण सिंह झाला, जगदीश पाटीदार, भैरूलाल गुर्जर, नरेंद्र सिंह, भगवान सिंह,बालचंद मेघवाल कैलाश शर्मा सहित कई थे।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by मुकेश चंद्रवंशी बागरी
    1
    Post by मुकेश चंद्रवंशी बागरी
    user_मुकेश चंद्रवंशी बागरी
    मुकेश चंद्रवंशी बागरी
    छबड़ा, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र के सातलखेड़ी कस्बे में एक लड़की के घर से भागने की घटना के बाद दो पक्षों में विवाद गहरा गया। मामला इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष के परिजनों ने लड़के पक्ष की बुजुर्ग दादी के अंतिम संस्कार को रोक दिया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से तनाव चल रहा था। इसी बीच दादी के निधन के बाद जब परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब दूसरे पक्ष के लोगों ने श्मशान स्थल पर पहुंचकर विरोध जताया और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी। काफी समझाइश और पुलिस हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हुआ और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की ओर से प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    2
    रामगंजमंडी  उपखंड क्षेत्र के सातलखेड़ी कस्बे में एक लड़की के घर से भागने की घटना के बाद दो पक्षों में विवाद गहरा गया। मामला इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष के परिजनों ने लड़के पक्ष की बुजुर्ग दादी के अंतिम संस्कार को रोक दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से तनाव चल रहा था। इसी बीच दादी के निधन के बाद जब परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब दूसरे पक्ष के लोगों ने श्मशान स्थल पर पहुंचकर विरोध जताया और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी।
काफी समझाइश और पुलिस हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हुआ और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों की ओर से प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कनवास( कोटा), 14 फरवरी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सांगोद विधानसभा के कनवास में 37 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान 18 करोड़ रुपए की लागत से बने 132 केवी जीएसएस का लोकार्पण तथा धूलेट व खजूरना में 33-33 केवी के जीएसएस सहित प्रस्तावित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया। बिरला ने कहा कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है। किसानों को अब दिन में बिजली मिल रही है और घर-घर जल पहुंचाने की दिशा में काम तेज़ी से चल रहा है। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। गर्भवती महिलाओं के पोषण, मोबाइल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य जांच और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि 2 वर्ष में ही सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 33/11 केवी के 15 नए जैसे स्वीकृत कराए हैं। सांगोद में 400 केवी का जीएसएस बनकर चालू हो गया है। इनसे गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली मिलना प्रारंभ हो गई है। आज किसानों को 6 घंटे दिन में बिजली देना सुनिश्चित किया गया है। पहले चूल्हा चौका करते हुए बिजली ट्रिप कर जाती थी तो बहुत परेशानी होती थी। अब उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल रही है। खजूरना, गिरधरपुरा धूलेट में जीएसएस बनने से आवा जीएसएस का लोड कम होगा और बिजली की गुणवत्ता में सुधार होगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज का फायदा पूरे पूरे हाड़ौती क्षेत्र को मिलेगा। मांदलिया-कसार में 10 करोड़ से अधिक के कार्य मांदलिया ग्राम पंचायत में करीब 10 करोड़ 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। 50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा तथा विद्यालयों में नए कक्ष, बाउंड्री और खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा और 25 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज जैसी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कसार में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया। यहां 50 लाख रूपए से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। पेयजल समस्या के समाधान और चंबल का पानी खेतों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य आगे बढ़ रहा है। विधायक कल्पना देवी ने कहा कि दो वर्षों में ही लाडपुरा क्षेत्र को अनेकों सौगात मिली है। लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में हमने जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है उसे पूरा करेंगे। एक पंचायत में करोड़ों रुपए के कामों की शुरूआत इसकी बानगी है। जो बरसों से इस क्षेत्र की समस्याएं थी वो अब एक एक करके पूरी हो रही है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं, सुल्तानपुर प्रधान कृष्णा शर्मा भी मौजूद रहे।
    1
    कनवास( कोटा), 14 फरवरी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सांगोद विधानसभा के कनवास में 37 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान 18 करोड़ रुपए की लागत से बने 132 केवी जीएसएस का लोकार्पण तथा धूलेट व खजूरना में 33-33 केवी के जीएसएस सहित प्रस्तावित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया। 
बिरला ने कहा कि  पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है। किसानों को अब दिन में बिजली मिल रही है और घर-घर जल पहुंचाने की दिशा में काम तेज़ी से चल रहा है। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। गर्भवती महिलाओं के पोषण, मोबाइल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य जांच और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि 2 वर्ष में ही सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 33/11 केवी के 15 नए जैसे स्वीकृत कराए हैं। सांगोद में 400 केवी का जीएसएस बनकर चालू हो गया है। इनसे गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली मिलना प्रारंभ हो गई है। आज किसानों को 6 घंटे दिन में बिजली देना सुनिश्चित किया गया है। पहले चूल्हा चौका करते हुए बिजली ट्रिप कर जाती थी तो बहुत परेशानी होती थी। अब उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल रही है। खजूरना, गिरधरपुरा धूलेट में जीएसएस बनने से आवा जीएसएस का लोड कम होगा और बिजली की गुणवत्ता में सुधार होगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज का फायदा पूरे पूरे हाड़ौती क्षेत्र को मिलेगा।
मांदलिया-कसार में 10 करोड़ से अधिक के कार्य
मांदलिया ग्राम पंचायत में करीब 10 करोड़ 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। 50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा तथा विद्यालयों में नए कक्ष, बाउंड्री और खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा और 25 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज जैसी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कसार में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया। यहां 50 लाख रूपए से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। पेयजल समस्या के समाधान और चंबल का पानी खेतों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य आगे बढ़ रहा है।
विधायक कल्पना देवी ने कहा कि दो वर्षों में ही लाडपुरा क्षेत्र को अनेकों सौगात मिली है। लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में हमने जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है उसे पूरा करेंगे। एक पंचायत में करोड़ों रुपए के कामों की शुरूआत इसकी बानगी है। जो बरसों से इस क्षेत्र की समस्याएं थी वो अब एक एक करके पूरी हो रही है। 
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा,  जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं, सुल्तानपुर प्रधान कृष्णा शर्मा भी मौजूद रहे।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सूरजगढ़ में सनसनी: शादी के 2 दिन बाद नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज दो दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
    1
    सूरजगढ़ में सनसनी: शादी के 2 दिन बाद नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज दो दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
    user_मोहम्मद अन्नू बारां
    मोहम्मद अन्नू बारां
    बारां, बारां, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंचमुखी बालाजी मंदिर के सामने स्थित पुलिया पर से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शाम करीब पांच बजे की है। हादसे की सूचना मिलते ही Railway Police मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को एंबुलेंस की सहायता से रामगंजमंडी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। GRP द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    2
    रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंचमुखी बालाजी मंदिर के सामने स्थित पुलिया पर से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शाम करीब पांच बजे की है। हादसे की सूचना मिलते ही Railway Police मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को एंबुलेंस की सहायता से रामगंजमंडी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। GRP द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.