माननीय उद्यान मंत्री द्वारा आलू कृषक व हितधारकों के मध्य क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में किया गया प्रतिभाग बाराबंकी बाराबंकी, बुधवार को माननीय उद्यान मंत्री उ०प्र० सरकार श्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अयोध्या मण्डल, अयोध्या एवं देवीपाटन मण्डल के आलू कृषक व हितधारकों के मध्य क्रेता-विक्रेता का सम्मेलन गांधी सभागार, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण बाराबंकी में आयोजित किया गया। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर माननीय उद्यान मंत्री जी के कर कमलों द्वारा किया गया। तत्पश्चात् बैठक प्रारम्भ हुई , जिसमें माननीय मंत्री जी के द्वारा सरकार द्वारा आलू क्रय-विक्रय के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि विपणन की बहुत ही सम्भावनाएं है, कृषकों को सलाह दिया कि वे अपने आलू अन्य राज्यों उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश आदि में भेजकर उपयुक्त दर प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान की दरों से घबराने की जरूरत नहीं है, विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष भी अच्छे मूल्य मिलने की सम्भावनाएं है तथा उपस्थित कृषक व शीतगृह स्वामियों एवं उद्यामियों से विचार-विमर्श करने को कहा। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि श्री राम बरन वर्मा द्वारा आलू के साथ-साथ मेंथा, आलू एवं टमाटर जनपद में बहुतायत मात्रा में पैदा होता है, जिसके भण्डारण हेतु कोल्ड स्टोरेज नहीं है, जिसके जवाब में माननीय मंत्री जी द्वारा खाद्य प्रसंस्करण नीति के माध्यम से 35 प्रतिशत के अनुदान प्राप्त करते हुए इकाई की स्थापना हेतु आगे आने का आवाहन किया, साथ ही मण्डी परिषद में कोल्ड रूम लगाये जाने की प्रक्रिया जल्द पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही अवगत कराया कि शीतगृह स्वामियों से कोल्ड स्टोरेज में शीतगृह में आलू भण्डारण में अवशेष स्थान का उपयोग टमाटर के भण्डारण में कराये जाने के सुझाव दिये, शीतगृह स्वामियों के द्वारा कृषक हित में चलाये जाने वाले कार्यक्रम व उपलब्धियों के बारे में बताया गया कि प्रदेश में आलू अनुसंधान केन्द्र, आगरा में स्थापित किया गया है, जो कि विश्व में दूसरा स्थान है, जिससे प्रदेश में आगरा की एक पहचान है तथा जनपद-बाराबंकी में पुष्प उत्पादन हेतु सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फार फ्लावर की स्थापना कराये जाने तथा प्रदेश में स्थापित हाईटेक नर्सरियों से 29 करोड़ पौध उत्पादन के लक्ष्य की प्राप्ति के उपलब्धियों तथा बाराबंकी जनपद से नजदीक जनपद-रायबरेली के शिवगढ़ विकासखण्ड में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ हनी की स्थापना की गयी है, जो कि विभाग की एक अच्छी उपलब्धियों हैं तथा लखनऊ में कृषकों एवं शीतगृह स्वामियों की मांग पर एक कार्यालय केन्द्र जल्द स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी, जिससे कृषकों की समस्याओं का समाधान एक स्थान पर किया जा सके। अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में बहुत ही सम्भावनाएं हैं तथा सरकार द्वारा देय अनुदान का लाभ पाने का आवाहन किया तथा सूक्ष्म उद्योग स्थापित कराये जाने सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की गयी। अन्त में, श्री राम सिंह उर्फ श्री भुल्लन वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा, बाराबंकी द्वारा समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सधन्यवाद बैठक समाप्त करने की घोषणा की गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, बाराबंकी, श्रीमती राजरानी रावत, माननीय विधायक हैदरगढ़, श्री दिनेश रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा, बाराबंकी श्री राम सिंह उर्फ श्री भुल्लन वर्मा, अपर मुख्य सचिव उद्यान, श्री बी०एल०मीणा, जिलाधिकारी, बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी, श्री अन्ना सुदन, निदेशक उद्यान, लखनऊ, श्री भानु प्रकाश राम, सयुंक्त निदेशक उद्यान, श्री राजीव कुमार वर्मा, सयुंक्त निदेशक उद्यान, श्री सर्वेश कुमार, निदेशक मण्डी परिषद उ०प्र०, उप निदेशक उद्यान, अयोध्या मण्डल, अयोध्या, उप निदेशक उद्यान, देवीपाटन मण्डल, देवीपाटन सभी मण्डलों के जिला उद्यान अधिकारी, शीतगृह स्वामी, आलू उत्पादक कृषक, उद्यमी, भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि, प्रगतिशील कृषक आदि उपस्थित रहे।
माननीय उद्यान मंत्री द्वारा आलू कृषक व हितधारकों के मध्य क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में किया गया प्रतिभाग बाराबंकी बाराबंकी, बुधवार को माननीय उद्यान मंत्री उ०प्र० सरकार श्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अयोध्या मण्डल, अयोध्या एवं देवीपाटन मण्डल के आलू कृषक व हितधारकों के मध्य क्रेता-विक्रेता का सम्मेलन गांधी सभागार, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण बाराबंकी में आयोजित किया गया। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर माननीय उद्यान मंत्री जी के कर कमलों द्वारा किया गया। तत्पश्चात् बैठक प्रारम्भ हुई , जिसमें माननीय मंत्री जी के द्वारा सरकार द्वारा आलू क्रय-विक्रय के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि विपणन की बहुत ही सम्भावनाएं है, कृषकों को सलाह दिया कि वे अपने आलू अन्य राज्यों उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश आदि में भेजकर उपयुक्त दर प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान की दरों से घबराने की जरूरत नहीं है, विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष भी अच्छे मूल्य मिलने की सम्भावनाएं है तथा उपस्थित कृषक व शीतगृह स्वामियों एवं उद्यामियों से विचार-विमर्श करने को कहा। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि श्री राम बरन वर्मा द्वारा आलू के साथ-साथ मेंथा, आलू एवं टमाटर जनपद में बहुतायत मात्रा में पैदा होता है, जिसके भण्डारण हेतु कोल्ड स्टोरेज नहीं है, जिसके जवाब में माननीय मंत्री जी द्वारा खाद्य प्रसंस्करण नीति के माध्यम से 35 प्रतिशत के अनुदान प्राप्त करते हुए इकाई की स्थापना हेतु आगे आने का आवाहन किया, साथ ही मण्डी परिषद में कोल्ड रूम लगाये जाने की प्रक्रिया जल्द पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही अवगत कराया कि शीतगृह स्वामियों से कोल्ड स्टोरेज में शीतगृह में आलू भण्डारण में अवशेष स्थान का उपयोग टमाटर के भण्डारण में कराये जाने के सुझाव दिये, शीतगृह स्वामियों के द्वारा कृषक हित में चलाये जाने वाले कार्यक्रम व उपलब्धियों के बारे में बताया गया कि प्रदेश में आलू अनुसंधान
केन्द्र, आगरा में स्थापित किया गया है, जो कि विश्व में दूसरा स्थान है, जिससे प्रदेश में आगरा की एक पहचान है तथा जनपद-बाराबंकी में पुष्प उत्पादन हेतु सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फार फ्लावर की स्थापना कराये जाने तथा प्रदेश में स्थापित हाईटेक नर्सरियों से 29 करोड़ पौध उत्पादन के लक्ष्य की प्राप्ति के उपलब्धियों तथा बाराबंकी जनपद से नजदीक जनपद-रायबरेली के शिवगढ़ विकासखण्ड में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ हनी की स्थापना की गयी है, जो कि विभाग की एक अच्छी उपलब्धियों हैं तथा लखनऊ में कृषकों एवं शीतगृह स्वामियों की मांग पर एक कार्यालय केन्द्र जल्द स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी, जिससे कृषकों की समस्याओं का समाधान एक स्थान पर किया जा सके। अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में बहुत ही सम्भावनाएं हैं तथा सरकार द्वारा देय अनुदान का लाभ पाने का आवाहन किया तथा सूक्ष्म उद्योग स्थापित कराये जाने सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की गयी। अन्त में, श्री राम सिंह उर्फ श्री भुल्लन वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा, बाराबंकी द्वारा समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सधन्यवाद बैठक समाप्त करने की घोषणा की गयी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, बाराबंकी, श्रीमती राजरानी रावत, माननीय विधायक हैदरगढ़, श्री दिनेश रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा, बाराबंकी श्री राम सिंह उर्फ श्री भुल्लन वर्मा, अपर मुख्य सचिव उद्यान, श्री बी०एल०मीणा, जिलाधिकारी, बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी, श्री अन्ना सुदन, निदेशक उद्यान, लखनऊ, श्री भानु प्रकाश राम, सयुंक्त निदेशक उद्यान, श्री राजीव कुमार वर्मा, सयुंक्त निदेशक उद्यान, श्री सर्वेश कुमार, निदेशक मण्डी परिषद उ०प्र०, उप निदेशक उद्यान, अयोध्या मण्डल, अयोध्या, उप निदेशक उद्यान, देवीपाटन मण्डल, देवीपाटन सभी मण्डलों के जिला उद्यान अधिकारी, शीतगृह स्वामी, आलू उत्पादक कृषक, उद्यमी, भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि, प्रगतिशील कृषक आदि उपस्थित रहे।
- बाराबंकी: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी बाराबंकी। जनपद के मसौली विकासखंड के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत टेरा दौलतपुर गांव में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आशीष कुमार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र शिवकुमार निवासी टेरा दौलतपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आशीष कुमार ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। युवक अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था, जबकि उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आशीष कुमार कुछ दिन पहले अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर घर वापस आया था। इसके बाद से वह घर पर ही था। शुक्रवार को जब आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा काफी देर तक बंद देखा और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो कमरे के अंदर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- लखनऊ के बेहसा नशे में धुत कलयुगी बेटे का खूनी खेल, पिता पर बांके से किया जानलेवा हमला लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के बेहसा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक बेटे ने ही अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए यहाँ नशे के आदी नीरज रावत नामक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही पिता संतराम पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान हो गया आरोपी नीरज रावत नशे का लती है, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था। लहूलुहान पिता हमले के बाद पिता को गंभीर हालत में लोग बंधु अस्पताल भेजा गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें केजीएमयू ड्रामा सेंटर रेफर किया गया जहाँ वे जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। सूचना मिलते ही सरोजिनी नगर पुलिस मौके पर पहुँची। फरार आरोपी नीरज की तलाश जारी 1
- बाराबंकी।थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अवैध तरीके स्वैपिंग कर वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वालें 02 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार अदद मोबाइल फोन किया बरामद । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद बाराबंकी में साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.03.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 05/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/340(2)/338 बीएनएस व 66B/66C/66D आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. राकेश पाल पुत्र मेवालाल निवासी तिलक खेड़ा थाना संडीला जनपद हरदोई हाल पता मकान नंबर 5 ग्रीन फेस 3 सूरजकुंड मंदिर बुद्धेश्वर चौराहा थाना पारा जनपद लखनऊ, 2. शुभम शुक्ला पुत्र स्व0 गिरीश शुक्ला निवासी थानगांव थाना थानगांव जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से कूटरचित सिम प्राप्त करनें में प्रयुक्त चार अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि राकेश पाल उपरोक्त जो कि स्वैपिंग से वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड है। राकेश पाल द्वारा अपने साथी शुभम शुक्ला के साथ मिलकर संचार आधार ऐप का उपयोग करके बीएसएनएल कर्मियों की लॉग-इन आईडी व पासवर्ड प्राप्त कर 101 नंबरों का कूटरचित तरीके से ई-सिम प्राप्त किया गया। उक्त ई-सिम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से ऊंचे दामों (करीब 10,000/- रू0 से लेकर 2,00,000/- रु0 तक) पर बेंच कर धनोपार्जन किया जाता था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।2
- देवा कस्बे में भीम आर्मी कार्यकर्ता बांट रहे निमंत्रण पत्र2
- Post by Akhileshtrivedi Shashwat1
- News: इफ्तार पार्टी में आपसी सौहार्द का संदेश दिया खुरासन रोड। आजमगढ़ जिले के फूलपुर स्थित अब्दुल खालिक एजुकेशनल सोशल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर स्कूल परिसर में बुधवार की शाम सामूहिक रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सभी को आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। इस दौरान रोजेदारों द्वारा मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं भी मांगी गईं। इस दौरान स्कूल परिवार ने सभी को पवित्र माह रमजान की बधाई दी। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, पुलिस और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। प्रिंसिपल मोहम्मद रियाज अहमद ने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर मोहदमद राजिक खां ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रबंधक नैय्यर आज़म खान, मोहम्मद सादिक खां, मोहम्मदी वसी, नसीम अहमद आज़मी, डाक्टर फैसल, इफ्तेखार अहमद,फसी आलम,म जयपाल, जोश पाल, अब्बास, आदि काफी संख्या लोग उपस्थित थे।2
- *थाना बेहटागोकुल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 228/25 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 06 अभियुक्तो को चोरी किये गये 08 अदद पाइप व 01 अदद डीसीएम , 07 अदद एन्ड्राइड मोबाइल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1